झारखंड की आवाज

- Page 39 of 102 -

जो लोगों को अच्छे से मूर्ख बना दे, वही सबसे अच्छा नेता : नितिन गडकरी

नागपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बेबाक बोलने वाले नेताओं की श्रेणी में आते हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने इस करना आसान है। मैंबार नेताओं को लेकर कहा कि जो लोगों को सबसे अच्छा मूर्ख बना सकता है, वह ही सबसे अच्छा नेता हो सकता है। नितिन गडकरी ने नागपुर में अखिल भारतीय महानुभाव परिषद में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बातें कोई अधिकारी नहीं हूं, लेकिन मुझे इसका एहसास है, क्योंकि जिस क्षेत्र में मैं काम करता हूं, वहां पूरे मन से सच बोलना मना है। जो लोगों को सबसे अच्छा मूर्ख बना सकता है, वह ही सबसे अच्छा नेता हो सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में लिखा है कि अंत में सत्य की ही जीत होगी। गडकरी ने कहा कि किसी भी चीज को हासिल करने का एक शॉर्टकट होता है।

गडकरी ने धर्म और राजनीति को दूर रखने की सलाह दी

शॉर्टकट के जरिए इंसान तेजी से आगे बढ़ता है। अगर आप नियम तोड़कर सड़क पार करना चाहें, तो हो सकता है कि लाल बत्ती हो या आप उसे पार कर जाएं, लेकिन एक दार्शनिक ने कहा कि शॉर्टकट कट यू शॉर्ट। इसीलिए हमने ईमानदारी, विश्वसनीयता, समर्पण, सच्चाई जैसे मूल्य दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में इन सबका अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि पंथ और संप्रदायों को मंत्रियों से दूर रखना चाहिए। धार्मिक कार्य, सामाजिक कार्य और राजनीति अलग-अलग चीजें हैं। अगर धर्म को सत्ता सौंप दी जाए, तो उसे नुकसान होगा। मंत्री जहां भी जाते हैं, वहां आग लगाने से खुद को नहीं रोक पाते। वह दो महंतों के बीच झगड़ा कराते हैं, फिर गद्दी के लिए संघर्ष होता है। फिर सरकार निलंबित करती है, एक समिति नियुक्त करती है और फिर दोनों सरकार में आ जाते हैं, गडकरी ने धर्म और राजनीति को दूर रखने की सलाह दी।

पूर्व मंत्री रणधीर सिंह का बयान डॉ. इरफान अंसारी … का पैदाइश हैं तो भाजपा का दफ्तर छूकर दिखाएँ

देवघर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में उस समय माहौल और भी गरमा गया जब प्रदेश के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर सीधा और तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भरे पंडाल में रणधीर सिंह ने मंच से गरजते हुए कहा “इरफान अंसारी जैसे बड़बोलापन करने वाले मंत्री को जनता गंभीरता से नहीं लेती। अगर उनमें वाकई दम है तो भाजपा का एक भी कार्यालय छूकर दिखाएँ। और अगर इरफान अंसारी एक बाप का पैदाइश हैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने आकर दफ्तर को हाथ लगाकर दिखाएँ।”

दरअसल, इरफान अंसारी ने हाल ही में बयान दिया था कि “यदि राहुल गांधी आदेश देंगे तो झारखंड में भाजपा का एक भी कार्यालय नहीं बचेगा।” इसी पर पलटवार करते हुए रणधीर सिंह ने उन्हें खुली चुनौती दी।

रणधीर सिंह ने कहा कि भाजपा की ताकत उसकी युवा सेना है। “जब तक युवा खड़े हैं, तब तक संथाल में भाजपा कमजोर नहीं हो सकती। कार्यसमिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि युवाओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जोड़ा जाए और संगठन की जड़ों को मजबूत किया जाए।”

पूर्व विधायक नारायण दास ने भी रणधीर सिंह की बात का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा का जनाधार युवाओं की मेहनत और आस्था से ही बढ़ेगा।

भाजपा नेताओं की यह गरज और चुनौती कार्यसमिति की बैठक को और भी चर्चित बना गई है। देवघर की धरती से निकला यह बयान न केवल इरफान अंसारी बल्कि पूरे झारखंड की सियासत में गर्माहट घोलने वाला साबित हो रहा है।

9 नक्सलियों ने किया सरेंडर AK-47 के साथ भारी मात्रा में हथियार और कारतूस का जखीरा भी किया सुपुर्द…

लातेहार जिला में उग्रवादियों के आत्मसमर्पण का अबतक का सबसे बड़ा तादाद…. एक साथ 9 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण…. AK-47 के साथ भारी मात्रा में हथियार और कारतूस का जखीरा भी किया सुपुर्द…_

नौ नक्सलियों ने किया सरेंडर, पांच पर 23 लाख का इनाम

  • जोनल कमांडर रविंद्र यादव : पांच लाख इनामी, कुल 14 मामले दर्ज, दो एके 47, तीन राइफल और 1241 कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण
  • सब जोनल कमांडर अखिलेश रविंद्र यादव : पांच लाख इनामी, 10 मामले दर्जस एक एके 47 और 256 कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण
  • सब जोनल कमांडर बलदेव गंझू : पांच लाख इनामी, नौ मामले दर्ज
  • सब जोनल कमांडर मुकेश राम यादव : पांच लाख इनामी, 21 मामले दर्ज-
  • सब जोनल कमांडर पवन उर्फ राम प्रसाद : तीन लाख इनामी, तीन मामले दर्ज, एक रायफल के साथ आत्मसमर्पण किया
  • एरिया कमांडर ध्रुव : तीन मामले दर्ज, एक रायफल के साथ किया आत्मसमर्पण
  • एरिया कमांडर विजय यादव : दो मामले दर्ज, रायफल के साथ किया आत्मसमर्पण
  • एरिया कमांडर श्रवण सिंह : दो मामले दर्ज है. एक एके 47, एक रायफल और 131 राउंड कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण
  • एरिया कमांडर मुकेश गंझू : दो मामले दर्ज, एक एके 47 रायफल और 154 राउंड कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण

राहूल गांधी संविधान की बात करते हैं जबकि झारखंड सरकार संविधान को तार तार कर रही है : पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता

हजारीबाग पुर्व कृषि मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ आंदोलकारी नेता योगेंद्र साव ने सोमवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि झारखंड सरकार अपने उद्देश्यों से भटक चुकी है । कोल बेयरिंग एक्ट 1957 का हवाला देकर जमीन मालिकों का दोहन कर रही है। खनन कार्य में लगे कम्पनियों को पुलिस प्रशासन से सहयोग करवा रही है । खनन हो या ट्रांसपोर्टिंग या अधिग्रहण पुलिस का भय जनता में दिखाकर उनका सहयोग करती नजर आ रही है। विस्थापन की विभीषिका झेल रहे किसानो को बगैर मुआवजा दिए ही उनकी जमीनों को अधिग्रहण किया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी कई नेता सरकार की दलाली करने में लगे हैं

यदि किसान अपनी हक की लड़ाई लोकतांत्रिक माध्यम से करते हैं तो पुलिस उस आंदोलन को कुचल रही हैं निर्दोष नागरिकों को परेशान करने के लिए उन पर झूठा केश दर्ज किया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी कई नेता झारखंड सरकार का पिछलग्गू बन कर सरकार की दलाली करने में लगे हैं । राहूल गांधी संविधान से देश चलाने की बात करते हैं जबकि झारखंड सरकार संविधान को तार तार कर रही है। पुलिस प्रशासन के सिपाही से लेकर आला अधिकारियों तक खनन कम्पनियों से पैसे लेकर उनके लिए काम कर रही है जनता को देखने वाला कोई नहीं है। साथ ही हजारीबाग की पुर्व उपायुक्त नैंसी सहाय पर भी आरोप लगाया है । कहा है कि कोल खनन कम्पनियों से करोड़ों रूपए लेकर जा चुकी है जिसकी जांच होनी चाहिए। योगेंद्र साव के वक्तव्य से झारखंड में भूचाल आने की पुरी संभावना दिखाई दे रही है, अब देखना दिलचस्प होगा कि झारखंड की राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा यह भविष्य के गर्भ में है ।

चा”कू मारकर महिला को किया घा”यल ईलाज जारी पुलिस जुटी जांच में ।Bkd News Jharkhand

Deoghar Crime News। देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में एक युवक ने चा”कू मारकर एक महिला को किया घायल। घटना सोमवार के दिन करीब 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला का पति देवघर सिविल कोर्ट में एडवोकेट क्लार्क का काम करते हैं और बेटा भी देवघर कोर्ट में ही नौकरी करते हैं। बेटा और बहु दोनों देवघर में ही रहते हैं। करीबी सूत्रों के मुताबिक जिस युवक ने महिला पर हमला किया वह महिला का बेटा का साला है । पुलिस आरोपी युवक के पिता जो मोहनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है उसको हिरासत में लेकर कुंडा थाना में पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है छापेमारी कर रहे हैं। घायल महिला का इलाज देवघर के कुंडा स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया इसको लेकर सभी असमंजस में है। कहा जा रहा है कि जिस महिला के ऊपर हमला किया गया उसके पति के साथ आरोपी युवक उसके घर से आया और फिर वापस जाकर हमला करने की बात बताई जा रही है।

Deoghar Cyber News। देवघर पुलिस ने 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

Deoghar Cyber Crime News पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डुंगडुंग (भा०पु०से०) के निर्देशन में 31.08.2025 को 06 (छ) साईबर अपराधियों को पकड़ा गया है। इस संदर्भ में गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी कि सारवां थाना अंतर्गत दलीरायडीह जंगल के पास कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी बैंक / कस्टमर केअर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं। तदनुसार वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार सारवां थाना अंतर्गत दलीरायडीह जंगल के पास से छापेमारी कर कुल छः साईबर अपराधियों को पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि पकड़ाये व्यक्तियों के पास से बरामद मोबाईल / सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केअर / सरकारी पदाधिकारी बनकर Phone Pe Users को Cash Back का झांसा देकर तथा फर्जी बैंक कस्टमर को Whatsapp के माध्यम से Malicious Link भेजकर उनके खाते में ऑनलाईन Login कर ठगी करते हैं।

गिरफ्तार किए गए साइबर ठग की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं :

  • 1. बैंक कस्टमर को Whatsapp के माध्यम से Malicious / Fraud Link भेजकर उनके खाते मेंऑनलाईन Login कर ठगी करना ।
  • 2. फर्जी Phonpe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back काझांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना ।

छापामारी का स्थान – 1. सारवां थाना अंतर्गत दलीरायडीह जंगल

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  • 1. रंजीत दास, उम्र – करीब 33वर्ष, पे0 – बासकी दास, सा० – दुलीडीह, थाना – मधुपुर
  • 2. तसलीम अंसारी, उम्र करीब 38वर्ष, पिता – सराजुद्दीन मियां, सा० – रघुनाथपुर, थाना- खागा
  • 3. अली हैदर, उम्र-करीब 30 वर्ष, पे० – कासिम अंसारी, सा० – सुगीपहाडी, थाना-पालाजोरी
  • 4. हसमुद्दीन अंसारी, उम्र करीब 20वर्ष, पिता- नाजीर मियां, सा० – जरगढी, थाना – पालाजोरी
  • 5. फरीद अंसारी, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता- नाजीर मियां, सा० – जरगढी, थाना – पालाजोरी
  • 6. विष्णु कुमार दास, उम्र करीब 22वर्ष, पे० – टिपन दास, सा०-करमाटांड, थाना-जसीडीह, सभी जिला – देवघर

Deoghar Cyber News। गिरिडीह के साइबर आरोपी के साथ कुल 6 को मोहनपुर से किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस साइबर आरोपी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर के आरोप में युवकों को गिरफ्तार भी कर रही । शनिवार को देवघर जिला के करों पथरौल और चितरा थाना क्षेत्र के अलावा गिरिडीह जिला के गांडेय थाना क्षेत्र के कुल 6 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। देवघर पुलिस ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये सभी साइबर आरोपी व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक शेयर कर ठगी करने का काम करता था। इन सभी के पास से 10 मोबाइल और 8 सिम कार्ड को बरामद किया है।

देवघर क्यों बन रहा है साइबर का गढ़ ?

झारखंड का जामताड़ा जिला साइबर का गढ़ माना जाता था लेकिन जामताड़ा को पीछे छोड़ते हुए देवघर इन दिनों साइबर का गढ़ बनता जा रहा है। देवघर पुलिस साइबर पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान भी चला रही है और पुलिस को सफलता भी मिल रही है। बीते वर्ष लगभग 500 से अधिक साइबर आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और वर्ष 2025 में भी लगातार साइबर आरोपी की गिरफ्तारी हो रही है। लेकिन पुलिस की छोटी सी गलती साइबर अपराधी के लिए बड़ी राहत वाली होती है। साइबर की गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस सबूत इकठ्ठा करने में पीछे रह जाती है। दूसरी और पुलिस साइबर के आरोप में युवक को गिरफ्तार करते हैं सारठ से तो गिरफ्तारी का स्थान दिखाते हैं मोहनपुर का चौपा का जंगल। गिरिडीह के साइबर आरोपी की गिरफ्तारी होती है चितरा से और गिरफ्तारी का स्थान दिखा देते हैं मोहनपुर। लोगो का ये भी कहना है कि किसी युवक को साइबर के आरोप में घर से गिरफ्तार करते हैं लेकिन उसकी गिरफ्तारी किसी जंगल का दिखाते हैं। तो पुलिस की इस प्रकार की कार्यवाही से एक और जहां साइबर अपराधी को बड़ी राहत मिल रही है वहीं कई निर्दोष भी इसमें फंस जा रहे हैं। साइबर आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात उसकी सही से जांच कर पड़ताल कर न्यायालय में सबूत पेश करके ही साइबर के मामले में कमी लाया जा सकता है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम और पता

  • सुधीर मंडल पिता अशरफी मंडल जगादीहि थाना करों
  • गौरव कुमार दास पिता नरेश दास कलहोड थाना पथरोल
  • पंकज मंडल पिता वासुदेव मंडल कोलडीह थाना करों
  • विमल कुमार दास पिता बबलू दास सोनातर थाना चितरा
  • रणजीत दास पिता हरगोरी दास सोनातर थाना चितरा सभी जिला देवघर एवं
  • अलाउद्दीन अंसारी पिता जमाल मियां मोचियाडीह थाना गांडेय जिला गिरिडीह

पूर्व मंत्री एनोस एक्का उनकी पत्नी समेत नौ को 15 वर्ष पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

रांची सीएनटी एक्ट उल्लंघन के मामले में शुक्रवार को दोषी करार दिया था वहीं शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी को जोड़ा गया और सभी नौ अभियुक्तों को बारी बारी से सजा सुनाई गई। जिसमें पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर अतिरिक्त एक साल जेल काटनी होगी।साथ ही अनिल कुमार, राज किशोर सिंह, फिरोज अख्तर एवं ब्रजेश मिश्रा को चार-चार साल कैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने इन अभियुक्तों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जबकि तत्कालीन एलआरडीसी कार्तिक कुमार प्रभात, मनी लाल महतो व ब्रजेश्वर महतो को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।

करोड़ों रुपए की जमीन खरीदने का मामला

सीबीआई की विशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत ने 15 साल पुराने मामले में यह सजा सुनाई सीबीआई की और से लोक अभियोजक दविंद्र पाल सूद ने कोर्ट से दोषियों को अधिकतम सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि एनोस एक्का राज्य में मंत्री बनने के तत्काल बाद करोड़ों रुपए की जमीन कहां से खरीदी इसका ठोस साक्ष्य है तत्कालीन मंत्री को अधिकतम सजा सुनाई जाए।

2010 में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी

झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के आदेश पर सीबीआई ने 4 अगस्त 2010 को तत्कालीन मंत्री एनोस एक्का समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई ने जांच पूरी करते हुए दिसंबर 2012 में चार्जशीट दाखिल की थी। जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था। मामले में एनोस एक्का समेत अन्य पर 5 नवंबर 2019 को आरोप तय किया गया था। इसके बाद सीबीआई ने सबूत प्रस्तुत किया था। और शनिवार को सभी 9 अभियुक्तों को सजा सुनाई।

एनोस एक्का का राजनीतिक पृष्ठभूमि

एनोस एक्का झारखंड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (सुप्रीमो) के रूप में कार्यरत हैं । एनोस एक्का 2005 से 2018 तक झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे हैं। वो अपनी पार्टी झारखंड पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लगातार तीन बार : 2005 , 2009 और 2014 में कोलेबिरा विधानसभा सीट से जीती । 2005 और 2008 में अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा के झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान, एक्का ने परिवहन मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री और भवन निर्माण मंत्री सहित विभिन्न विभागों को संभाला ।

पिता ने बेटी के दोस्त पर अपहरण का लगाया आरोप लेकिन दामाद निकला ह”त्यारा”

दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र से नौ महीने से लापता महिला शेम्पू खातून का श”व कुएं से बरामद हुआ है। उसके पिता ने गांव के ही बाबू मोहली, जो शेम्पू का दोस्त था, उसके खिलाफ अपहरण के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस लगातार शेम्पू खातून की तलाश कर रही थी, आखिरकार पुलिस ने मामले पर से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने शेम्पू खातून का शव कुएं से बरामद किया है। पुलिस अनुसंधान में यह निकलकर सामने आया है कि मृतक के जीजा ने ही अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की थी।

एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित हुई और जांच में ये खुलासा हुआ

पूरा मामला शुरू होता है पिछले साल 25 दिसंबर 2024 से। दरअसल दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के मधुबन गांव से शेम्पू खातून नामक एक 20 साल की युवती, जिसका कुछ महीने पहले तलाक हुआ था वह लापता हो जाती है। पिता खैरूद्दीन अंसारी एक सप्ताह के बाद 3 जनवरी 2025 को थाना पहुंचते हैं और बेटी की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से करते हैं। अपहरण का केस दर्ज होने के बाद दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर एसडीपीओ विजय कुमार महतो के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया जाता है। जिसमें कई थानेदार और पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया। इस टीम को आखिरकार सफलता मिल गई। डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम ने, इस मामले में शेम्पू के जीजा करीम अंसारी और उसके साथी शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने शेम्पू की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

साइबर अपराधी ने देवघर डीसी के नाम पर बनाया फेसबुक आईडी , डीसी ने कहा….

देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने साईबर अपराध के प्रति जिलावासियों को जागरूक और सतर्क करते हुए कहा है की आज के समय में अधिकांश लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं, क्योंकि वर्तमान समय में यह माध्यम सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का सबसे सरल व सशक्त माध्यम बन चुका है। आज के समय में किसी न किसी सोशल नेटवर्किंग साईट से हर व्यक्ति जुड़ा है। सोशल मीडिया ने जिस तेजी लोगों के जीवन में अपनी जगह बनाई है, उसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। तात्पर्य है कि जब सोशल मीडिया का इस्तेमाल गलत चीजों के लिए होने लगता है।

फेसबुक पर मैसेज, लिंक या रिक्वेस्ट आदि आने पर सावधान रहें

वर्तमान समय में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका इजाद किया है। हर रोज किसी न किसी का फर्जी फेसबुक अकाउंट का क्लोन बनाकर अनजान लोगों के साथ-साथ रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को मैसेज व लिंक भेजकर अपने खाते में ऑनलाइन रुपये मांगते है या एकाउंट हैक करते हैं। ऐसे में डीसी देवघर या उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा जैसे अन्य नाम के एकाउंट से किसी भी तरह का कोई फेसबुक पर मैसेज, लिंक या रिक्वेस्ट आदि आने पर सावधान रहें और तुरंत इसकी सूचना साइबर थाना या निकटतम थाने को दे, ताकि साइबर सेल की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा सके। वर्तमान में जिलावासियों से फेसबुक एकाउंट से उपायुक्त की फोटो लगाकर पैसे मांगने का मामला संज्ञान में आया, जिसपर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को साईबर थाना में एफआईआर दर्ज करने का निदेश दिया

Deoghar Court News। पॉक्सो मामले में अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा और जुर्माना

देवघर पोक्सो 17/2025 मामले में अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय-सह-पॉक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की सश्रम कारावास तथा 20 हजार रुपए जुर्माने की कड़ी सजा सुनाई।

मोहनपुर थाना कांड संख्या 180/2024 में हुई सजा

शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला था जिसमें पीड़ित की और से मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई और मामला मोहनपुर थाना कांड संख्या 180/2024 दर्ज किया गया। यह प्राथमिकी 15 सितंबर 2024 को दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा अनुसंधान के बाद 19 नवंबर 2024 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया था। 28 फरवरी 2025 को पुलिस पेपर रिसीव किया गया। 5 मार्च से गवाही शुरू हुई 10 जुलाई तक चली । जिसमें कुल 7 गवाहों का बयान दर्ज किया गया। 14 जुलाई से बचाव पक्ष की गवाही शुरू हुई 25 जुलाई तक गवाही चली । जिसमें 2 गवाहों का बयान दर्ज किया गया। 4 अगस्त से बहस शुरू हुआ 18 अगस्त तक बहस हुआ। बचाव और अभियोजन पक्ष ने अपनी अपनी बात को कोर्ट के समक्ष रखा और अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय-सह-पॉक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने गवाहों के परीक्षण, प्रतिपरीक्षण एवं दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराया।

दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी

यह मामला सरकार बनाम अतहर अंसारी-वि-आरिफ अंसारी उर्फ कारु अंसारी का है जिसमें Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 137 (2) और Protection of children from sexual offences Act, 2012 की धारा 6 लगाई गई थी। अदालत ने अभियुक्त आरिफ अंसारी उर्फ कारु अंसारी को बीएनएस की धारा 137(2) के तहत 4 वर्ष की सश्रम कारावास एवं ₹10 हजार के जुर्माने की सजा दी गई है और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी पाते हुए 20 वर्ष की सश्रम कारावास तथा ₹20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे अतिरिक्त तीन वर्ष का कारावास की सजा काटनी होगी। साथ ही इस जुर्माने का भुगतान न करने पर अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

अदालत ने स्पष्ट किया कि दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व लोक अभियोजक अजय कुमार साह ने किया, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राकेश कुमार ने बहस की।

गुरु जी और रामदास सोरेन के दिखाए रास्ते पर चल कर ही राज्य का विकास करना है : सीएम

Jamshedpur News। जमशेदपुर टेल्को के घोड़ाबांधा फूट बॉल मैदान मे दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म का आयोजन किया गया, जंहा श्रद्धांजलि देने झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे, उन्होंने स्वर्गीय रामदास को पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।

जिसके बाद झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रद्धांजलि दी, वही झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत राम दास सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में एक माह में गुरु ज़ी और रामदास सोरेन जी के चले जाने से पार्टी और राज्य को बहुत बड़ी छती पहुंची है, मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों के दिखाए गए रास्ते पर चल कर ही राज्य का विकास करना है।

साथ ही दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने पार्टी के कई विधायक, बीजेपी सांसद विद्युत वरण महतो, सहित कई मंत्री भी श्रद्धांजलि दी, साथ ही हजारों की संख्या मे उनके समर्थकों ने भी दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दिए।

Dumka News। ये खतरनाक जगह को क्यों कहते हैं “मिनी गोवा” देखिए यहां कितनों की गई है जान

Dumka News झारखंड के दुमका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मयूराक्षी नदी के बीयर बांध में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई। इस जगह को स्थानीय लोग ‘मिनी गोवा’ कहते हैं, और यह पहले भी कई दर्दनाक हादसों का गवाह बन चुका है। इसके बावजूद, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण यहाँ सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। आइए, इस हादसे की पूरी जानकारी लेते हैं।

मसानजोर से गोताखोर और नाव बुलाई गई

दुमका जिले के जामा और मुफस्सिल थाना सीमा पर स्थित मयूराक्षी नदी के बीयर बांध में कल देर शाम चार दोस्त नहाने गए थे। ये चारों दोस्त घर से निकले, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की और स्थानीय लोगों ने नदी किनारे कपड़े और मोबाइल देखकर पुलिस को सूचना दी।

रात में प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुबह स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मसानजोर से गोताखोर और नाव बुलाई गई। मसानजोर, जो दुमका से मात्र 30 किलोमीटर दूर है, वहाँ से विशेषज्ञों को आने में काफ़ी देरी हुई। आखिरकार, दोपहर तक बाकी तीन शव भी बरामद कर लिए गए। इस हादसे में चारों युवकों की मौत हो चुकी है।

सात छात्रों की डूबने से मौत हुई थी,

आपको बता दें कि 2016 में भी इस जगह पर सात छात्रों की डूबने से मौत हुई थी, जिनमें से एक का शव आज तक नहीं मिला। इसके बावजूद, यहाँ सुरक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

नीलकंठ झा (अधिवक्ता सह डूबे बालक का परिजन) हमारा बच्चा चला गया… प्रशासन की लापरवाही ने हमारे घर का चिराग बुझा दिया। यहाँ पहले भी इतने हादसे हो चुके हैं, फिर भी कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है। प्रशासन को अब जागना चाहिए।

हिमांशु मिश्रा (छात्र नेता)यह हादसा बेहद दुखद है। मिनी गोवा जैसी खतरनाक जगह पर युवा आते हैं, लेकिन प्रशासन ने यहाँ कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की। हम मांग करते हैं कि तुरंत सुरक्षा के इंतजाम किए जाएँ।

सुधीर कुमार मंडल (उपाध्यक्ष, जिला परिषद, दुमका) यह घटना बहुत दुखद है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस जगह पर सुरक्षा के लिए स्थायी इंतजाम किए जाएँ, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।

मृतकों में तीन दुमका और एक गोड्डा जिले का निवासी था

मृतकों में तीन दुमका और एक गोड्डा जिले का निवासी था। ये चारों दोस्त संत जोसेफ स्कूल में साथ पढ़ते थे और इंटरमीडिएट के छात्र थे। मृतकों की पहचान इस प्रकार है : आर्यन (गोड्डा निवासी), कृष्ण सिंह (दुमका, बक्सी बांध), कृष (सोनवाडंगाल, एन कॉलेज छात्र), आर्यन (दुमका, जिला स्कूल छात्र)जानकारी के मुताबिक, ये दोस्त कई दिनों से इस जगह पर मस्ती करने आ रहे थे। इस हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डुबो दिया है। दोपहर करीब डेढ़ बजे गोताखोरों ने तीन शव बरामद किए। पूरे दुमका में शोक की लहर है।

विजय सिंह (बोट और गोताखोर संचालक, मसानजोर)हमें सुबह सूचना मिली, लेकिन हम दोपहर तक यहाँ पहुँचे। नदी का पानी गहरा है और बहाव तेज है। हमने तीन शव निकाले, लेकिन पहले से सुरक्षा होती तो शायद ये हादसा टल सकता था।

चेतावनी बोर्ड, रेलिंग, और गोताखोरों की तैनाती हो : स्थानीय

मयूराक्षी नदी का यह बीयर बांध अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों की जान ले चुका है। 2016 में भी यहाँ सात दसवीं कक्षा के छात्र डूब गए थे, जिनमें से एक का शव आज तक नहीं मिला। इस बार भी चार परिवारों का चिराग बुझ गया। स्थानीय लोग और परिजन प्रशासन से इस जगह पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था, जैसे चेतावनी बोर्ड, रेलिंग, और गोताखोरों की तैनाती की मांग कर रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक ऐसी लापरवाही चलती रहेगी? और कब तक मासूम जिंदगियाँ इस तरह असमय खत्म होती रहेंगी?

Breaking News Dumka। मयूराक्षी नदी में चार छात्र डूबे एक का मिला श”व बाकी की तलाश जारी

Breaking News Dumka दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में स्नान करने गए चार छात्र डूब गए। इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया है। अगल-बगल से गोताखोर बुलाए गए हैं। तीनों छात्र की तलाश की जा रही है। घटनास्थल से चार मोबाइल और चार लड़कों के कपड़े पुलिस ने बरामद किया ।

Deoghar Cyber Crime News । देवघर पुलिस ने 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

Deoghar Breaking News। देवघर पुलिस ने जिला के सारठ सरावां और पथरोल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों पर आरोप है कि ये सभी गांव के समीप जंगल में इकट्ठा होकर फर्जी सिम से देश के भिन्न भिन्न नंबर में कॉल कर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लोगो को ठगी का शिकार बनाते थे।

मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद

11 मोबाइल और 10 सिम कार्ड को किया बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  • 1. बलभद्र कुमार यादव, उम्र करीब 26 वर्ष, पे0 – राजेन्द्र प्रसाद यादव
  • 2. उपेन्द्र कुमार यादव, उम्र करीब 27 वर्ष, पे० – संजय यादव, दोनो सा० सुखजोरा थाना सारठ
  • 3. आशिक अंसारी, उम्र करीब 25 वर्ष, पे०- बसीर अंसारी, सा०- उपर बहियारी, थाना- सारवां
  • 4. सुमन महरा, उम्र करीब 18 वर्ष, पे0 – दर्शन महरा, सा० – नयाखरना, थाना- सारठ
  • 5. सोहेल अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष, पे0 – रहमान अंसारी, सा०- उपरबहियारी, थाना- सारवां
  • 6. उत्तम कुमार दास उर्फ चिकू, उम्र करीब 28 वर्ष, पे० – कार्तिक दास, सा० – पाथरौल, थाना- पाथरौल
  • 7. शादाब अंसारी, उम्र करीब 28 वर्ष, पे0 – अताउल्लाह अंसारी, सा०-उपर बहियारी, थाना- सारवां सभी जिला – देवघर