झारखंड की आवाज

- Page 88 of 99 -

बांग्लादेशियों को खदेड़ने के लिए उठाएंगे परंपरागत हथियार तीर धनुष : आदिवासी समाज

दुमका संथाल परगना में हो रहा है बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर आदिवासी सावता सुसार अखाडा के बैनर तले आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनो द्वारा रोषपूर्ण बाइक रैली निकालकर अपना विरोध प्रकट किया।

आदिवासी नेताओं ने सरकार और प्रशासन पर तुष्टिकरण क़ी राजनीति कर आदिवासियों क़ी अस्मिता के साथ खेलने और मिटाने क़ी साजिश बताया। संगठन ने चेतावनी देते हुये कहा है कि अगर सरकार इन बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो समाज एक बड़ी आंदोलन कर इन बगलादेशियों के विरुद्ध विगुल फूंकेगी. अखाड़ा के प्रमंडलीय अध्यक्ष चंद्रमोहन हांसदा का आरोप है कि अगर संताल परगना मे बांग्लादेशी मुस्लिम क़ी घुसपैठ नहीं है तो फिर दो साल से दुमका सेन्ट्रल जेल मे बंद नजमूल नामक बांग्लादेशी की रिहाई कैसे हो रही है।

इससे साफ पता चलता है कि बांग्लादेशी घुसपैठ पर सरकार और प्रशासन झूठ बोल रही है। सत्ताधारी इसका राजनीतिक फ़ायदा उठा रही है । लेकिन अब ऐसे मे इन बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने के लिये आदिवासी संगठन सडक पर उतरेगी। अध्यक्ष ने कहा कि ये बांग्लादेशी आदिवासियों का घर जमाई बन रहे। आदिवासी बहन बेटियों की अस्मिता से खेल रहे है। सरकार इस पर कारवाई करे नहीं तो आदिवासी समाज अपने परंपरागत हथियारों तीर धनुष से इन बांग्लादेशियों को खदेड़ना का काम करेगी।

हजारीबाग की घटना का निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्रवाई हो : विधायक प्रदीप

मंत्री के भड़काऊ बयान से बिगड़ सकता है माहौल, हजारीबाग विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने 26 तारीख को हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के डुमरान गांव में हुई घटना को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाया।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष महोदय से आग्रह किया कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता

विधायक ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सरकार के एक मंत्री द्वारा इस मामले में दिया गया भड़काऊ बयान स्थिति को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान आने वाले समय में जिले की शांति और सौहार्द के लिए खतरा बन सकते हैं।

रामनवमी के आयोजन पर संभावित प्रभाव

विधायक ने विधानसभा में बताया कि आगामी दिनों में हजारीबाग में रामनवमी का भव्य आयोजन होना है, जिसे इंटरनेशनल रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। इस आयोजन में लगभग 5 लाख श्रद्धालु सड़कों पर एकत्र होते हैं और भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि यदि माहौल को जानबूझकर खराब करने की कोशिश की गई या भड़काऊ बयानबाजी हुई, तो यह हजारीबाग के शांतिपूर्ण वातावरण और रामनवमी उत्सव के सफल आयोजन के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।

विधानसभा में विशेष कमेटी गठन की मांग

विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा के माध्यम से सरकार से मांग की कि इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से आगह किया कि वह इस मुद्दे पर सतर्क रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करे।

विधायक ने हजारीबाग की जनता से अपील की वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली ताकतों के खिलाफ हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा।

झारखंड को मिला नया जेपीएससी अध्यक्ष

रांची झारखंड को मिला नया जेपीएससी अध्यक्ष। झारखंड के पूर्व मुख्यसचिव एल. ख्यानते बने जेपीएससी अध्यक्ष।

राज्यपाल ने सरकार के प्रस्ताव पर लगाई अपनी मुहर। जेपीएससी अध्यक्ष आने से परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय पर होने की उम्मीद।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के कुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम नैयाडीह और जसीडीह थाना अंतर्गत ग्राम पैनी में छापेमारी कर कुल 12 साइबर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने बताया कि ये सभी साइबर आरोपी फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर फोन पे गूगल पे पर कैश बैक के नाम पर भोलेभाले लोगों से ठगी करने का काम करता है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी जिसके बाद छापेमारी अभियान चलाया और सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

श्याम सुन्दर दास उम्र 24 वर्ष पिता सागर प्रसाद दास, ग्राम डुमरिया, पथरड्डा ओ०पी०,थाना सारठ

विक्रम दास उम्र 19 वर्ष पिता राजेश दास, ग्राम चकबगजोरा, थाना मधुपुर

अमित कुमार उम्र 22 वर्ष पिता अनिल मंडल, ग्राम खरगडीहा, थाना मोहनपुर

कुन्दन दास उम्र 28 वर्ष, पिता बैकुण्ठ दास, ग्राम पसिया, थाना मधुपुर

गुलाम जिलानी उम्र 22 वर्ष पिता जियाउल हक, ग्राम चेतनारी, थाना पथरौल

अख्तर अंसारी उम्र 23 वर्ष पिता सलामत अंसारी, ग्राम लतासारे, थाना मोहनपुर

सफाकत अंसारी उम्र 30 वर्ष पिता सिकन्दर मियाँ

सरफराज अंसारी उम्र 22 वर्ष पिता दाउद मियाँ

सिराज अंसारी उम्र 20 वर्ष पिता कबीर मियाँ तीनो ग्राम नागादरी, टोला बुढ़ियाबाद,थाना करौं

सूरज कुमार दास उम्र 27 वर्ष, पिता स्व0 महेश्वर दास, ग्राम बिरनिया, थाना देवीपुर

अनिल कुमार दास उम्र 30 वर्ष पिता स्व0 मोहन दास, ग्राम कुरूमटांड, थाना कुण्डा

नितेश कुमार दास उम्र 19 वर्ष पिता – अशोक महरा, ग्राम रानीबांध, थाना सारठ सभी जिला देवघर। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 17 मोबाइल 23 सिम बरामद किया है।

नीलगाय से टकराई विधायक की गाड़ी, वाहन क्षतिग्रस्त, चालक घायल

केराकत के विधायक व पूर्व सांसद तूफानी सरोज की गाड़ी का दुर्गादेवी मंदिर के पास नीलगाय से टकराने से हादसा हुआ, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के दौरान विधायक सुरक्षित रहे, जबकि ड्राइवर के सिर पर हल्की चोट आई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सहायता की। बताया जा रहा है कि टक्कर के कारण कार के शीशे टूट गए और वाहन को भारी नुकसान हुआ।

नीलगाय भी चोटिल हो गई। फिलहाल, विधायक तूफानी सरोज सुरक्षित हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने देवघर शिव बारात का किया उद्घाटन

देवघर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिवरात्रि में निकलने वाली शिव बारात का किया विधिवत उद्घाटन ।

देवघर में पहली बार झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग की और से शिव बारात का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व शिवरात्रि महोत्सव समिति के द्वारा शिव बारात निकाली जाती थी। शिव बारात के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन के साथ झारखंड सरकार के पर्यटन खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुद्विय कुमार सोनू मंत्री दीपिका सिंह पांडे देवघर विधायक सुरेश पासवान सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह जरमुंडी के पूर्व विधायक बादल पत्रलेख जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी शिव रात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा पंडा धर्म रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर एवं बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

देवघर के शिव बारात की पहचान देश विदेश में होगी: पर्यटन मंत्री

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनावी मंच नहीं है बस में इतना कहना चाहूंगा की यह शिव बारात अदभुत है और भारी संख्या में लोग बाबा के बारात में शामिल होने पहुंच रहे हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह शिव बारात आने वाले दिनों में और भी ख्याति हासिल करेगी और देवघर के शिव बारात की चर्चा देश विदेश में होगी। हम आश्वस्त करते हैं शिव बारात भव्य और दिव्य होगा ।

सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि में झारखंड वासियों को शुभकामना देता हूं बाबा भोलेनाथ से कामना करता हूं समस्त प्रदेशवासियों को खुशहाल बनाए रखे।

Hazaribagh News । दो समुदायों के बीच हिं” सक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी

हजारीबाग झारखंड दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई लोगों के घायल होने की सूचना ।

महाशिवरात्रि के अवसर पर झंडा एवं स्पीकर लगाने के विरोध के बाद हुआ हिंसक झड़प हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन स्थित हिंदुस्तान चौक पर शिवरात्रि को लेकर झंडा और स्पीकर लगाने को लेकर दो समुदाय में भीषण झड़प हो गई जिसमें दोनों समुदायों के ओर से काफी पत्थरबाजी हुई । इस झड़प में दो मोटरसाइकिल, एक गाड़ी, एक टेंपो और विभिन्न वाहनों में आग लगा दिया गया है । वहीं एक दुकान में भी आग लगाया गया है कुछ लोगों को चोट भी पहुंची है जिन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया है । पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में की है वहीं झड़प को शांत कर दिया गया है बता दें कि छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया जिसके कारण दोनों समुदाय में भीषण झड़प हो गई है ।

घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती घटनास्थल पर कर दी गई है प्रशिक्षु आईएएस सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति अग्रवाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इचाक प्रखंड के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद है।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने आमलोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है।

राज्यसभा सांसद की कार ट्रक में टकराई सांसद सहित कई घायल

लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र NH-75 के पास के एक ढाबे के सामने खड़ी ट्रक और राज्यसभा सांसद की कार की हुई टक्कर ।

लातेहार में हुई है इस घटना में जेएमएम के राज्यसभा सांसद महुआ माजी उसके के पुत्र सोमवित माजी और बहू कीर्ति श्रीवास्तव माजी, चालक भूपेंद्र बास्की घायल हुए हैं।

राज्यसभा सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में घायल महाकुम्भ से लौट रही थी राज्यसभा सांसद महुआ माजी

Deoghar Cyber Crime। देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 5 लाख 10 हजार 500 रुपया के साथ 9 साइबर आरोपी गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के सारठ बुढ़ई मोहनपुर एवं देवीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 9 साइबर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने बताया कि ये सभी साइबर आरोपी फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर फोन पे गूगल पे पर कैश बैक के नाम पर भोलेभाले लोगों से ठगी करने का काम करता है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी जिसके बाद छापेमारी अभियान चलाया और सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पतामुन्ना कुमार दास डब्लू दास ललन कुमार दास मोहमद असरद तीनों सारठ थाना क्षेत्र के चरमरा और पिंडारी के है वही विजय कुमार मंडल बुढ़ई थाना क्षेत्र के रोशन कुमार मुकेश कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका के लालन कुमार दास और मिथुन दास देवीपुर थाना क्षेत्र के बसवारिया गांव के है । सभी देवघर जिला के है। गिरफ्तार 9 अभियुक्तों के पास से 11 मोबाइल और 10 सिम कार्ड को और 2 प्रतिबिंबित सिम कार्ड और 5 लाख 10 हजार 500 रुपया बरामद किया है।

शिव बारात में देवी-देवता राक्षस, भूत-पिशाच होंगे आकर्षक का केंद्र

देवघर महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

साथ ही रात्रि में निकलने वाली शिव बारात में भी शामिल होते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा भव्य शिव बारात निकालने की तैयारी की जा रही है। शिव बारात की भव्यता, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए शिव बारात को और भव्य व दिव्य रूप प्रदान किया जा रहा है। साथ ही शिव बारात में मुख्य रूप से बाराती के रूप में सभी देवी देवताओं के साथ भूत, पिसाच, चुड़ैल, राक्षस आदि आकर्षण का केन्द्र रहते हैं। वहीं हर साल एक ऐसा राक्षस होता है जो उस बारात का मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। इस वर्ष शिवबारात में मुख्य आकर्षण का विशालकाय हाफिया हूप नामक राक्षस रहने वाला है।

Deoghar Breaking News। सीएम हेमंत सोरेन शिवरात्रि के दिन आएंगे देवघर

देवघर: सीएम हेमंत सोरेन शिवरात्रि के दिन आएंगे देवघर, शिव बारात उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बुधवार की शाम देवघर आएंगे। सीएम देवघर में शिव बारात उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पर्यटन मंत्री सुंदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहेंगे। सीएम विशेष विमान से बुधवार की शाम 4.50 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

शाम 5 बजे केकेएन स्टेडियम में शिव बारात के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद सीएम वापस रांची लौट जाएंगे।

Deoghar Trikut Ropve News। विधायक ने सरकार से पूछा त्रिकूट रोपवे कब होगा चालू देखिए मंत्री का जवाब…

रांची झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह देवघर से राजद के विधायक सुरेश पासवान का पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार से सवाल


1. क्या यह बात सही है कि देवघर जिले के अन्तर्गत मोहनपुर के त्रिकुट पहाड़ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है, इसके उत्तर में मंत्री ने जवाब दिया :- स्वीकारात्मक
2. क्या यह बात सही है कि पाँच वर्ष पूर्व रोपवे टुट जाने के कारण पर्यटक का वहाँ जाना बंद हो गया है। मंत्री का उत्तर:- स्वीकारात्मक
3. क्या यह बात सही है कि रोपवे चालु रहने से हजारो बेरोजगार को रोजगार मिलता था मंत्री का उत्तर:- स्वीकारात्मक
4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार रोपवे चालु कराना चाहती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ? जिसके जवाब में मंत्री ने कहा कि प्रश्नाधीन स्थल श्रेणी ‘A’ का पर्यटन स्थल अधिसूचित है। उक्त स्थल पर निर्मित त्रिकुट रोपवे में अप्रैल, 2022 में हुये दुर्घटना के बाद संचालनकर्ता पर हुये कार्रवाई एवं तकनीकी त्रुटि के कारण बंद है। वर्तमान में तकनीकी त्रुटि के निराकरण हेतु झारखण्ड पर्यटन विकास निगम लि०, राँची द्वारा कार्रवाई की जा रही है। तत्पश्चात परामर्शी नियुक्त करते हुये एवं वित्तीय नियमों का अनुपालन (यथा निविदा (आदि) कर निर्माण करते हुये पुनः परिचालन किया जायेगा।

Aismjwa के देवघर जिला कमिटी का हुआ पुनर्गठन चमन अध्यक्ष और महासचिव बने बबलू साह

मार्च के पहले सप्ताह में संगठन का किया जाएगा विस्तार: अध्यक्ष देवघर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को शहरी क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित सभागार में देवघर जिला कमिटी का चुनाव प्रदेश उपाध्यक्ष सह् चुनाव प्रभारी अभय पलिवार की अध्यक्षता में किया गया।

पिछले वर्ष में हुए कार्यों की समीक्षा के पश्चात कमिटी का पुनर्गठन किया गया । इस दौरान सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चमन कुमार और महासचिव बबलू साह चुना गया । बैठक बतौर चुनाव प्रभारी के रूप में पहुंचे अभय परिवार ने बताया कि पत्रकारों को आज के परिपेक्ष्य में संगठित रहने की नितांत आवश्यकता है। पत्रकार समाज में आइना की तरह काम करता है। लेकिन इस काम को करते समय में उन्हें बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए संगठन की जरूरत है। जिससे मुसीबत में संगठन पत्रकार का साथ दें वह अकेला न पड़े। संगठन की ओर से इस बार यह नियम बनाया गया है कि अब न्यूनतम सदस्यता शुल्क देय के साथ इसमें जुड़ना होगा। वहीं पत्रकार बीमा को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष चमन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी मिली है उस पर खरा उतरने का काम करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह तक संगठन विस्तार किया जाएगा । जिसमें दो उपाध्यक्ष, दो सचिव, एक प्रवक्ता एवं कार्यकारिणी समिति सदस्य शामिल हैं। मौके पर पत्रकार पप्पू भारती, शिवम मिश्रा , प्रशांत कुमार, केशव कुमार, कुंदन कुमार गुप्ता, सिकंदर कुमार ,रंजन कुमार , संजय प्रसाद , लालू कुमार, रोहित कुमार बरनवाल, विनोद कुमार, अरविंद यादव व अन्य मौजूद थे।

टाटा-कांड्रा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पर गिरा ट्रेलर का पाइप

सरायकेला थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया मोड़ के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश बर्णवाल अपनी टीम के साथ राहत और बचाव कार्य में जुट गए।मिली जानकारी के अनुसार, रूंगटा स्टील से पाइप लेकर एक ट्रेलर पंजाब जा रहा था। ट्रेलर के पीछे एक स्कॉर्पियो चल रही थी, जिस पर जदयू महानगर युवा अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम का बोर्ड लगा हुआ था। अचानक, ट्रेलर में लदा पाइप खुलकर स्कॉर्पियो पर गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यूघटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया। फिलहाल, उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पाइप गिरने के बाद ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे पूरा पाइप सड़क पर बिखर गया। हादसे में ट्रेलर चालक सुमन यादव और उसका खलासी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए सड़क से पाइप हटाने का कार्य किया जा रहा है।

दुमका के मजदूर की हैदराबाद में मौत, शव गांव आने के बाद गांव में मातम का माहौल

दुमका जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत पहरीडीह पंचायत के बंदरफसा गांव निवासी का हैदराबाद में काम करने के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई।

मृतक का शव गांव आने के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक 28 वर्षीय जगदीश राय अन्य साथियों के साथ कुछ दिन पूर्व मजदूरी करने हैदराबाद गया हुआ था जहां काम करने के दौरान बिल्डिंग की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथियों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। जगदीश राय की असमय मृत्यु हो जाने परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक के माता-पिता वृद्ध हैं एवं छोटे-छोटे बच्चे हैं जो अनाथ हो गए। एंबुलेंस के माध्यम से आज शव गांव पहुंचा जिसके बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पहरीडीह पंचायत के उप मुखिया मुकेश यादव मृतक के घर पहुंचे और आश्रितों को ढाढस बंधाया।