झारखंड की आवाज

- Page 130 of 144 -

बक्सर से टाटा आ रही ट्रेन के जेनरल बोगी में लगी आग, मची अफरा तफरी।

जमशेदपुर बक्सर से चलकर टाटा आ रही ट्रेन संख्या 18184जेनरल बोगी में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। आग लगते ही भागाभागी मच गयी।

1002258817

किसी तरह बोगी का चेन पुलिंग कर जेनरल बोगी के यात्री बाहर निकले. इस दौरान अफरा तफरी मच गयी। सूचना पाकर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक, बक्सर टाटा ट्रेन बक्सर से दोपहर 3.55 बजे खुली। इसके बाद यह ट्रेन पुरुलिया रुकने वाली थी, लेकिन पुरुलिया के पहले छर्रा स्टेशन से कुछ दूरी पर अचानक जेनरल बोग में आग की लपटे उठने लगी, जिसके बाद लोग वहां से भागकर दूसरी बोगी में जाने लगे। बगल के बोगी में लोगों की भीड़ चली गयी, लेकिन तब तक लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। फिर लोग बाहर निकले. लोगों ने तत्काल ड्राइवर को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने संबंधित लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गयी। आग से अफरा तफरी मच गयी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

पॉकेट रॉकेट के नाम से प्रसिद्ध प्राची पहुंची दुमका, मोटका के वियाह 2 के बारे में दी जानकारी

दुमका अपने एक एपिसोड मोटका के वियाह 2 मे प्राची को भांजी का रोल मिला है। प्राची पहली बार किसी एपिसोड में काम कर रही है उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं था कि मुझे इस तरह के काम में रोल मिलेंगे।

1002255095

क्योंकि प्राची कोरोना के समय से ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फेमस हो गई है उन्हें इस तरह के एपिसोड में काम करने से स्थानीय लोगों में भी खुशी देखने को मिल रही है। अमित परिमल जो यूट्यूब में प्रसिद्ध कलाकार में से एक है उन्होंने मीडिया को बताया कि हम लोग साउथ के लोगों को देखकर इस तरह के एपिसोड बनाने को सोचा। पहली बार बनाने के बाद लोगों का उसे तरह का रिस्पांस नहीं मिल रहा था लेकिन धीरे-धीरे लोगों का रिस्पांस बढ़ाते चला गया आज दूसरे एपिसोड पर हम लोग काम कर रहे हैं।

तुलसी राजपूत जो इस एपीसोड में अपनी रोल अदा की है उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड की दुनिया में भी जाना होगा तो हम लोग अपने ही बोलचाल रीति रिवाज को आगे बढ़ाएंगे।

Railway News। होली को लेकर रेलवे ने 6 नई ट्रेनें चलाने का लिया फैसला

देवघर रंगों का त्यौहार होली, एकता और खुशी की जीवंत भावना का प्रतीक है, जिसे पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसको लेकर अलग-अलग दिशाओं में छह (06) होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

1002242600

इस समस्या को दूर करने और यात्रियों के लिए परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, हावड़ा और रक्सौल, सियालदह और गोरखपुर, कोलकाता और पटना, कोलकाता और जयनगर, हावड़ा और खातीपुरा तथा हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी। ये विशेष ट्रेनें होली के त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त क्षमता और लचीलापन प्रदान करेंगी। इन होली त्यौहार स्पेशल ट्रेनों के चलने से 22,300 से अधिक बर्थ और 500 सीटें उपलब्ध होंगी।

हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल

03043 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 08.03.2025 (01 ट्रिप) को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा 03044 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 09.03.2025 (01 ट्रिप) को 17:30 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगनिया स्टेशनों पर रुकेगी। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल

03045 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 10.03.2025 और 13.03.2025 (02 ट्रिप) को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा 03046 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 11.03.2025 और 14.03.2025 (02 ट्रिप) को 17:30 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगनिया स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सियालदह-गोरखपुर होली स्पेशल

03132 सियालदह-गोरखपुर होली स्पेशल दिनांक 08.03.2025, 10.03.2025 एवं 13.03.2025 (03 ट्रिप) को सियालदह से 18:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 03133 गोरखपुर-सियालदह होली स्पेशल दिनांक 09.03.2025, 11.03.2025 एवं 14.03.2025 (03 ट्रिप) को गोरखपुर से 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह सहित झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, छपरा ग्रामीण, छपरा, सीवान और देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कोलकाता-पटना होली स्पेशल

03135 कोलकाता-पटना होली स्पेशल 11.03.2025 (01 ट्रिप) को 23:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी तथा 03136 पटना-कोलकाता होली स्पेशल 12.03.2025 (01 ट्रिप) को 12:00 बजे पटना से रवाना होगी और उसी दिन 23:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर और पटना साहेब स्टेशनों पर रुकेगी। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कोलकाता-जयनगर होली स्पेशल

03187 कोलकाता-जयनगर होली स्पेशल 07.03.2025 (01 ट्रिप) को 23:55 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन 13:50 बजे जयनगर पहुंचेगी और 03188 जयनगर-कोलकाता होली स्पेशल 08.03.2025 (01 ट्रिप) को जयनगर से 15:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी सीटिंग (बैठने की व्यवस्था), एसी-चेयर कार, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होंगी।

हावड़ा-खातिपुरा होली स्पेशल

03007 हावड़ा-खातिपुरा होली स्पेशल 09.03.2025 और 16.03.2025 (2 ट्रिप) को हावड़ा से 18:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी तथा 03008 खातीपुरा-हावड़ा होली स्पेशल 11.03.2025 और 18.03.2025 (2 ट्रिप) को 05:30 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और अगले दिन 15:15 बजे हावड़ा पहुँचेंगी। ये ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, शमशाबाद टाउन, आगरा कैंट जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई जंक्शन और दौसा स्टेशनों पर रुकेगी। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Hazaribagh News। हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 एकड़ में लगे अफीम को किया नष्ट

हजारीबाग पुलिस नशे और अवैध अफीम की खेती को लगातार कार्यवाही कर रही है एक महीने में लगभग 12 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर चुके हैं और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

1002254269

वही मंगलवार को जिला के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत अहरी जंगल में अवैध रूप से लगाए गए लगभग 03 एकड़ अवैध अफीम की खेती को थाना प्रभारी चौपारण ने अपने पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों एवं वन विभाग की टीम के साथ विनष्ट किया गया।

1002254263

इस संदर्भ में अवैध अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

जामताड़ा पुलिस की नई पहल साइबर अपराधी का एक एक पैसा का होगा हिसाब आइए जानते हैं क्या है मनी ट्रेल

जामताड़ा साइबर अपराधी तरह तरह के नए नए हथकंडे को अपनाकर लोगों से ठगी करने का काम करते हैं। जामताड़ा पुलिस ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के नाम पर भी ठगी करने का काम किया जा रहा है।

1002254358

जामताड़ा पुलिस साइबर अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का काम कर रही है । साइबर ठगी कर गलत तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित कर मनी ट्रेंल के माध्यम से ठगी किए गए पैसे को जिन लोगों तक पहुंचा गया । उन सभी के खिलाफ अब जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस चिन्हित कर कानूनी कार्यवाही करने की कवायद शुरू कर रही है। एस पी जामताड़ा डॉ एहतेराम वकरम को गुप्त सूचना मिली कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव स्थित बुढ़ा-बुढ़ी थान डंगाल के पास साईबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। जहां छापेमारी की गई जिसमें चार साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर थाना में जामताड़ा एस डी पी ओ विकास आनंद लागुरी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन लोगों के पास से 8 फर्जी मोबाईल, 15 सिम, ए०टी०एम० कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, तीन मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। वहीं एस डी पी ओ ने आगे बताया कि मनी ट्रेंल के माध्यम से जो भी साइबर अपराधी ठगी कर रुपय को जहां कहीं भी पहुंचाया है, उन सभी के विरुद्ध अब कारवाई होगी।

Deoghar News। मोहनपुर में 20 एकड़ में बनेगा पॉलीटेक्निक कॉलेज

देवघर जिलेवासियों के साथ स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर के निर्देशानुसार देवघर जिला अन्तर्गत राजकीय पोलिटेकनिक के निर्माण हेतु अंचल मोहनपुर के मौजा-चिगुरायडीह अंतर्गत 20 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया है, ताकि जिले के बच्चों को यहां काॅलेज खुलने के बाद फायदा हो और अपनी पढ़ाई सुविधानुसार पूरी कर सके। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं के साथ पोलटेक्निक कोलेज भवन का निर्माण कराया जाएगा, जहाँ सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही कोलेज भवन में क्लास रुम, प्रयोगशाला, छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग होस्टल का सुविधा, कैंटीन सुविधा है। शिक्षकों व कर्मचारियों को रहने का आवास, खेल मैदान, पार्किंग और पुस्तकालय समेत सभी सुविधाएं होगी ।

श्रद्धालु व पर्यटकों की सुविधा हेतु कम बजट के होटल का होगा निर्माण :- उपायुक्त

देवघर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में सालों भर श्रद्धालुओं, पर्यटकों का आगमन होता है। ऐसे में सभी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार देवघर जिला अन्तर्गत बजट होटल के निर्माण हेतु अंचल मोहनपुर अंतर्गत 01 एकड़ भूमि तीनघरा मौजा अंतर्गत चिन्हित किया गया है, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को बजट होटल से आवासन में सुविधा हो। इसके अलावा जिला अंतर्गत कम बजट के होटल निर्माण का मुख्य उद्देश्य से है कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं को व्यावसायिक होटल की तुलना में किफायती और उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त बजट होटल मिलेगा।

एसडीओ कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर दस हजार घुस लेते गिरफ्तार

हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग आवेदक अनिल कुमार उम्र-29 वर्ष, पिता स्व० हेमराज महतो, ग्राम – ईचाक, नावाटांड, पो०-शिला, थाना-सिमरिया, जिला-चतरा के द्वारा इस आशय का आवेदन दिया गया था कि, “इनके द्वारा सिमरिया थाना अंतर्गत थाना नं0-211, खाता सं0-22 प्लौट सं0- 1166 रकवा 88 डिसमिल मधे रकवा 31.5 डिसमिल जमीन का मापी को लेकर अपील भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिमरिया के न्यायालय में किया गया है ।

1002253607

जिसका वाद सं0-21/23-24 है। इनके वाद में दोनो पक्षों ब्यान दर्ज हो चुका है। माननीय भूमि सुधार उप समाहर्ता का निर्णय आना बाकी है। अपने वाद से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिये जब आवेदक, भूमि सुधार उप-समाहर्ता, सिमरिया के स्टेनो आफताब से मिले तो उनके द्वारा बोला गया कि आपके पक्ष में निर्णय लिखवा देंगे लेकिन उसके लिये आपको 60,000/- देना होगा।” ये घूस देना नहीं चाहते थे, इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, भ्र०नि० ब्यूरो, हजारीबाग के पदनाम से आवेदन दिया गया था। उक्त आवेदन के संबंध में सत्यापनकर्ता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया तथा सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा आवेदक से अग्रम राशि 10,000 /- रूपया रिश्वत माँगे जाने की बात सत्य पाया गया है। परिवादी के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र0नि0 ब्यूरो, हजारीबाग थाना कांड सं0-03/2025, दिनांक-03. 03. 2025 पंजीकृत किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं दो सरकारी गवाहों के उपस्थिति में भ्र0नि0 ब्यूरो, हजारीबाग की गठित ट्रैप टीम के द्वारा आज 04.03.2025 को प्राथमिकी अभियुक्त आफताब अंसारी, उम्र-32 वर्ष, पिता-समसुद्दीन मियाँ, ग्राम–पुंडरा, थान+पो0–सिमरिया, जिला-चतरा, सम्प्रति कम्प्यूटर ऑपरेटर (गोपनीय) अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यालय, सिमरिया, जिला-चतरा को वादी से 10,000 /- रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Deoghar News। सड़क दुर्घटना में महिला की मौत मामले में चार एफआईआर दर्ज

देवघर पुलिस ने पुलिस पर हुए हमले को लेकर 4 प्राथमिकी किया दर्ज कहा करेंगे कड़ी कार्रवाई ।

1002253915

देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र में बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद महिला के परिजनों ओर कुछ अन्य लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और पुलिस कर्मी के साथ जमकर मारपीट की । पुलिस ने कहा कि महिला की मौत बाइक से गिरने से हुई थी लेकिन लोगों को दिग्भ्रमित कर कहा कि पुलिस चेकिंग के कारण महिला की मौत हुई है और मोबलिंचिंग जैसी स्थिति पैदा की और महिला पुरुष पुलिस जवान के साथ मारपीट किया इसको लेकर कुंडा थाना में चार प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला को गंभीरता से लेते हुए सभी पर सख्त कार्यवाही करेंगे।

आगे कहा कि अगर महिला हेलमेट पहनी होती तो चोट लगती लेकिन मृत्यु नहीं होती इसलिए देवघर पुलिस सभी से अपील करती है कि जो भी बाइक से चलते हैं वो हेलमेट जरुर पहने चलाने वाला और पीछे बैठने वाला भी हेलमेट पहन कर ही चले।

JMM के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन

गिरिडीह में होने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन ।

1002252920

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से दोपहर 3:00 बजे हेलीकॉप्टर से गिरिडीह के लिए प्रस्थान करेंगे ।

हेमंत सरकार का बजट झारखंडवासियों के साथ छलावा, अपनी चुनावी घोषणाओं को भूल गयी सरकार : पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को पेश किए गए झारखंड सरकार के बजट को पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन करार दिया है।

1002250918

उन्होंने कहा कि सरकार ने अन्य विकास कार्यों को रोककर केवल कागजी आंकड़ों का खेल खेला है, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर देखने को मिलेगा इसकी संभावना कम है, जैसे पिछले वर्षों में नहीं दिखा। कहा कि बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को ₹2500 पेंशन देने का वादा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ। महिलाओं को ₹450 में गैस सिलेंडर देने का वादा भी हवा में उड़ गया। 10 लाख युवाओं को रोजगार एवं नौकरी, अनुबंधकर्मियों के स्थायीकरण, 15 लाख की अबुआ स्वास्थ्य योजना, किसानों को शून्य ब्याज पर ऋण, ₹3200 प्रति क्विंटल धान की खरीददारी, सभी अनुमंडल में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना जैसे वादों पर एक शब्द नही कहा गया। इस बजट में रोजगार सृजन, किसानों को राहत और गांव- गरीबों के उत्थान के लिए कोई ठोस योजना नही है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार का यह निराशाजनक बजट झारखंड के लोगों की आकांक्षाओं का गला घोंटने वाला है जिसमें राज्य के सभी वर्गों की अनदेखी की गयी है।

पूर्व सीएम रघुवर दास ने बजट को बताया गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन

कहा- हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में देख रही है सपने, अबुआ बजट में अबुआ को ही कर दिया किनारे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन बजट कहा है। उन्होंने कहा है कि बजट किसी राज्य का सिर्फ लेखा-जोखा नहीं होता है, बल्कि वो राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देनेवाला होता है।

1002250921

हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में सपने देख रही है। अबुआ बजट में अबुआ को ही किनारे कर दिया गया है। श्री दास ने कहा है कि झारखंड सरकार 2030 तक झारखंड की अर्थव्यव्स्था 10 ट्रिलियन यानी 10 लाख करोड़ करने की बात कही है लेकिन ये होगा कैसे, ये सरकार ने बताया ही नहीं है। क्या झारखंड सरकार 15 प्रतिशत के दर से विकास दर प्राप्त करनेवाली है। इस बजट से सबसे अधिक निराश किसान और ग्रामीण हुए है। किसानों की ऋण माफ़ी पर सरकार चुप है। ⁠ग्रामीण विकास का बजट सरकार ने घटा दिया है। पिछले वित्तीय वर्ष पेश कुल 1.28 लाख करोड़ के बजट में जनवरी तक 61 प्रतिशत राशि ही खर्च हुई है। इसका जवाब सरकार के पास नहीं है। महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देना वादा किया गया था, लेकिन सरकार अब इस पर कुछ नहीं बोल रही है। ⁠वृद्धा और विधवा पेंशन सरकार दे नहीं पा रही है। कहा कि जनता की घोर अनदेखी की गई है इस बजट में।

JMM केंद्रीय कमिटी ने तीन जिले के जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई

साहेबगंज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमेटी की और से पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने पत्र जारी कर साहिबगंज , गोड्डा एवं पाकुड़ में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की जिसमें साहिबगंज के जिलाध्यक्ष के रूप में अरुण सिंह को बनाया गया ।

1002250979

अरुण सिंह को साहिबगंज जेएमएम जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया इस दौरान मिर्जाचौकी में जमकर आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई । इस दौरान नवनियुक्त जेएमएम जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी के द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी गई है वो इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे साथ ही संगठन के मजबूती को लेकर वो लगातार कार्य करेंगे ।

Deoghar Breaking News। महिला की मौत मामले में आया नया मोड़। पुलिस को बदनाम करने की साजिश ?

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के लाल कोठी के समीप एक महिला की मौत बाइक से गिरने से हो गई थी जिसके बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क जाम किया गया साथ ही पब्लिक ने पुलिस को जमकर पीटा भी । जाम कर रहे लोगों का कहना था कि वाहन चेकिंग के दौरान महिला का साड़ी खींचा गया तो कोई कह रहा था बाइक का चाभी निकाला गया तो किसी ने कहा हेलमेंट से मारने से बाइक अनियंत्रित हो गया जिससे बाइक सवार महिला रोड पर गिरी और मौत हो गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस मामले का खुलासा करते हुए घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया ।

देखिए सीसीटीवी फुटेज 👇👇

ईचागढ़ विधायक की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

जमशेदपुर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर पहुँचे।

1002250696

ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के बेटी स्नेहा महतो के शादी समारोह में हुए शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा यह बजट के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला। 👇👇👇

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन,मंत्री दीपक बिरुआ, सहित कई मंत्री, विधायक शामिल हुए।

हेमंत सोरेन समेत कई लोगो ने स्नेहा महतो को उनकी शादी का दिया आशीर्वाद।

https://youtu.be/IhVx2Mpxj0o: ईचागढ़ विधायक की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन