झारखंड की आवाज

- Page 38 of 101 -

बाढ़ पीड़ितों के लिए सांसद पप्पु यादव का बढ़ा ऐलान ।Bkd News Jharkhand

पटना बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ा ऐलान किया उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सांसद ने कहा कि

मैं सांसद के रूप में अपने पांच महीने का वेतन देश के अभूतपूर्व बाढ पीड़ित राज्यों के लोगों के लिए पूर्णिया की जनता की ओर से मदद समर्पित कर रहा हूं। दो महीने का वेतन हिमाचल, दो महीने का पंजाब और एक महीने का वेतन गुजरात के पीड़ितों के नाम। पंजाब और हिमाचल में भयंकर बाढ़ से जानमाल का नुक़सान हुआ है। गुजरात में भी हालत चिंताजनक है। अगर बाढ़ के हालात मेंसुधार नहीं हुआ तो पूरे साल का वेतन दे दूंगा। ख़ुद उनकी सेवा के लिए भी जाऊंगा।

प्रेमिका से शादी नहीं होने पर प्रेमी ने उठाया ये कदम अब इलाके में फैली सनसनी

Dumka Crime News

झारखंड के दुमका में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रेमिका से शादी न होने की वजह से एक दिव्यांग युवक ने उसकी आंखों के सामने ही माता-पिता की बेरहमी से ह*त्या कर दी।

दिव्यांगता की वजह से शादी के लिए तैयार नहीं थे

2 सितंबर की सुबह शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदराप्लान गांव में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर में खेली खून होली। आरोपी दिव्यांग लोकेश मुर्मू ने हसुवा से वार कर प्रेमिका हीरामणि के माता-पिता की हत्या कर दी और बहन समेत उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी पीताम्बर सिंह खैरवार ने बताया की आरोपी का लड़की से प्रेम संबंध था। लेकिन माता-पिता उसकी दिव्यांगता की वजह से शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी नाराजगी में उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को पाकुड़ से किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को पाकुड़ से गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल हसुवा भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में लोकेश ने कबूला कि वह प्रेमिका से शादी करना चाहता था। यहां तक कि प्रेमिका एक बार गर्भवती भी हुई थी। प्रेमिका ने गर्भपात की गोली खाई जिसके कारण वह बीमार पड़ गई। डेढ़ माह तक प्रेमी ने अपने घर में रखकर कर्ज लेकर उसका ईलाज करवाया। लेकिन परिवार ने रिश्ते को ठुकरा दिया।

दिनभर जंगल में छिपा रहा और आधी रात में पहुंचा

1 सितंबर की रात आरोपी हसुवा लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा। दिनभर जंगल में छिपा रहा। और आधी रात ढाई बजे जब मूसलाधार बारिश हो रही थी, उसी वक्त घर में घुसकर माता-पिता पर हमला कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद जंगल में छिप कर रहा और फिर सुबह बस पकड़कर पाकुड़ भाग गया।
इस अधूरी प्रेम कहानी की जिद ने इस गांव में एक बुजुर्ग दम्पति की जान चली गई। आरोपी अब सलाखों के पीछे है, लेकिन इस सनसनीखेज वारदात ने गांव को खौफ और दहशत में छोड़ दिया है।

झारखंड राजद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मां के अपमान का जारी किया लिस्ट कहा “मां तो मां होती है”

राँची झारखंड प्रदेश कार्यालय में युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि “मां तो मां होती है“, चाहे वह राहुल गांधी की मान हों, नीतीश कुमार की मान हों, अरविंद केजरीवाल की मान हों, मणिपुर की हमारी बहनें हों, बीएचयू की बच्चियाँ हों, हमारी सारिका पासवान हों या सासाराम की बच्ची – किसी भी महिला के प्रति इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना पूरी तरह गलत है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। ”उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है, उसका उद्देश्य बिहार चुनाव को मुद्दों से भटकाकर भावनाओं पर केंद्रित करना है, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। युवा राजद का मानना है कि माँ-बहन-बेटियों को राजनीति में घसीटना नहीं चाहिए। चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए, न कि भावनात्मक बहाव पर। राष्ट्रीय जनता दल (युवा) बिहार की जनता से अपील करती है कि वे असली मुद्दों – बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्या और महँगाई – को लेकर अपना निर्णय लें और लोकतंत्र को मजबूत करें। प्रेस कांफ्रेंस में अनीता यादव, जफीर खान, क्षितिज मिश्रा, रवि जायसवाल, आनंद गोप, अभिराज राय, संतोष राम,अजय यादव, कमलेश सिंह, आर्यन सागर, राजेश यादव उपस्थित रहें।

मुख्य सचिव ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।Bkd News Jharkhand

देवघर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात मुख्य सचिव द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी। इसके अलावा पूजा अर्चना पश्चात मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

महानगरों के तर्ज पर जमशेदपुर पुलिस भी हो गईं हाईटेक ।Bkd News Jharkhand

Jamshedpur महानगरों के तर्ज पर जमशेदपुर पुलिस आज से हाईटेक हो गईं है, आज जिला के एसएसपी पीयूष पांडे ने 33 टैंगो मोबाईल जवानों के बिच हाई स्पीड बाइक का वितरण किया है, इस मौक़े पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें। वही एसएसपी ने सभी टैंगो जवानों को बाइक का इस्तेमाल कैसे करना है उसे ब्रिफ कर समझाया।

बाइक मे सभी प्रकार के हाईटेक सिस्टम लगा हुआ है, साथ ही सभी बाइक मे जीपीएस सिस्टम भी लगा है। ताकि बाइक जहां भी रहें उसकी सूचना जिला मुख्यालय को हो सके, एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि बड़ी गाड़ियों से गली मे या फिर भीड़ भाड़ वाले इलाकों मे पुलिस को पहुँचने मे दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब हाई स्पीड बाइक से पुलिस भीड़ भाड़ हो या फिर गलियों मे पुलिस को पहुँचने मे कम समय लगेगा। जिससे कोई भी घटना मे पुलिस समय पर मौक़े पर पहुंच कर त्वरित करवाई कर सकेगी। साथ ही भागते हुए अपराधियों पर लगाम लगाने मे हाई स्पीड बाइक कारगर साबित होगी। वही एसएसपी ने हाई स्पीड बाइक मुहैया करवाने को लेकर पुलिस मुख्यालय को धन्यवाद भी दिया है।

आदिवासियों के पुरोधाओं की मुर्तियों को तोड़ने का सिलसिला जारी लोगों में रोस

हजारीबाग आदिवासी पुरोधाओं की मुर्तियां जो हजारीबाग के विभिन्न चौक चौराहों पर लगी हुई हैं उन्हें लगातार खड़ीत करने का प्रयास किया जा रहा जब शहर में स्थापित मूर्तियां को पहली बार तोड़े जाने की घटना घटी थी तब प्रशासन ने किसी विक्षिप्त या शराबी असमाजिक तत्वों द्वारा किए जाने का अनुमान लगाया गया था, सामाजिक संस्थाओं राजनीतिक दलो एवं नागरिकों ने उक्त घटना की तीव्र निन्दा की थी। फिर दुसरी घटना हुई थी तब जिला प्रशासन जागा और सीसीटीवी कैमरा चौक चौराहों पर लगाने की कवायद शुरू हुई लेकिन उक्त घटना को हुए अभी घंटों भी नहीं गुजरा और तीसरी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया गुरुवार को सुबह सुबह देखा गया की निलाम्बर पितांबर चौक पर स्थापित मुर्तियों के हांथ में धनुष-बाण को खंडित कर दिया गया।

घटना की सूचना जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल गई उक्त घटना से आदिवासी समाज अपने को आहत महसूस कर रहे आदिवासी नेताओं ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन की चेतावनी दी है साथ ही कहा है कि जिस तरह से ऐसी घटनाएं घटित हो रहा है यह आदिवासियों के अस्मिता पर हमला है आखिर कौन लोग हैं कहीं यह किसी के सुनियोजित योजना का हिस्सा तो नहीं आदिवासियों की मुर्तियां बार बार तोड़ा जाने के पिछे कुछ मंसूबा अवस्य छुपा हो सकता है।आदिवासी नेताओं ने जिला प्रशासन पर उदासिनता बरतने का आरोप लगाया है तथा जल्द से जल्द गुनाहगारों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने की मांग की है। अब देखना है कि जिला प्रशासन अब तक इस अमानवीय कुकृत्य का उद्भेदन करने में कामयाब हो पाती है और इस घटना के क्या दुरगामी परिणाम निकलता है यह भविष्य के गर्भ में है।

सड़क हादसे में सफाई कर्मी की मौ*त, मुआवजे व नौकरी को लेकर सड़क जाम

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के कोमो के पास एनएच-39 पर बुधवार की शाम लगभग पांच बजे नगर पंचायत का कचरा उठाने वाला ट्रैक्टर और एक चेचिस वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सफाईकर्मी विनोद उरांव (दुगिला, लातेहार) की मौके पर ही मौ*त हो गई। शाम में पोस्‍टमार्टम नहीं होने एवं घायल को रांची ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने के विरोध में ग्रामीणों ने सदर अस्‍पताल परिसर में नारेबाजी की थी। इसके बाद अगले दिन गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर सदर अस्पताल के बाहर एनएच-39 को करीब आधे घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया दिया।

दबाव देकर हमारे मजदूर भाई को काम में लाया गया मौत का जिम्मेदार नगर पालिका

वही कई ग्रामीणों सदर अस्‍पताल में व्‍याप्‍त अव्‍यवस्‍था को दूर करने, समय पर एंबुलेंस उपलब्‍ध कराने एवं इस घटना में एजेंसी की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही नगर प्रशासक राजीव रंजन और सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद मृतक के परिजन शव को कंधे पर उठाकर लगभग एक किलोमीटर पैदल जुलूस की शक्ल में थाना चौक स्थित नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव किया। परिजनों ने मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की। वही इस घटना पर मृतक के परिजन दुगिला के ग्राम प्रधान सुकू उराँव का कहना था की कल करमा का त्यौहार है। सारा विभाग छुट्टी में था इसके बावजूद भी नगर पालिका के द्वारा दबाव देकर हमारे मजदूर भाई को काम में लाया गया। जो आज बहुत बड़ा दुर्घटना हो गया इसका सारा जिमेवार नगर पालिका है।

10 लाख रुपया और एक नौकरी उपलब्ध दी जाय

जबकि दुर्घटना हुई 3 घंटा हो जाने के बाद समय पर मरीज के लिए एंबुलेंस नहीं दिया गया है यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। मैं इसके लिए काफी आहत हूं और समय पड़े तो अपने मजदूर भाई के लिए सड़क जाम करने के लिए भी तैयार हूं अगर किसी प्रकार की अपरिय घटना हो गई तो सारा जिम्मेवार नगर पालिका होगी। आगे सुकु उरांव ने कहा कि नगर पंचायत में जितने भी कार्य हो रहा है वह सारे काम पर काफी लापरवाही है। आज जबकि राष्ट्रीय त्योहार है आज के दिन सारा विभाग छुट्टी में है। यह त्यौहार आदिवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण त्यौहार है इसके बावजूद भी का उल्लंघन करते हुए नगर पंचायत के द्वारा मजदूरों को पैसा का प्रलोभन देकर उनको काम में बुलाया गया है। यह दुर्घटना घटी है। हमारे मजदूर की मौत हो गई मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं की मृत्यु परिवार को 10 लाख रुपया और एक नौकरी उपलब्ध कराई जाए।

प्रशासन के आश्वासन पर हटा जाम

ताकि उनकी जीविका अच्छे से चल सके करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद नगर प्रशासक राजीव रंजन और थाना प्रभारी सुरेंद्र महतो के प्रयास से समझौता हो सका। नगर प्रशासन की ओर से तत्काल मृतक के पुत्र रूपम देव उरांव को अंतिम संस्कार हेतु 50 हजार रुपये नगद का सहयोग किया गया। साथ ही विभाग में मृतक के बेटे व बेटी को नौकरी देने तथा सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। मौके पर एसआई रमाकांत गुप्ता, राहुल सिन्हा, शुकू उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।

ज्वेलर्स शॉप में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने लू*ट की घटना को दिया अंजाम

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिस्पेंसरी रोड स्थित वर्धमान ज्वेलर्स शॉप में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ग्राहक बनकर 6 की संख्या में अपराधी आभूषण दुकान में घुसे थे और थोड़ी ही देर बाद लूटपाट करना शुरू कर दिया अपराधियों ने लूटपाट के दौरान दुकान मालिक पंकज जैन कों पिस्तौल के बट से सर पर प्रहार कर घायल कर दिया है और जेवर लुटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए है। दो मोटर साईकिल पर 6 की संख्या मे अपराधी आये थे। इधर घटना के बाद दुकान के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई सूचना मिलते ही सिटी एसपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूछताछ शुरू कर जांच मे जुट गए।

घटना के बाद दुकान के अंदर दहशत का माहौल था जबकी क्षेत्र में भी दहशत देखा जा रहा है। दुकान के अंदर हुई पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद है पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अपराधियों की पहचान कर रही है। वहीं घटना के बाद घायल दुकान मालिक पंकज जैन को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सी टी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया की घटना कों अंजाम देने से पहले अपराधियों ने दुकान की रेकी की है उन्होंने बताया की जानकारी के मुताबिक ज्वेलर्स शॉप से 6 की संख्या मे सीने की चैन की लूट हुई है उन्होंने बताया की सीसी टीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

पूछ पूछ कर सरकारी नौकरी देने वाले ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नियुक्ति पत्र और स्टांप बरामद

जमशेदपुर में कदमा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा कदमा पुलिस ने लोगों से सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी प्रसनजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप एवं कई सरकारी विभाग के स्टांप बरामद किए गए है। जिला पुलिस मुख्यालय में आरक्षी अधीक्षक नगर कुमार शिवाशीष ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी गई। पिछले दिनों दीक्षित महतो की शिकायत पर कदमा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👇👇

आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जहां उसके पास से लैपटॉप कई सरकारी विभाग के स्टांप एवं कई लोगों की नियुक्ति पत्र बरामद किए गए हैं। पुलिस के जांच में पता चला है कि आरोपी के द्वारा शिक्षित बेरोजगार लोगों से नौकरी के नाम पर 9 लाख से अधिक की ठगी की गई है।

कृषि निदेशक भोर सिंह यादव पहुंचे देवघर योजना को ससमय पूरा करने का दिया आदेश

Deoghar News। भोर सिंह यादव कृषि निदेशक झारखंड राँची कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार का आगमन रविन्द्र नाथ टैगोर कृषि महाविघालय देवघर में हुआ। निदेशक द्वारा आधुनिक तकनिकी का प्रयोग करते हुए कृषि क्षेत्र में बेहतर परिणाम करने की सलाह दी। फलद्वार वृक्षारोपन कर ज्यादा मुनाफा एवं पोषण सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने परिक्षेत्र परिभ्रमण किया एवं उचित सुझाव दिये। साथ ही ब्रीडर वीज, एवं आधार वीज के उपज में आगे आने का सुझाव दिये। इस क्षेत्र के किसानों के हित के लिये उपयोगी फल एवं सब्जी लगाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाय।

किसान गोष्ठी में किसानों के समस्या को सुना और समस्या दूर करने का आश्वासन दिया

प्रशिक्षण देने के लिए कॉलेज के वैज्ञानिक को प्रेरित किये। इस मौके पे उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी देवघर डा वीणा टुड्डू पूर्ण सहयोग करने के लिए आशस्त्वत किया। बाद में निदेशक के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र सुजानी देवघर का भ्रमण किया गया एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें देवघर जिला के प्रगतिशील किसान एफपीओ के सदस्य ने भाग लिया। किसान गोष्ठी में किसानों के समस्या को निदेशक ने सुना और समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। पुनः संयुक्त जिला कृषि कार्यालय देवघर का निरिक्षण निदेशक द्वारा किया गया। मौके पर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समिक्षा बैठक किया गया और सभी योजना को ससमय पूरा करने का निदेश दिया गया।

जैविक खेती को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर जानकारी दी।

साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी देवघर में भोर सिंह यादव, कृषि निदेशक, झारखंड सरकार ने केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने बीज उत्पादन को बढ़ावा देने, उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर जानकारी दी। इसके अलावा श्री यादव ने मौके पर मौजूद एफपीओ के सदस्यों, एनजीओ के प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र देवघर द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और उचित सुझाव दिए।

मौके पर मौजूद जिला कृषि पदाधिकारी बीना टुडू ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला उद्यान पदाधिकारी यशराज ने उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।मौके पर जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी मुकेश कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री चौधरी और आत्मा के उप परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय उपस्थित थे। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ. राजन कुमार ओझा ने केंद्र की गतिविधियों से निदेशक को अवगत कराया और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

फेसबुक पर हुई दोस्ती… प्यार में बदल गई… लेकिन जब रिश्ते को ठुकराया गया तो…

दुमका में आधी रात को खौफनाक कत्ल… बुजुर्ग मां-बाप की बेरहमी से ह”त्या… दोनों बेटियां भी ल*हूलुहान!

फेसबुकिया आशिक ने रच डाला डबल मर्डर… और पूरे गांव में पसरा मातम।

दुमका की इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी… देखिए
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदराप्लान गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां देर रात धारदार हथियार से एक बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उनकी दो बेटियों पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना में मारे गए दंपती – साहेब हेम्ब्रम (63) और मंगली किस्कु (60) है जबकि घायल बेटियां – हीरामुनि हेम्ब्रम (25) और बेनी हेम्ब्रम (17) है। घटना बीती रात करीब 3 बजे के बीच की है। हमला इतना अचानक और खौफनाक था कि जब तक गांव वाले बचाने पहुंचते आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो चूका था।
ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को कॉल कर सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और दोनों घायल बहनों को दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया।
हीरामुनी का फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार बना और फिर इंकार करने पर खूनी खेल में तब्दील हो गया। अस्पताल में इलाजरत बड़ी बेटी हीरामुनि ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया की डेढ़ साल पहले उसकी फेसबुक पर पाकुड़ निवासी लोकेश मुर्मू से दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। लेकिन जब पता चला कि लोकेश एक हाथ से दिव्यांग है, तो परिवार ने रिश्ता तोड़ने को कहा। माँ पिता की बात मानकर हीरामुनी ने लोकेश से बातचीत बंद कर दी. इसी बात से नाराज होकर सोमवार देर रात लोकेश घर आया और खून की इस वारदात को अंजाम दे गया। आरोपी लोकेश मुर्मू ने हीरामुनी के घर में देर रात घुसा। उसने एक हाथ में चाकू और दूसरे हाथ में मोबाइल फोन का टार्च ऑन कर रखा था। घुप अँधेरे घर में मोबाइल की रौशनी में उसने पहले पिता की चाकू मारकर ह*त्या कर दी।

जब मां बचाने आई तो उसपर भी चाकू से हमला कर दिया। माँ की आवाज सुन सो रही दोनों बेटी दौड़ कर आई और माँ को बचाने का प्रयास किया तो लोकेश उन दोनों बहनों पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्यारे को काबू होता नहीं देख दोनों भाग कर गांव में अपने रिस्तेदार के यहां गई और घटना के बारे में बताया। ग्रामीण फ़ौरन घटनास्थल की ओर भागे लेकिन तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो चूका था। पुलिस ने हत्यारे लोकेश मुर्मू की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। अस्पताल में गंभीर रूप से घायल बेटी हीरामुनि ने कैमरे पर कहा की लोकेश मुर्मू ने मेरे मां-बाप की ह*त्या कर दी। हमें भी मार डालना चाहता था। मैं चाहती हूं उसे फांसी की सजा मिले। बड़ी बेटी का प्रेमी लोकेश मुर्मू ही इस डबल मर्डर का मुख्य आरोपी है।

सीएम हेमंत सोरेन 10 वी और 12 वी के विद्यार्थीयों के बीच बांटेंगे स्कूटी, लैपटॉप और मोबाइल

रांची झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) रांची , सीबीएसई तथा आइसीएसई की वर्ष 2025 की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा के टॉपर आज पुरस्कृत होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन सभागार आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कुल 53 टॉपर को नकद राशि लेपटॉप तथा मोबाइल देकर पुरस्कृत करेंगे। जैक बोर्ड की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी भी दिया जाएगा।

चयनित शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

साथ ही मुख्यमंत्री सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के तहत कक्षा 6 से 8 के गणित एवं विज्ञान विषय के सहायक आचार्य पद के लिए चयनित 1454 अभ्यर्थियों में से 170 अभ्यर्थियों 33 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों तथा इतने ही प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। इनकी नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से हुई है।

सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस वाले को मिलेगा पुरस्कार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस के।14 छात्र-छात्राओं को भी लैपटाप और प्रशस्ति पत्र सौंपेंगे। स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे पुरस्कृत, अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र। सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस प्रथम स्थान लानेवाले 14 विद्यार्थियों को भी लैपटाप 49 विद्यालयों को स्वर्ण, 468 को रजत तथा 27 को कांस्य मिला विद्यालय प्रमाणीकरण योजना के तहत 49 विद्यालयों को स्वर्ण, 468 को रजत तथा 27 को कांस्य मिला है। स्वर्ण श्रेणी में आनेवाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

जैक बोर्ड की परीक्षाओं में प्रथम स्थान वाले को स्कूटी

जैक बोर्ड की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी और आकांक्षा से आइआइटी, एनआइटी में चयनित 25 छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिया जाएगा । झारखंड ई शिक्षा महोत्सव की होगी लांचिंग । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड शिक्षा महोत्सव कार्यक्रम की लांचिंग भी करेंगे। इस कार्यक्रम में पहली बार सरकारी स्कूलों में आइसीटी चैंपियनशिप प्रतियोगिता कराई जाएगी।

जो लोगों को अच्छे से मूर्ख बना दे, वही सबसे अच्छा नेता : नितिन गडकरी

नागपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बेबाक बोलने वाले नेताओं की श्रेणी में आते हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने इस करना आसान है। मैंबार नेताओं को लेकर कहा कि जो लोगों को सबसे अच्छा मूर्ख बना सकता है, वह ही सबसे अच्छा नेता हो सकता है। नितिन गडकरी ने नागपुर में अखिल भारतीय महानुभाव परिषद में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बातें कोई अधिकारी नहीं हूं, लेकिन मुझे इसका एहसास है, क्योंकि जिस क्षेत्र में मैं काम करता हूं, वहां पूरे मन से सच बोलना मना है। जो लोगों को सबसे अच्छा मूर्ख बना सकता है, वह ही सबसे अच्छा नेता हो सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में लिखा है कि अंत में सत्य की ही जीत होगी। गडकरी ने कहा कि किसी भी चीज को हासिल करने का एक शॉर्टकट होता है।

गडकरी ने धर्म और राजनीति को दूर रखने की सलाह दी

शॉर्टकट के जरिए इंसान तेजी से आगे बढ़ता है। अगर आप नियम तोड़कर सड़क पार करना चाहें, तो हो सकता है कि लाल बत्ती हो या आप उसे पार कर जाएं, लेकिन एक दार्शनिक ने कहा कि शॉर्टकट कट यू शॉर्ट। इसीलिए हमने ईमानदारी, विश्वसनीयता, समर्पण, सच्चाई जैसे मूल्य दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में इन सबका अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि पंथ और संप्रदायों को मंत्रियों से दूर रखना चाहिए। धार्मिक कार्य, सामाजिक कार्य और राजनीति अलग-अलग चीजें हैं। अगर धर्म को सत्ता सौंप दी जाए, तो उसे नुकसान होगा। मंत्री जहां भी जाते हैं, वहां आग लगाने से खुद को नहीं रोक पाते। वह दो महंतों के बीच झगड़ा कराते हैं, फिर गद्दी के लिए संघर्ष होता है। फिर सरकार निलंबित करती है, एक समिति नियुक्त करती है और फिर दोनों सरकार में आ जाते हैं, गडकरी ने धर्म और राजनीति को दूर रखने की सलाह दी।

पूर्व मंत्री रणधीर सिंह का बयान डॉ. इरफान अंसारी … का पैदाइश हैं तो भाजपा का दफ्तर छूकर दिखाएँ

देवघर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में उस समय माहौल और भी गरमा गया जब प्रदेश के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर सीधा और तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भरे पंडाल में रणधीर सिंह ने मंच से गरजते हुए कहा “इरफान अंसारी जैसे बड़बोलापन करने वाले मंत्री को जनता गंभीरता से नहीं लेती। अगर उनमें वाकई दम है तो भाजपा का एक भी कार्यालय छूकर दिखाएँ। और अगर इरफान अंसारी एक बाप का पैदाइश हैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने आकर दफ्तर को हाथ लगाकर दिखाएँ।”

दरअसल, इरफान अंसारी ने हाल ही में बयान दिया था कि “यदि राहुल गांधी आदेश देंगे तो झारखंड में भाजपा का एक भी कार्यालय नहीं बचेगा।” इसी पर पलटवार करते हुए रणधीर सिंह ने उन्हें खुली चुनौती दी।

रणधीर सिंह ने कहा कि भाजपा की ताकत उसकी युवा सेना है। “जब तक युवा खड़े हैं, तब तक संथाल में भाजपा कमजोर नहीं हो सकती। कार्यसमिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि युवाओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जोड़ा जाए और संगठन की जड़ों को मजबूत किया जाए।”

पूर्व विधायक नारायण दास ने भी रणधीर सिंह की बात का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा का जनाधार युवाओं की मेहनत और आस्था से ही बढ़ेगा।

भाजपा नेताओं की यह गरज और चुनौती कार्यसमिति की बैठक को और भी चर्चित बना गई है। देवघर की धरती से निकला यह बयान न केवल इरफान अंसारी बल्कि पूरे झारखंड की सियासत में गर्माहट घोलने वाला साबित हो रहा है।

9 नक्सलियों ने किया सरेंडर AK-47 के साथ भारी मात्रा में हथियार और कारतूस का जखीरा भी किया सुपुर्द…

लातेहार जिला में उग्रवादियों के आत्मसमर्पण का अबतक का सबसे बड़ा तादाद…. एक साथ 9 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण…. AK-47 के साथ भारी मात्रा में हथियार और कारतूस का जखीरा भी किया सुपुर्द…_

नौ नक्सलियों ने किया सरेंडर, पांच पर 23 लाख का इनाम

  • जोनल कमांडर रविंद्र यादव : पांच लाख इनामी, कुल 14 मामले दर्ज, दो एके 47, तीन राइफल और 1241 कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण
  • सब जोनल कमांडर अखिलेश रविंद्र यादव : पांच लाख इनामी, 10 मामले दर्जस एक एके 47 और 256 कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण
  • सब जोनल कमांडर बलदेव गंझू : पांच लाख इनामी, नौ मामले दर्ज
  • सब जोनल कमांडर मुकेश राम यादव : पांच लाख इनामी, 21 मामले दर्ज-
  • सब जोनल कमांडर पवन उर्फ राम प्रसाद : तीन लाख इनामी, तीन मामले दर्ज, एक रायफल के साथ आत्मसमर्पण किया
  • एरिया कमांडर ध्रुव : तीन मामले दर्ज, एक रायफल के साथ किया आत्मसमर्पण
  • एरिया कमांडर विजय यादव : दो मामले दर्ज, रायफल के साथ किया आत्मसमर्पण
  • एरिया कमांडर श्रवण सिंह : दो मामले दर्ज है. एक एके 47, एक रायफल और 131 राउंड कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण
  • एरिया कमांडर मुकेश गंझू : दो मामले दर्ज, एक एके 47 रायफल और 154 राउंड कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण