झारखंड की आवाज

- Page 40 of 102 -

Deoghar AIIMS News । देवघर एम्स में आयुष ओपीडी का हुआ उद्घाटन

Deoghar Aiims News एम्स देवघर में आयुष ओपीडी का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) सौरभ वार्ष्णेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप-निदेशक (प्रशासन) लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अभिक दास, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) सत्य रंजन पात्रा, उप-चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अमरदीप कुमार, संकाय सदस्यगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात कार्यकारी निदेशक ने उद्घाटन संबोधन दिया। उन्होंने भारतीय पारंपरिक चिकित्सा धरोहर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुष पद्धतियों को एलोपैथी के साथ समन्वित कर रोगियों को समग्र एवं साक्ष्य-आधारित उपचार प्रदान किया जा सकता है।

साथ ही उन्होंने आयुष पद्धतियों को आधुनिक चिकित्सा ढांचे में सशक्त बनाने के लिए उचित डाटा बनाए रखने एवं रिसर्च की आवश्यकता पर बल दिया। इसके उपरांत सीनियर मेडिकल आफीसर (आयुर्वेद) डॉ. रोहिणी एस. एवं मेडिकल आफीसर (होम्योपैथी) डॉ. सुरंजना मुखर्जी द्वारा माननीय अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद क्रमशः कक्ष संख्या 7 एवं 5 में आयुर्वेद और होम्योपैथी ओपीडी का औपचारिक उद्घाटन फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के तुरंत बाद ही आयुष चिकित्सकों ने रोगियों का परामर्श प्रारंभ किया, जिसके साथ ही एम्स देवघर में आयुष सेवाओं की नई शुरुआत हुई।

मंईयां सम्मान योजना के तहत अयोग्य लाभुकों का नाम हटाने का डीसी ने दिया आदेश

देवघर जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके।

सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा

इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन करने का आदेश दिया गया

उपायुक्त ने जनता दरबार में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन करने का आदेश दिया गया, ताकि योग्य लाभुकों का भुगतान किया जा सके और अयोग्य लाभुकों का नाम पोर्टल से हटाया जा सके। इसके अलावा, पेंशन योजना के तहत वैसे लाभुक जिनका किसी त्रुटि के कारण भुगतान लंबित है, त्रुटि का निराकरण करने का निर्देश दिया गया, ताकि वैसे पेंशन के लाभुकों का भुगतान किया जा सके।

फर्जी सिचाई कूप निर्गत कराकर पैसा निकासी मामला जांच का दिया आदेश

इसके अलावे जनता दरबार के दौरान सारवां प्रखंड अंतर्गत फर्जी सिचाई कूप निर्गत कराकर पैसा निकासी से जुड़े मामले में जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10ः30 से 11ः30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

जन सुराज सोशल मीडिया वाली पार्टी है, इसका कोई जनाधार नहीं है : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

दिलीप जायसवाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिहार के साथ देवघर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता

देवघर गुरुवार के दिन भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल बाबा मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। तत्पश्चात देवघर परिसदन में एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि झारखण्ड प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर एक प्रदेश है लेकिन यहाँ रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा इत्यादि पर सरकार को ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता है तभी यह क्षेत्र खुशहाल बन सकता है।

देवघर मंदिर में कोरिडोर बनना चाहिए तभी यहाँ पर्यटन बढेगा

साथ ही पूछने पर उन्होंने कहा कि देवघर मंदिर में कोरिडोर बनना चाहिए तभी यहाँ पर्यटन बढेगा और क्षेत्र का विकास होगा। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में 20 वर्षों से नीतीश की सरकार है लेकिन अभी तक सत्ता विरोधी लहर नहीं है, इसका मुख्य कारण भाजपा-जदयू गठबंधन द्वारा किया गया विकास है।पहले बिहार से बाहर काम करने गए लोगों को बिहारी -दिहाड़ी के नाम से पुकारा जाता था लेकिन सरकार द्वारा किये गए उत्थान कार्यक्रम के बाद अब बिहारियों ने अपनी यह पहचान बदल ली है। उन्होंने जन सुराज पार्टी के बारे में पूछने पर कहा कि यह सिर्फ सोशल मीडिया वाली पार्टी है, इसका कोई जनाधार नहीं है। मौके पर देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रमानी, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, कोषाध्यक्ष विनय चंद्रवंशी, विजया सिंह, संध्या कुमारी, उमाशंकर प्रजापति, शशि भूषण, रमेश राय, कुन्दन पंडित, प्रदीप वर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

Deoghar Breaking News । देवघर के सुप्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. चेतना भारती के पति का आकस्मिक निधन

Deoghar Breaking News देवघर के सुप्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. चेतना भारती के पति राजन के दुखद निधन की खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरुवार सुबह राजन की आकस्मिक निधन हो गया। बीते दो दिनों से वे अपने परिवार के साथ भगवान गणपति की पूजा-अर्चना में व्यस्त थे। देर रात तक उनके घर पर शुभचिंतक प्रसाद ग्रहण करने पहुँचे थे।

सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। इस खबर से परिजनों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 के विरोध में एबीवीपी ने सीएम का फूंका पुतला

Deoghar ABVP News अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सतसंग चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराया। परिषद ने स्पष्ट किया कि सरकार यदि इस विधेयक को लागू करने की कोशिश करेगी तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन खड़ा किया जाएगा। राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 पर हंगामा, छात्रों का विरोध तेजराज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पारित राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 का छात्र संगठनों ने तीव्र विरोध किया है। इस विधेयक में कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया पर सरकार का सीधा हस्तक्षेप, छात्र संघ चुनाव पर रोक तथा विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को कमजोर करने वाले कई प्रावधान शामिल हैं।

सरकार विश्वविद्यालयों को अपनी कठपुतली बनाना चाहती

छात्रों का कहना है कि यह विधेयक न केवल असंवैधानिक है बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं पर भी सीधा हमला है। जिला संयोजक युवराज सिंह ने कहा: “यह विधेयक छात्रों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। सरकार विश्वविद्यालयों को अपनी कठपुतली बनाना चाहती है। कुलपति नियुक्ति में राजनीतिक दखल और छात्र संघ चुनावों पर रोक संविधान के मूल्यों के खिलाफ है। यदि सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है तो छात्र सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करेंगे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खुशी देव ने कहा: जब तक सरकार इस विधेयक को वापस नहीं लेती, तब तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर संघर्ष करती रहेगी। छात्र संघ चुनाव होना विद्यार्थियों का हक है और यह संवैधानिक है जिसको राज्य सरकार कुचलने का काम कर रही है ।

कॉलेज अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा: सरकार छात्रों की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है। छात्र संघ चुनावों को रोकना युवाओं को लोकतंत्र से दूर करने की साज़िश है। हम इस विधेयक को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे और हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर विजय कुमार, गुलशन, अभिषेक, संतोष, कुंदन, देव, राहुल समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर सरकार के इस अलोकतांत्रिक कदम का विरोध किया।

झारखंड का सबसे बड़ा जॉब स्कैम मामले का खुलासा, 500 से अधिक युवक और युवतियों को किया रेस्क्यू

Jamshedpur जमशेदपुर पुलिस नें अब तक का झारखंड का सबसे बड़ा जॉब स्कैम मामले का खुलासा किया है। जहां पुलिस ने घाटशिला और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के बड़े मामले का खुलासा किया, लगभग 500 से अधिक युवक और युवतियों को रेस्क्यू किया गया, वही चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सरकारी नौकरी तो किसी को बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

7 से 8 कंप्यूटर, सैकड़ो युवाओं के कागजात नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज बरामद किया गया, जमशेदपुर में बड़े जॉब स्कैम मामले का खुलासा हुआ, जहां पंजाब उड़ीसा छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश और बिहार से युवाओं को नौकरी के नाम पर बुला बुलाकर जमशेदपुर में बंधक बना दिया गया, वही इन युवाओं से अपने क्षेत्र से अन्य दो युवाओं को बुलाने पर ही इनको छोड़ने की हिदायत दी गई। सभी युवाओं से 10000 और 25000 रुपए लेकर किसी को सरकारी नौकरी तो किसी को बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर शिकार बनाया गया, पुलिस का गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

ट्रेनिंग के नाम पर उन्हें अलग-अलग जगह पर रूम में बंद कर दिया जाता था

ग्रामीण एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया । ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए चारों व्यक्ति बिहार और उड़ीसा के रहने वाले हैं। इन लोगों के द्वारा देश के अन्य राज्यों से कम पढ़े लिखे और गरीब युवाओं को कॉल कर नौकरी दिलाने के नाम पर उनको जमशेदपुर बुलाया जाता था।

और जमशेदपुर आते ही उनसे 10000 और 25000 लिए जाते थे, इसके बाद ट्रेनिंग के नाम पर उन्हें अलग-अलग जगह पर रूम में बंद कर दिया जाता था, फोन जमा कर लिया जाता था, किसी को एक हफ्ता किसी को एक महीने किसी को 2 महीने से बंधक बनाकर युवाओं को रखा गया था, युवाओं को बहरी से पिता भी जा रहा था, घाटशिला और गोविंदपुर में अलग-अलग घरों में कैद कर ट्रेनिंग के नाम पर रखा गया था।

जो भी विरोध करता था उसको बारानी से पीट कर उनको अपने गांव अपने शहर से दो युवा को बुलाने का प्रेशर बनाया जा रहा था, जिससे इनका चैन बरकरार रहे, सबसे बड़ी बात यह है कि आसपास के लोग भी इस मामले कि जानकारी नहीं मिल पा रही थी ।

Deoghar Crime News। देवघर में दिनदहाड़े चा”कू मारकर युवक की कर दी ह”त्या

देवघर जिला के झौसागढ़ी विकास होटल के समीप बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे अपराधियों में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक का नाम कौशल कुमार बताया जा रहा है। कौशल का अपराधियों ने चाकू से मार कर ह”त्या कर दी । इस बाबत परिजनों ने बताया कि कौशल रात मैं यह कह कर गया था कि गणेश पूजा को लेकर तेहरी बनाए हैं । बस तेहरी खाकर आते हैं लेकिन रात में वह घर नहीं आया सुबह हम लोग खोजबीन कर रहे थे तभी फोन आया कि बेटा आपका घायल अवस्था में सदर अस्पताल में है । जब मैं अस्पताल पहुंची तो पुत्र को मृत पाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ी युवती और फिर….

जमशेदपुर सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती अचानक हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और वहां हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे धोखा दिया है। वह बार-बार यही कहती रही कि जब तक उसका प्रेमी सामने आकर उसे मान नहीं लेता, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की एक न सुनी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने एक युवक को भी पोल पर चढ़ाकर युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इधर, पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उसे समझाते रहे।

घटना के कारण मरीन ड्राइव पर लंबे समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि देर शाम तक पुलिस युवती को नीचे उतारने की कोशिश में जुटी रही। यह घटना फिर एक बार साबित करती है कि निजी रिश्तों में धोखा और मानसिक तनाव किस तरह खतरनाक रूप ले सकता है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार। राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित 45 शिक्षकों की सूची

सूची में शीर्ष दस शिक्षक चयन के अनुसार क्रमवार है ।

  • 1 Hariyana सुनीता पीएम श्री जीजीएसएसएस, सोनीपत मुरथल एड (3490), सोनीपत हरियाणा
  • 2 Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश शशि पॉल गोव. मॉडल प्राथमिक विद्यालय, शामरोर, सोलन
  • 3 Punjab नरिंदर सिंह गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल जंडियाली, लुधियाना पंजाब
  • 4 Delhi अवधेश कुमार झा सरस्वती को-एड विद्यालय, सेक्टर-8, रोहिणी, दिल्ली
  • 5 Utrakhand मंजुबाला जीपीएस च्यूरानी, चम्पावत
  • 6 Chandigarh परवीन कुमारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़
  • 7 Rajeshthan नीलम यादव जीजीएसएसएस तपुकड़ा, खैरथल-तिजारा, अलवर
  • 8 Dadar Nagar Haveli दमन-दीव भाविनीबेन दिनेशभाई देसाई जीयूपीएस भेंसरोड, दैवियन
  • 9 Goa विलास रामनाथ सातारकर डॉ. हेडगेवार हाई स्कूल, बंबोलीम, उत्तरी गोवा
  • 10 Gujrat हितेश कुमार प्रविणचंद्र भुंदिया श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विद्यालय, राजकोट
  • 11 रामलाल सिंह यादव यूपीएस बड़वापुर, भदोही उत्तर प्रदेश
  • 12 मधुरिमा तिवारी पीएम श्री कॉम्पोजिट विद्यालय रानी कर्णावती, मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
  • 13 कुमारी निधि प्राइमरी स्कूल सुहागी, किशनगंज बिहार
  • 14 दिलीप कुमार ललित नारायण प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, सुपौल बिहार
  • 15 डॉ. प्रमोद कुमार सैनिक स्कूल नालंदा, नालंदा बिहार (सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय)
  • 16 श्वेता शर्मा गवर्नमेंट विवेकानंद मध्य विद्यालय देवघर झारखंड
  • 17 बसंता कुमार राणा गवर्नमेंट एनयूपीएस कोंडेल, मलकानगिरी ओडिशा
  • 18 भेरूलाल ओसारा गवर्नमेंट ईपीईएस एम.एस खेड़िया सुसनेर, आगर मालवा मध्य प्रदेश
  • 19 तरुण कुमार दास पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कोरापुट ओडिशा (केवीएस)
  • 20 तनुश्री दास कुचला चट्टी प्राइमरी स्कूल, मेदिनीपुर पश्चिम पश्चिम बंगाल
  • 21 मधुरिमा आचार्य दिल्ली पब्लिक स्कूल न्यूटाउन, कोलकाता पश्चिम बंगाल
  • 22 हीरनकुमार हसमुखभाई शर्मा प्राइमरी स्कूल वावड़ी, गांधिपुरा खेड़ा के पास गुजरात
  • 23 शीला पटेल पीएस देवरन तपरिया पथरिया दमोह, दमोह मध्य प्रदेश
  • 24 डॉ. प्रज्ञा सिंह गवर्नमेंट मिडिल स्कूल हनोडा, दुर्ग छत्तीसगढ़
  • 25 संतोष कुमार चौरसिया पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सालोरा, कोरबा छत्तीसगढ़
  • 26 मधुसूदन के.एस गवर्नमेंट हायर प्राइमरी स्कूल, हिनकल, मैसूरु कर्नाटक
  • 27 सोनिया विकास कपूर एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल नं. 2, मुंबई महाराष्ट्र
  • 28 कंधन कुमारसन गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एबर्डीन, साउथ अंडमान अंडमान और निकोबार द्वीप
  • 29 नांग एकथानी मौंगलांग गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल पचिन, पापुम पारे अरुणाचल प्रदेश
  • 30 पेलिनो पेटनिल्हु जॉन गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, विश्वेमा, कोहिमा नागालैंड
  • 31 कोईजम माचसाना घरी अपर प्राइमरी स्कूल, इंफाल वेस्ट मणिपुर
  • 32 किशोरकुमार एम.एस गवर्नमेंट वोकेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, कल्लारा, तिरुवनंतपुरम केरल
  • 33 डॉ. हेईपोर यूनी बंग के.बी. मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल, वपुंग, ईस्ट जयंतिया हिल्स मेघालय
  • 34 बिदिशा मजूमदार हरियानंदा इंग्लिश मीडियम एच.एस. स्कूल, गोमती त्रिपुरा
  • 35 देबजीत घोष नामसांग टीई मॉडल स्कूल, डिब्रूगढ़ असम
  • 36 डॉ. शेख मोहम्मद वकिउद्दीन शेख हमीदोद्दीन जिला परिषद हाई स्कूल, अर्धापुर, नांदेड़ महाराष्ट्र
  • 37 डॉ. संदीपन गुरुनाथ जगदाले दयानंद कॉलेज ऑफ आर्ट्स, लातूर महाराष्ट्र
  • 38 इब्राहीम एस गवर्नमेंट जूनियर बेसिक स्कूल, मूला अंद्रोथ लक्षद्वीप
  • 39 मदाबथुला तिरुमाला श्रीदेवी पंडित नेहरू एमपीएल एचएस 17 वार्ड, विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश
  • 40 मरम पवित्रा जेडपीएचएस पेनपहाड़, सुर्यापेट तेलंगाना
  • 41 रेवती परमेश्वरन पीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई तमिलनाडु
  • 42 विजयलक्ष्मी वी भारथियार शताब्दी गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, तिरुपुर तमिलनाडु
  • 43 कर्मा टेम्पो एथेनपा पीएम श्री मंगन एसएसएस, मंगन सिक्किम
  • 44 डॉ. वी रेक्स एलियास राधाकृष्णन तिल्लैयडी वल्लियम्मल गवर्नमेंट हाई स्कूल पुडुचेरी
  • 45 कुलदीप गुप्ता गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जिंद्राह, जम्मू जम्मू-कश्मीर

विधानसभा गैलरी से विनोदानंद झा की पोर्ट्रेट को शीघ्र हटाया जाए : पुष्कर

रांची झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मौसी के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड विधानसभा सत्ता पक्ष गैलरी से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के नेता पंडित विनोदानंद झा की पोर्ट्रेट को यथाशीघ्र हटाया जाए। श्री महतो सोमवार को पंडित विनोदानंद झा की तस्वीर को विधानसभा सत्ता पक्ष गैलरी से हटाने की मांग एक प्रेस बयान जारी करते हुए की। उन्होंने कहा कि विनोदानंद झा एवं श्री कृष्णा सिंह वगैरह के कारण ही 1956 में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा को गुमराह कर झारखंड अलग राज्य निर्माण में बाधा बनने का काम किए थे। 1956 में राज्य पुनर्गठन आयोग की टीम झारखंड अलग राज्य निर्माण के लिए रिपोर्ट लेने आई थी तो पंडित विनोद आनंद झा एवं श्री कृष्णा सिंह ने मारंग के जयपाल सिंह मुंडा को दूरभाष के द्वारा तात्कालिक प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा बुलाने की खबर देकर उन्हें गुमराह कर दिया था. जयपाल सिंह मुंडा को पंडित जवाहरलाल नेहरू से मिलने के बाद पता चला कि उन्हें पंडित विनोदानंद झा एवं श्री कृष्ण सिंह ने गुमराह किया है। वे रांची झारखंड आते हैं तब तक राज्य पुनर्गठन आयोग की टीम दिल्ली वापस लौट गई थी। यह झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई थी । ऐसे झारखंड अलग राज्य के विरोधी का झारखंड विधानसभा सत्ता पक्ष के गैलरी में पोट्रेट लगाना झारखंड आंदोलनकारियों व झारखंडियों के लिए सबसे दुखद है। विधानसभा अध्यक्ष एवं सदन के नेता यथाशीघ्र इस पर कार्रवाई करें। उन्होंने मांग की कि झारखंड विधानसभा परिसर में झारखंड आंदोलनकारी कॉरिडोर का निर्माण हो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मातंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, एन ई होरो, विनोद बिहारी महतो निर्मल महतो टेकलाल महतो शक्ति नाथ महतो विसुन महतो, सी पी तिर्की, अजीत तिग्गा, कॉ महेन्द्र सिंह, बागुन सुम्बराई, समरेश सिंह, कार्तिक उरांव, ज्ञान रंजन, दुती पाहन सहित एक-एक झारखंड आंदोलनकारियों की प्रतिमाएं लगाई जाए।

डिलीवरी के बाद महिला की मौ”त परिजनों का हंगामा डॉक्टर फरार

देवघर में एक महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो गई, मृतका के परिवार खुर्शीद आलम ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत ऑपरेशन का आरोप लगाया है । मामला बीते दिन रविवार का है खुर्शीद आलम अपनी पत्नी रवीना खातून प्रसूता हालत में थी और उनका इलाज एक शुरू से ही साइ राम हॉस्पिटल में चल रहा था। जब डिलीवरी का समय आया तो पति ने इस अस्पताल में ले जाना बेहतर समझा जिसमें पहले से जांच कराई गई थी । परिजनों के अनुसार अस्पताल में डॉक्टर कंपाउंड और नर्स की लापरवाही की वजह से रवीना खातून की मौत हो गई ।

जिससे डॉक्टर ने बहाना लगाया कि इसे चार यूनिट ब्लड की जरूरत है । मृतक परिवार ने समय से पहले ब्लड का भी इंतजाम किया उसके बाद डॉक्टर ने प्रसूता की गंभीर हालत देख त्रिदेव हॉस्पिटल रेफर करने को कहा और परिजन रवीना खातून को त्रिदेव हॉस्पिटल लेकर गई लेकिन त्रिदेव हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने प्रसूता रवीना खातून को मृत घोषित कर दी ।

इधर श्री राम हॉस्पिटल को छोड़कर डॉक्टर नर्स कैंपोटर इधर फरार हो गए।

इसे भी देखें 👇 👇👇

गुरुजी शिबू सोरेन के “हरवा तो जोतो न यार” के नारे के साथ हेमंत सोरेन के विरोध में लगे नारे

रांची झारखंड के रांची जिला के कांके – नगड़ी में RIIMS 2 के लिए जमीन देने से इनकार करने वाले ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हुई है। इसको लेकर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए फिलहाल इलाके में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

ग्रामीणों को मिला पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन

रांची जिला के कांके नगड़ी में रिम्स 2 के लिए प्रस्तावित खेती योग्य जमीन को लेकर झारखंड के कई नेता इसका विरोध कर रहे हैं और सभी ग्रामीणों के समर्थन में उतर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि खेती योग्य भूमि को सरकार रिम्स के नाम पर हड़पना चाहती है। पहले भी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है।

चंपई सोरेन ने किया था आह्वान

पूर्व सीएम सह भाजपा विधायक चंपई सोरेन द्वारा के पूर्व घोषित एलान के बाद पूरे नगड़ी इलाके को पुलिस प्रशासन ने छावनी में तब्दील कर दिया है। लोग परंपरागत हरवे हथियार से लैस नजर आए और सीएम हेमंत सोरेन के साथ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने गुरुजी शिबू सोरेन के दिये गए नारे “हरवा तो जोतो न यार” को आंदोलन का आधार बनाया। आक्रोशित ग्रामीणों की मांग है कि जिन लोगों को आज हिरासत में लिया गया, उन्हें बिना शर्त छोड़ा जाए।

जेएलकेएम नेता सक्रिय भूमिका में

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो भी आंदोलन कर रहे किसानों से मिले और इस लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही । पार्टी के नेता देवेंद्र नाथ महतो भी हल बेल लेकर किसानों के बीच पहुंचे और हल चलाकर विरोध जताया।

JLKM ने चलाया सदस्यता अभियान पूर्व मुखिया का बेटा ने लिया सदस्यता

देवघर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें देवघर जिला कमेटी के नेत्रित्व में मोहनपुर प्रखंड के जमुनियाँ पंचायत में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विचार धारा से प्रभावित होकर पार्टी के सुप्रिमो डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के विचार धारा से प्रभावित होकर कईयों ने JLKM पार्टी का दामन थामा। जिसमें जमुनिया पंचायत के पूर्व मुखिया का बेटा – दुर्गा मुर्मू, पंचायत समिति प्रतिनिधि – अमित कुमार बास्की, पूर्व वार्ड सदष्य – लक्ष्मीकांत यादव, मन्नू कुमार, सिकंदर कुमार, बिर्जु मुर्मू, सतीश कुमार राय, रितलाल यादव, लक्ष्मण टुडू, गोपाल कुमार, हरेंद्र यादव, महेंद्र प्रसाद यादव, राकेश किस्कु, रंजीत मुर्मू, राकेश मुर्मू ,सौरव बास्की, तिलक धारी यादव, मंटू किस्कु सतीश कुमार राय योगेंद्र यादव सहित कई अन्य साथियों ने पार्टी का दामन थामा। मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष – संदीप यादव, देवघर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी – अंग्रेज दास, जिला कमिटी के सक्रिय सदस्य – अखिलेश कापरी, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष – सुमन यादव उपस्थित रहे।

झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में देवघर का दबदबा विक्रम चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक

देवघर 25 वे झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियन शिप में देवघर का रहा दबदबा 25 से 30 वर्ष की आयु में विक्रम चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड ओलिंपिक संघ से मान्यता प्राप्त 25वे झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियन जो कि झारखंड की राजधानी रांची के श्री अरबिंदो सोसाइटी में आयोजित किया गया था उसमें देवघर के विक्रम चौधरी ने 25 से 30 वर्ग की आयु में स्वर्ण पदक जीत किया देवघर का नाम रौशन। इसके अलावा 18 से 21 वर्ग की आयु में संजय कुमार ने रजत पदक जबकि 21 से 25 वर्ग की आयु में फूल कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि लगातार खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के कारण खेल के हर क्षेत्र में देवघर के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। भविष्य में और पदक देवघर की झोली में आएंगे ऐसा आशा है। सभी खिलाड़ियों के जीत पे देवघर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, देवघर जिला ओलंपिक संघ के सचिव चन्दना झा, उपाध्यक्ष संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह,,कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा,ऋषि राज सिंह,रवि केसरी,रीता चौरसिया,देवघर जिला योगा संघ के अध्यक्ष रितेश केसरी,सचिव विप्लव विश्वास, कोषाध्यक्ष पंकज भालोठिया,कृष्ण कुमार बर्नवाल, मयूरी गुप्ता, मोहित कुमार, सूरज कुमार,, सहित ओलिंपिक और योग संघ के सभी पदाधिकारी ने खुशी जाहिर किया।।

स्टार लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न देखिए उद्घाटन की तिथि और मुख्य अतिथि..

देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड के घोषपुर फुटबॉल मैदान में आगामी 20 व 21 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर लोथो मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खेल आयोजन से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों ने अपनी राय दी। रविवार के इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अगले बैठक में खेल कमिटी का पुनर्गठन किया जाएगा। और हर साल की तरह इस साल भी शांति पूर्ण तरीके से और भव्य बनाकर कर इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि देवघर जिला का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट इसे माना जाता है जिसमें देवघर जिला के अलावा झारखंड के अन्य जिलों और बिहार के भी खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस टूर्नामेंट को देखने के लिए भी भारी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। साथ ही खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के राज्य के मंत्री, विधायक और समाजसेवी भी शामिल होते हैं। आज के इस बैठक के अवसर पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकान्त प्रसाद यादव, राजद प्रदेश महासचिव भूतनाथ यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी सहित बिनोद बेसरा, बीरू यादव, केदार दास, सिकंदर राउत, जूना मुर्मू, संतलाल मुर्मू, उपमुखिया विमल मंडल, पतिलाल मुर्मू, लखीराम सोरेन, वीरेंद्र सोरेन, नौशाद अंसारी, अखिलेश्वर यादव, उपमुखिया बलथर पिंकू तांती, बालकिशोर तांती, संगम यादव, नारायण यादव, हेमलाल मुर्मू तथा कमिटी के सभी सदस्य एवं दर्जनों खिलाड़ी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।