झारखंड की आवाज

- Page 107 of 108 -

रॉयल चैलेंजर पर किंग 11 मोहनपुर की शानदार जीत

देवघर मोहनपुर प्रीमियर लीग का 20 वां मैच मोहनपुर रॉयल चैलेंजर्स बनाम मोहनपुर किंग्स 11 के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पारी की शुरुआत करने आए मृत्युंजय और विजय खास नहीं कर पाए और जल्दी-जल्दी अपना विकेट खो दिए

फिर आकाश और चंचल ने पारी को आगे बढ़ाया। जिसमें आकाश ने 23 गेंद में 43 रन और चंचल ने 24 गेंद में 29 रन और सौरव यादव 10 गेंद में 20 रन। टोटल 16 ओवर में 147/8 रन बनाएं। किंग्स 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास दास 3 विकेट राजकुमार 2, दशरथ 2 जबरेल अंसारी 1 विकेट हासिल किए। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने पारि की शुरुआत करने आए बल्लेबाज कुंदन और चुन्ना सिंह, कुंदन ने 27 गेंद 19 रन, चुन्ना 28 गेंद में 40 रन, पंकज गुप्ता 3 गेंद में 1 रन, और आखिरी ओवरों में राजकुमार और शक्ति राऊत ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए राजकुमार 17 गेंद में 26 रन नाबाद और शक्ति राऊत ने 16 गेंद 42 रन नाबाद पारी खेलते हुए 6 विकेट से मैच को जीत लिया। अंपायर की भूमिका में भोला यादव और अविनाश यादव। कॉमेंटेटर की भूमिका में लक्ष्मी सिंह, रॉयल चैलेंजर्स के फ्रेंचाइजी नंदन यादव और किंग्स इलेवन के फ्रेंचाइजी सुनील यादव मौजूद थे।

देवघर पुलिस ने 10 (दस) साईबर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया और सारवां थाना अंतर्गत घोरपरास जंगल में छापेमारी की ।

पुलिस ने बताया कि जहां कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी बैंक/ कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते व्यक्तियों के पास से बरामद मोबाईल/ सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जीकस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे यूजर को कैशबैक का झांसा देकर तथा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त एवं निरूद्ध किशोर का नाम व पता-

अब्दुल रजाक उर्फ रजाक अंसारी उम्र करीब 20 वर्ष पिता जनालुद्दीन अंसारी सा० डुमरिया थाना सोनारायठाढी

सुभाष दास उम्र करीब 29 वर्ष पित महेश्वर दास सा० खरवाजोरी थाना पथरड्डा ओ0पी0

रामचन्द्र दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता नागेश्वर दास सा० चांदडीह थाना कुण्डा

चन्दन कुमार मंडल उम्र करीब 18 वर्ष पिता गणेश मंडल सा० गौरीपुर थाना कुण्डा सभी जिला देवघर

पार्थिक कुमार दास उम्र करीब 21 वर्ष पिता प्रकाश दास सा० टिटहियाबांक, थाना – मधुपुर

अमित कुमार दास उम्र करीब 18 वर्ष पिता निरंजन दास सा० रंगामटिया थाना पथरड्डाओ०पी०

जाकिर अंसारी उम्र करीब 19 वर्ष पिता जलाउद्दी मियां सा० जमुआ थाना सोनारायठाढ़ी

मेहबूब अंसारी उम्र करीब 22 वर्ष पिता फारूक मियां सा० जमुआ थाना सोनारायठाढ़ी

साथ ही एक किशोर को जो सा० गौरीपुर थाना कुण्डा तथा एक किशोर जो सा० रंगामटिया थाना पथरड्डा ओ०पी० को निरुद्ध किया गया सभी जिला देवघर के है। पुलिस ने बताया कि सभी 10 अभियुक्तों / किशोरों में से 04 अभियुक्त के पास से जप्त 04 मोबाईल नंबर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है तथा शेष 06 अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईलनम्बर/आई0एम0ई0आई0 पर JMIS Portal पर शिकायत दर्ज पाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 16 मोबाईल 22 सिम 4 प्रतिबिंबित सिम बरामद किया गया।

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की घटना का किया खुलासा

पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इनके पास से लुटे गए सामान बरामद

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का नार्दर्न टाउन में बागमती रोड पर बदमाशों ने 19 जनवरी की रात कारोबारी रमेश कांवटिया के घर डकैती डाली थी।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मानगो के मुस्तफा खेती इलाके के रहने वाले मेराज खान, चाईबासा के सिंह टेकेरो हातू ऊपर टोला के रहने वाले सावन देवगम, बिष्टुपुर के सी रोड पांच नंबर बंगला के रहने वाले सोनू बाग, सीतारामडेरा के न्यू बाराद्वारी के रहने वाले किशन बाग और सीताराम डेरा न्यू बाराद्वारी के रहने वाले राजा महानंद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटे गए 25 ग्राम सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त चाकू जैसा हथियार और ऑटो बरामद की है। एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घटना को सात बदमाशों ने अंजाम दिया था। इसमें से पांच बदमाश पकड़ लिए गए हैं। दो बदमाशों की तलाश में छापामारी चल रही है। एसएसपी ने बताया कि लूट का सारा माल अभी बरामद नहीं हुआ है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद सारा माल बरामद हो जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी। इसी टीम ने सभी को पकड़ा है। एसएसपी ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड सोनू बाग था। सोनू बाग की मां रमेश कंवटिया के घर पर मेड थी। घटना को अंजाम देने से कुछ दिन पहले ही उसने काम छोड़ दिया था। बताते हैं कि सोनू बाग अपनी मां को काम पर छोड़ने जाया करता था। वहीं से उसने रमेश कंवटिया के घर की पूरी जानकारी हासिल की थी।

शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष ने सीएम से की मुलाकात

रांची देवघर के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि में विशाल शिव बारात का आयोजन किया जाता है जिसमें देश विदेश के लोग भी शामिल होते हैं।

शिव बारात के आयोजन को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर वार पलटवार हो रहा है। अलग अलग गुटों में बटे हुए हुए नजर आ रहे हैं वही इस सब के बीच मंगलवार को शिवरात्रि महोत्सव समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिवरात्रि महोत्सव समिति बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर के सदस्यों ने मुलाकात की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को 26 फरवरी को बाबा बाबा मंदिर, देवघर में आयोजित होने वाले शिव बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में शिवरात्रि महोत्सव समिति देवघर के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा, पंडा धर्म रक्षिणी सभा देवघर के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर, मंत्री अरुणानंद झा, चंद्रशेखर खवाड़े, अपूर्वानंद झा और धर्मेंद्र सिंह शामिल थे।

निरसा गोलीबारी मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

धनबाद निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत के भालूकसुंधा निवासी पिंटू यादव के घर एवं रेलवे फाटक समीप हुई गोलीबारी मामले को लेकर मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 25 जनवरी की रात पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी निरसा को गुप्त सूचना मिली थी कि मुगमा रेलवे फाटक के समीप फायरिंग किया गया है।

सूचना प्राप्त होते ही मामले की जांच पड़ताल की गई जिसमें जानकारी प्राप्त हुई की तीन लोगों द्वारा मुगमा रेलवे फाटक के समीप फायरिंग किया गया है। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार कंठ एवं पवन तिर्की रिजर्व गार्ड के साथ छापेमारी की। इसी क्रम में रॉकी कुमार से पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में रॉकी कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि उसके द्वारा दो राउंड एवं सहयोगी के द्वारा दो राउंड गोली हवाई फायरिंग की गई थी। उसी की निशानदेही पर खोजबीन की गई जिसमें दो खोखा मौके से बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं और रॉकी के निशानदेही पर अन्य की तलाश में पुलिस जुट गई हैं जानकारी यह भी प्राप्त हो ही हैं अवैध कोयले में अपना वर्चस्व कायम रहने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया हैं।

ओलंपियन सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को भूखंड आवंटित करेगी राज्य सरकार

रांची बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान ओलंपियन सलीमा टेटे और ओलंपियन निक्की प्रधान को भूखंड आवंटित करेगी राज्य सरकार दोनो खिलाड़ियों को भूखंड के कागजात सौंपेंगे।

इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद । झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने 14 अगस्त 2024 को 74 वीं बैठक में ये फैसला लिया था । दोनों खिलाड़ियों को 3750 वर्ग फीट जमीन आवंटित करने का निर्णय हुआ है । जानकारी के अनुसार सलीमा टेटे को प्लॉट संख्या 10 बी व निक्की प्रधान को प्लॉट संख्या 10 ए आवंटित किया जाएगा।

दोनों खिलाड़ियों के परिजन व प्रशिक्षक भी होंगे सम्मानित। इससे पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सिल्वानुस डुंगडुंग ,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और चार बार की ओलंपियन तीरंदाज दीपिका कुमारी को भी राज्य सरकार ने रांची में भूखंड मुहैया कराई है ।
इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित भी कर चुके हैं और दोनों को 50 50 लाख रुपए के चेक के साथ स्कूटी, लैपटॉप और स्मार्टफोन भी गिफ्ट किए और अब भूखंड भी आवंटित किए जाएंगे।

पंचायत सचिव का विदाई सह सम्मान समारोह

देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल के गड़िया पंचायत स्थित सचिवालय में पंचायत सचिव विष्णु प्रसाद वर्मा के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावुकता से विदाई दिया गया। इस विदाई समारोह में मुखिया प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह पंचायत समिति प्रतिनिधि उमेश सिंह रोजगार सेवक चंद्रकांत ने अंगवस्त्र व बुके देकर पंचायत सचिव विष्णु प्रसाद का स्वागत किया ।

इस मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि आज के दिन हम सभी पंचायत वासियों के लिए भावुक का पल है बिना भेदभाव के पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए अपना अमिट छाप छोड़ दिए जिनको पंचायत के लोग कभी नहीं भूलेंगे समिति प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार का यह तो नियम है सेवानिवृत का पर जो सचिव का व्यवहार और उनका कार्य रहा वह कभी नहीं भुलाया जाएगा । पंचायत के सभी ग्रामीणों एवं पंचायत कर्मियों ने विष्णु प्रसाद वर्मा को भावभीनी विदाई किए एवं उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना किए इस मौके पर पंचायत के वार्ड सदस्य मो खुर्शीद ,गणेश राणा,राजू दास,विक्की मेहरा,विनोद शर्मा, अब्दुल कादिर परवेज आलम, फुलेश्वर मंडल,पिंटू मंडल,मो साजिद,सरयू दास,विपिन रवानी ,रंजीत दास,मो वसीम,अनिल दास,अबुल हसन, बाबूचंद दास,आदि पंचायत के लोग उपस्थित हुए।

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी एक गिरफ्तार

धनबाद: सीधे-साधे लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कोयलांचल धनबाद के निरसा में एक मामला प्रकाश में है जहां देवनारायण सुपाकर जो कंचनपुर, मोहुलबनी हाउस नंबर 160 थाना सुदामडीह ,जिला धनबाद का रहने वाला है जो पिछले 4 वर्षों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों से ठगी करता था।

देवनारायण सुपाकर अपने आप को रेलवे के बड़े अधिकारी से साठ गांठ की बात कह कर लोगों से नौकरी लगवा देने के नाम पर ठगी करता था। इनके गिरोह में 10 से 12 लोग शामिल हैं जो कि ग्रुप (सी) और ग्रुप (डी) रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी किया करता था। पिछले दिनों निरसा थाना क्षेत्र के श्यामलाल रविदास के लिखित आवेदन में कहा गया कि हमें नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लख रुपए लिए परंतु अब तक नौकरी नहीं मिला है, जब भी कहते हैं तो टाल मटोल करता था मुझे शक हुआ कि मैं जालसाजी का शिकार हो गया।

जिसकी शिकायत निरसा थाने में की पुलिस ने आरोपी देवनारायण सुपाकर को टीम बनाकर धर दबोचा पुलिस के कड़ी पूछताछ में आरोपी ने इस कांड में अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है उक्त जानकारी निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दिए। इस छापेमारी टीम में पु०अ०नि अविनाश कुमार एव निरसा थाना के दो शस्त्र बल शामिल थे।

पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाला 10 साइबर आरोपी गिरफ्तार

देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा मोड के समीप हाई स्कूल के बगल स्टेडियम के पीछे स्थित जंगल झाड़ी के पास कुल 10 (दस) संदीग्ध साईबर संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और सभी को गिरफ्तार किया ।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी
मोहनपुर थाना अंतर्गत चौपा हाई स्कूल के बगल स्टेडियम के पीछे स्थित जंगल झाड़ी के पास कुल 10 (दस) साईबर अपराधी को पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल / सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केअर / एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोने पे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना / एस0बी0आई0 क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है। गिरफ्तार किए गए साइबर ठग की अपराध शैली इस प्रकार हैं :-

गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साईबर ठगी
करना।

फर्जी Phonpe/Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का
झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना ।

फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel
Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardt बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर
तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी
करना ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. धनजय राणा उम्र करीब 29 वर्ष पिता भगतु राणा सा० दुधवाजोरी थाना सारठ
  2. अनुप दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता स्व० पूरन दास सा० बारा थाना पाथरौल
  3. चन्दन दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता धीरन दास सा० बारा थाना पाथरौल
  4. राहुल कुमार दास उम्र करीब 18 वर्ष पिता मिदुल दास सा० लखनुवा थाना मधुपुर
  5. गंगाधर पंडित उम्र करीब 24 वर्ष पिता सकलदेव पंडित सा० बिराजपुर थाना पथरड्डा
    ओ०पी०
  6. कुदरत अंसारी उम्र करीब 19 वर्ष पिता ननकु मियां सा० पिन्डारी थाना सारठ
  7. पप्पू तुरी उम्र करीब 29 वर्ष पिता पांचु तुरी सा० आमगाछी हरिजन टोला थाना मोहनपुर
  8. चन्दन मिर्धा उम्र करीब 23 वर्ष पिता सुदेश्वर मिर्धा सा० घोरमारा उपरी बस्ती थाना मोहनपुर
  9. टिंकु मिर्धा उम्र करीब 23 वर्ष पिता मधु मिर्धा सा० घोरमारा थाना मोहनपुर
  10. पप्पू कुमार रजक उम्र करीब 29 वर्ष पिता रीतलाल रजक सा० घोरमारा उपरी बस्ती थाना मोहनपुर सभी जिला देवघर के है और गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 16 मोबाईल 20 सिम 3 प्रतिबिम्ब सिम बरामद किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने 800 स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर किए रवाना

जमशेदपुर शिक्षा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने 800 स्कूली बच्चों को टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटा पूरी स्पेशल ट्रेन से शैक्षणिक भ्रमण पर टाटानगर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के उपयुक्त अनन्य मित्तल सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। राज्य के लगभग 800 बच्चों को पूरी भेजा गया है। जिसमें 100 बच्चे पूर्वी सिंहभूम जिले के शामिल है। प्रत्येक जिले के तीन-तीन शिक्षक भी शामिल है। शिक्षा मंत्री ने ट्रेन के बोगी में जाकर बच्चों से भी मिले तथा यात्रा की शुभकामनाएं दी।
वहीं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री की पहल पर बच्चों को पूरी भेजा जा रहा है। जिसमें सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी इस यात्रा में शामिल है। बच्चों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा और यह अनुभव उनके जीवन में काम आएगा। इस शैक्षणिक भ्रमण में ट्रेन के बोगी में शिक्षक के अलावा गाइड भी भेजा जा रहा है। ताकि बच्चे जब पूरी घूमे तो उनको उनकी वास्तविक स्थिति की भी जानकारी मिले। बच्चों पुरी कोणार्क मंदिर के अलावा कई जगह का भ्रमण करेंगे। वही उपयुक्त अनन्य मित्तल ने कहा के डिपार्मेंट आफ एजुकेशन के द्वारा झारखंड सरकार इन बच्चों को बेहतर ज्ञान शिक्षा के लिए पूरी भेज रही है।

वही इस शैक्षणिक भ्रमण में जा रहे हैं बच्चों का कहना है। आज पूरी हम लोग रवाना हो रहे हैं स्कूल में शिक्षा के अलावा बाहर के ज्ञान की भी प्राप्ति होगी और हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि आज हम लोग पूरी शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे हैं। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

रंजन कुमार( छात्र लोहरदगा)

द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के कार्यालय में अध्यक्ष ने किया झंडोतोलन

देवघर द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अमरनाथ पाठक ने झंडों तोलन किया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी ।

मौके पर क्लब के सचिव राजेश किशोर कोषाध्यक्ष अरुण केशरी सह कोषाध्यक्ष पप्पु भारतीय कार्यकारणी के सदस्य उपेन्द्र कुमार राजा कुमार यादव वरिष्ठ पत्रकार सह चुनाव समिति के सदस्य बम शंकर बाजपेयी, बैधनाथ यादव,गोपाल शर्मा, चमन कुमार, पीतांबर तिवारी ,रंजन कुमार, शेखर सुमन धनन्जय कुमार राणा अरविंद कुमार यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अपने संविधान का अनुकरण करना हम सभी की जिम्मेवारी : मंत्री

देवघर के के के एन स्टेडियम में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर मंत्री हफीजुल हसन, अल्पसंख्यक, कल्याण सह जल संसाधन विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा झण्डोतोलन किया गया। इस दौरान मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है यह वो दिन है जब से हमारा अपना संविधान लागू हुआ और पूरी आजादी मिली। साथियों संविधान ही हमें एक सूत्र में बांध रखता है।

इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। 26 जनवरी 1950 से भारत एक संवैधानिक राष्ट्र बन गया। यह दुनियाँ के अन्य देशों की बराबरी पर आकर खड़ा हो गया, जो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है और दूसरे देशों की दखलदाजी से दूर है। इसी दिन डा० राजेन्द्र प्रसाद हमारे देश के संवैधानिक प्रमुख अर्थात् राष्ट्रपति बने और हमारा देश पूर्ण गणतंत्र बना।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर सहित सभी अन्य महान विद्वानों, नेताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए अमर बलिदानियों समेत सभी जननायकों को करोड़ों बार नमन् एवं विनम्र श्रद्धांजलि। आगे उन्होंने कहा कि आइये हम यह शपथ लें कि हम हर हाल में अपने संविधान की रक्षा करेंगे।

महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का फाइनल मैच

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला गया

सुरमा हॉकी क्लब और उड़ीसा वॉरियर्स के खिलाफ खेला गया फाइनल मुकाबला
हॉकी स्टेडियम में दर्शकों की उमड़ी भीड़
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उठाया फाइनल मैच का लुफ्त


ओडिशा वारियर्स ने जेएसडब्ल्यू सोरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर खिताब किया अपने नाम
महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2024-25 का पहला संस्करण आज रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए। फाइनल में ओडिशा वारियर्स ने जेएसडब्ल्यू सोरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रुतुजा दादासो पिसल (20’, 56’) ने दूसरे क्वार्टर में वारियर्स को बढ़त दिलाई, लेकिन इसके तुरंत बाद पेनी स्क्विब (28’) ने सोरमा के लिए बराबरी का गोल दागा। हालांकि, खेल के अंत में रुतुजा ने फिर से गोल करके वारियर्स की जीत सुनिश्चित कर दी।
इस फाइनल मैच को देखने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी पंहुची। मौके पर सीएम ने कहा कि देश दुनिया के खिलाड़ी यहां पहुंचे और अपने खेल का प्रदर्शन दिखाया। राज्य सरकार लगातार खेल को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और इस दिशा में कई काम किया जा चुके हैं। लगातार झारखंड में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खेल आयोजन हो रहे हैं, जो खेल और खिलाड़ियों के लिए अच्छा संकेत है।

दुमका में सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्र ध्वज को फहराया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के पुलिस लाइन में 76 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज को फहराया और तिरंगे को सलामी दी । झंडोतोलन के पूर्व मुख्यमंत्री ने पैरेड की सलामी ली । इस मौके पर दुमका पुलिस लाईन में काफी संख्या गणमान्य और आम लोग मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभाग द्वारा निकाली गई झांकियां को मुख्यमंत्री ने देखा। इन झांकियां में मईया योजना की झांकी देकर मुख्यमंत्री मंच से नीचे आए और झांकी में शामिल हुए। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट झांकी और पैरेड टीम को अंग वस्त्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । झंडोतोलन के पश्चात मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने 76 वें गणतंत्र दिवस पर शहीदों को याद करते हुए कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करना हमारी परम्परा रही है। झारखण्ड के ऐसे ही महान विभूतियोंय भगवान बिरसा मुण्डा, तिलका मांझी, वीर शहीद सिद्धो-कान्हू, चाँद-भैरव, बहन फूलो-झानो, वीर बुधु भगत, जतरा टाना भगत, नीलाम्बर-पीताम्बर, शेख भिखारी, टिकैत उमराँव सिंह, पाण्डेय गणपत राय, शहीद विष्वनाथ शाहदेव को याद करते हुए नमन किया।

संविधान के 75 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ऐसे दूरदर्शी सोच रखने वाले राष्ट्र निर्माता थे जिनके अथक प्रयास की बदौलत सदियों से शोषित वर्ग को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिला। पिछले 75 वर्षों में देश के आदिवासी, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से पहले की तुलना में काफी सशक्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने विधान सभा चुनाव 2024 का जिक्र करते हुए कहा कि इंडिया गठबन्धन में लड़े यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। उन्होंने ने कहा कि झारखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी सत्ताधारी दल ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है, वह भी दो तिहाई बहुमत के प्रचंड जन-समर्थन के साथ झारखण्ड के प्रत्येक वर्ग और समुदाय, विशेषकर हमारी माताओं-बहनों ने जो भरोसा और विश्वास जताया है।

अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है उसके लिए हम हृदय से आभारी हैं, और झारखण्ड की महान जनता का अभिनन्दन करते हैं । उन्होंने कहा कि आपके भरोसे ने हमारी जिम्मेवारियाँ और बढ़ा दी हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हम दोगुने उत्साह से कार्य करने होंगे। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की पहली प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि पाँच महीने पहले हमारी सरकार ने झारखण्ड की बहनों-दीदियों की आर्थिक स्वतंत्रता और गरिमा सुनिश्चित करने के व्यापक उद्देश्य से मंईयां सम्मान योजना के रूप में एक क्रांतिकारी योजना की शुरूआत की थी।

झारखण्ड की सामाजिक- आर्थिक पृष्ठभूमि एवं ग्रामीण परिवेश में यह योजना व्यापक बदलाव लाने का सामर्थ्य रखती है। प्रारम्भ में, इस योजना के तहत् 18-50 वर्ष उम्र तक की सभी बहनों, दीदियों को प्रतिमाह 1000/- रुपये की सम्मान राशि उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया था।

हमने 1000/- रुपये की सम्मान राशि को बढ़ाकर 2500/- रुपये करने का वादा अपनी बहनों और दीदियों से किया था। हमने जो कहा वह किया । झारखण्ड के समग्र विकास के लिए मंईयां सम्मान योजना अत्यंत प्रभावकारी साबित हो रही है और वर्तमान में लगभग 56 लाख महिलाएँ इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। इस सम्मान राशि से महिलाएँ कर्ज की जंजीरों को तोड़ कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। मंईयां सम्मान योजना हमारी बहनों, दीदियों के चेहरे पर खुशी की गारंटी बन गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मईया योजना की झांकी देख कर इतने उत्साहित हो गए कि मंच से उतर कर बैनर तख्ती लिए बहन दीदियों के साथ खड़े होकर तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

महिला वसुली गैंग, रूपया नहीं देने पर छेड़खानी का आरोप लगाकर विवाद उत्पन्न कर करती हैं वसूली

हजारीबाग झारखंड में इन दिनों राजस्थानी महिला गैंग सक्रिय है. जो लोगों को टारगेट करके पैसा वसूलने का काम कर रही है। सोसल मीडिया पर इनके आतंक की कहानी वायरल हो रहा है ये महीलायें हजारीबाग के सड़कों पर फिर से सक्रिय नजर आई. डिस्टीक मोड़ के निकट एक युवक से पैसा मांगा. जब युवक ने पैसा देने से मना कर दिया तो उसके ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा दि. आसपास के लोगों ने जमकर उस लड़के की धुनाई भी कर दी. अपना इज्जत प्रतिष्ठा को बचाते हुए वह युवक वहां से फरार हो गया. वहीं दूसरी ओर वह लड़कियां भी वहां से भाग खड़ी हुई .यह गिरोह दो तीन टुकड़ों में हजारीबाग में सक्रिय है .जो पहले तो पैसा मांगता है अगर पैसा नहीं देने के बाद मारपीट छिनतई और छेड़खानी जैसा आरोप लगतीं है. पिछले दिनों कटकमदाग थाना क्षेत्र में बाउंसर के जैसे दिखने वाली महिलाएं सड़क पर गाड़ी रुकवा कर पैसा वसूल रही थी. स्थानीय थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए उन महिलाओं को अपने क्षेत्र से खदेड़ लिया था. अब वह हजारीबाग के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हैं. कुछ दिन पहले यह महिलाएं देवघर जिला में में भी देखी थी. आलम यह है कि शहर के बीचो-बीच पैसा वसूल रही है. पुराने समरणालय गेट के पास भी एक गिरोह पैसा वसूलते हुए देखा गया. जो कोई एनजीओ का पेपर दिखाते हुए पैसे की मांग करती है. महिला थाना ने इस गिरोह से जुड़ी महिलाओं के एक समूह को पुछ ताछ कर इनके बारे में पता लगा रही है.पुलिस ने कहा कि इस बिंदु पर संज्ञान लिया जा रहा है.बहुत जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी.