झारखंड की आवाज

- Page 109 of 152 -

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवघर ने केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण

1002811344

देवघर केन्द्रीय कारा, देवघर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवघर अशोक कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उच्च कक्षपाल एवं कक्षपालों द्वारा माननीय को सलामी दी गई। निरीक्षण के क्रम में पाकशाला, पुरूष वार्ड, महिला खण्ड, कारा अस्पताल एवं पुस्तकालय इत्यादि का निरीक्षण किया गया। पाकशाला में बंदियों को दी जाने वाले भोजन का निरीक्षण किया गया, भोजन एवं कारा के पाकशाला तथा कारा के भीतर साफ-सफाई देख कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवघर द्वारा कारा प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान कारा में संसीमित पुरूष बंदी एवं महिला बंदी को अपराध एवं गलत रास्ते को छोड़कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ने का मार्गदर्शन दिया गया एवं केश तथा वकील से संबंधित जानकारी दिया गया। निरीक्षण के क्रम में संजीव कुमार बारा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर, संजय कुमार कार्यालय अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर उपस्थित थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवघर द्वारा कारापाल प्रमोद कुमार को संसीमित बंदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर कारापाल प्रमोद कुमार, कारा लिपिक पवन रूण्डा, कम्प्यूटर ऑपरेटर उपेन्द्र सिंह, मिथलेश कुमार, उच्च कक्षपाल रौशन कुमार, कक्षपाल अरूण कुमार सहित अन्य काराकर्मी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर तिलक सेवा समिति ने डॉ राजेश प्रसाद को किया सम्मानित

1002812652

देवघर तिलक सेवा समिति देवघर झारखंड के तत्वावधान में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर शहर के लोकप्रिय जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश प्रसाद को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय वरिष्ठ संरक्षक समाज सेवी सूरज झा संरक्षक प्रो राम नंदन सिंह महासचिव डॉक्टर विक्रम कुमार बिपुल मिश्रा राजेश कुमार शाही जलेश्वर ठाकुर बशिष्ठ राणा प्रमोद यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।

देवघर सावन मेला को लेकर रूट लाइन निर्धारित देखिए कौन सी गाड़ी किधर से जाएगी

1002810861

देवघर राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग की अध्यक्षता में बस, ट्रक, टोटो एवं टेंपू एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई, 2025 से प्रारम्भ होने जा रहा है। ऐसे में श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर देवघर शहरी क्षेत्र में विधि एवं यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने एवं अत्यधिक भीड़-भाड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के सरलीकरण तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था संबधी पदाधिकारियों, बस, ट्रक, ऑटो, टोटो ऑनर्स एसोसिएशन के साथ विचार विमर्श कर देवघर शहरी क्षेत्र एवं आस-पास में प्रभावी यातायात व्यवस्थाओं, वाहनों के परिचालन, ठहराव स्थल के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने यातायात व्यवस्था और वाहनों के आवागमन को लेकर विभिन्न एसोसिएशन के सुझावों से अवगत हुए और संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

1002812581

साथ ही बैठक के दौरान मेला को लेकर देवघर शहरी क्षेत्र एवं आस-पास में प्रभावी यातायात व्यवस्थाओं, वाहनों के परिचालन, ठहराव स्थल के संबंध में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया, ताकि बाबा नगरी आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर बनाया गया है नो-इन्ट्री जोन

आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सावन के महीने में देवघर शहर में जाम की स्थिति ना बने। इसके लिए भारी वाहनों के आगमन को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार कर लिया है। भारी वाहनों का रूट निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही दूसरे जिले से आने वाले श्रद्धांलु की गाड़ियों के लिए तय रूट लाइन बनाये गए है, ताकि वाहनों के आवागमन में ट्रैफिक जाम की समस्या न हो।इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, सभी थानों के थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डिएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व बस, ट्रक, ऑटो, टोटो एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने का किया जा रहा है प्रयास : उपायुक्त

1002812570

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला स्तरीय समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्ष्म ऋण योजना के तहत अनुसूचित जनजाति से 02, पिछड़ा वर्ग जाति हेतु 42, अल्संख्यक 113 एवं अनुसूचित जाति हेतु 33 कुल 190 लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित किया गया। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई है ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में नौजवानों को रोजगार देने के लिए 25 लाख तक के लोन-ऋण का प्रावधान मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से किया गया है, जिसमे 40% तक अनुदान भी राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा हैं। साथ ही इस योजना के तहत 50 हजार रुपये तक के लोन पर किसी गारंटी की जरूरत नहीं है। इसके लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

जियो पेट्रोल पंप के पास प्रोपलीन गैस टैंकर लीक से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

1002812567

बहरागोड़ा बारिपदा मुख्य मार्ग पर जामशोला के निकट स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप एक प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में गैस रिसाव की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है। घटनास्थल की घेराबंदी, यातायात पूर्ण रूप से बंद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर एहतियातन पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।विशेषज्ञों की निगरानी में नियंत्रण कार्य जारी घटनास्थल पर विशेषज्ञों की निगरानी में रिसाव को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। इस दौरान आस-पास के नागरिकों को सतर्क किया जा रहा है और सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी भी दी जा रही है।

मोबाइल दुकान में चोरी कांड का हुआ खुलासा बिहार के पूर्णिया से दो गिरफ्तार

1002812555

जमशेदपुर घाटशिला थाना अंतर्गत मउभण्डार ओपी क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी किए गए कुल 50 स्मार्टफोन में से 45 फोन, 33 चार्जर, एक हेडफोन और 25,000 रुपये नगद बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बिहार के पूर्णिया से पूर्वी सिंहभूम लाया गया है।यह घटना 11 जून 2025 की रात मउभण्डार बाजार स्थित ‘निदा कम्युनिकेशन’ मोबाइल दुकान में घटी, जब अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से घुसकर दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और करीब साढ़े सात लाख रुपये के स्मार्टफोन, 50 हजार रुपये नगद और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए।दुकान मालिक परवेज हुसैन ने मउभण्डार ओपी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घाटशिला के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।तकनीकी जांच में पता चला कि चोरी गए मोबाइल का उपयोग बिहार के पूर्णिया जिले में हो रहा है। इसके बाद एक पुलिस टीम को पूर्णिया भेजा गया।

छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

बहालुल (उम्र 19 वर्ष), पिता मोहम्मद शहबाज, ग्राम बाराटोला, थाना रौटा, जिला पूर्णिया (बिहार)

मोहम्मद शकलेन, पिता मोहम्मद निजामुद्दीन, ग्राम चकला वार्ड नंबर 7, थाना बायसी, जिला पूर्णिया (बिहार)गिरफ्तारी के बाद दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर घाटशिला लाया गया। पुलिस ने उनके निशानदेही पर चोरी गए 45 मोबाइल फोन, 33 चार्जर, एक हेडफोन और 25,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मोबाइल दुकान में हुई इस बड़ी चोरी का खुलासा घाटशिला पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

धार्मिक भावनाओं से आहत लोगों के भावनाओं को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

1002812329

जमशेदपुर धार्मिक भावनाओं से आहत लोगों के भावनाओं को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन बजरंग सेवा दल के बैनर तले गौतम प्रसाद के नेतृत्व में विगत दिनों रथ यात्रा में व्यवधान डालकर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ होने के कारण जिले के उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक( ग्रामीण ) एस डी एम धालभूम के साथ मुलाकात किया जैसा कि आप सबों को विदित है । 27 जून को हितकु पंचायत के हाडतोपा ग्राम मे महाप्रभु जगन्नाथ जी के रथ यात्रा जो कि हमारे आस्था और संस्कृति के प्रति के माना जाता है उसके दौरान व्यवधान उपस्थित किया गया जिसका नेतृत्व वहां के ग्राम सभा के कतिपय अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस परिप्रेक्ष्य में पहला पक्ष यह है कि श्रद्धालुओं को संविधान द्वारा अनुच्छेद 25 से 28 तक धार्मिक स्वतंत्रता की विभिन्न तरह के अधिकारों को प्रदान करता है और दूसरा पक्ष यह है कि पेशा कानून द्वारा ग्राम सभा को जिन आधिकारों का वर्णन है उसमें कहीं भी किसी धार्मिक यात्रा में उसे गांव से गुजरने के लिए किसी अनुमति को प्राप्त या प्रदान करने का अधिकार नहीं है। ग्राम सभा को संस्कृति और धर्म से संबंधित आयोजनों को प्रतिष्ठित करने का अधिकार है परंतु किसी गांव से किसी धार्मिक यात्रा को गुजरने के लिए किसी भी तरह के अनुमति लेने या देने का अधिकार नहीं है। फिर भी इस तरीके के गैर संवैधानिक तुगलकी फरमान जारी करके उक्त ग्राम सभा द्वारा रथ यात्रा में विघ्न डाला गया जबकि इसकी सूचना सभी के सभी संबंधित एवं उपर्युक्त पदाधिकारी को दी गई थी। इसके बावजूद जो हुआ सो आपके समक्ष है। इस संदर्भ में एक बात और बताना चाहूंगा कि जब पेशा कानून राज्य में लागू ही नहीं है तो ग्राम सभा की अधिसूचना कैसे हुई और इसके स्वघोषित प्रधानों की नियुक्ति किस प्रकार से संवैधानिक है। अतः अब तो इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि जो ग्राम सभा कार्यरत है उसके ग्राम प्रधान आधिकारिक रूप से इनका चुनाव हुआ है अथवा नहीं और अगर चुनाव हुआ है तो उसकी सूचना संबंधित प्रशासन को है अथवा नहीं, साथ ही प्रशासन द्वारा इन्हें अधिसूचित किया गया है अथवा नहीं। इस संदर्भ में जिले के वरीय पदाधिकारीयो से आग्रह किया गया कि इस पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए इस गलत परंपरा के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।इसमें मुख्य रूप से संरक्षक भीष्म सिंह, आशुतोष सिंह अध्यक्ष गौतम प्रसाद उपाध्यक्ष राजकुमार ,धर्मेंद्र शर्मा सचिव संदीप रजक, साकेत सिंहा, अमित सिंह, विशाल, सूरज, सनी सचदेवा, सुजीत यादव, गणेश दुबे, दीपक कुमार, मुख्य रूप से मौजूद थे।

डेढ़ करोड़ लूटकांड खुलासा पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार करोड़ों का जेबरात बरामद

जमशेदपुर के चाकूली थाना क्षेत्र मे ज्वेलरी मालिक से बंदूक की नोक पर डेढ़ करोड़ का सोना चांदी और नगद लूट मामला, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, लूटे हुए करोड़ों के जेवराज बरामद, जल्द कुछ और अपराधियों की होगी गिरफ्तार, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग नें दी जानकारी lजमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र के चाकूलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा चाकूलिया पुलिस ने लूट के 18 घंटे के भीतर ही लूट कांड का खुलासा कर दिया है, इस मामले मे लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इस मामले मे एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है, आप को बता दें कि कल देर शाम चाकूलिया के नगर पंचायत के मिस्त्री पड़ा के एक ज्वलरी दुकान के मालिक अरुण कुमार नंदी के घर पर लूट की घटना हुई थी, जिसमे तीन अपराधियों के द्वारा हाथों मे हथियार के साथ इस लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमे 1.5 करोड़ का जेवरात, 50 हजार नगद लूट कर फरार हो गए थे, इस घटना मे ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था, टीम ने त्वरित करवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही लूट के सभी सोने के गहने और रुपयों की बरामद कर लिया गया है, एक आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है, इस मामले की जानकारी ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने दी है।

संगठन मजबूती को लेकर झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद पांडे पहुंचें जमशेदपुर

जमशेदपुर झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद पांडे पहुंचें जमशेदपुर, जहां बिस्टुपुर के सर्किट हॉउस में झामुमो नेता और कार्यकर्ताओ ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

1002812474

कल होने वाला संगठन की जिला पूर्वी सिंघभूम की अहम बैठक में शामिल होने के लिए बिनोद पांडे जमशेदपुर पहुंचे है। संगठन और नगर महानगर पंचायत प्रखंड स्तर पर नगर कमिटी का गठन, कैसे हो मजबूती की तरह जिला में कमिटी कैसे काम करे, जिसको लेकर एक बैठक कर चर्चा की जाएगी, जिन्हे भी इसका दायित्व दिया जाएगा, वे लोग पुरे जिला मे कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिले इसको लेकर रणनीति तय की जाएगी। वही गुरु ज़ी के स्वास्थ्य के सवाल पर कहा की जल्द गुरु ज़ी स्वस्थ होंगे और कार्यकर्ताओ और आम लोगों के बिच रहेंगे, उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का दुआ गुरु ज़ी को लगा है, वे जल्द स्वस्थ हो कर सभी के बिच मे होंगे।

संप चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर की कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन

देवघर सत्र 2025-27 के लिए संप चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर की कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन।

1002806386

संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर की 2025–27 सत्र के लिए नव-निर्वाचित कार्यकारिणी समिति का गठन 29 जून की देर रात सम्पन्न मतदान प्रक्रिया के बाद कर लिया गया है।निर्वाचन समिति के अध्यक्ष विभूति ठाकुर एवं सह-अध्यक्ष बजरंग बथवाल और डॉ. आलोक कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में सम्पन्न चुनाव प्रक्रिया के पश्चात समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं

अध्यक्ष (President): गोपाल कृष्ण शर्मामहासचिव (Secretary): निरंजन कुमार सिंह

उपाध्यक्ष (Vice President): जितेश राजपाल संजय कुमार बंका पीयूष जायसवाल

संयुक्त सचिव (Joint Secretary): पंकज कुमार भलोटिया

कोषाध्यक्ष (Treasurer): सर्वेश कुमार मोदी

कार्यकारिणी सदस्य (Executive Members): पंकज कुमार सुल्तानिया लक्ष्मण भाई पटेल विवेक अग्रवाल ध्रुव केजरीवाल नितेश बथवाल कनिष्क कश्यप आलोक ऋषिराज कुमार सिंह

निर्वाचन समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष माहौल में पूरी की गई। समिति ने सभी सदस्यों और उम्मीदवारों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की और चेंबर को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दिखाई। संप चेंबर के नए अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि नई टीम मिलकर व्यापारिक समुदाय के हितों के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाएगी।

हुल दिवस के अवसर पर जमुई में लगेगा राजकीय मेला : तेजस्वी यादव

1002807196

जमुई बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज हुल दिवस के अवसर पर जमुई जिला के चकाई में राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद द्वारा आयोजित सिदो कान्हू प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचार, अन्याय व शोषण के विरुद्ध सर्वोच्च बलिदान देने वाले सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं फूलो-झानो समेत हज़ारों आदिवासी वीर-वीरांगनाओं को नमन कर वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों से संवाद किया। तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि मेरे पिता आदरणीय लालू जी ने आदिवासी समाज के इन अमर शहीदों के अदम्य साहस और अद्भुत पराक्रम को सम्मान देते हुए दुमका में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की स्थापना की तथा उनको पहचान देने के लिए जगह जगह उनकी प्रतिमाएं स्थापित की। आगे तेजस्वी ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार आने पर हुल दिवस के अवसर पर जमुई में राजकीयमेला का आयोजन किया जाएगा। मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान बिहार के कई बड़े नेता के अलावा भारी संख्या में राजद के नेता कार्यकर्ता और आदिवासी महिलाएं पुरुष ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

धनबाद ट्रक चोरी का किया उद्भेदन 3 गिरफ्तार 10 लाख से अधिक कैश हुआ बरामद

1002807174

धनबाद पुलिस ने ट्रक चोरी का किया उद्वेदन। तीन चोरों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। 10 लाख से अधिक कैश हुआ बरामद। नंबर प्लेट इंजन एवं कागजात पुलिस ने किया जाट। गैस कटर सहित अन्य लोहा काटने का सामान हुआ बरामद। धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को जबकि पाकुड़ जिला के एक अपराधी को धनबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार। धनबाद पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डी एस पी शंकर कामति ने कहा कि, जीटी रोड पर चोर का गिरोह सक्रिय था जिसे पुलिस को परेशान कर दिया था। धनबाद के जीटी रोड से लगातार ट्रक की चोरी हो रही थी पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है एवं उनके निशान देही पर 10 लाख से अधिक कैश गाड़ी के कागजात एवं गाड़ी के पार्ट्स बरामद किया।आरोपी के पास से लोहा काटने का गैस कटर सहित अनेक सामान बरामद किया गया है।

Deoghar News। दो साईबर आरोपी को मिली जमानत , चार की जमानत याचिका हुई खारिज

देवघर साइबर थाना कांड संख्या 74/2025 में कुल 6 साइबर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

1002807126

सभी 6 आरोपी के द्वारा देवघर के एडीजे 2 की अदालत में जमानत याचिका दायर की गई । एडीजे 2 की अदालत में सोमवार को सुनवाई हुई और अलग अलग आरोपी की और से अधिवक्ताओं ने अपना अपना पक्ष रखा जिसमें से पंकज कुमार दास, सूरज कुमार दास, संदीप कुमार दास और शमशुल अंसारी की याचिका को रिजेक्ट कर दिया गया वही पप्पु कुमार दास और सुमित दास को जमानत दे दी। अधिवक्ता बिड़ला नंद चौधरी ने पप्पु कुमार दास और सुमित दास की और से बचाव का पक्ष रखा ।

Jamshedpur News। स्वर्णरेखा एवं खरकाई नदियां खतरे के निशान से ऊपर घरों में घुसा बाढ़ का पानी

1002807095

जमशेदपुर पिछले 48 घंटे से लगातार हो रहे बारिश के कारण जमशेदपुर से होकर गुजरने वाली दोनों प्रमुख नदियां स्वर्णरेखा एवं खरकाई खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। वहीं तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से करीब दो दर्जन बस्तियां प्रभावित हुई है. लगभग 200 घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सरकारी विभाग की छुट्टी रद्द कर दिया गया है। उधर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया साथ ही लोगों से अभिलंब सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की इस दौरान उनके साथ मानगौ नगर निगम एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे उन्होंने पदाधिकारी को शेल्टर होम में जरूरी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया उपायुक्त ने कहा कि लगातार हो रहे बारिश के कारण दोनों प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसे में टाटी इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का निर्देश दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने कहा पहले से नहीं थी तैयारी

स्थानीय जीतू सिंह ने कहा कि पिछली बार जब बाढ़ के हालात हुए थे तो जिला प्रशासन ने पूर्व से ही अवगत कराया था मगर इस बार ऐसा कोई व्यवस्था नहीं किया गया जिसे अचानक से बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस गया है जिससे काफी नुकसान हुआ है उन्होंने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। दुर्गा सिंह ने कहा कि कम से कम जिला प्रशासन बाढ़ से प्रभावित लोगों को उचित स्थान पर रखने एवं उन्हें भोजन की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके क्योंकि अभी जमशेदपुर में लगातार बारिश हो रही है।

Sahebganj News। हूल दिवस कार्यक्रम के दौरान भोगनाडीह मैदान बना जंग का अखाडा

1002806942

साहेबगंज हूल दिवस कार्यक्रम के दौरान भोगनाडीह मैदान जंग का अखाडा बन गया। पुलिस को पार्क का गेट खोलवाने के लिए बल का इस्तेमाल करना पड़ा। ग्रामीण पार्क के गेट मे ताला जड़ दिया था जिसे पुलिस द्वारा खोलने की कोशिश की गई तो ग्रामीण विरोध के रूप मे पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने लगा। भीड़ को बेकाबू देख पुलिस पहले लाठी चार्ज की उसके बाद एक के बाद एक कई आंसू गैस के गोले देगे। जिसके बाद भीड़ तीतर बितर हुई और पुलिस पार्क के गेट खोल पाई. इस दरमियान चारो ओर भगदड़ मच गई। इस घटना मे ग्रामीण के साथ साथ कुछ पुलिस वाले घायल हुए जिसमे बारहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल घायल हो गए उनके चेहरे पर चोट आई। इस घटना को लेकर उपयुक्त हेमंत सती ने कहा की सार्वजनिक कार्यक्रम को कुछ लोगो द्वारा व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया गया।

जिसे हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा कुछ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े. लेकिन अब सब सामान्य हैं। वही भाजपा के वरिष्ठ नेत्री सीता सोरेन ने इस घटना की निंदा की। सीता सोरेन सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आई थी। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहीं की आखिर शहीद के वंशजो को कार्यक्रम करने से क्यूँ रोका गया. और फिर बल का प्रयोग बहुत ही शर्मनाक हैं।