झारखंड की आवाज

- Page 89 of 99 -

घुसपैठियों के कारण झारखंड की परंपरा और आदिवासी समाज की पहचान खतरे में : पूर्व मुख्यमंत्री

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इमली चौक स्थित आदिवासी कल्याण समिति द्वारा आयोजित मागे मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

वहीं चंपई सोरेन ने कहा कि मागे पर्व आदिवासी समाज के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष यह पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को संजोता है। उन्होंने झारखंड सहित देशभर के आदिवासी समुदाय को मागे पर्व की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में चंपई सोरेन ने आदिवासी समाज को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं जिससे सभी को सावधान रहना होगा। साथ ही उन्होंने धर्म परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव और परंपराओं के लुप्त होने को लेकर चिंता जताई। चंपई सोरेन ने झारखंड और संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण झारखंड की परंपरा और आदिवासी समाज की पहचान खतरे में पड़ रही है। उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए आदिवासी समुदाय से एकजुट होकर इन घुसपैठियों को राज्य से बाहर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मजबूती से खड़ा रहना होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परंपराओं को बचाए बिना आदिवासी समाज की अस्मिता सुरक्षित नहीं रह सकती। समारोह में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और मांदर की थाप पर नृत्य किया। आदिवासी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने चंपई सोरेन का स्वागत किया और उनके विचारों का समर्थन किया।

राज्यपाल ने मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताई

रांची झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज पहला दिन है। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ।

अपने अभिभाषण के माध्यम से राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की ओर से किए गए और किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। सत्र के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत की है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताई। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से लाखों लाभार्थियों के जीवन में बदलाव आया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इससे काफी सकारात्मक बदलाव आया है। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड की परिकल्पना और इसके लिए किए जा रह प्रयासों पर बात रखी। उन्होंने बताया कि कैसे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए इस साल 59 दर्ज मामलों में से 43 कांडों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार के अभिभाषण की शुरुआत के उक्त अहम बातों पर विपक्ष ने सदन के भीतर ही विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।

सीपी सिंह ने कहा कि सरकार राज्यपाल से असत्य बोलवा रही है

रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार राज्यपाल से असत्य बोलवा रही है। ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। 27 मार्च तक चलेगा बजट सत्रविधानसभा का बजट सत्र 27 मार्च तक चलेगा। झारखंड का बजट 3 मार्च को सदन पटल पर रखा जाएगा। इस बार भी विधानसभा का बजट सत्र बिना नेता प्रतिपक्ष के चलेगा। दरअसल, अभी तब नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं हो सका है। सत्र को लेकर 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलने वाले सत्र के लिए जिला प्रशासन ने विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा (धारा-163) लगा दिया है। जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निषेधाज्ञा 24 फरवरी सुबह 8 से 27 मार्च रात 10 बजे तक लागू रहेगा।

Shiv Barat Deoghar। शिव बारात को लेकर रूट लाईन तय, हाफिया हॉफ नामक ड्रैकुला होगा मुख्य आकर्षक

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर देश के कोने कोने से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं और बाबा पर जलाभिषेक करते हैं।

साथ ही विशाल शिव बारात में भी श्रद्धालु भाग लेते हैं। पहले शिव बारात का आयोजन होता था लेकिन शिव रात्रि महोत्सव समिति शिव बारात का आयोजन करती थी पहली बार झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग ने शिव बारात निकालने की जिम्मेदारी उठाई है जिसको लेकर प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारी में जुटी है ।

इस बार के शिव बारात में क्या होगा खास

शिव बारात में देवी देवताओं के साथ राक्षस, भूत, पिशाच, सभी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इस साल की बारात में मुख्य आकर्षण का केंद्र विशालकाय हाफिया हॉफ नामक ड्रैकुला रहने वाला है।

एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन

शिव बारात की झांकी में सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का भी दर्शन होंगे । साथ ही सामाजिक तौर पर लोगों के बीच जागरूकता के उद्देश्य से एक झांकी निकाली जाएगी कि किस प्रकार से आज के समय में हम सभी मोबाइल के कंट्रोल में आ गए हैं। घर में पांच सदस्य बैठते हैं तो आपस में बात ना करके सभी अलग अलग मोबाइल में लगे रहते हैं इससे आपसी रिश्तों में भी दूरियां होने लगी हैं। अधिक समय तक मोबाइल देखना किसी के लिए कितना खतरनाक हो सकता है, इस थीम पर भी एक झांकी शिव बारात में शामिल होने वाला है।

कैसा होगा रूट लाईन

शिव बारात देवघर के के के एन स्टेडियम से निकलेगी और फवारा चौक से होते हुए राम जानकी मंदिर होते हुए बाजला चौक जाएगी वहां बजरंगी चौक होते हुए राय कंपनी मोड़ ( कर्पूरी ठाकुर चौक) से सीधे टॉवर चौक वहां से सीधे आजाद चौक बड़ा बाजार भैरो बाजार वहां से दाहिने एस बी राय रोड अवंतिका गली कन्या पाठशाला से फिर फवारा चौक जाएगी वहां से विद्यापति चौक, दोमासी , नर्सिंग सिनेमा हॉल होते हुए शिक्षा सभा चौक जाएगी वहां से बाएं चांदनी चौक और फिर बाबा मंदिर तक जाएगी।

करीब 6 से 7 किलोमीटर तक का यह शिव बारात निकलेगा। जिसको लेकर अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी।

शिव बारात को लेकर देवघर सज धज कर हुआ तैयार

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शिवबारात की तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र व देवघर शहर में रंग-बिरंगे स्पाईरल लाईट से सुसज्जित विद्युत पोल की सुंदरता परस्पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सिर्फ इतना हीं नहीं इसकी सुन्दरता रात्रि के समय देखने से ऐसा लगता है मानो किसी समारोह या उत्सव में पहुँचे हो।

इसके अलावा बाबा मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों के अलावा सम्पूर्ण शिवबारात रुटलाइन और देवघर शहर के अन्य जगहों पर इन लाईटों को जगमगाते हुए आसानी से देखा जा सकता हे। जिला प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि और शिवबारात के अवसर पर इन लाईटों को लगाने का मुख्य उद्देश्य यहाँ आए श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति प्रदान करना हैं, ताकि यहाँ के साज-सज्जा और सुन्दरता उनके मानस पटल में अविस्मरणीय रूप से लम्बे समय तक अंकित रह सकें। महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को शाम 6 बजे बाबा भोलेनाथ की बरात केके स्टेडियम से निकलेगी ।

झारखंड में पक्ष भी हम ही हैं विपक्ष भी हम ही हैं भाजपा समाप्त हो गई : डॉ इरफान अंसारी

जामताड़ा में पुल का शिलान्यास करने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा विधानसभा सत्र को बाधित करने का काम करती है, उन्हें आम जनता के सुख सुविधाओं से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा की विधानसभा सत्र शुरू होगा और बीजेपी वाले विरोध जताना शुरू करेंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को गरीब आदिवासी दलित लोगों से कोई कोई प्रेम नहीं है। उन्हें प्रेम है तो यहां के लोहा कोयला बालू से प्रेम है। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों का दुश्मन है मूलवासियों का दुश्मन है। मंत्री ने कहा कि भाजपा के क्रियाकलाप से सदन बाधित होगा तो इसके जिम्मेदार भाजपा होगी। विपक्ष का काम आइना दिखाना है ना कि विधानसभा बाधित करना है।

सदन बाधित होता है तो पक्ष भी हम ही होंगे और विपक्ष भी हम ही होंगे।

Deoghar Cyber Crime। देवघर पुलिस ने 9 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने जिला के अलग अलग थाना क्षेत्र से कुल 9 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि सभी पकड़े गए अभियुक्त ऑनलाइन के माध्यम से अलग अलग तरीके से लोगो से पैसे ठगी करने का काम किया करता था।

फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर फोन पे गूगल पे का कस्टमर केयर बनकर केश बैक के नाम पर, फर्जी विज्ञापन के माध्यम से भोले भाले लोगों से ठगी किया करता था। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 11 मोबाइल 20 सिम और 4 प्रतिबिंबित सिम को बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सारठ पथरौल पथरड़ा सोनारायठाडी और मोहनपुर थाना क्षेत्र के है। शिव कुमार दास कुंडारो , विजय कुमार दास बरदेही और शैलेश कुमार दास रंगमटिया तीनों थाना पथरड़ा के वही अनुरंजन कुमार दास क्लहोड़ थाना पथरौल मंसूर मियां पौड़ेया थाना सोनारायठाडी विक्रम दास बभनकुंड थाना सारठ गुलशन कुमार मंडल बराकोला थाना मोहनपुर । तबारक अंसारी और राजेश यादव धनियाडीह थाना करों सभी जिला देवघर के है।

Deoghar News। शिवरात्रि में सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

देवघर में महाशिवरात्रि के दिन बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है।

श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने और शिव बारात में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। देवघर के आरक्षी अधीक्षक डीआइजी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि इस साल सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। जैप व आइआरबी की विभिन्न इकाइयों सहित राज्य के दूसरे अन्य जिलों के जिला बल, बीडीडीएस, एटीएस, क्यूआरटी, श्वान दस्ता, महिला लाठी बल के साथ लगभग दो हजार से अधिक पुलिस फोर्स की मांग की गयी है। इनके अलावा जिले के भी पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे।

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर समेत शिव बारात रूट में पर्याप्त ऑफिसर व पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। वही जगह जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे जिससे क्लॉज व्यू लॉन्ग व्यू एवं ओवर व्यू मिलते रहे। भीड़ भाड़ में स्पेशल दस्ता तैनात रहेगी जो शिव बारात में शामिल रहेगी और पॉकेटमार पर नजर रखेगी। शिवरात्रि मेला और शिव बारात के लिए शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए करीब 200 पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था में लगाये जाने की योजना है। शहर में शिवरात्रि के दिन भारी वाहनों की इंट्री बंद रहेगी। इसके लिए कुछ चिह्नित मार्गों पर रूट डायवर्ट कर दिया जायेगा। इसके अलावा शिव बारात में मोबाइल चोरी व पर्स छिनतई रोकने के लिए विशेष इंतजाम भी किया जा रहा है।

Big Breaking। अधिवक्ता संशोधन अधिनियम विधेयक 2025 पुनः संसाधित करने का निर्णय लिया

दिल्ली बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2025 को संशोधित करने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया ।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा कि हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पारदर्शिता और रचनात्मक जुड़ाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए केंद्र सरकार की सराहना करती है ।

अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारूपण में हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया गया। विधिक बिरादरी द्वारा उठाए गए अनेक सुझावों और चिंताओं के आलोक में विधि एवं न्याय मंत्रालय ने परामर्श प्रक्रिया समाप्त करने और विधेयक के संशोधित प्रारूप को आगे के परामर्श के लिए पुनः संसाधित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय, जैसा कि विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा 22 फरवरी 2025 को जारी प्रेस ब्रीफ और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को संबोधित 22 फरवरी 2025 के पत्र डी.ओ. संख्या आईसी-14/2/ 2025- आईसी के माध्यम से आधिकारिक रूप से बताया गया है।

एक निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी विधायी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बीसीआई विधिक बिरादरी की चिंताओं को उठाते हुए केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ निरंतर संवाद कर रही है। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि विधेयक को अंतिम रूप देने से पहले सभी विवादास्पद मुद्दों की गहन जांच की जाएगी और उचित रूप से उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं बनाया जाएगा जो कानूनी पेशे की स्वायत्तता, स्वतंत्रता और गरिमा को कमतर आंके। बार काउंसिल ऑफ इंडिया सरकार के सक्रिय रुख को मान्यता देता है और उसकी सराहना करता है, जिसने देश भर के वकीलों की चिंताओं को गंभीरता से लिया है। यह निर्णय सार्थक संवाद को समायोजित करने और यह सुनिश्चित करने की सरकार की इच्छा को दर्शाता है कि कानूनी शिक्षा और अभ्यास में सुधार वकीलों के हितों के अनुरूप हों।

समय से पहले विरोध प्रदर्शन या हड़ताल से बचें : बीसीआई

इन सकारात्मक घटनाक्रमों को देखते हुए, बीसीआई सभी बार एसोसिएशनों और कानूनी पेशेवरों से समय से पहले विरोध प्रदर्शन या हड़ताल से बचने का आग्रह करती है। सरकार ने एक रचनात्मक और ग्रहणशील दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया है, और बीसीआई यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ है कि अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में संशोधन उचित परामर्श के बाद और कानूनी बिरादरी के सर्वोत्तम हित में ही किए जाएं। आगे बढ़ते हुए, बार काउंसिल ऑफ इंडिया सरकार के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी जारी रखेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कानूनी पेशे की सभी वास्तविक चिंताओं का समाधान किया जाए। बीसीआई सभी वकीलों को आश्वस्त करती है कि उनके अधिकार, विशेषाधिकार और पेशेवर स्वतंत्रता उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है और कानूनी समुदाय के हितों की पूरी सतर्कता के साथ रक्षा करना जारी रखेगी।

नवीनतम घटनाक्रम और सरकार के रुख को देखते हुए, परिषद उन सभी बार एसोसिएशनों से अनुरोध करती है जिन्होंने कार्य से दूर रहने का आह्वान किया है, वे सभी सोमवार, 24 फरवरी, 2025 से न्यायालयीन कार्य पुनः आरंभ करें।

सीएम हेमन्त सोरेन से शिव बारात आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिव बारात आयोजन समिति पहाड़ी मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

मुख्यमंत्री को शिव बारात में सम्मिलित होने को किया आमंत्रित । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन को लेकर महासमिति द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सपरिवार शिवबारात में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया।

हजारीबाग डीटीओ कार्यालय का अनोखा कारनामा, दो गाड़ी को दिया गया एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर

दोनों गाड़ी दौड़ रही है सड़कों पर

हजारीबाग डीटीओ कार्यालय हमेशा सुर्खियों में रहता है. इस बार यह सुर्खी इस कारण बटोर रहा है कि इसी कार्यालय से दो गाड़ी का एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर जारी हो गया है।

इसके बाद पूरे कार्यालय में अफरा तफरी और जांच का माहौल है. जिला परिवहन पदाधिकारी से लेकर एमवीआई तक जांच कर रहे हैं कि आखिर यह हुआ कैसे.झारखंड में हर कुछ संभव है. आलम यह है कि सड़क पर एक ही नंबर की दो स्कॉर्पियो गाड़ी घूम रही है. दोनों गाड़ी का चेचिस नंबर और इंजन नंबर भी एक ही है ।

.ऐसे में यह कैसे हुआ है यह चर्चा का विषय बना हुआ है. पदाधिकारी से लेकर कर्मी तक इस उलझन को सुलझाने के लिए लगे हुए हैं. दरअसल हजारीबाग के रहने वाले सत्येंद्र नारायण सिंह 2016 में स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदें । उनके बेटे को रांची जाना था. उन्होंने दो दिन पहले गाड़ी का प्रदूषण का कागज बनाया।

जब कागज बनाया गया तो पता चला कि जो गाड़ी उनका है, वह किसी सचिन दास के नाम पर रजिस्टर्ड है. ऐसे में उनका होश उड़ गया कि आखिर उनके गाड़ी का मालिक दूसरा व्यक्ति कैसे बन गया है. उन्होंने इसकी सूचना डीटीओ कार्यालय को दी .यही नहीं सदर थाना को भी इसकी जानकारी दी गई .बताया जाता है कि जिले के वरीय एक पदाधिकारी को भी इसकी सूचना दी गई .इसके बाद जिला परिवहन कार्यालय सक्रिय हुआ . यहां सवाल यह खड़ा होता है कि हजारीबाग डीटीओ कार्यालय से कैसे दूसरे गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हो जाता है और वह गाड़ी किसी और के पास है. भुक्त भोगी ने अपने स्तर पर भी इसकी जांच की है .जांच करने के बाद यह पता चला है कि हजारीबाग डीटीओ कार्यालय से ही दस्तावेज बना है और वह गाड़ी रांची की सड़कों पर घूम रहा है. सचिन दास किसी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करते हैं. मुक्त भोगी ने यह बताया कि दोपहर से ही कार्यालय में है।

वरीय पदाधिकारी मामले की कर रहे जांच

वरीय पदाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान यह पता चला है कि दोनों गाड़ी का चेचिस नंबर और इंजन नंबर भी एक ही है. जाली आरसी बुक निकालकर गाड़ी किसी अन्य व्यक्ति ने अपने नाम पर करवा लिया है.मुक्त भोगी परिवार इस बात को लेकर चिंतित है कि दूसरे गाड़ी से कहीं अपराध हो जाए तो पुलिस उन्हें परेशान भी कर सकती है। उनका यह भी कहना है कि हाल के दिनों में हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में अपराधी चोरी और अवैध गाड़ियों का उपयोग कर रहे हैं। अगर यह गाड़ी अपराधियों के हाथ लग जाए तो एक बड़ी मुसीबत हो सकती है ।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा जानकारी मिली है….

इसे देखते हुए परिवहन कार्यालय में अपनी अर्जी लगवाने के लिए पहुंचे हैं। हजारीबाग के जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कामिनी को बताया कि एक ही नंबर के दो गाड़ी चल रहा हैं। इसकी जानकारी मिली है. आवेदन भी दिया गया है. जिसका रजिस्ट्रेशन हजारीबाग से किया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. एक गाड़ी कार्यालय परिसर में है। दूसरे गाड़ी को बुलवाया जा रहा है। इस पूरे मामले में जांच टीम गठित की गई है। गाड़ी जप्त करके हजारीबाग लाया जाएगा। इसके बाद ही कुछ विशेष कहा जा सकता है। यह भी बताया जाता है कि जब कोई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन होता है या फिर गाड़ी बेचा जाता है तो दोनों पक्षों को कार्यालय आना होता है। परिवहन पदाधिकारी को यह आजादी है कि वह दोनों पक्ष को बुलाया या ना बुलाए। हाल के दिनों में यह परिपाटी की शुरुआत की गई है कि नाम बदलने पर दोनों पक्षों को बुलाया जाए और उनका फोटो भी लिया जाए.

अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

जमशेदपुर । केंद्र सरकार के प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी इस पर आप्ति जताई है वही देश भर के अधिवक्ता इस संशोधन के विरोध में है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह अधिनियम संवैधानिक व मौलिक अधिकारों के विपरीत प्रस्तावित किया गया है, जो कि भविष्य में अधिवक्ताओं की एकता एवं अखंडता को खंडित करने वाला है। जमशेदपुर में भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और संशोधन अधिनियम के प्रारूप को अधिवक्ताओं ने जलाया और केंद्र सरकार का विरोध जताया। वकीलों के अनुसार यह प्रस्तावित संशोधन वकीलों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश बताया।

Deoghar Shiv Barat। शिवबारात को लेकर पर्यटन विभाग के सचिव ने की बैठक

देवघर में इस बार शिवबारात को झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

बारात के आयोजन को लेकर विभाग के सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में शिवबारात के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिवबारात की तैयारियों एवं चल रहे विभिन्न कार्यों से अवगत कराया।इसके अलावा बैठक के दौरान पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार ने शिवबारात के दौरान विधि व्यवस्था व आपसी समन्वय के साथ कार्यों के निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ताकि शिवबारात का आयोजन भव्य तरिके से किया जा सके। साथ ही “शिव बारात की झाँकी को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा शिवबारात को लेकर विद्युत आपूर्ति व विद्युत प्रमंडल को बिजली के तार, सड़क किनारे विद्युत पोल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

साथ ही नगर निगम व आरसीडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिवबारात रुटलाइन में साफ-सफाई, नालों और सड़क किनारे गड्डे के अलावा सड़को की मरम्मती को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने शिवबारात के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, गोपनीय पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति, आरसीडी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Jamtada Breaking News। पुलिस ने 8 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

जामताड़ा जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिली कि कुछ साइबर अपराधी करमाटॉड थाना क्षेत्र के कजरा जंगल में सक्रिय हैं।

सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में विवेक दास, हेमंत दास, समर दास, अमित दास, श्रीनाथ दास, सचिन कुमार मंडल, सुमन कुमार मंडल और विकास कुमार पासी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 18 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक मोटरसाइकिल, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड और नगद ₹27,200 बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने जामताड़ा साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ये सभी अपराधी फोन कॉल के माध्यम से कैशबैक का लालच देकर ठगी करते थे। उन्होंने कहा कि जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है बाईट- डॉ.एहतेशाम वकारीब, एस पी जामताड़ा

पेपर लीक होने पर भाजयुमो ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

जमशेदपुर मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे।

मैट्रिक परीक्षा के हिंदी और विज्ञान प्रश्नपत्र लीक होने से पूरे राज्य के छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष देखा जा रहा है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा ने इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं…. शुक्रवार को झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और लगातार परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। वहीं भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च करते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

पेपर लीक मामला पर बोले शिक्षा मंत्री कहा सरकार को बदनाम करने की साजिश

जमशेदपुर झारखण्ड मे जैक बोर्डे की हिंदी और साइंस की पेपर लीक मामला अब सुर्खियों में है।

वही विभाग के कई अधिकारी शक के दायरे मे, तीन दिन पहले पेपर लीक को विभाग ने अफवाह तो बताया वही अब यह साबित हो चुका है कि जैक बोर्डे परीक्षा की हिंदी और साइंस की पेपर लीक हो चुकी है। बीते 18 फरवरी को जैक बोर्डे के द्वारा हिंदी की परीक्षा ली गई थी, वही, बीते गुरुवार को साइंस की परीक्षा ली गई, और गुरुवार को ही, लगभग चार बाजे के आस पास जैक बोर्डे के अध्यक्ष डॉक्टर नटवा ने यह आदेश जारी कर दिया कि हिंदी और साइंस की पेपर रद्द की जाती है।

झारखण्ड मे कुल 4.33 हजार परीक्षार्थी 1297 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे थे, जिनको लीक के कारण काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, और दुबारा उनको परीक्षा देना होगा, जिसकी तिथि फिर से निर्धारित की जाएगी, पुरे मामले पर झारखण्ड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बताया कि यह हमारे सरकार को बदनाम करने की सोची समझी साजिश है । यह बयान शिक्षा मंत्री ने अपने आवास पर दिया है।

सुप्रसिद्ध राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव आज से शुरु

दुमका जिला से 4 किलोमीटर दूर मयूरक्षी नदी के किनारे प्रकृति के मनोरम दृश्य के बीच संताल परगना का गौरवपूर्ण सांस्कृतिक इतिहास वाला सुप्रसिद्ध राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव आज से शुरु हो गया।

झारखण्ड सरकार ने 9 वर्ष पूर्व हिज़ला मेला को राजकीय मेला घोषित करने के बाद हिज़ला मेला को जनजातीय हिजला राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मेला का उद्घाटन इस बार भी हिजला गांव के ग्राम प्रधान सुनीलाल हेमब्रम ने किया। मेला के उद्घाटन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। 21 फरबरी से 28 फरबरी तक चलने वाला राजकीय जनजातीय हिजला महोत्सव की शुरुवात मयूराक्षी नदी किनारे आदिवासी युवकों थिरकती आदिवासी महिलाओं की नृत्य और संगीत को लोगों ने यहां की लोकसंस्कृति और लोकगीत को काफी करीब से महसूस किया। मेला के उद्घाटन के मौके पर दुमका के उप बिकास आयुक्त अभिजत सिन्हा के साथ -साथ प्रशासन के कई आलाधिकारी जिला परिषद अध्यक्ष , सहित कई नेता मौजूद थे। हिजला मेले में इस बार इसकी परंपरा को कायम रखते हुए आधुनिकता के भी समावेश का प्रयास किया गया है। यहां तमाम सरकारी विभागों के एक्जीबिशनस् लगाये गये है तो वहीं लोगों के मनोरंजन का भी खासा ख्याल रखा गया है। आदिवासी संस्कृति की झलक के साथ राजकीय हिजला मेला मे कृषि, सरकार की योजनों के साथ साथ ट्राईवल म्यूजियाम की व्यवस्था की गई है। किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।स्ंताल परगना के जनजातीय समुदायों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से करीब 135 साल पहले शुरु हुई यह मेला मनोरंजन और हाटबाजार के साथ एकता व सद्भाव का भी प्रतीक है और आठ दिनों तक यह अपने पूरे शबाव पर होता है।