गिरिडीह // डुमरी विधायक जयराम महतो मंगलवार को वर्ष 2023 में बनियाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित एक जनसभा से जुड़े मामले में पेशी देने गिरिडीह व्यवहार न्यायालय पहुंचे। इस मामले में विधायक समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट परिसर में विधायक के पहुंचते ही समर्थकों और आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्जनों लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ देर तक कोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।मामले में विधायक की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद आबिद अंसारी पैरवी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में आयोजित जनसभा के लिए प्रशासन से पूर्व में अनुमति ली गई थी। बावजूद इसके बाद में बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के विधायक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।अधिवक्ता ने कहा कि अदालत में मामले की विधिसम्मत पैरवी की जा रही है और उन्हें न्यायालय से न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी।
देवघर // हूल दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने अपने गोपनीय कार्यालय में अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि ब्रिटिश शासन के विरुद्ध हुआ हूल विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक गौरवशाली अध्याय है।
आदिवासी वीरों और वीरांगनाओं ने अपने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल पेश की, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे महान वीरों के त्याग, साहस और नेतृत्व से प्रेरणा लेकर समाज में सामाजिक समरसता, न्याय और समानता की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि हूल दिवस हमें झारखंड के उन असंख्य वीर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित गोपनीय शाखा के कर्मी उपस्थित रहे।
देवघर // भारतीय राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया मंगलवार को संथाल हूल दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से देवघर पहुंचे। उनके साथ झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मौजूद रहे।
देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राज उरांव एवं देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेंद्र दास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रो. उदय प्रकाश, पीसीसी कोऑर्डिनेटर मुकुन्द दास, कांग्रेस नेता फैयाज केशर, जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केशरी, प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव आर्कदित्य यादव, छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।डॉ. विक्रांत भूरिया भोगनाडीह और गोड्डा के पोड़ैयाहाट में आयोजित हूल दिवस कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के बाद वे देवघर लौटकर परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
देवघर: जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह महापुर पंचायत में सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक महिला और उसके 14 वर्षीय पुत्र की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग तीन वर्ष पहले इसी परिवार के मुखिया की भी अनाज को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई थी। एक ही परिवार में दोबारा हुई इस वारदात ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना की सूचना मिलते ही सोनारायठाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
इसके बाद आसपास के कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।जिला प्रशासन का कहना है कि इस जघन्य वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
BKD News Jharkhand इस मामले से जुड़ी हर आधिकारिक अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।
उपायुक्त ने पुनासी विस्थापित समन्वय समिति की बैठक में विस्थापित परिवारों के समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पुनासी परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सुविधा के अलावा शेष बचे लोगों को नई पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सुविधा चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि जो भी विस्थापितों की जायज माँग है, उसे संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उसका निराकरण ससमय कराया जाय। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किस नीति के तहत कितने लोगों को लाभ मिलना है या अब तक कितनो को किस नीति के तहत लाभ मिला है उसे सत्यापित करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया।
विभिन्न बिंदुओ पर विस्तृत चर्चा किया गया
इस दौरान उपरोक्त के अलावे माननीय विधायक श्री सुरेश पासवान, अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पुनासी जलाशय, डैम डिवीज़न, पुनासी समन्वय समिति के सदस्य, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में पुनासी जलाशय योजना हेतु गठित विस्थापित समन्वय समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा पुनासी योजना के तहत चल रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए विस्थापित परिवार को आ रही समस्याओं से अवगत हुए। साथ हीं विभिन्न बिंदुओ पर विस्तृत चर्चा करते हुए किए गए कार्यों एवं किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
देवघर // इस्कॉन देवघर के द्वारा आयोजित की जाने वाली रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी जोर-शैर से की जा रही है। रथ यात्रा महोत्सव की शुरुआत कल दिनांक 29 जून 2026 को स्नान यात्रा के साथ होगी। जेष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को स्नान पूर्णिमा या स्नान यात्रा उत्सव के नाम से जाना जाता है।
4:00 बजे तक महाप्रसाद वितरण
जब भगवान जगन्नाथ माता सुभद्रा और भाई बलराम को विशेष अभिषेक (स्नान) कराया जाता है। स्नान यात्रा के दिन धार्मिक मंत्रोचार के साथ कुएं से निकल गए एवं अनुष्ठान पूर्वक शुद्ध किए गए 108 घड़ों के जल से भगवान को स्नान कराया जाता है। इस्कॉन देवघर के प्रांगण में दिन के 11:00 बजे से स्नान यात्रा का कार्यक्रम प्रारंभ होगा (अनुष्ठान कीर्तन स्नान यात्रा कथा अभिषेक) जो लगभग 4:00 बजे तक महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा।
16 जून 2026 को संध्या 3 बजे गौशाला प्रांगण से शुरू होगी…..
स्नान यात्रा के बाद पारंपरिक रूप से भगवान 15 दिनों के लिए बीमार हो जाते हैं इस अवधि को अनासरा के रूप में जाना जाता है इस अवधि में भगवान अपने भक्तों को दर्शन नहीं देते 15 दिनों के बाद जब भगवान की तबीयत ठीक होती है तो भगवान भक्तों को दर्शन देते हैं इस उत्सव को नवयोवन उत्सव या नेत्रोत्सव कहा जाता है ।
स्नान यात्रा के औपचारिक स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ बलभद्र जी को गजानन या हाथी के वेस में सुशोभित करने की परंपरा है। आखिरकार यह वार्षिक रथ यात्रा की प्रस्तावना है। इस वर्ष रथ यात्रा दिनांक 16 जून 2026 को संध्या 3:00 बजे गौशाला प्रांगण झांसागढ़ी से निकली जाएगी जो मंदिर मोड, पानी टंकी, फवारा चौक, बजरंगी चौक, राय कंपनी चौक, टावर चौक, वि.आई.पी.चौक, सत्संग चौक, बेला बगान, डेरवा नदी, चांदपुर होते हुए जसीडीह के रोहिणी मोड़ स्थित इस्कॉन प्रांगण में महाआरती एवं महाप्रसाद के वितरण के साथ संपन्न होगी।
देवघर // के नए सदर अस्पताल में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा एवं सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जिले में 1488 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य आज बूथ दिवस पर 80% बच्चों तक पहुंचना और अगले दो दिनों में घर-घर जाकर शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करना है।
29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे, जो किसी कारणवश आज बूथ तक नहीं पहुंच सके।
उपायुक्त ने सभी अभिभावकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और अपने आसपास के प्रत्येक 0 से 5 वर्ष के बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं।
NEET पेपर लीक के विरोध में शनिवार शाम देवघर जिला युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष आशिष भारद्वाज के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चौक से टावर चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक विशाल मशाल जुलूस निकाला।
इस प्रदर्शन में झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने झंडे, बैनर और मशाल के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में कई पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं और 2026 के NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। वहीं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशिष भारद्वाज ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र दास और प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. मुन्नम संजय ने भी केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
मशाल जुलूस में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
देवघर // झारखंड के विभिन्न जिला में ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए विशेष प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं पहले हम आपको जिला प्रशासन की और से जारी प्रेस विज्ञप्ति के बारे में बता देते हैं उसके बाद आपको बताएंगे कि इस कैंप में किस तरह की परेशानी हो सकती है।
10 प्रखंडों में 01 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक विशेष कैंप
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर जिले के सभी 10 प्रखंडों में 01 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक विशेष प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाना है, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कैंप के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल संचालन के निर्देश दिए हैं और आम नागरिकों से निर्धारित तिथि पर अपने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर लाभ उठाने तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने की अपील की है।
कैंप का प्रखंडवार कार्यक्रम:
📍 देवीपुर – 01 एवं 02 जुलाई
📍 देवघर – 03 एवं 04 जुलाई
📍 मोहनपुर – 06 एवं 07 जुलाई
📍 सारठ – 09 एवं 10 जुलाई
📍 सारवाँ – 11 एवं 13 जुलाई
📍 सोनारायठाढ़ी – 15 एवं 17 जुलाई
📍 करौं – 18 एवं 20 जुलाई
📍 मधुपुर – 22 एवं 23 जुलाई
📍 पालोजोरी – 25 एवं 27 जुलाई
📍 मारगोमुण्डा – 29 एवं 30 जुलाई
जिला प्रशासन ने जो प्रेस विज्ञप्ति जारी किया उसमें बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है।
एक लाइसेंस के लिए जो जरूरी प्रक्रिया है पहले उसे समझें
परिवहन विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन
आवेदन के साथ जरूरी कागजात पहचान पत्र, उम्र से संबंधित कागजात, पता से संबंधित कागजात , फोटो और ब्लड ग्रुप
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा जिसमें ट्रैफिक से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। पास होने के बाद
उसके बाद लर्निंग लाइसेंस के लिए फोटो खींचाना पड़ता है।
लर्नर लाइसेंस जारी होने के 30 दिन बाद और 6 महीने के भीतर स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन करना पड़ता है ।
आवेदन के बाद फिर ड्राइविंग टेस्ट देनी होती है और इस टेस्ट में पास होने के बाद लाइसेंस जारी होता है।
ये मुख्य सवाल है
प्रत्येक कैंप में प्रतिदिन कितने आवेदन लेने का लक्ष्य है ?
कितने अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे ?
क्या ड्राइविंग टेस्ट भी प्रखंड में होगा या केवल आवेदन स्वीकार किए जाएंगे ?
क्या लाइसेंस वहीं जारी होगा या बाद में RTO/DTO में प्रक्रिया पूरी होगी ?
देवघर // पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाईल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साईबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. उदय दास उम्र करीब 21 वर्ष पिता गौतम दास सा० पतारडीह
2. कांग्रेस यादव उम्र करीब 24 वर्ष पिता स्व० बीरभद्र यादव सा० गड़िया थाना मोहनपुर जिला देवघर
गिरफ्तार अभुिक्तों की अपराध शैलीः
-1. फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
2. Apk File (PM Kishan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाईल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks app के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द करउपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणीः-
साहिबगंज // जिले से एक बड़ा और चर्चित मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी की हत्या के दोषी पति को अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। छह वर्ष पुराने इस मामले में व्यवहार न्यायालय राजमहल की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ-प्रथम) वैशाली कुमारी श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी पति इंसान शेख को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत गांव का है। आरोपी इंसान शेख पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप था। मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया।
अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा के साथ 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर दोषी को छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राजमहल अदालत के इस फैसले को न्याय व्यवस्था में लोगों के विश्वास को मजबूत करने वाला निर्णय माना जा रहा है। क्षेत्र में इस फैसले की व्यापक चर्चा हो रही है और लोग इसे न्याय की जीत बता रहे हैं।
देवघर // नगर निगम की नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीणा के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में राजस्व संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस अभिलेखों की सत्यता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत सहायक नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर प्रबंधक एवं दो राजस्व निरीक्षकों की टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र के सात प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों की होल्डिंग संख्या, वर्तमान उपयोग की स्थिति, निर्मित क्षेत्रफल, व्यावसायिक गतिविधियों तथा ट्रेड लाइसेंस से संबंधित अभिलेखों का गहन सत्यापन किया गया।
टीम द्वारा प्रत्येक प्रतिष्ठान से आवश्यक दस्तावेज एवं सूचनाएं प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन भी किया गया। जांच के क्रम में यह पाया गया कि कुछ प्रतिष्ठानों के वर्तमान उपयोग एवं निगम अभिलेखों में दर्ज विवरणों के बीच अंतर है। वहीं कुछ मामलों में व्यावसायिक उपयोग, निर्मित क्षेत्रफल तथा कर निर्धारण से संबंधित सूचनाओं को अद्यतन किए जाने की आवश्यकता महसूस की गई।
इसके आलोक में निरीक्षण दल ने विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर नगर निगम कार्यालय को सौंप दिया है।प्राप्त प्रतिवेदन एवं जांच निष्कर्षों के आधार पर नगर निगम कार्यालय द्वारा संबंधित सातों प्रतिष्ठानों का पुनर्मूल्यांकन (Re-Assessment) करने का निर्णय लिया गया है, ताकि वास्तविक उपयोग एवं निर्मित क्षेत्रफल के अनुरूप होल्डिंग टैक्स का उचित निर्धारण सुनिश्चित किया जा सके।
नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने कहा कि नगर निगम राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से ऐसे निरीक्षण अभियान संचालित करेगा। उन्होंने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे अपने होल्डिंग एवं ट्रेड लाइसेंस से संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखें तथा निगम प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
यह पहल नगर निगम की राजस्व वृद्धि, कर व्यवस्था में पारदर्शिता तथा शहरी प्रशासन को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रांची // झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद् (स्टेट बार काउंसिल) के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणामों पर आखिरकार आधिकारिक मुहर लग गई है। झारखंड सरकार के विधि विभाग ने बुधवार, 24 जून 2026 को झारखंड गजट (संख्या-336) का असाधारण अंक प्रकाशित कर निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी कर दी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्व न्यायाधीश अम्बुज नाथ ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कुल 22 अधिवक्ताओं को झारखंड राज्य बार काउंसिल का निर्वाचित सदस्य घोषित किया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना को विधि विभाग के प्रधान सचिव की स्वीकृति प्राप्त है।
12 मार्च 2026 को हुआ था मतदान
झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव के लिए 12 मार्च 2026 को मतदान कराया गया था। मतगणना और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद अब विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही लंबे समय से परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अधिवक्ताओं और विधि समुदाय में उत्साह का माहौल है।
गजट में प्रकाशित हुई अधिसूचना
झारखंड सरकार के विधि विभाग द्वारा प्रकाशित गजट अधिसूचना में निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है। अधिसूचना पर महाधिवक्ता राजीव रंजन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अम्बुज नाथ के हस्ताक्षर हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिला प्रतिनिधित्व
जारी सूची में झारखंड हाई कोर्ट तथा राज्य के विभिन्न व्यवहार न्यायालयों (सिविल कोर्ट) से जुड़े कई वरिष्ठ और चर्चित अधिवक्ताओं को स्थान मिला है। निर्वाचित सदस्य अब झारखंड राज्य बार काउंसिल की नीतियों एवं अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में भूमिका निभाएंगे।
बार काउंसिल चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही राज्य की विधिक व्यवस्था और अधिवक्ता समुदाय में एक नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
निर्वाचित सदस्यों की सूची
1. श्री अब्दुल कलम रशीदी अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
2. श्री ललित यादव, अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
3श्री अभिषेक कुमार भारती, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, राँची।
4. श्री प्रशांत कुमार सिंह अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
5.श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, बोकारो ।
6. श्री पवन कुमार खत्री, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, राँची।
7. श्री मनोज कुमार-2, अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
8. श्री अनिल कुमार तिवारी, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर।
9. श्री संजय कुमार विद्रोही, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, राँची।
10.श्री राज कुमार, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, हजारीबाग।
11.श्री निलेश कुमार, अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
12.श्री अनिल कुमार महतो, व्यवहार न्यायालय, चाईबासा।
13.श्री राजेश कुमार शुक्ला अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर।
14.श्री मनोज कुमार-३ झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
15. श्री जीतेन्द्र कुमार, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, धनबाद।
16. श्री अभय कुमार चतुर्वेदी अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
17. श्री परमेश्वर मंडल, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह।18. श्रीमती मधुलता रानी, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, डाल्टनगंज।
19. श्रीमती रिंकू अकत, अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
20.श्रीमती मीरा कुमारी, व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह।
21. श्रीमती मोली सिन्हा, अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
22. श्रीमती निवेदिता कुंडू अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
साहिबगंज // राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत जयराम डांगा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के पुत्र रामदेव यादव ने बताया कि राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामडांगा गांव निवासी उसके पिता रुदल यादव 70 वर्ष और चाचा हरिकिशोर यादव के बीच लंबे समय से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
जिसे लेकर कई बार पंचायती कर आपस में सुलह करने का प्रयास किया गया परंतु ऐसा नहीं हो पाया। बुधवार को इसी विवादित जमीन पर हरिकिशोर यादव बाउंड्री का काम कर रहा था। रुदल यादव का एक पुत्र रामदेव यादव द्वारा इसका विरोध करने पर हरिकिशोर यादव और उनके पुत्र राम अवतार यादव धर्मराज यादव धर्मवीर यादव एवं परमेश्वर यादव सभी मिलकर मारपीट करने लगे।
इसी बीच रामदेव यादव वहां से भाग कर अपनी जान बचाई जबकि बीच बचाव करने आए रामदेव यादव के पिता रुदल यादव उनकी माता रेखा देवी 60 वर्ष और उनके भाई जीतू यादव 25 वर्ष के साथ हरीकिशोर यादव एवं अन्य ने मारपीट की। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों एवं परिजनों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ उदय टुडू ने रुदल यादव 70 वर्ष को मृत घोषित कर दिया जबकि रेखा देवी एवं जीतू यादव का प्रारंभिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, सहायक अवर निरीक्षक महादेव उरांव, सजन मुर्मू ,सनातन हेम्ब्रम, नंदकिशोर यादव सहित अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तथा घटना की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक पुलिस छानबीन की जा रही थी।
देवघर // दहेज के लिए पत्नी की हत्या के मामले में देवघर व्यवहार न्यायालय से महत्वपूर्ण फैसला आया है। एडीजे-9 मुकुल चंद नारायण की अदालत ने आरोपी पति गणेश यादव को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। सेशन ट्रायल संख्या 01/2025 में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 11 गवाहों की गवाही कराई गई, जिसके आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया।
मृतिका के पिता ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
मामले को लेकर मृतिका चेमेली देवी के पिता ने मोहनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन के आधार पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 139/2024 दर्ज किया गया। मृतिका का मायका मोहनपुर थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव में है, जबकि दोषी गणेश यादव बगडूबा गांव का निवासी है।
दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप
प्राथमिकी में मृतिका के पिता ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2019 में उनकी पुत्री की शादी गणेश यादव से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति एवं ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे और मांग पूरी नहीं होने पर उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।
उन्होंने बताया कि 13 जुलाई 2024 को सूचना मिली कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलने पर जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी की हालत गंभीर थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
11 गवाहों की गवाही के बाद आया फैसला
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 11 गवाहों को प्रस्तुत किया। सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी पति गणेश यादव को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की सजा सुनाई।