देवघर // बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा के द्वारा प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी का भव्य स्वागत अभिनंदन केसरवानी आश्रम श्यामगंज रोड में किया गया। मेयर ने वैश्य सभा के सभी सदस्यों से परिचय लिया एवं समाज को किस प्रकार से आगे ले जाएं ।
राजनीतिक जीवन सामाजिक जीवन में इसके बारे में सभी को बताया बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष दीपक कुमार केसरी महामंत्री रितेश केशरी कोषाध्यक्ष विक्रम केशरी संचालक अनिल केशरी लोकनाथ केशरी उपाध्यक्ष अरुण केशरी संगठन मंत्री विनीत केशरी राज कुमार केशरी बजरंगी केशरी राजू केशरी मनोज केशरी प्रकाश केशरी अमित केशरी और महासभा के उपाध्यक्ष गजेंद्र केशरी हनुमान केशरी मदन केशरी मणिशंकर केशरी शंभू केशरी छेदी लाल केशरी प्रदेश के दिलीप केशरी सभी ने गणेश केसरवानी जी का स्वागत माला पहनाकर किया।
वैश्य सभा की और से मेयर गणेश केसरवानी को बाबा बैद्यनाथ जी का मोमेंटो और अंग वस्त्र बुके देकर सम्मान किया गया गणेश केसरवानी ने देवघर में इस सम्मान के लिए देवघर नगर वैश्य सभा का बहुत आभार व्यक्त किया साथ ही देवघर के नगर सभा के अध्यक्ष दीपक कुमार केसरी और पूरी वैश्य सभा के सदस्य को प्रयागराज आने का निमंत्रण दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री रितेश केशरी ने की ।।
देवघर// झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में उतरे झारखंड हाई कोर्ट के युवा अधिवक्ता ललित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर देवघर के अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सरकारी अधिवक्ता धनंजय मंडल के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और ललित यादव को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए जीत की बधाई दी।
चतरा // पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात को समय रहते विफल कर दिया। एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना पर सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम ने डुमरिया स्कूल परिसर में छापेमारी कर अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में गया, बिहार के गौतम कुमार उर्फ गौतम पासवान, प्रवीण कुमार, फतेहपुर के विकास मांझी और चतरा के चिंटू कुमार उर्फ गोरा पासवान शामिल हैं। इनके पास से 2 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, 2 बाइक और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने हंटरगंज इलाके में बड़ी लूट की योजना स्वीकार की।
एसपी ने बताया कि ये अपराधी झारखंड-बिहार के बॉर्डरिंग क्षेत्र में सक्रिय थे। घटना के बाद राज्य बदलकर छिप जाते थे। गौतम पर 9, चिंटू पर 8 और प्रवीण पर 1 मामला दर्ज है। विकास बिहार पुलिस को 4 मामलों में वांछित था। हंटरगंज थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है। फरार साथियों की तलाश जारी है।
देवघर // मधुपुर प्रखंड के बुढई पंचायत में किया गया खेत बचाओ अभियान का शुरुआत । प्रखंड तकनीकी कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर ने बताया कि सरकार द्वारा खेत बचाओ अभियान की शुरुआत की गई है ।
जिसके तहत प्रखंड के सभी पंचायत में कम से कम किसी एक गांव में जाकर किसानों के बीच में बैठकर इस योजना के बारे में जानकारी देना है ।इसमें संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में भी बताना है ,जिससे समृद्धि मिट्टी के साथ-साथ भविष्य भी सुरक्षित रहेगा ।उन्होंने बताया स्वस्थ मिट्टी ,बेहतर फसल, खुशहाल किसान को वर्तमान समय में संतुलित उर्वरक का प्रयोग करना है ।
जिसमें रासायनिक उर्वरक को कम करते हुए बायो ऑर्गेनिक उर्वरक को बढ़ावा देना है। जिसमें जैसा कि हम सभी जानते हैं हमें पुनः पहले जैसा कृषि पद्धति अपनाना होगा जैसे हम लोग पहले हल बैल से खेत की जुताई करते थे पुनः सभी किसानों को कम से कम एक गाय और दो बैल का तो पालन करना ही पड़ेगा ।
साथ में बकरी पालन भी कर सकते हैं ताकि हम जैविक खाद का उत्पादन घर में कर सकें ,ऑर्गेनिक खाद का उत्पादन घर में कर सकें और जैविक दवा का उत्पादन अपने घर में कर सकें । इसके लिए समय-समय पर कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किसानों के बीच में प्रशिक्षण का कार्य किया जाता है ताकि किसान लोग अपने अपशिष्ट पदार्थ से इस तरह के खाद और दवाई बना सकें। उर्वरकों के संतुलित और वैज्ञानिक प्रयोग तथा जैविक संसाधनों के एकीकरण से अपनी मिट्टी को उपजाऊ और भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी संरक्षण और जैविक खेती के महत्व पर किसानों को किया जागरूक
श्री शेखर ने कहा यूरिया, डीएपी कीटनाशक दवा नहीं एक -जहर है इस जहर से अपने और अपने परिवार को बचाने के लिए सभी उर्वरक विक्रेताओं के साथ एक बैठक करने की आवश्यकता है ।सभी प्रखंडों में अलग-अलग प्रखंड कृषि पदाधिकारी और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के द्वारा थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक करके उन्हें इसके बारे में जानकारी देनी होगी तथा उन्होंने कहा जिला स्तर पर भी थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक करने की प्रक्रिया चल रही है ताकि सभी को बताया जा सके की बायो डीएपी का उपयोग हम किस प्रकार कर सकते हैं ताकि किसानों के फसल उत्पादन पर असर न पड़े।
मौके पर मीना देवी मुखिया अशोक राजहंस पूर्व मुखिया काली देवी पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र पांडे वंदना कुमारी सुनीता देवी मुन्नी देवी आशा देवी निशु देवी सरिता देवी कमल किशोर दास पंचायत सचिव गौतम राजहंस विमल चंद्र बम शंकर कुमार आदि के साथ-साथ दर्जनों किसान उपस्थित थे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि अधिक से अधिक किसानों के बीच में जैविक खाद एवं कीटनाशक का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
देवघर // भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्यक्रम के सफल संचालन एवं भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु देवघर नगर निगम कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त सह मास्टर ट्रेनर रंजीत सिंह की अध्यक्षता में सभी नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
14 जून तक सभी मकानों की सूचिकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
बैठक में सभी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने प्रगणकों से नियमित संपर्क एवं समन्वय स्थापित करते हुए प्रथम चरण के कार्यों को सुसंगत, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संपादित कराएं। साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 14 जून तक सभी मकानों की सूचिकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कुल 341 हाउस लिस्टिंग (एचएलबी) खंडों में से अब तक 77 (एचएलबी) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। शेष कार्यों में और अधिक गति लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य संपन्न करने पर विशेष बल दिया गया।साथ ही यह भी अपील की गई है कि अगर गणना कार्य किसी क्षेत्र में किसी कारणवश छूट गई हो तो वे सीधे निगम कार्यालय को इसकी सूचना दे सकते हैं ताकि कोई भी मकान छुटे नहीं। बैठक में सभी पर्यवेक्षकों, जनगणना कोषांग के पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने भाग लिया तथा जनगणना कार्य को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।
साहिबगंज // झारखंड में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी का मामला सामने आने के बाद दो सरकारी अधिकारियों पर गाज गिर गई है। बताया जा रहा है कि उधवा प्रखंड में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली खान ने बीडीओ की कुर्सी पर बैठकर सरकारी बैठक में भाग लिया था।
इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया। वहीं जांच में पाया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। आरोप है कि सरकारी कार्यवाही के दौरान एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी को प्रशासनिक बैठक में विशेष महत्व दिया गया, जिससे निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जांच कराई, जिसमें कई अनियमितताएं उजागर हुईं। वहीं जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले में आरोप पत्र गठित कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों पर सरकारी कार्य में लापरवाही और निर्वाचन संबंधी नियमों के उल्लंघन का आरोप है। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विपक्ष भी मामले को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठा रहा है।
देवघर // कुण्डा थाना क्षेत्र के कानीजोर स्थित बी.एन. झा कॉलेज के पास हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी घायल अवस्था में इलाजरत है।
तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को कानीजोर गांव में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुण्डा थाना में कांड संख्या 68/2026 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के साथ प्रेस को संबोधित करते पुलिस अधिकारी
गुप्त सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान एक 9 एमएम पिस्टल तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद कुमार यादव, सूरज कुमार यादव उर्फ गोलू, सौरभ देव उर्फ छोटू, अक्षय कुमार वर्मा और आदित्य कुमार शामिल हैं। वहीं अभिषेक कुमार घायल होने के कारण इलाजरत है।
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा घटना के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
घंटों मान मनौव्वल के बाद उतरा प्रखंड प्रशासन के छुटे पसीने
हजारीबाग // कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में जमीन के (दाखिल-खारिज) का मामला लंबित रहने से नाराज विकास कुमार राणा शुक्रवार को दस बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
उसका आरोप है कि पांच एकड़ जमीन के मामले में महीनों से कार्रवाई नहीं हो रही है और उसकी जमीन दूसरे के नाम कर दी गई है। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा युवक को समझाने का प्रयास किया। वहीं जेएलकेएम समर्थकों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया। युवक ने अंचलाधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या के समाधान की मांग की है।
कटकमदाग अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार पासवान ने बताया कि संबंधित दाखिल-खारिज वाद पहले अस्वीकृत हो चुके हैं और मामला अपील प्रक्रिया में है। आवश्यक अभिलेख प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक काफी मनौव्वल एवं आश्वासन के बाद करीब पांच घंटे के बाद तीन बजे के करीब टावर से उतरा जिसके बाद अंचल सह प्रखंड प्रशासन ने चैन की सांस लिया और स्थिति सामान्य हो पाई ।
बल्ब फूटने को लेकर हुए विवाद में भाई की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास
देवघर // बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में देवघर की अदालत ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राजीव रंजन की अदालत ने सुनाया।
हत्या और साक्ष्य छुपाने के मामले में दोषी ठहराया गया आरोपी
सत्रवाद संख्या 350/2022 में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने कुंडा थाना क्षेत्र के भीखना गांव निवासी ज्योतिष पासवान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और ₹10,000 जुर्माने की सजा सुनाई।
इसके अलावा साक्ष्य छुपाने के आरोप में आईपीसी की धारा 201 के तहत सात वर्ष के कारावास और ₹5,000 जुर्माने की सजा भी दी गई। अदालत के आदेश के अनुसार दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
27 अक्टूबर 2021 को हुई थी वारदात
अभियोजन के अनुसार 27 अक्टूबर 2021 को बल्ब फूटने की घटना को लेकर बड़े भाई दिनेश पासवान ने अभियुक्त ज्योतिष पासवान से पूछताछ की थी। इसी बात से नाराज होकर उसने चाकू से हमला कर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी।
बचाने पहुंचे माता-पिता पर भी किया था हमला
घटना के दौरान जब मृतक के पिता महेश्वर पासवान और उनकी पत्नी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद महेश्वर पासवान ने कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
11 गवाहों ने अदालत में किया आरोपों का समर्थन
पुलिस अनुसंधान के बाद अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाह अदालत में प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने अभियोजन के आरोपों का समर्थन किया।अदालत के फैसले से पीड़ित परिवार को मिला न्याय
साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने अभियुक्त को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस फैसले को गंभीर आपराधिक मामलों में न्यायिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
देवघर पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, आईटी एक्ट की कई धाराओं में दोषी करार
देवघर // नाबालिग की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में देवघर की पोक्सो अदालत ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए चार वर्ष की सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय-सह-विशेष पोक्सो न्यायाधीश आर.के. सिन्हा की अदालत ने सुनाया।
आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में सुनाई गई सजा
अदालत ने गिरीडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के परोसती गांव निवासी सिकन्दर सिंह को आईटी एक्ट की धारा 67B के तहत चार वर्ष की सश्रम कारावास और ₹50,000 जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा न्यायालय ने अभियुक्त को आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत दो वर्ष की कैद और ₹50,000 जुर्माना तथा धारा 67 के तहत दो वर्ष की कैद और ₹50,000 जुर्माने की सजा भी सुनाई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
2025 में दर्ज हुआ था साइबर थाना में कांड
मामले में 11 सितंबर 2025 को नाबालिग की अश्लील तस्वीर वायरल करने के आरोप में साइबर थाना कांड संख्या 127/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस अनुसंधान के बाद 7 नवंबर 2025 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
छह गवाहों ने किया आरोपों का समर्थन
विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह प्रस्तुत किए गए। सभी गवाहों ने अभियुक्त के खिलाफ लगाए गए आरोपों का समर्थन किया। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने अभियुक्त को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
साइबर अपराध और बाल सुरक्षा पर कड़ा संदेश
अदालत के इस फैसले को नाबालिगों की निजता और सुरक्षा से जुड़े मामलों में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। यह फैसला साइबर माध्यमों से अश्लील सामग्री प्रसारित करने वालों के लिए कड़ा संदेश है।
देवघर // जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छीट घाघरा में पावर मैक कंपनी के तहत शांति कांट्रेक्ट द्वारा पुलिया निर्माण का काम कर रहे ठेकेदार संजीव कुमार के साथ मारपीट और धमकी के बाद उनके मिस्त्री को अगवा कर लिया गया।
घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस पर त्वरित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। संजीव कुमार, जो शांति कांट्रेक्ट के प्रोप्राइटर हैं, ने मोहनपुर थाना प्रभारी को लिखे आवेदन में बताया कि 3 जून को शाम लगभग 5 बजे तीन युवक निर्माण स्थल पर पहुंचे और खर्चा-बर्चा देने की मांग करते हुए धमकी दी कि “पैसे नहीं दिए तो काम नहीं करने देंगे”।
रात करीब 11 बजे फिर वे गाली-गलौज करते हुए लौटे। अगले दिन 4 जून की सुबह लगभग 6 बजे दो मोटरसाइकिलों एक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH-04J-7984 और एक बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने बिहार के मुंगेर जिला निवासी उनके मिस्त्री गौतम कुमार को बुरी तरह मारपीट की और जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए। संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने पूरे इलाके में खोजबीन की, लेकिन गौतम कुमार का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
परिजनों में मचा कोहराम
पीड़ित मिस्त्री गौतम कुमार के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि गौतम रोजी-रोटी के लिए बिहार से देवघर आया था। अचानक उसका अपहरण हो जाना पूरे परिवार को झकझोर गया है। एक परिजन ने बताया, “हम लोग लगातार फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस अगर तुरंत एक्शन लेती तो अब तक पता चल जाता।
अपहरण जैसी गंभीर घटना में देरी क्यों हो रही है ? : परिजन
संजीव कुमार ने अपने आवेदन में उचित जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी या गौतम कुमार की तलाश में कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर पहले भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा “खर्चा” मांगने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अपहरणकर्ताओं के वाहन नंबर के आधार पर त्वरित छानबीन किए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अपहरण जैसी गंभीर घटना में देरी क्यों हो रही है ?
सभी बिंदुओं पर की जा रही जांच : थाना प्रभारी
मोहनपुर थाना के प्रभारी सालो हेंब्रम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है इस घटना में कितनी सच्चाई है जांचोंप्रात ही कहा जा सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सभी गवाह से पूछताछ की जा रही है।जांच पड़ताल के बाद ही प्राथमिक दर्ज की जाएगी।
हजारीबाग // सिविल जज (सीनियर डिवीजन-प्रथम) के आदेश पर निष्पादन वाद संख्या 20/1989 में गुरुवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी और पुलिस बल की मौजूदगी में विवादित संपत्ति पर डिग्रीधारक सुमेर चंद जैन को कब्जा दिलाया गया।
यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर संपन्न कराई गई।जानकारी के अनुसार, करीब 37 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में संपत्ति को खाली कराकर डिग्रीधारक को सौंपा गया।
कब्जा दिलाते पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी
हालांकि कार्रवाई के बाद दुकानदार पक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जिस संपत्ति को खाली कराया गया, उसका विवरण न्यायालय के आदेश में दर्ज प्लॉट संख्या, होल्डिंग नंबर एवं चौहद्दी से मेल नहीं खाता। दुकानदारों का कहना है कि दस्तावेजों में कथित विसंगतियां हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
दुकानदारों ने प्रशासन और न्यायालय से संपत्ति का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। फिलहाल न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन मामले को लेकर विवाद और सवाल अभी भी बरकरार हैं।
हजारीबाग // जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मोरांगी के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक और युवती मोटरसाइकिल सहित ट्रक के नीचे चले गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
देखिए परिजनों ने क्या कहा 👇👇
मृतकों की पहचान रेशमा (पिता- जेनुअल) एवं तौफिक अंसारी (पिता- रियासत अंसारी), दोनों निवासी केशुरा घुघलिया के रूप में हुई है। विवो
अस्पताल जाने की बात बोलकर निकला था
परिजनों के अनुसार रेशमा अपनी बहन के घर रहकर केबी महिला महाविद्यालय में पढ़ाई करती थी। वहीं तौफिक अंसारी भी उसी गांव का निवासी था। बताया जाता है कि तौफिक अपने पिता के इलाज के लिए हजारीबाग आया था, लेकिन दोनों अस्पताल जाने के बजाय मोटरसाइकिल से कहीं निकल पड़े। इसी दौरान मोरांगी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।
मोरांगी के पास हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।
परिजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल परिसर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।स्थानीय समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग सरकार और प्रशासन से की है।
देवघर // एडीजे 9 मुकुल चंद नारायण की अदालत ने सेशन ट्रायल कैश नंबर 75/2018 सरकार द्वारा रिपुलाल मांझी बनाम विष्णु प्रसाद यादव एवं अन्य के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को रिहा कर दिया गया। मामले में अभियोजन पक्ष की और से 9 गवाहों ने अपनी गवाही दी थी।
वर्ष 2011 में घटी थी घटना
घटना के संबंध में बताया गया कि दिनांक 26 अप्रैल 2011 को भवेश कुमार यादव मोहनपुर थाना क्षेत्र के अमेलवा में सड़क किनारे जख्मी पड़ा था बाद में मृत्यु हो गई। आरोपी के ऊपर षड्यंत के तहत एक मत होकर हत्या करने का आरोप था । जिसको लेकर मोहनपुर थाना कांड संख्या 252/2011 दर्ज किया गया । जिसमें धारा 302 , 120 B और 34 ईपीसी लगाई गई थी। मामले में सुनवाई हुई और अभियोजन एवं बचाव पक्ष की और से गवाही एवं बहस हुई जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को रिहा कर दिया।
कोडरमा // थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गयी। हत्या की खबर सुनते ही विधायक नीरा यादव हॉस्पिटल पहुंची।
राजकुमार यादव बुधवार देर रात करीब 8:30 बजे तक विधायक डॉ नीरा यादव के साथ थे। वह झुमरीतिलैया में आयोजित एक कार्यक्रम से लौटे थे। इसी दौरान परिजनों का फोन आया, जिसमें कहा गया कि गोतिया परिवार के लोगों केसाथ गांव में विवाद हो रहा है।
मृतक का फाइल फोटो
विवाद की सूचना मिलने के बाद राजकुमार यादव तत्काल अपने गांव चितरपुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां पहले से चल रहे जमीनी विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गयी। इसी क्रम में उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया बाद में उनकी मौत हो गयी।
विधायक ने घटना की दी जानकारी लेकिन नहीं की कार्यवाही
विधायक ने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन नहीं हुई कोई कार्यवाही विधायक ने हॉस्पिटल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि विवाद की जानकारी मिलने पर मैने कोडरमा थाना प्रभारी को फोन कर स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन पुलिस ने कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि मेरे ड्राइवर ने मुझे बताया कि मेरी मां को मिट्टी में आधा गाड़ दिया है और मारपीट भी कर रहा तो मैने इसकी सूचना पुलिस को दिया लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया । कार्यवाही की होती उन लोगों को उठाया होता तो आज इस प्रकार की घटना नहीं घटती।
नेता प्रतिपक्ष डीजीपी को भी दी जानकारी
विधायक ने कहा कि जब एक विधायक की बात को नहीं सुना गया सूचना के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई और इस तरह की घटनाएं घट गई में परिवार के सदस्यों को क्या जवाब दूँगा। राजकुमार मेरा परिवार का हिस्सा था अब में उसके पिता बेटा और पत्नी को क्या कहूंगा । विधायक ने रोते हुए कहा आए दिन कोडरमा में इस तरह की घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। मैने इसकी सूचना नेता प्रतिपक्ष और डीजीपी के पीए को दी हूं।
हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
देर रात सदर अस्पताल पहुंची विधायक
निजी वाहन चालकराजकुमार यादव की हत्या की सूचना मिलते ही विधायक देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं। मामले की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि घटना बेहद दुखद और निंदनीय है।पिता, मां व बेटी पर भी हमला, इलाजरतबताया जाता है की विवाद क दौरान आरोपियों ने राजकुमार यादव के पिता दशरथ यादव, मां सुधा देवी व बेटी सोनिका कुमारी पर भी हमला किया। इसमें ये तीनों भी घायल हो गये। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।