Hazaribag News। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू खपियां गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए है। जिनमें 15 लाख रुपये का इनामी शहदेव महतो उर्फ अनुज, महिला नक्सली नताशा, एरिया कमांडर बुधन करमाली और रंजीत गंझू शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लंबे समय से पुलिस के मोस्ट वांटेड थे और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे थे। मौके से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं… जिनमें 2 AK राइफल, 1 Colt AR-15 और 1 INSAS राइफल शामिल हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है…
राँची // झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में ललित यादव ने शानदार जीत दर्ज की । ललित यादव ने जीत के लिए निर्धारित वोट कोटा प्राप्त कर जीत दर्ज किया। पहले पुरुष अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने जीत का कोटा पूरा कर जीत दर्ज किया । वही पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए झारखंड हाई कोर्ट के 36 वर्षीय युवा अधिवक्ता ललित यादव (Lalit Yadav) ने दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की । ललित यादव मूल रूप से देवघर के निवासी है और झारखंड उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस करते हैं।
ललित यादव ने राज्य के अधिवक्ता का जताया आभार
ललित यादव ने जीत दर्ज करने के बाद राज्य के सभी अधिवक्ता साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और लगभग सभी जगहों से मुझे भरपूर समर्थन मिला इसके लिए में सभी का आभार व्यक्त करता हूं । आगे उन्होंने कहा कि पूरे संथाल परगना से लेकर पलामू, कोडरमा , चाईबासा से लेकर कोल्हान तक सभी जगहों पर झारखंड के हर बार से अधिवक्ता साथियों ने मुझे प्रथम वरीयता का वोट किया और कुछ जगहों पर प्रथम वरीयता का कुछ कम वोट मिला वहां भी दूसरे वरीयता का बहुत अधिक वोट प्राप्त हुआ । यह जीत अधिवक्ता समाज की जीत है।
जीत दर्ज करने के लिए निर्धारित कोटा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जीत दर्ज होने के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। जीत के लिए 677 वोट निर्धारित किया गया है। इस कोटा तक जो भी अधिवक्ता पहुंच जाएंगे वह स्वतः जीत दर्ज कर जाएंगे। 677 के निर्धारित कोटा तक नहीं पहुंचने पर चुनाव के अंतिम दिन में टॉप 16 अधिवक्ता सलेक्ट हो जाएंगे।
23 सदस्यों के लिए 100 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन
इस चुनाव में कुल 23 सदस्यों के लिए वोट डाले गए जिसमें से चुनाव में 18 पुरुष अधिवक्ता सदस्यों का चयन होना है, वही 5 महिला अधिवक्ता सदस्यों के लिए आरक्षित किया गया है। जिसमें से दो पुरुष अधिवक्ता जीत चुके हैं जिसमें झारखंड हाई कोर्ट के अब्दुल कलाम रसीदी जो पहले भी सदस्य थे और फिर से जीत दर्ज किया ।
जीत के बादपुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते पहले मेंबर अब्दुल कलाम रसीदी सर और अन्य अधिवक्ता
वही पहली बार चुनाव लड़कर युवा अधिवक्ता ललित यादव ने दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही 5 महिला सदस्यों ने भी जीत दर्ज किया । महिलाओं के लिए कुल 7 सीट आरक्षित की गई है। जिनमें से पांच महिलाएं चुनाव जीत चुकी हैं। दो महिला का चुनाव मनोनयन के आधार पर होना है।
12 मार्च को हुई वोटिंग अभी तक 6 प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
पूरे राज्य में 25001 अधिवक्ता मतदाता है। और 12 मार्च को राज्य के 37 बार एसोसिएशन एक साथ वोट डाले गए। 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं जिसमें से 75 पुरुष अधिवक्ता प्रत्याशी वही 25 महिला अधिवक्ता प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरी है। 25 महिला में एक भी महिला प्रत्याशी ने निर्धारित कोटा को पूरा नहीं किया अंतिम से 20 महिला प्रत्याशी बाहर होने के कारण बचे 5 महिला प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित किया गया।
देवघर // नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत शामिल 44 गांवों के विकास को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज हो गई है। नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत ने शहरी विकास एवं आवास विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर इन गांवों के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की है। महापौर द्वारा उठाया गया यह कदम नगर निगम क्षेत्र के संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गांव को शहर में शामिल किया लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिला
अपने पत्र में महापौर ने बताया है कि देवघर एक प्रमुख धार्मिकऔर पर्यटन नगरी है, जहां बाचा वैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु देश-विदेश से पहुंचते हैं। ऐसे में शहर का समुचित विकास अत्यंत आवश्यक हो जाता है। नगर निगम क्षेत्र के विस्तार के दौरान 44 गांवों को इसमें शामिल किया गया, लेकिन इन गांवों में अब भी आधारभूत सुविधाओं की स्थिति काफी कमजोर बनी हुई है।
शहर के समान सुविधाएं उपलब्ध हो : महापौर
महापौर ने स्पष्ट किया कि इन गांवों में पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सड़क, गली नाली, सामुदायिक भवन तथा स्वास्थ्य केंद्र जैसी आवश्यकता सुविधाओं का अभाव है। इन बुनियादी जरूरतों के अभाव में स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
Bkd News Jharkhand जब शहर के ग्रामीणों से मिला तो क्या बताया था 👇👇
यह वीडियो 4 साल पुरानी है।
दूसरी ओर, नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों से नियमित रूप से होल्डिग टैक्स की वसूली की जा रही है, जिससे यह आवश्यक हो जाता है कि विकास कार्य भी समान रूप से सुनिश्चित किए जाएं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है कि नए शामिल गांवों को भी शहर के समान सुविधाएं उपलब्ध । इसके लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जाना बेहद आवश्यक है, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और इन क्षेत्रों के लोगों का जीवन स्तर सुधर सके।
आधारभूत सुविधाओं का तेजी से होगा विस्तार
महापौर ने विभाग से आग्रह किया है कि इन गांवों के विकास को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाए। इससे न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सकेगा, बल्कि देवघर को एक विकसित और सुव्यवस्थित नगर के रूप में स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। देवघर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 44 गांवों के विकास को लेकर उठाया गया यह कदम क्षेत्रीय विकास के लिए अहम माना जा रहा है। यदि विभाग द्वारा अतिरिक्त बजट को मंजूरी मिलती है। तो इन गांवों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और स्थानीय निवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में को समाहरणालय सभागार में जिले के सभी खनन पट्टेधारियों और अनुज्ञप्तिधारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य’ में पारित आदेशों के अनुपालन को लेकर बुलाई गई थी।
पर्यावरण मानकों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई:-उपायुक्त
बैठक के दौरान उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में संचालित सभी खदानों में पर्यावरणीय नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय और SEIAA (राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव निर्धारण प्राधिकरण) के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पट्टेधारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे बैठक के दौरान दस्तावेजों और धरातलीय स्थिति की समीक्षा करते हुए उपस्थित सभी खनन संचालकों को अनिवार्य मानकों के शत प्रतिशत अनुपालन का सख्त निर्देश दिया।
सभी खानों की जियोटैग्ड फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से जमा करें : डीसी
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण की नियमित जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही वृक्षारोपण एवं सुरक्षा को लेकर खदान क्षेत्रों में किए गए वृक्षारोपण की जियोटैग तस्वीरों और श्रमिकों के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों की स्थिति की समीक्षा की गई। आगे उपायुक्त ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी खानों की जियोटैग्ड फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को न्यूनतम करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी और जिले के सभी प्रमुख खनन पट्टेधारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा से जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने मुलाकात कर उपायुक्त को अग्निशमन सेवा सप्ताह का बैच लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अग्निकांडो से बचाव के तौर-तरीकों के लिए आम लोगों को जागरूक करने की बात कही।
थोड़ी सी भी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है
ज्ञात हो कि 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक राज्य में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।अग्निशमन सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है कि लोगो को जागरूक किया जा सके कि आग लग जाने पर उस पर कैसे काबू किया जाय। साथ ही सुरक्षा के क्या मानक होना चाहिए आदि बातों की जानकारी दी जाती हैं। इसके अलावा वर्तमान में मौसम बहुत गर्म है ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती हैं। किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में जान-माल की नुकसान ना होने पाए इस हेतु अग्निशमन सेवा सफ्ताह के माध्यम से लगो को जागरूक किया जा रहा है।
14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह
साथ ही अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न सरकारों कार्यालयों, विद्यालयों, होटलों में जाकर लोगो/छात्र-छात्राओं/शिक्षकों में जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही अग्नि कांड की रोकथाम, अग्निकांड से होने वाली क्षति व इससे कैसे बचा जा सकता है पर विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं।
दुमका // जिला के मसलिया से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।मसलिया थाना क्षेत्र के बड़ा डुमरिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से नाबालिग को बाल सुधार गृह और दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया। मौके से आईडी कार्ड और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह में अन्य लोगों की भी संलिप्तता है, जिनकी तलाश जारी है। मामले में कांड संख्या 22/26 दर्ज कर जांच की जा रही है।
देवघर // पुलिस ने फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर ठगी करने वाला 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े उपकरण को किया बरामद। पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तार अभियुक्तों का ठगी का अलग अलग तरीका है जिसमें से प्रमुख रूप से ये शामिल है :-
1. PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना।
2. Dhani Finance अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसे देकर ठगी करना।
3. फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem करठगी करना।
4. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks. App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardबंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आग सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
बहरागोड़ा // पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध विस्फोटक वस्तु मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर रात स्वर्णरेखा नदी के किनारे द्वितीय विश्व युद्ध काल का एक और संदिग्ध बम मिलने की सूचना से स्थानीय लोग भयभीत हैं। लगातार इस तरह के विस्फोटक मिलने की घटनाओं ने न केवल ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि प्रशासन के लिए भी यह एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है।
स्वर्णरेखा नदी के आसपास और भी पुराने विस्फोटक दबे हो सकते हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुछ ही दिन पहले इसी स्वर्णरेखा नदी से एक जिंदा बम बरामद किया गया था। उस समय सूचना मिलने पर इंडियन आर्मी की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची थी और जांच के दौरान एक और बम मिला था, जिसमें बारूद नहीं था। सुरक्षा के लिहाज से दोनों बमों को करीब 10 से 15 फीट गहरे गड्ढे में रखकर नियंत्रित विस्फोट के जरिए निष्क्रिय किया गया था।
उस घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब फिर से उसी इलाके में संदिग्ध बम मिलने की खबर ने दहशत को दोबारा बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों ने पहले ही आशंका जताई थी कि स्वर्णरेखा नदी के आसपास और भी पुराने विस्फोटक दबे हो सकते हैं।
अगर समय रहते इन बमों का पता नहीं लगाया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है
माना जा रहा है कि यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय के हो सकते हैं, जिन्हें किसी कारणवश यहां छोड़ा गया या बहकर आ गए। अब अमेरिका निर्मित एक और संदिग्ध बम मिलने की सूचना ने इस आशंका को और मजबूत कर दिया है कि नदी के किनारों और आसपास के इलाकों में ऐसे कई और खतरनाक अवशेष छिपे हो सकते हैं। लगातार मिल रहे बमों को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इन बमों का पता नहीं लगाया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे इलाके में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाए, ताकि ऐसे सभी खतरनाक वस्तुओं को खोजकर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रशासन ने तुरंत इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और आम लोगों को स्वर्णरेखा नदी के किनारे जाने से सख्त मना किया गया है। साथ ही, पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।
एक स्थायी समाधान का इंतजार
प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जरूरत पड़ने पर फिर से सेना की बम निरोधक टीम को बुलाया जाएगा, ताकि संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इस क्षेत्र में इतने पुराने विस्फोटक कैसे मौजूद हैं और इन्हें हटाने के लिए स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा। फिलहाल, ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं, लेकिन लोगों को अभी भी एक स्थायी समाधान का इंतजार है।
देवघर // बुधवार को ‘झारखण्ड शोध संस्थान‘ का एक प्रतिनिधिमंडल जाने-माने पर्यावरणविद् और डाक टिकट संग्रहकर्त्ता रजत मुखर्जी (Rajat Mukherjee) के नेतृत्व में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव और स्थानीय इतिहासकार उमेश कुमार ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार के सहयोग से प्रकाशित अपनी नवीनतम पुस्तक ‘वतनपरस्त’ (भाग-१: वैद्यनाथ की शहीद विभूति) की प्रथम प्रति उपायुक्त को भेंट स्वरूप प्रदान की।
गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के लिए ऐसी पुस्तकें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पुस्तक में देवघर के स्थानीय इतिहास पर इस तरह के शोधपरक लेखन की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के लिए ऐसी पुस्तकें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
पुस्तक की विशेषताएँ
इस पुस्तक में १८५७ के सिपाही विद्रोह से लेकर १९४२ के भारत छोड़ो आन्दोलन तक अपनी शहादत देने वाले देवघर के वीर सपूतों—सलामत अली, अमानत अली, शेख हारून, प्रफुल्ल चक्रवर्ती, अशर्फीलाल कसेरा, त्रिगुणानंद खवाड़े, विराजी मिरधाइन, नज्जू राउत और अयोध्या राउत के शौर्य को संजोया गया है। पुस्तक में न केवल उनकी वीरता, बल्कि उनके मनोवैज्ञानिक पहलुओं को भी उकेरने का प्रयास किया गया है।
लेखक ने १८५७ की क्रांति से जुड़े एकमात्र जीवित भौतिक साक्ष्य के जीर्णोद्धार के लिए डीसी से विशेष प्रार्थना की। साथ ही मुलाकात के दौरान संस्थान के निदेशक ने देवघर में एक ‘इतिहासघर’ (संग्रहालय) के लिए सरकारी भवन आवंटित करने का अनुरोध किया।
देवघर // पुलिस द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सौरव ने अनुसंधान नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण एवं अन्य विविध बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता अब केवल मामलों के निष्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
अपराधियों की सूची एवं सख्त निगरानी व्यवस्था
पिछले 5 वर्षों में संपत्ति मूलक अपराधों, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के सभी अपराधियों का फिजिकल सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। प्रत्येक अपराधी के घर जाकर उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। अपराधियों को तीन श्रेणियों (A, B, C) में विभाजित किया गया है :-
‘A’ श्रेणी (अत्यधिक सक्रिय) – साप्ताहिक सत्यापन·
‘B’ श्रेणी – 15 दिनों में एक बार सत्यापन
‘C’ श्रेणी – मासिक सत्यापन
अपराधियों के विरुद्ध सीसीए (CCA) की कार्रवाई
साथ ही, ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सीसीए (CCA) कार्रवाई, बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई और संपत्ति ज़ब्ती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
देवघर पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों को चिन्हित कर न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है, जिनकी संपत्ति ज़ब्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को साइबर अपराधियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनके विरुद्ध संपत्ति ज़ब्ती की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके।
सावन मेला की तैयारी
निकट आ रहे सावन महीने को ध्यान में रखते हुए, देवघर पुलिस ने शांति एवं सुगमता से पर्व संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली हैं। प्राप्त इनपुट्स के आधार पर निरंतर सुधार किए जा रहे हैं।
जनशिकायत, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन एवं योजनाओं की समीक्षा· पासपोर्ट सत्यापन अब एक निश्चित समय के भीतर किया जा रहा है।· चरित्र सत्यापन प्रक्रिया में भी लगातार सुधार हो रहा है।· सम्मान योजन’ और संवाद योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
नशा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध अपील
पुलिस अधीक्षक श्री सौरव ने स्वीकार किया कि देवघर में साइबर अपराध और नशे की समस्या गंभीर है, विशेष रूप से युवाओं में। हाल ही में बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त की गई और कई सप्लायर चिन्हित किए गए। उन्होंने युवाओं से अपील की आप एक-दो दिन बच सकते हैं, लेकिन पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। किसी न किसी दिन आप कानून की जद में आ जाएंगे। कृपया कानून सम्मत रास्ता अपनाएं।साथ ही, अभिभावकों से आग्रह किया गया कि यदि उनके बच्चे किसी नशे की लत में पड़ रहे हैं, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सुधार के प्रयासों में पूर्ण सहायता प्रदान करेगी।
देवघर पुलिस एक सुरक्षित, नशामुक्त और साइबर अपराध मुक्त देवघर के संकल्प के साथ कार्यरत है। जनता से सहयोग की अपेक्षा है।किसी भी सूचना या सहायता के लिए स्थानीय थाना या देवघर पुलिस नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें।
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और गैजेट्स पूरी तरह बैन14 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DC डॉ. ताराचंद ने की हाई-लेवल मीटिंग
लोहरदगा // झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 19 अप्रैल को होने वाली JPSC प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त बनाने के लिए उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिले के 14 केंद्रों पर सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। बैठक में एसपी सादिक अनवर समेत जिले के सभी बड़े अधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने साफ लहजे में कहा है कि इस परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी 14 केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर दण्डाधिकारियों और पुलिस बल की भारी तैनाती रहेगी।
देवघर // पुलिस ने साइबर के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 10 आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी के विरोध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फर्जी Flipkart Customer Care/ Amazon Customer Care Customer Care/Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोनपे कस्टमर केअर तथा P.M. किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नंबर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।
गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं
1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर कस्टमर केअर के नाम से अपलोड कर साइबर ठगी करना।
2. फर्जी Phorpe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1. अली रजा, उम्र करीब 27 वर्ष, पे०-सिराजुद्दीन अंसारी, सा०-मकरकेंदा,थाना-पालाजोरी, जिला-देवघर
देवघर // पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं-
1. PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना।
2. Dhani Finance अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसे देकर ठगी करना।
3. फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem करठगी करना।
4. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks. App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardबंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आग सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1. सावन कुमार दास, उम्र 23 वर्ष, पिता चंचल महरा, सा०-बभनकुंड, थाना-पथरड्डाओ०पी०, जिला-देवघर
हजारीबाग // इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी यात्रा पैकेज का ऐलान किया है। इसको लेकर हजारीबाग में अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।
11 मई 2026 से 11 रात और 12 दिन की यात्रा पर निकलेगी।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि “भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन” 11 मई 2026 से 11 रात और 12 दिन की यात्रा पर निकलेगी। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे, जिसमें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा मंदिर शामिल हैं।
स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी कोच की सुविधा
यात्रा के दौरान स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी कोच की सुविधा दी जाएगी। साथ ही होटल में ठहराव, शाकाहारी भोजन, नॉन-एसी बस से स्थानीय भ्रमण और सुरक्षा व्यवस्था भी पैकेज में शामिल है।
स्लीपर: ₹23,315 प्रति व्यक्ति
3 एसी: ₹41,570 प्रति व्यक्ति
2 एसी: ₹50,410 प्रति व्यक्ति
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा में शामिल न होने वाले खर्च जैसे प्रवेश शुल्क, निजी खर्च और अन्य अतिरिक्त सेवाएं यात्रियों को स्वयं वहन करनी होंगी। साथ ही, अपरिहार्य परिस्थितियों में यात्रा कार्यक्रम में बदलाव संभव है।
“यह धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के लिए किफायती और सुविधाजनक है, जिसमें सभी जरूरी व्यवस्थाएं एक ही पैकेज में दी जा रही हैं।”
तो अगर आप ज्योतिर्लिंग और शिरडी की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC का यह पैकेज आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
रांची मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा करते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन
राँची // झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। मौके पर मुख्यमंत्री को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने मंदिर के नवनिर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण, मंदिर नव निर्माण समिति के प्रणय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।