मुख्यमंत्री ने खेलों में राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि विश्व क्रिकेट में झारखंड के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रदर्शन से राज्य का परचम लहराया है
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह मौजूद रहे।
लोहरदगा // झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है और यहां के युवा देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने यह बात शुक्रवार को बीएस कॉलेज मैदान, लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में कही।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि विश्व क्रिकेट में झारखंड के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रदर्शन से राज्य का परचम लहराया है। इसके अलावा हॉकी में भी झारखंड का दबदबा रहा है, जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं।हेमंत सोरेन ने कहा कि सिर्फ हॉकी और क्रिकेट ही नहीं, बल्कि तीरंदाजी, फुटबॉल, लॉनबॉल जैसे अन्य खेलों में भी राज्य के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल नीति बनाई गई है। उनका मानना है कि झारखंड को भविष्य में “खिलाड़ियों के राज्य” के रूप में भी जाना जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बीएस कॉलेज मैदान के विकास में राज्य सरकार और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम आने वाले समय में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।इस अवसर पर राज्य के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पाण्डेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर// देहरादून। जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून के एक मॉल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। चंद सेकेंड में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। विक्रम शर्मा, दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह का खास गुर्गा माना जाता था और अपराध की दुनिया में उसका बड़ा नाम था।
सूत्रों के अनुसार, विक्रम शर्मा के कई चेले हाल के दिनों में एक न्यूज चैनल और न्यूज वेबसाइट की आड़ में रंगदारी वसूली का काम कर रहे थे। बताया जाता है कि उक्त चैनल का नामकरण भी विक्रम शर्मा के जन्मदिन की तारीख से जोड़कर किया गया था, ताकि समाज में उसकी और उसके गिरोह की साफ-सुथरी छवि बनाई जा सके।पुलिस तक बनाई थी पहुंचविक्रम शर्मा अपनी टीम के माध्यम से पुलिस तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहा था। उसे 19 अप्रैल 2017 को देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे हवाई जहाज से रांची लाया गया और फिर बिष्टुपुर थाना होते हुए जेल भेजा गया था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विक्रम शर्मा के खिलाफ 50 से अधिक हत्या के मामले दर्ज था
जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने अपने धंधे को दोबारा फैलाना शुरू कर दिया था। वह देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में रह रहा था और काशीपुर में स्टोन क्रशर का कारोबार करता था। इसके अलावा ‘विक्रम उद्योग’ नाम से एक कंपनी भी चला रहा था। 50 से अधिक हत्या के मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विक्रम शर्मा के खिलाफ 50 से अधिक हत्या के मामले दर्ज था। सूत्र बताते हैं कि उसने करीब एक हजार करोड़ रुपये का बड़ा आपराधिक नेटवर्क खड़ा कर लिया था।
जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मॉल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इस हत्या के साथ ही अपराध की दुनिया के एक बड़े नाम का अंत हो गया है, लेकिन इस वारदात ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि इतने बड़े अपराधी की सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई।
देवघर महाशिवरात्रि 2026 // देवघर पुलिस द्वारा आगामी 15 फरवरी 2026 (रविवार) को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं भव्य शिव बारात के मद्देनजर विस्तृत यातायात प्रबंधन योजना लागू की गई है।
ये व्यवस्थाएँ तत्काल प्रभाव से लागू रहेंगी : भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित एवं डायवर्जन प्लान
महाशिवरात्रि के मद्देनजर दिनांक 14 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि से 16 फरवरी 2026 तक देवघर शहर की आंतरिक सीमाओं में भारी वाहनों (बस, ट्रक, ट्रैक्टर, मालवाहक वाहन, कंटेनर) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
भारी वाहनों का प्रवेश निषेध एवं रूट डायवर्जन (ड्रॉप गेट/बैरियर)बाहर से आने वाले बस, ट्रक, ट्रैक्टर और मालवाहक वाहनों के लिए निम्नलिखित निषेध बिंदु और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित हैं:
🚦 हिण्डोलावरण (दुमका मार्ग): यहाँ से वाहन बाएँ मुड़कर तपोवन, चड़की पहाड़ी, उजाला चौक, पुराना कुण्डा मोड़ और कोरियासा चौक होते हुए गिरिडीह की ओर जाएंगे। चौपा मोड़ (गोड्डा मार्ग): यहाँ से बाएँ होकर हिण्डोलावरण से दाहिने मुड़कर तपोवन और कोरियासा चौक होते हुए गिरिडीह की ओर डायवर्जन रहेगा।
कोरियासा चौक (गिरिडीह मार्ग): यहाँ से दाहिने मुड़कर पुराना कुण्डा थाना मोड़, उजाला चौक और तपोवन होते हुए दुमका की ओर मार्ग रहेगा। रोहिणी शहीद द्वार/मेहर गार्डेन: यहाँ से भारी वाहन जसीडीह की ओर भेजे जाएंगे। ताभाघाट मोड़ (जसीडीह/चकाई मार्ग): भागलपुर, दुमका और गोड्डा जाने वाले वाहन यहाँ से बाएँ मुड़कर मोहनपुर की ओर जाएंगे।
मोहनपुर बाजार मोड़ (भागलपुर मार्ग): यहाँ से वाहन रिखिया होते हुए दर्दमार बॉर्डर (चकाई/जमुई) की ओर निकलेंगे। पुराना कुण्डा थाना मोड़ (सारवाँ/सारठ मार्ग): यहाँ से वाहन दाहिने मुड़कर उजाला चौक, तपोवन और हिण्डोलावरण होते हुए दुमका/भागलपुर की ओर जाएंगे।
कोठिया मोड़ (सुलतानगंज मार्ग) : यहाँ से वाहन बाएँ रिखिया आश्रम होते हुए मोहनपुर बाजार की ओर जाएंगे।
शिव बारात रूट लाइनिंग हेतु प्रवेश निषेध बिंदु
शिव बारात के दौरान भीड़ नियंत्रण हेतु इन स्थलों पर ड्रॉप गेट और रोड स्लाइड बैरियर सक्रिय रहेंगे ।
प्रस्थान एवं स्टेडियम क्षेत्र: के.के.एन. स्टेडियम, स्टेडियम बाईपास, नवीन स्पोर्ट्स मोड़, और रेड रोज स्कूल मोड़।
फुव्वारा चौक (झरना चौक): टैंकर स्टैंड, आर.एल. सर्राफ स्कूल गेट के सामने, सदर अस्पताल मोड़, और शहीद आश्रम मोड़ से आने वाले रास्तों पर रोक रहेगी। बस स्टैंड एवं कुण्डा क्षेत्र: बस स्टैंड प्रवेश द्वार, क्लब ग्राउंड प्रवेश द्वार, सारवाँ मोड़, ठाड़ी दुलूमपुर मोड़, नौलखा मंदिर मोड़, और पुराना थाना कुण्डा मोड़। बाजला चौक एवं आसपास: बाजला चौक (दोनों तरफ), सुभाष चौक, देवसंघ मार्ग, संत फ्रांसिस स्कूल मोड़, महेंद्र ट्रैक्टर शोरूम, दादी मंदिर मार्ग, शंख मोड़, और बाजला चौक सब्जी मंडी मोड़ (डी.ए.वी. स्कूल मार्ग)।
मध्य शहर एवं बाजार: बावन बीघा मोड़, परशुराम चौक, जैन मंदिर (पूर्वी एवं पश्चिमी मोड़), बजरंगी चौक, धोबिया गली मोड़, शिवलोक ग्राउंड प्रवेश द्वार, और बिग बाजार मोड़। राय एण्ड कम्पनी मोड़: यहाँ से राज रेडियो, वैधनाथधाम रेलवे स्टेशन और टावर चौक तक मोजो बैरिकेटिंग रहेगी।
टावर चौक: यहाँ थाना मोड़, मस्जिद मोड़, चान्दन स्टैंड, अम्बेदकर चौक, सत्संग चौक और रोहिणी शहीद द्वार मोड़ से प्रवेश बंद रहेगा। अन्य चौक: आजाद चौक, अवंतिका गली, भैरो बाजार, इंटरनेशनल होटल मोड़, ड्रोलिया गली (गणेश मार्केट), कन्या विद्यालय मोड़, विद्यापति चौक, डोमासी मोड़ और नरसिंह टॉकिज मोड़।
शिक्षा सभा चौक: यहाँ मंदिर मोड़, सदर अस्पताल मोड़ और शहीद आश्रम मोड़ की ओर से प्रवेश निषेध रहेगा। चाँदनी चौक: यहाँ लक्ष्मीपुर चौक और दुखीसाह लेन मंदिर की ओर से आने वाले रास्तों पर रोक रहेगी।
मंदिर क्षेत्र एवं शहरी प्रवेश निषेध बिंदु
श्रद्धालुओं के पैदल भ्रमण और जलार्पण हेतु इन क्षेत्रों को सुरक्षित किया गया है
मंदिर मुख्य पहुंच: पटेल चौक, जलसार, सब्जी मंडी, भारती होटल (मानसंघी मार्ग), और जोड़ा तालाब बजरंगबली मंदिर।
शिवगंगा एवं बिलासी मार्ग: सीता होटल (शिवगंगा मार्ग), मिलन पैलेस, लक्ष्मीपुर चौक, हरिहर बाड़ी मोड़, बिलासी बजरंगबली मंदिर (विवाह भवन), विलासी मोड़, और चार नम्बर फाड़ी (बिलासी)।
विशेष बिंदु: चिल्ड्रेन पार्क ♦️ डायवर्जन-02, शिवराम झा चौक, मानसिंघी, सम्राट होटल, हिन्दी विद्यापीठ, ड्रोलिया गली, भुरभुरा मोड़, दर्शनिया मोड़, हदहदिया पुल, और तिवारी चौक।
बिजली विभाग क्षेत्र: बिजली ऑफिस मोड़ और बिजली कोठी मोड़ (बाजला चौक मार्ग)।
आवासीय/बस्ती क्षेत्र: कानीजोर बस्ती मोड़ और पुरणदाहा दुर्गा मंदिर मोड़।
आसनसोल // पूर्व रेलवे उक्त उद्देश्य को सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था किया है ताकि यात्री बिना किसी रुकावट के त्योहार मना सकें। अपनी नियमित सेवा के अलावा पूर्व रेलवे ने अलग-अलग दिशाओं में छह (06) होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, ताकि इस त्योहार के मौसम में प्रसिद्ध जगहों पर घूमने जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके और साथ ही इस खुशी के मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ घर लौटने वाले लोगों की जरूरत को भी पूरा किया जा सके। इस कठिनाई को कम करने और यात्रियों के लिए बिना किसी परेशानी के यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हावड़ा और रक्सौल, सियालदह और मधुबनी, कोलकाता और मधुबनी और हावड़ा और खातीपुरा के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ये स्पेशल ट्रेनें होली के त्योहार के समय यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए ज्यादा क्षमता और लचीलापन (फ्लेक्सिबिलिटी) देंगी।
03043 हावड़ा – रक्सौल होली स्पेशल 28.02.2026, 07.03.2026 और 14.03.2026 (03 ट्रिप) को 23:05 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा 03044 रक्सौल – हावड़ा होली स्पेशल 01.03.2026, 08.03.2026 और 15.03.2026 (03 ट्रिप) को 17:45 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
03045 हावड़ा – रक्सौल होली स्पेशल 01.03.2026 और 02.03.2026 (02 ट्रिप) को हावड़ा से 23:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16:15 बजे रक्सौल पहुँचेगी तथा 03046 रक्सौल – हावड़ा होली स्पेशल 02.03.2026 और 03.03.2026 (02 ट्रिप) को रक्सौल से 17:45 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन 10:50 बजे हावड़ा पहुँचेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशन पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।.
03183 सियालदह – मधुबनी होली स्पेशल 28.02.2026 और 07.03.2026 को सियालदह से 23:50 बजे (02 ट्रिप) रवाना होगी और अगले दिन 14:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी तथा 03184 मधुबनी – सियालदह होली स्पेशल 01.03.2026 और 08.03.2026 को 15:30 बजे (02 ट्रिप) मधुबनी से रवाना होगी और अगले दिन 06:25 बजे सियालदह पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
03185 कोलकाता – मधुबनी होली स्पेशल 27.02.2026 को (01 ट्रिप) 23:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन 14:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी तथा 03186 मधुबनी – कोलकाता होली स्पेशल 28.02.2026 को (01 ट्रिप) 15:30 बजे मधुबनी से रवाना होगी और अगले दिन 06:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी और अवातानुकूलित श्रेणी चेयर कार, सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
03187 कोलकाता – मधुबनी होली स्पेशल 03.03.2026 को कोलकाता से 23:50 बजे (01 ट्रिप) रवाना होगी और अगले दिन 14:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी तथा 03188 मधुबनी – कोलकाता होली स्पेशल 04.03.2026 को मधुबनी से 15:30 बजे (01 ट्रिप) रवाना होगी और अगले दिन 06:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
03007 हावड़ा – खातीपुरा होली स्पेशल 25.02.2026 और 11.03.2026 को (02 ट्रिप) हावड़ा से 23:55 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी तथा 03008 खातीपुरा – हावड़ा होली स्पेशल 27.02.2026 और 13.03.2026 को (02 ट्रिप) खातीपुरा से 17:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 05:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
पूर्णिया // पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह पूरे शहर में हड़कंप मच गया। एहतियातन कोर्ट परिसर को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सिविल कोर्ट आने-जाने वाली मुख्य सड़क को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है तथा आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि लगभग 12 बजे के बाद सिविल कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
मौके पर पूर्णिया सदर डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बम स्क्वायड टीम और श्वान दस्ते द्वारा परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है। कई थानों के प्रभारी एवं सैकड़ों पुलिस जवान सुरक्षा घेरा बनाए हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और आसपास के रास्तों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।फिलहाल कोर्ट का नियमित कामकाज बाधित है। परिसर में स्वाभाविक रूप से भय का माहौल देखा जा रहा है, हालांकि वकीलों और कर्मचारियों की सीमित मौजूदगी बनी हुई है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर ईमेल के जरिए इस प्रकार की धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। यदि यह धमकी फर्जी साबित होती है तो यह भी गंभीर विषय है कि आखिर ऐसी हरकतें कौन और क्यों कर रहा है। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।प्रशासनिक जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आज कोर्ट का नियमित कार्य किस प्रकार संचालित होगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हैं और संदिग्ध ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्वी सिंहभूम // नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत की गई कार्रवाई में 16 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।शुक्रवार को आरपीएफ पदाधिकारी राकेश महतो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तबरेज आलम और नेयाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया क्षेत्र अंतर्गत भीतहा थाना के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा के रूपरा रोड स्टेशन से गांजा लेकर ट्रेन के माध्यम से टाटानगर पहुंचे थे। यहां से उन्हें पटना होते हुए बेतिया ले जाकर आपूर्ति करनी थी।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुटी के निर्देश पर गुरुवार रात आरपीएफ उड़नदस्ता दल की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 16 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। इस मामले में दोनोंआरोपितों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए अग्रिम प्रक्रिया में लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसकी जड़ें कहां तक फैली हुई हैं।
हजारीबाग // झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार देर रात हाथियों के झुंड ने छह लोगों को रौंद कर मार डाला। मृतकों में एक साल बच्चे से लेकर 50 साल के ऊपर तक के लोग शामिल है। घटना अंगो थाना एवं चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव की है। मृतकों में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25) एवं दो छोटे बच्चे अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3) शामिल है। घटना के वक्त सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे।घटना गुरुवार रात एक से 1:30 के बीच की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पांच हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। एक घर के गेट को भी उखाड़ दिया और अंदर घुसकर लोगों को कुचला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड एक माह पहले से विचरण कर रहा था। इसे लेकर वन विभाग लोगों को समय-समय पर अलर्ट भी कर रहा था। घटना की पुष्टि करते हुए डीएफओ पूर्वी वन प्रमंडल विकास कुमार उज्ज्वल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा वन विभाग मृतक के परिवार के साथ खड़ा है।उल्लेखनीय है कि रामगढ़ और हजारीबाग के गोमिया प्रखंड में हाथियों के झुंड अक्सर उत्पात मचा रहे हैं और कई लोगों की जान ले चुके हैं। कुछ दिन पहले ही गोमिया प्रखंड में हाथियों के हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी।
Jamshedpur// विश्व रेडियो दिवस पर आज हम आपको मिलते है जमशेदपुर के रेडियो मैन चिन्मय महतो से जमशेदपुर के चिन्मय महतो ने आज भी रेडियो के अस्तित्व को बचा के रखा है, चिन्मय महतो ने आज लगभग हर तरह कि 900 से ज्यादा रेडियो को सहेज रखा है, चिन्मय महतो के पिता फौज मे थे और वर्मा पोस्टिंग से लौटते समय अपने लाडले पुत्र के लिए रेडियो घर लेकर आए थे, तब से चिन्मय महतो के लिए रेडियो ही मनोरंजन का साधन बना हुआ है,चिन्मय बताते है, कि बचपन से मै रेडियो श्रोता हूँ, मुझे रेडियो का सुनने का सौंख है, भारत के तमाम रेडियो प्रसारण के साथ साथ कई देशों के प्रसारण केंद्र से चिन्मय महतो जुड़े हुए है, आज के आधुनिक युग में चिन्मय महतो युवाओं को पुराने मनोरंजन के प्रमुख संसाधन रेडियो से परिचित करवा रहे है,उन्होंने नई पीढ़ियों के लिए रेडियो म्यूजियम अपने घर पर बना रखा है, जिस कारण चिन्मय महतो को लोगो ने रेडियो मैन के नाम दिया है, रेडियो चिन्मय के लिए आवाज नही अपनो का एहसास मानते है, आज के जमाने मे रेडियो कि अस्तित्व जहां विलुप्ति कि कगार पर है, वहां चिन्मय महतो युवाओं को रेडियो के पुराने जुनून से परिचित करवा रहे है ।
साहिबगंज // जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र में एक मां पर अपने ही पुत्र की हत्या करने का आरोप है। घटना बरहरवा थाना क्षेत्र की रतनपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार पुलिस बल को गांव के पास तालाब में नाबालिग लड़के का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। रतनपुर गांव में 14 वर्षीय किशोर आयुष कुमार की हत्या मामले का बरहरवा थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि हत्या के पीछे अवैध संबंध और पारिवारिक रंजिश मुख्य कारण था। एसडीपीओ ने बताया कि बीते 7 फरवरी को आयुष कुमार, पिता हेमंत कुमार साहा, ग्राम रतनपुर गांव से शव बरामद हुआ था।
राज के खुल जाने के डर से दोनों ने मिलकर….
मामले को लेकर चरहरवा थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने साक्ष्य और गहन पूछताछ के आधार पर मृतक के ममेरे भाई रोहित साहा, पिता माणिक साहा एवं मीना देवी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मीना देवी और रोहित साहा के बीच पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध था। घटना वाले दिन आयुष ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस राज के खुल जाने के डर से दोनों ने मिलकर आयुष की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छुपाने का प्रयास किया। पुलिस नेत्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की त्वरित व सफल कार्रवाई से क्षेत्र में फैली सनसनी पर विराम लगा है। जिसके पास से विवो कंपनी का एक मोबाइल फोन अभियुक्त रोहित साहा के पास से बरामद किया गया। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, बरहरवा प्रभाग थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, बरहरवा थाना पुलिस अवर निरीक्षक सुदामा सिंह, बरहरवा थाना पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार यादव, बरहरवा थाना, सहायक अवर निरीक्षक राजनाथ राय, बरहरवा थाना सहायक अवर निरीक्षक रंजन कुमार यादव, बरहरवा थाना सशस्त्र बल शामिल थे
लातेहार // पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली कुख्यात अपराधी आदेश गंझू को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी पर 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था । लातेहार पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब कुख्यात अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर बरियातू थाना क्षेत्र में विचरण कर रहा था । लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी घटना का अंजाम देने के फिराक में था । सूचना के बाद पुलिस की टीम गठित की गई पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी विनोद रवानी , थाना प्रभारी रंजन पासवान , बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह और पुलिस बल ने छापेमारी कर कुख्यात अपराधी आदेश गंझू , उज्वल कुमार और सुभाष कुमार को धर दबोचा है । पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से 1 देशी पिस्टल , 10 जिंदा कारतूस , 1 देशी कट्टा , 25 जिंदा कारतूस , 2 मोबाइल , टीएसपीसी नक्सली संगठन का दस्तावेज और 2 मोटरसाइकल बरामद किया है । वही लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात 50 हज़ार रुपये का इनामी अपराधी आदेश गंझू अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के फिराक में था । पुलिस टीम गठित कर पुलिस ने बरियातू थाना क्षेत्र मनातू पिकेट के पास से गिफ्तार किया गया है गिरफ्तार अपराधी आदेश गंझू पर लातेहार जिला और चतरा जिला में कुल 11 मामले विभिन्न थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज की गई थी । पुलिस समक्ष के महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसकी जांच की जा रही है ।
हजारीबाग // जिले के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने नशा के सौदागरों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹10,100 नकद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमरा रेस्ट हाउस, पेट्रोल पंप के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली। सूचना सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री अमित आनंद (भा.पु.से.) के नेतृत्व में, डीएसपी प्रशांत कुमार की मौजूदगी में छापामारी दल गठित किया गया।
छापामारी के दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से ब्राउन शुगर और नकद राशि बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने ईचाक से ब्राउन शुगर लाकर शहरी क्षेत्र में 300 से 500 रुपये में पुड़िया बनाकर बेचने की बात स्वीकार की।इस संबंध में सदर (बड़ा बाजार) थाना कांड संख्या 46/26 दिनांक 09.02.2026, धारा 21(बी)/22(बी)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
देवघर // पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन स्थित होटल शुभम वाटिका में छापेमारी कर 3 युवक को किया गिरफ्तार। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ अपराधकर्मी किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकजुट होकर पार्टी कर रहे है। इस सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए संगठित अपराध की रोकथाम हेतु गठित टीम के पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० मुकेश कुमार तिवारी, पु०अ०नि० घनश्याम गंझू, पु०अ०नि० दिलीप मुण्डा साथ सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल के लिए प्रस्थान किये थे, तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए होटल शुभम वाटिका से
अंकित झा उर्फ बुशली,
दिलीप कुमार यादव
नेहाल मिश्रा
को अवैध पिस्टल एवं कारतुस के साथ पकड़ कर थाना लाये तथा पु०अ०नि० मुकेश कुमार तिवारी के द्वारा दिये गये टंकित आवेदन के आधार पर देवघर नगर थाना काण्ड संख्या-65/2026 दर्ज किया गया है।
लातेहार// बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीन तस्वीर सामने आई है। ब्रेन हेमरेज से पीड़ित 45 वर्षीय राजू राम, पिता स्व:छठु राम, निवासी पैरा, बरवाडीह प्रखंड को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस में डीजल नहीं होने के कारण मरीज को घंटों अस्पताल में ही तड़पता छोड़ दिया गया।
सरकारी अस्पताल में 600 रुपया के लिए रुकी रही जिन्दगी
परिजनों के अनुसार अस्पताल प्रबंधन की ओर से साफ कह दिया गया कि जब तक एम्बुलेंस में तेल के पैसे नहीं दिए जाएंगे, तब तक मरीज को रेफर नहीं किया जा सकता। गरीब परिवार से होने के कारण परिजन 600 रुपये का इंतजाम नहीं कर सके, जिससे मरीज की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इस अमानवीय स्थिति को लेकर अस्पताल परिसर में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले की सूचना मिलने पर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने मानवीय पहल करते हुए अपने पैसे से 600 रुपये का डीजल भरवाया, तब जाकर सरकारी एम्बुलेंस चली और मरीज को एमएमसीएच, मेदिनीनगर भेजा जा सका।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब सरकार मुफ्त एम्बुलेंस सेवा का दावा करती है, तो गंभीर मरीजों से डीजल के पैसे क्यों वसूले जा रहे हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार की मांग की है।गौरतलब है कि बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इससे पहले भी लापरवाही और अव्यवस्थाओं को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
देवघर // देवघर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जिला के सोनारायठाडी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-कोल्हड़िया ढोढ़वा में छापेमारी कर चोरी के बाइक को किया बरामद। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि राजेश कुमार मंडल चोरी किया गया मोटरसाईकिल का खरीद बिक्री करने हेतु अपने घर में चोरी का मोटरसाईकिल छिपा कर रखा हुआ है। इस आशय की सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए सन्हा दर्ज किया तथा वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार सनहा का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम ढोढ़या कोल्डड़िया में छापामारी के क्रम में
राजेश कुमार मंडल उम्र करीब 33 वर्ष पिता नरेश मंडल सा०- ढोढ़या, थाना सोनारायठाढ़ी जिला देवघर के घर से एक विवो कंपनी का एंड्राएक मोबाईल एवं एक हीरो स्पेलेंडर प्लस मोटरसाईकिल रंग काला भूरा, रजि० नं0- JH04S 7215, चेचिस नं0-MBLHAW088KHF00049, इंजन नं0- HA10AGKHE74141
गोविन्द मंडल पिता दीनदयाल मंडल सा०-ढोढ़वा, थाना सोनारायताढ़ी जिला देवघर के घर से हीरो स्पेलेंडर प्लस मोटरसाईकिल रंग काला ब्लू रजि० नं०-JH04L 4699, चेचिस नं०- MBLHA10CGHK47862, इंजन नं०- HA10ERGHK55411
सुम्बय महित्य उर्फ शिबू रजबार, उम्र करीब 24 वर्ष पिता मनोज महित्य उर्फ मंगरु रजवार सा०- कोल्डडिया, थाना सोनारायठाढी जिला देवधर के घर से हीरो स्पेलेंडर प्लस मोटरसाईकिल रंग काला नारंगी रजि० नं०- अंकित नहीं, चेचिस नं०-MBLHAN157KHMGG736, इंजन नं0-HA10AHKHN00860
रामधन मंडल उर्फ रावण मंडल उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व० बद्री मंडल सा० बोढ़वा, सभी थाना सोनारायठाढी जिला देवघर के घर से एक ब्लू रंग का नोकिया कंपनी का छोटा किपेड मोबाईल एवं एक हीरो स्पेलेंडर प्लस मोटरसाईकिल रंग काला ब्लू रजि० नं -JH04R 4773, चेचिस नं0- MBLHAR076JHK64411, इंजन नं०- HA10AGJHKE9288
को विधिवत जप्त कर उक्त चारों अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
राजेश कुमार मंडल उम्र करीब 31 वर्ष पिता नरेश मंडल
गोविन्द मंडल उम्र करीब 50 वर्ष पिता दीनदयाल मंडल दोनो सा०- ढोढ़वा
सुम्बय महित्य उर्फ शिबू रजवार, उम्र करीब 24 वर्ष पिता मनोज महित्य उर्फ मंगरु रजवार सा०- कोल्हडिया,
रामधन मंडल उर्फ रावण मंडल उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व० बद्री मंडल सा०- ढोढ़वा,
देवघर नगर निगम चुनाव 2026 । महापौर पद के चुनाव को लेकर 20 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। स्कूटनी के बाद एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया जिसके बाद कुल 19 प्रत्याशी का नामांकन पत्र वैध पाया गया। बजरंगी महथा का नामांकन पत्र खारिज किया गया।
एक प्रत्याशी नामांकन हुआ रद्द देखिए कौन कौन प्रत्याशी मैदान में
रवि राउत जेएमएम का समर्थन
रीता चौरसिया बीजेपी का समर्थन
रवि केशरी
सूरज झा
नागेन्द्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे
डॉ गौरव सिंह
उमाशंकर सिंह
विपिन यादव
धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय
मंजू देवी
सुनील कुमार गुप्ता
अशोक कुमार मिश्र
निर्मल प्रकाश दीपक
राजेंद्र यादव
सोनम कुमारी
उदय चक्रवर्ती
निलेश गुप्ता
कुंदन शर्मा आजसू का समर्थन
सुबोध राजहंस
36 वार्ड पार्षद के लिए 293 प्रत्याशी ने कराया नामांकन
देवघर नगर निगम के 36 वार्ड के लिए 36 वार्ड पार्षद का चुनाव होना है। जिसके लिए नामांकन की समय सीमा समाप्त हो गई और स्कूटनी भी हो चुका है। अब नाम वापसी का समय बचा है अभी तक कुल 293 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।