देवघर Bkd News Jharkhand।
जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से देवघर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहनपुर थाना क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से 4.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक देवघर को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामजोरिया के समीप यात्री शेड के पास दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया और छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनकी विधिवत तलाशी लेने पर 4.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी
- सुरज चौधरी उर्फ सोनू (31 वर्ष), पिता– ओमप्रकाश जायसवाल, निवासी– बुधवाकुरा, थाना– मोहनपुर, जिला– देवघर।
- मनीष कुमार उर्फ सन्नी (23 वर्ष), पिता– प्रवीण कुमार यादव, निवासी– सिंहरायडीह, थाना– मोहनपुर, जिला– देवघर।
मामला दर्ज
इस संबंध में मोहनपुर थाना कांड संख्या 115/2026 दिनांक 10 जुलाई 2026 के तहत NDPS Act की धारा 21(b) में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, देवघर
- थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, मोहनपुर
- पुलिस पदाधिकारी मनेंद्र कुमार
- पुलिस पदाधिकारी संजय यादव
- मोहनपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान
