झारखंड की आवाज

- Page 117 of 144 -

पाकिस्तानी महिला यूपी में बनी सरकारी शिक्षक , जांच शुरु

बरेली पाकिस्तान से आए नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी बीच उत्तरप्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पाकिस्तानी महिला शुमायला खान तीन महीने से फरार है, जिसके खिलाफ फर्जी कागजातों के जरिए नौकरी पाने का मामला दर्ज है। तीन महीने पहले बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाने में बेसिक शिक्षा विभाग ने शुमायलाखान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में बरेली और रामपुर समेत कई जगह दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सकाहै। शुमायला खान फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। जांच के दौरान पता चला कि वह मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक है। नौकरी हासिल करने के लिए उसने रामपुर एसडीएम कार्यालय से फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाया था और उसे नियुक्ति के समय प्रस्तुत किया था। जांच में प्रमाण पत्र को कूट रचित पाया गया। शुमायला खान की नियुक्ति वर्ष 2015 में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी । नियुक्ति के लिए दिए गए दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि उसने अपने पाकिस्तानी नागरिक होने की सच्चाई छुपाकर झूठे दस्तावेजों के आधार परसरकारी नौकरी पाई थी। जांच में तहसीलदार सदर, रामपुर ने रिपोर्ट दी कि शुमायला ने गलत जानकारी देकर निवास प्रमाण पत्र बनवाया था। इसके बाद उसका प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने उससे कई बार स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन हर बार प्रमाण पत्र की सत्यता संदिग्ध पाई गई। और अब जब पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया चल रही है तो तो इसकी जांच और तेज हो गई है। और पुलिस छापेमारी कर रही है।

राजस्व कर्मचारी 20 हजार रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार

नवादा। नवादा जिले के सिरदला अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रवि शंकर शर्मा को सोमवार की शाम रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

1002506866

अंचल के ऊपरडीह गांव के निवासी मोहम्मद मुस्ताक से दाखिल खारिज के नाम पर राजस्व कर्मचारी ने 20 हजार रुपए की मांग की थी, जिसकी सूचना निगरानी विभाग को दी गई थी । आज जब मोहम्मद मुस्ताक रिश्वत के रुपये लेकर राजस्व कर्मचारी को देने
पहुंचे तो पटना से आयी निगरानी विभाग के अधिकारियों ने राजस्व
कर्मचारी रवि रंजन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया और अपने साथ पटना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जायेगी।

QR कोड आधारित ऑनलाइन लगान भुगतान सुविधा हुई शुरू

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, राँची द्वारा भूमि अभिलेख प्रबंधन प्रणाली को अधिक डिजिटल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से झारभूमि पोर्टल (https://jharbhoomi jharkhand.gov.in) पर एक नई QR कोड आधारित ऑनलाइन लगान भुगतान सुविधा प्रारंभ की गई है। यह पहल नागरिकों के लिए भूमि अभिलेख की जानकारी प्राप्त करने और ऑनलाइन लगान भुगतान को सरल बनाए

सुविधा के प्रमुख विवरण इस प्रकार हैं: रजिस्टर-11 पृष्ठ पर QR कोड: QR कोड स्कैन करने पर नागरिकों के लिए निम्नलिखित विकल्प उपलब्ध होंगे: रजिस्टर-11 देखेंलगान का भुगतान करें2. नामांतरण शुद्धि पत्र पर QR कोड: इस QR कोड को स्कैन करने पर नागरिकों को निम्नलिखित विकल्प प्राप्त होंगे : नामांतरण शुद्धि पत्र देखेंलगान का भुगतान करें QR कोड को स्कैन करने के उपरांत, नागरिक सीधे ऑनलाइन लगान भुगतान पृष्ठ घर पहुँच सकते हैं, जहाँ वे डिजिटल माध्यम से सुरक्षित तरीके से अपना भुगतान कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।

अनुकम्पा से जुड़े मामलों को न रखें लंबितः उपायुक्त

देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में को जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति से संबंधित मामलों की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।

1002506737

इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित सभी विभिन्न विभागों, प्रखण्डों तथा अंचलों से आये अनुकम्पा से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।इसके अलावा बैठक के दौरान 18 अनुकम्पा से जुड़े आवेदनों में 09 आवेदनों को स्वीकृत किया गया, 04 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया, 01 आवेदन निर्धारित उम्र सीमा से ज्यादा होने की वजह से अस्वीकृत किया गया तथा 04 बचे आवेदनों के सम्बंध में उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि सभी त्रुटियों का निराकरण जल्द से जल्द करा लें ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके।आगे उपायुक्त द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि अनुकम्पा से संबंधित आवेदनों पर किसी प्रकार की आपत्ति है या नहीं इसकी भी जांच करा ले। आगे उपायुक्त द्वारा समिति के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि अनुकंपा के मामले में अन्य राज्यो से प्राप्त आवेदनों के प्रमाणपत्रों के सत्यता की जांच संबंधित जिला जिलाधिकारी से करा लें ताकि, आगे किसी भी प्रकार के समस्या सामना ना करना पड़े।*बैठक के दौरान* अपर समाहर्ता देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

खेल से जुड़े संसाधन और खिलाड़ियों की प्रतिभा पर दे विशेष रूप से ध्यान:- उपायुक्त

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जिले में खेल विभाग द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं का समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

1002506738

इस दौरान उपायुक्त द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में बन रहे प्रखंड स्तरीय स्टेडियम के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जिला खेल पदधिकारी को निदेशित किया गया कि देवघर जिला अन्तर्गत प्रखंडस्तरीय स्टेडियम के निर्माण, मरम्मती व जीर्णोद्धार हेतु किए जा रहे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराए। साथ ही जिन प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण हो चुका है, उसे प्रखंड स्तर पर संचालन समिति का निर्माण करते हूऐ आमलोगों के प्रयोग हेतु उपलब्ध कराया जाय। इसके अलावे देवघर जिला अंतगर्त कुमैठा स्टेडियम में हो रहे निर्माण कार्य से अवगत हूए तथा जिला खेल पदधिकारी को निदेश दिया कि तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य सम्पन्न कराया जाय। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों कक निर्देशित किया कि राज्य सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के सुविधाओं के प्रति काफी गंभीर है। इसी दिशा में प्रखंड स्तर पर स्टेडियम व संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों के प्रतिभा को और अधिक निखारा जा सके। बैठक में उपरोक्त के अलावे जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मानकी मुण्डा, डहुआ, प्रधान और ग्राम प्रधान के लिए 94 लाख रुपए का किया आवंटन

देवघर उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा देवघर जिला को मानकी मुण्डा, डहुआ, प्रधान, ग्राम प्रधान आदि के लिए सम्मान के अन्तर्गत वितीय वर्ष 2025-26 में 9400000 रुपये सम्मान राशि आवंटित किया गया।

1002506737

इसको लेकर उपायुक्त ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों निर्देशित किया है कि ससमय सभी का सम्मान राशि के रूप में भुगतान सुनिश्चित करें। साथ ही प्रधान, मुलरैयत द्वारा एसपीटी एक्ट के तहत किए जा रहे उनके कार्यो का अनुपालन की सतत निगरानी सुनिश्चित करें।इसके अलावा देवघर जिला अन्तर्गत अंचल अधिकारी देवघर 750000, अंचल अधिकारी मोहनपुर 1023000, अंचल अधिकारी सारवां 906000, अंचल अधिकारी देवीपुर 774000, अंचल अधिकारी सोनारायठाढ़ी 738000, अंचल अधिकारी सारठ 1226000, अंचल अधिकारी पालोजोरी 1081000, अंचल अधिकारी मधुपुर 972000, अंचल अधिकारी करौं 750000 व अंचल अधिकारी मार्गोमुंडा 1180000 कुल 9400000 (चौरानवे लाख) रूपये आवंटित किया गया है।

राशन कार्डधारी अब खुद से इस ऐप के माध्यम से करें केवाईसी

देवघर प्रखंड सभागार में रविवार को उपायुक्त देवघर विशाल सागर के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक के द्वारा देवघर नगर निगम एवं देवघर ग्रामीण के सभी पीडीएस डीलरों के साथ एक आवश्यक बैठक रविवार को बुलाया गया ।

1002500572

जिसमें सभी डीलरों को मेरा ई केवाईसी ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही यह बताया गया कि आपको दो महीने पूर्व एक फॉर्मेट दिया गया था, जिसमें बचे हुए राशन लाभुकों का डोर टू डोर सत्यापन करना था उसमें जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके घर वाले से सिग्नेचर लेना था, जिनकी शादी हो गई है उनके घर वाले से सिग्नेचर कराना था तथा जो बाहर रहते हैं यहां आने की संभावना नहीं है उनके घर वाले से सिग्नेचर करना था। तत्पश्चात प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में डीलर के सिग्नेचर के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का सिग्नेचर होना था। उसके बाद उसे जिला के आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना है। दो दिनों के अंदर सभी पीडीएस डीलर को इसे जमा करने को कहा गया। बताते चलें कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक ने देवघर जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ एक आवश्यक बैठक कर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उन्होंने बताया कि ई केवाईसी लगभग 78% पूर्ण कर लिया गया है 22% जो लोग बचे हुए हैं शीघ्रता शीघ्र उसे पूरा करने का निर्देश सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया। सरकार द्वारा कुछ ऐसे राशन कार्ड धारी को सत्यापित करने के लिए सभी पीडीएस डीलरों को दिया गया है, जिनका राशन कार्ड में नाम दो जगह है या प्रदेश में रहते हैं या दूसरे प्रदेश का नाम यहां चढ़ा हुआ है, कुछ लोगों का नाम दो-तीन बार चढ़ा हुआ है ,कुछ लोगों का उम्र 18 से नीचे है और सिंगल कार्ड धारी हैं ,कुछ लोगों की उम्र 100 वर्ष से ऊपर है ।इन लोगों का सत्यापन डोर टू डोर डीलरों के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया तथा प्रपत्र भी उपलब्ध कराया गया ।

30 अप्रैल 2025 तक 100 प्रतिशत लाभुकों का ई केवाईसी करना सुनिश्चित करें

30 अप्रैल 2025 तक 100 प्रतिशत लाभुकों का ई केवाईसी करना सुनिश्चित करने का सख्त निदेशक सभी पीडीएस डीलरों को दिया गया । 30 तारीख तक अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए यह लोगों को बताना है कि अगर आपका यह केवाईसी नहीं होगा तो हर हाल में राशन कार्ड से आपका नाम विलोपित हो जाएगा। इसलिए अभी भी समय है 30 तारीख तक ई केवाईसी करवा ले। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ग्रामीण शशांक शेखर एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नगर निगम आशीष रंजन, साजन पांडे, सुनील कुमार ,चंद्र किशोर भोक्ता, बलराम शर्मा ,सुधीर दास ,गुलटन मेहरा के अतिरिक्त सैकड़ो डीलर शहरी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

संप चेंबर ने नई ट्रेन की मांग हेतु डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

देवघर माहेशमारा होल्ड स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में रेलवे के आमंत्रण पर संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर के अध्यक्ष आलोक मल्लिक और डीआरयूसीसी के सदस्य प्रिंस सिंघल ने भी भाग लिया।

चैंबर ने महेशमारा हॉल्ट के शिलान्यास पर हर्ष व्यक्त किया । इस अवसर पर संप चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर ने डीआरएम और सांसद को देवघर में कुछ और रेल सुविधाओं के विस्तार और नई ट्रेन की मांग हेतु एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में वर्तमान में जसीडीह से चल रहे साप्ताहिक ट्रेन जसीडीह-पुणे, जसीडीह-वास्कोडिगामा, जसीडीह-तांबरम, जसीडीह-बेंगलुरु और देवघर-अगरतला एक्सप्रेस को सप्ताह में दो या तीन दिन करने की मांग रखी है। चैंबर ने बताया है कि अब ये ट्रेन काफी पॉपुलर हो चुकी है और इसमें यात्रियों की डिमांड बढ़ती जा रही है।

कुछ और नई ट्रेन चलाने की मांग

इसके अलावा देवघर से कुछ और नई ट्रेन चलाने की मांग रखी गई है। जिसमें सुबह के समय देवघर से सियालदह/हावड़ा वाया आसनसोल और एक दूसरी ट्रेन रात में भाया दुमका, देवघर से दरभंगा/जयनगर, देवघर से साहिबगंज/पाकुड़ के लिए दैनिक गाड़ी तथा देवघर से जयपुर भाया गया या पटना, देवघर से रामेश्वरम वाया भुवनेश्वर-पुरी द्विसाप्ताहिक ट्रेन की मांग की गई है। वहीं पिछले सावन में शुरू किए गए देवघर से सरायगढ़ (सहरसा, सुपौल) की ट्रेन जो 2 माह पूर्व बंद कर दी गई है, उसे पुनः नियमित रूप से फुल रैक की गाड़ी के रूप में चलाने की मांग रखी गई है। चैंबर ने कहा है कि देवघर से मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, सुपौल की कनेक्टिविटी काफी आवश्यक है। पूर्व में चल चुकी यह गाड़ी अत्यंत सफल रही थी और यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही थी। एक अन्य मांग में वर्तमान में परीक्षण के तौर पर चलाए जा रहे देवघर-गोड्डा और देवघर-भागलपुर ट्रेन को अत्यावश्यक बताते हुए प्रशंसा की गई है तथा इसे नियमित रूप से चलाने की मांग की गई है। इसमें देवघर से गोड्डा को सुबह 7:00 बजे भाया दुमका के बदले भाया हंसडीहा चलाने की मांग की गई है। विदित हो कि पूर्व में यह ट्रेन भाया हंसडीहा ही शुरू की गई थी। चैंबर ने देवघर से धनबाद के लिए भी एक मेमू ट्रेन का डिमांड किया है।

बैद्यनाथधाम स्टेशन और पुरनदाहा रेलवे अंडरपास को आपस में भी रोड कनेक्टिविटी देने की मांग

वहीं यात्रियों तथा यातायात में नागरिक सुविधा के लिए बैद्यनाथधाम स्टेशन और पुरनदाहा में बनाए गए रेलवे अंडरपास को आपस में भी रोड कनेक्टिविटी देने का सुझाव दिया गया है जिससे देवघर वासियों को ट्रैफिक की एक नई पहुंचपथ मिल जाएगी। दूसरी ओर सत्संग रेल ओवर ब्रिज को देवघर-जसीडीह मार्ग पर भी एक नया पाथ खोलकर के कनेक्ट करने की मांग रखी गई है। विदित हो कि अभी फिलहाल सत्संग रेलवे ओवरब्रिज सर्कुलर रोड पर ही निकलती है। यह ओवरब्रिज अगर देवघर-जसीडीह मार्ग से भी कनेक्ट हो जाएगी तो इस ओवरब्रिज की उपयोगिता काफी बढ़ जाएगी और देवघर की ट्रैफिक व्यवस्था और सुगम होगी।

डीआरएम चेतनानंद सिंह ने दिया आश्वासन

डीआरएम चेतनानंद सिंह ने चेंबर अध्यक्ष आलोक मल्लिक और डीआरयूसीसी मेंबर प्रिंस सिंघल को बताया कि इन मांगों पर निश्चित रूप से गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा परंतु इससे पहले रेलवे देवघर के वाशिंगपीट को अगस्त तक शुरू करने की तैयारी कर रही है। देवघर में वाशिंगपीट के शुरू हो जाने और इसके बाद रोहिणी बाईपास शुरू कर जसीडीह से खुलने वाली सभी ट्रेनों को देवघर से ओरिजिनेट कर दिया जाएगा। इसके बाद और नई ट्रेनों को संचालित करने में सुविधा होगी। उन्होंने चेंबर के द्वारा उठाए गए सभी मांगों पर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

देवघर और मोहनपुर के बीच में बनेगी महेशमारा हॉल्ट स्टेशन, रखी गई आधारशिला

देवघर रेल संपर्क को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत देवघर और मोहनपुर स्टेशनों के बीच स्थित प्रस्तावित महेशमारा हॉल्ट स्टेशन की आधारशिला आज रखी गई।

1002500416

इस समारोह में आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक चेतना नंद सिंह गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे और वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में आधारशिला पट्ट का अनावरण किया।

महेशमारा हॉल्ट का विकास ₹1.86 करोड़ की अनुमानित लागत से किया जाएगा

मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और परियोजना की समीक्षा की। नए महेशमारा हॉल्ट का विकास ₹1.86 करोड़ की अनुमानित लागत से किया जाएगा। इस हाल्ट स्टेशन के चालू होने के बाद, दुमका और गोड्डा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें इस स्टेशन पर रुकेंगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए यात्रा – विकल्प में काफी सुधार होगा। इससे महेशमारा के निवासियों के एक बड़े हिस्से को रेल- पहुँच की उपयोगी सुविधा मिलेगी, जिसमें बैजनाथपुर, बांधा, कुंडा, करनीबाद, बिलासी और झौंसागढ़ी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ठाढ़ी, आमगाछी, विशनपुर, बांदा और सिंगारडीह जैसे आस-पास के गाँव भी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इसके अतिरिक्त, इस हॉल्ट के निर्माण से स्थानीय समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा गया। मौजूदा रेलवे लेवल क्रॉसिंग से उत्पन्न चुनौतियों भी होने की उम्मीद है। इस मांग के पूरा हो जाने से महेशमारा हॉल्ट स्टेशन तक रेलवे नेटवर्क का आसान और अधिक सीधी पहुँच का फायदा मिलेगा , जिससे दूर के स्टेशनों पर निर्भरता कम होगी और हज़ारों लोगों के लिए दैनिक यात्रा सरल होगी। आवागमन को आसान बनाने के अलावा, हॉल्ट के रणनीतिक स्थान से लोगों और सामानों के सुगम परिवहन की सुविधा के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने और यात्री-केंद्रित बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के लिए पूर्व रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता का द्योतक है।इस अवसर पर स्थानीय निवासियों, जन प्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों की एक उत्साहभरी सभा हुई, जो परियोजना के लिए व्यापक जन समर्थन को दर्शाती है और पूर्व रेलवे द्वारा बुनियादी ढांचे की विकास-यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

दो बसों से 21000 हजार रुपये का वसूला जुर्माना सख्त कार्यवाही का दिया आदेश

देवघर जिला में बाघमारा स्तिथ इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) से बसों का संचालन पूर्ण रूप से दस अप्रैल से किया जा रहा हैं।

1002496897

ऐसे में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए यत्र-तत्र चौक-चौराहे से बसों का संचालन को लेकर जांच अभियान चला कर कार्रवाई की गई। इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जानकारी मिल रही थी कि इंटर स्टेट बस टर्मिनल से बसों के संचालन के नाम पर चौक-चौराहों से गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। ऐसे में आज के जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले दो बसों (Jh04AD2741/Jh04L9049) से कुल 21000 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

नीट (NEET) परीक्षा को लेकर डीसी ने अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को दिए सख्त आदेश

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में नीट (NEET) परीक्षा से जुड़े तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

1002496876

इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि 04 मई को आयोजित नीट परीक्षा जो कि NTA (National testing agency) के द्वारा आयोजित कराई जाएगी, जिसको लेकर जिले में कुल 05 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं, जहाँ ओएमआर शीट के मध्यम से परीक्षा होगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था व परीक्षार्थियों के आवश्यक सुविधाओं को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि सभी परीक्षार्थियों को अवगत हो कि 02 बजे से होने वाले परीक्षा हेतु सुबह 11 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुँच जाए, ताकि प्रवेश गेट पर ही उनकी बायोमेट्रिक जाँच एवं रिकॉर्डिंग आदि कराई जायेगी।इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी केंद्राधीक्षक परीक्षा के आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण चेकलिस्ट तैयार कर लें। साथ ही परीक्षा आयोजन से संबंधित गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। आगे उन्होंने कहा कि सभी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की संशय या समस्या न हो। साथ ही प्रतिभागियों के बैठने के लिए आवश्यक बेंच की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व समुचित प्रकाश एवं सभी केंद्रों पर टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। इसके अलावे सभी सेंटर पर दिव्यांग परीक्षार्थी हेतु व्हील चेयर व्यवस्था कराने का निदेश उपायुक्त द्वारा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया। आगे उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं यातायात प्रभारी को निदेशित करते हुए कहा कि जिन-जिन केंद्रों पर परीक्षा होनी है उन क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखें, ताकि ट्रैफिक जाम की वजह से किसी भी परीक्षार्थी का एग्जाम न छुटे।

किसी अन्य के बदले परीक्षा में बैठना या परीक्षा के दौरान नकल करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करें

आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (ब्लूटूथ, मोबाइल, अन्य गैजेट) किसी अन्य के बदले परीक्षा में बैठना या परीक्षा के दौरान नकल करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करें। साथ ही परीक्षा केंद्र पर अनाधिकार प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी, जो सार्वजनिक परीक्षाओं में धोखाधड़ी और पेपर लीक से निपटने वाला एक भारतीय कानून है। बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित कुमार, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला परिवहन परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार, गोपनीय प्रभारी मुकेश कुमार, यातायात प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व सभी केंद्राधीक्षक आदि उपस्थित थे।

बाबूलाल मरांडी ने मंत्री हाफिजूल हुसैन की तुलना आतंकवादियों से किया

दुमका झारखण्ड विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने देश की वर्तमान स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया।

1002496724

उन्होंने ने कहा की झारखण्ड के मंत्री हफ़ीजुल अंसारी और पहलगाम में धर्म पूछ हिन्दुओं को मारने वाले आतंकवादियों में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहलगाम मे आतंकवादी लोगों को धर्म पूछ कर और उनके कपड़े उतार कर निहत्थे लोगो को मौत के घाट उतार दिया। वही झारखण्ड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजूल अंसारी देश मे पहले सरिया कानून को मानते है फिर संविधान मानने की बात कहते हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा की ऐसे लोगों की सोच पहलगाम के आतंकवादी के सोच से मिलती जुलती है.उन्होंने यह भी कहा की हफ़ीजुल अंसारी का कहना है की “मुसलमान कब्र में नहीं सब्र में हैं। मतलब निकलेंगे तो मार-काट करेंगे,” और यह बात मंत्री अपनी जुबान से खुलेआम कह रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने हफ़ीजुल अंसारी को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि “हफ़ीजुल अंसारी और आतंकवादियों में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग किया की ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। झारखण्ड के हवाई अड्डा पर पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए आईबी अधिकारी मनीष रंजन मिश्रा को श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने पर बाबूलाल ने सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा जब उनके मंत्री की सोच एक आतंकवादी के तरह है तो फिर सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है.इधर झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन के स्पेन दौरे पर सवाल खड़ा करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्पेन जैसा देश झारखण्ड में क्या इन्वेस्ट करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्पेन मे इन्वेस्टर लाने नहीं बल्कि अपने दो नंबर की कमाई को इन्वेस्ट करने गये है.उन्होंने सवाल ये भी किया कि सीएम के साथ दौरा करने वाले कौन लोग है. उन्होंने कहा की यह दौरा राज्य के पैसे से हो रहा है जो जनता की पैसा है इसलिए यह बात साफ होनी चाहिए.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को दुमका के इंडोर स्टेडियम में अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल हुए ।

निशिकांत दुबे नहीं है इंडियन में उनकी नागरिकता की जांच करना चाहता हूँ : डॉ. इरफान अंसारी

देवघर में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है ।

1002496590

उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे की नागरिकता पर सवाल उठाया और कहा कि हमें लगता है वो इंडियन नहीं है उसकी नागरिकता की जांच करना चाहता हूं वो इंडियन है या अमेरिकन आगे कहा कि जिस प्रकार से उसका रहन सहन है उनके जीने का तौर तरीका है जिस तरह के बयान देते हैं फेसबुक पर पोस्ट करते हैं इससे नहीं लगता है कि वो इंडियन है।

आगे उन्होंने पहलगांव में आतंकी हमले को लेकर कहा कि वो निशिकांत दुबे पहलगांव गए थे और उसकी सुरक्षा में जिस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था थी इससे भी बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े होते की अपने लोगों के लिए इतनी कड़ी सुरक्षा वही आम पर्यटकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं साथ ही कहा कि पूरा देश ग़म में डूबा है लोग मातम मना रहे हैं मोदी सरकार को कठोर निर्णय लेना चाहिए था लेकिन भाजपा अपने ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं ।

अवैध रूप से काटे जा रहे हरे पेड़ ग्रामीणों में काफी रोष, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

देवघर: एक तरफ जहां सरकार पेड़ लगाने के लिए लोगों को अपील कर रही है तो दूसरी और हरे भरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि मोहनपुर में पेड़ों का कोई महत्व नहीं है। जिसका जब मन हुआ तब वह सैकड़ो की संख्या में पेड़ों की कटाई कर डालता है।

1002496018

हरे पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध के बावजूद लकड़ी के खरीदार सरे आम ट्रैक्टर ट्राली में भरकर इन पेड़ों की लड़कियों को आरा मशीनों पर ले जा रहे हैं। हरे पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखें बंद किए बैठे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। दरअसल मोहनपुर प्रखंड के पोस्तवारी पंचायत के पंचरुखी मोजा में गोचर भूमि पर दर्जनों से अधिक हरे पेड़ लगे हुए हैं। और पेड़ों की कटाई कर रहे हैं वन विभाग की सख्ती के बावजूद पांच से अधिक गोचर भूमि पर लगे हरे विशाल बरगद पेड़ों की कटाई कर डाली है। गांव के ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है। अधिकारियों को शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की यह स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में बड़े पेड़ों झांटी का अस्तित्व खतरे में आ सकता है।

यूजी सेमेस्टर-3 के 11 हजार परीक्षार्थियों का परीक्षा रद्द होना निंदनीय :- शुभम

देवघर में इतिहास यूजी सेमेस्टर 2 की जगह इतिहास के सेमेस्टर 3 का प्रश्न पत्र बांटना और केंद्राधीक्षकों की गलती से यूजी सेमेस्टर-3 के 11 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द होना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।

1002496150

विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रश्न पत्र का पैकेट खोलने के लिए उस पर केंद्राधीक्षक एवं एग्जाम कंट्रोलर का हस्ताक्षर संयुक्त रूप से होता है तभी निर्धारित परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का पैकेट खोला जाता है ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर पैकेट की बारीकी से जांच किये बगैर कैसे 26.04.2025 को होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैकेट को 24.04.2025 को ही खोल दिया गया। यह विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रशासन की बहुत बड़ी चूक है इस प्रकार की गलतियों से छात्रों के ऊपर मानसिक दबाव बनता है या यूं कहे तो लंबे समय से विश्वविद्यालय के अंदर शिक्षा का व्यापरीकरण चल रहा है इतने बड़े संस्थान को चाटुकार लोगों एवं दलालों के हाथों बेचा जा रहा है हाल ही में स्नातकोत्तर सेमेस्टर 3 की परीक्षा चल रही थी जिसमें सैकड़ो छात्र स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्लर्क विभाग के परीक्षा में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा की तिथि में बदलाव का मांग किया था जिसे कुलपति विमल कुमार सिंह के द्वारा तिथि के बदलाव में मना कर दिया गया जबकि रोजगार संबंधित परीक्षाएं किसी भी छात्र के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है।

दोषी कर्मचारियों के ऊपर हो कार्यवाही एवं समस्याओं का समाधान:- शुभम

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन की गलती से इस भीषण गर्मी में छात्रों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षाएं आयोजित की जा रही है लेकिन परीक्षा हॉल में बिजली, पानी, पंखा, साफ-सफाई जैसे मूलभूत सुविधाओं में अभाव है कुलपति छात्रों के पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं और तानाशाही रवैया में विश्वविद्यालय चला रहे हैं इन विषयों को कुलाधिपति तक पहुंचाया जाएगा और यदि इस अपराध में शामिल कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही एवं समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो छात्र चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।