जमशेदपुर: दीक्षांत समारोह सिदगोड़ा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में होगा जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारियां की जा रही है।
इसी क्रम में जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने सिदगोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने महिला विश्वविद्यालय में की जारी तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जाने की समीक्षा कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि अचूक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर सभी सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की जा रही, पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी
रांची : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने झारखंड में निकाय चुनाव, अबुवा बजट और वृद्धा पेंशन बढ़ाने को लेकर चर्चा किया ।
जिसमें मीर ने कहा कि निकाय चुनाव को दलगत आधार पर कराया जाय। आगे मीर ने कहा कि नगर निकाय चुनाव यहां गैर दलगत आधार पर होना है। लेकिन हम सरकार के समक्ष दलगत चुनाव कराने की मांग रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर दलगत आधार पर चुनाव नहीं होते हैं तो हमें चौकना रहना है। कांग्रेस ऐसे लोगों का समर्थन करेगी जो कांग्रेस विचारधारा के हो ।
अबुवा बजट को लेकर विचार विमर्श
झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले बजट तथा प्रस्तावित निकाय चुनाव को लेकर आयोजित परिचर्चा में मीर ने कहा कि चुनाव के समय न्यूनतम साझा कार्यक्रम के अनुसार हमने जनता को जो गारंटी दी है, उसे पूरा करना है। एक गारंटी मुख्यमंत्री मईया सम्मान के रूप में पूरी हुई है 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपया किया गया। मीर बोले- जनता को जो गारंटी दी है, उसे करेंगे। आगे कहा कि एक ही बजट में सभी गारंटी को सम्मिलित करना संभव नहीं , लेकिन उसके लिए आधार बनाया जा सकता है।
वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन बढ़ाया जाए :- पूर्व वित मंत्री
पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार की वित्तीय स्थिति को देखते हुए वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाने पर विचार करने की आवश्यकता है। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि झारखंड में साल बीज के तेल का कारखाना लगाने की व्यवस्था हो ।
जातिगत जनगणना और किसानों के बजट बढ़ाने की जरूरत:- प्रदीप यादव
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि बजट में किसानों की योजनाओं पर जोर देने की आवश्यकता है।
विस्थापन आयोग, अनुसूचित जाति परिषद, जातिगत जनगणना हेतु प्रारंभिक बजट में प्रावधान किया जाए। उपनेता राजेश कच्छप ने बजट आकार बढ़ाने पर जोर दिया।
केंद्र के कारण विकास योजना बाधित :- शिल्पी नेहा तिर्की कृषि मंत्री
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि केंद्र से राशि नहीं मिलने के कारण कई विकास योजनाएं झारखंड में समय पर पूरी नहीं हो पाती। हमें ऐसा जरूर कुछ करना चाहिए कि केंद्रीय सहायता समय पर नहीं मिलने पर भी योजनाओं को जनहित में पूरा करने की व्यवस्था हो।
पार्टी की घोषणा को बजट में करेंगे सम्मिलित :- वित मंत्री
वित मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि घोषणाओं को धीरे-धीरे बजट में लाएंगे। हमारा प्रयास होगा कि पार्टी की घोषणाओं को धीरे-धीरे बजट में सम्मिलित करें। हम अपने संसाधनों को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं और लीकेज को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है।
सीएम से मिल कर रखेंगे अपनी बात :- प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस की यह बैठक केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई। इस परिचर्चा में केशव महतो कमलेश ने कहा इस परिचर्चा में आए विचारों सुझावों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे और सीएम को सभी बिंदुओं से अवगत कराने का काम करेंगे ।
झारखंड में कुल 52 शहरी स्थानीय निकाय
झारखंड के 24 जिला में 9 नगर निगम , 20 नगर पालिकाएं , 21 नगर पंचायत, 1 अधिसूचित क्षेत्र परिषद और 1 छावनी बोर्ड हैं ।
देवघर : बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान रविवार देर शाम देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंची और बाबा का पूजा अर्चना किया ।
इससे पहले सारा अली खान का एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो खूंटी के एक ढाबा पहुंचीं और वहां अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते दिखी । सारा अली खूंटी से राउरकेला के लिए निकल गई थी । शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से राउरकेला फिल्म शूटिंग के लिए जा रही थीं। सारा अली खान सैफ अली खान की पुत्री है। जैसे ही लोगों को पता चला कि सारा अली खान मंदिर पहुंची है तो उसके फैंस जुटने शुरू हो गया ।
प्रयागराज: महाकुंभ में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर होने वाले तीसरे अमृत स्नान के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है। विजय किरन आनंद महाकुंभ नगर मेलाधिकारी ने महाकुंभ के 3 फरवरी को बसन्त पंचमी स्नान दिन होने वाले अमृत स्नान को लेकर के लिए समय सारणी जारी की गई है।
संन्यासी अखाड़ा के लिए समय सारणी
श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा एवं श्री पंचायती अखाड़ा आनंद का शिविर से प्रस्थान का समय सुबह 4ः50 बजे, 5ः50 बजे घाट पर आगमन होगा , घाट से प्रस्थान का समय 6ः30 बजे और शिविर में आगमन का समय 7ः30 बजे निर्धारित है। साथ ही श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री पंचाग्नि अखाड़ा का शिविर से प्रस्थान का समय 05ः45 बजे, घाट पर पहुचने का समय 6ः45 बजे, घाट से वापस प्रस्थान का समय 7ः25 बजे है और 8:30 बजे तक शिविर में वापस आ जाएंगे ।
सन्यासी अखाड़ों में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी एंव श्री षम्भू पंचायती अटल अखाड़ा के लिए शिविर से प्रस्थान का समय सुबह 04ः00 बजे निर्धारित किया गया है। घाट पर इनका आगमन 05ः00 बजे होगा, और स्नान 40 मिनट तक चलेगा। इसके बाद घाट से प्रस्थान 05ः40 बजे होगा और 06ः40 बजे तक यह अखाड़े अपने शिविर में वापस पहुंचेंगे।
बैरागी अखाड़े का समय सारणी
बैरागी अखाड़ों के तहत अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा शिविर से प्रस्थान करने का समय सुबह 08ः25 , घाट पर आगमन का समय 09ः25 बजे और 30 मिनट के स्नान के बाद घाट से वापसी का समय 09ः55 बजे । शिविर में वापस हो जाएंगे 10ः55 बजे तक । वही अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा सुबह 09ः05 बजे शिविर से प्रस्थान करेंगे और 10ः05 बजे घाट पर पहुंचेगें और स्नान के बाद 10ः55 बजे घाट से वापस हेतु प्रस्थान करेगें। शिविर वापसी 11ः55 बजे तक कर जाएंगे। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा सुबह 10ः05 बजे शिविर से प्रस्थान करेगें और 11ः05 बजे घाट पर आगमन होगा। 11ः35 बजे घाट से शिविर हेतु वापसी करेगें। 12ः35 बजे शिविर में वापस आ जायेगें।
उदासीन अखाड़ा
उदासीन श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा शिविर से प्रस्थान 11.00 घाट पर आगमन 12.00 स्नान का समय 00.55 घाट से प्रस्थान 12.55 शिविर में वापसी 13.55
श्री पंचायती अखाड़ा, बड़ा शिविर से प्रस्थान 12.05 घाट पर आगमन 13.05 स्नान का समय 01.00 घाट से शिविर के लिए प्रस्थान 14.05 शिविर में वापस 15.05
उदासीन, निर्वाणश्री पंचायती निर्मल अखाड़ा शिविर से प्रस्थान 13.25 घाट पर आगमन 14.25 स्नान का समय 00.40 शिविर के लिए प्रस्थान 15.05 शिविर में वापस 15.55
परिजन बिल भरने में असमर्थ थे तो अस्पताल प्रशासन ने शव देने से किया इनकार
धनबाद : जिले में एक शव को बंधक बनाने का मामला सामने आया है परिजन का आरोप है कि उनके मरीज सुधीर वर्मा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
परिजन अस्पताल का बिल भरने में असमर्थ थे तो अस्पताल ने सुधीर वर्मा के सब को बंधक बना लिया जब परिजन ने सब लेने के लिए प्रबंधक के पास गए तो उनको साफ तौर पर कहा कि जो बकाया बिल है उसको पूरा किया जाए उसके बाद ही सब को सोप जाएगा । वही सुधीर वर्मा गिरिडीह के गांधी बाजार में चाऊमीन के दुकान में दुकान करते थे इसी बीच एम्बुलेंस की तेज रफ्तार आने से सुधीर वर्मा बुरी तरह से घायल हो गए इसके बाद आनंद में बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एस जे ए एस सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया
जिसके बाद पिछले चार दिनों से इलाज चल रहा था अचानक परिजनों को अस्पताल प्रबंधक द्वारा सूचना दिया गया कि मरीज की मौत हो गई वही परिजनों का कहना है कि पिछले 4 दिनों से इस अस्पताल में इलाज चल रहा था अस्पताल प्रबंधक द्वारा चार लाख रुपया जमा करवाया गया उसके बाद जब उसकी मौत हो गई तो फिर 103000 की राशि का डिमांड करने लगे जबकि पहले इतनी बड़ी रकम जमा कर चुके हैं और पैसे देने में असमर्थ है
क्योंकि मृतक घर में इकलौता कमाओ व्यक्ति था जो सड़क पर चाऊमीन की दुकान लगाकर अपना परिवार का जीवन यापन करता था परिजनों के पास पैसे नहीं होने की वजह से उन्होंने असमर्थता जताई इसके बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सबको नहीं छोड़ा गया हालांकि इस बात को लेकर जब अस्पताल प्रबंधन से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने अस्पताल के नियमों का हवाला देते हुए कागजी कार्रवाई और एग्रीमेंट की बात कही हालांकि अभी तक परिजन अपने मित्र सबको मांगने की को लेकर गुहार लगा रहे हैं अस्पताल प्रबंधन किसी प्रकार की कोई सहानुभूति नहीं दिख रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री के आदेश का कोई असर नहीं
इस मामले को लेकर झारखंड का सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी खुले तौर पर ऐलान किया था कि मरीज की मौत के बाद शव को रोकना कहीं से भी उचित नहीं है और ऐसा किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ गाड़ी कार्रवाई की जाएगी पर धनबाद में स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों को भी ठेंगा दिखा रहे हैं निजी अस्पताल जिसका जीता जागता उदाहरण गिरिडीह के मरीज के साथ हुआ।
केंद्र सरकार द्वारा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का 18 वीं किस्त का भुगतान कर दिया है। पिछली किस्त के भुगतान किए हुए तीन माह का वक्त बीत चुका है और अब 19 वीं किस्त जारी करने का समय आ चुका है। इसी माह 24 फरवरी को 19 वीं किस्त जारी किया जाएगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपया दिया जाता है । साल में तीन बार में भुगतान किया जाता प्रत्येक किस्त 2 हजार का होता है और 4 महा में एक बार भुगतान किया जाता है । अभी तक सरकार ने कुल 18 किस्त आनी एक लाभुक किसान को 36 हजार रुपए का भुगतान कर चुकी है और 19 वीं किस्त का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।
अगर ये सब सही है तो मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जो किसान अपना रजिस्ट्रेशन कराए हैं यह लाभ उसी को मिलता है। जमीन का विवरण जुड़ा होना चाहिए ( लैंड सीडिंग) आधार से खाता जुड़ा होना चाहिए ( आधार लिंक) ई केवाईसी अपडेट होना चाहिए । रजिस्टर किसान के खाता का डीबीटी मोड़ चालु होना चाहिए जिस भी किसान का ये सब कंप्लीट नहीं होगा उसे अगली किस्त नहीं मिलेगी।
रांची: बीआईटी मेसरा (भारतीय विज्ञान संस्थान) के प्लेटिनम जुबली समारोह के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए रांची आ रही है राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ।
बीआईटी मेसरा का यह समारोह 15 फरवरी से लेकर 15 जुलाई तक चलेगा। 15 फरवरी को उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। समारोह में बिरला ग्रुप के चेयरमैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
पांच महीने तक चलेगा जुबली समारोह
बीआईटी मेसरा के जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीआईटी मेसरा की स्थापना का 70 साल पूरे होने के अवसर पर अपने प्लेटिनम जुबली समारोह का आयोजन कर रही है। पांच महीने तक चलने वाले जुबली समारोह में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
सीएम हेमंत भी समारोह में होंगे शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 फरवरी सुबह 10 बजे बी आई टी मेसरा पहुंचेंगी। जहां बिरला ग्रुप के चेयरमैन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी समारोह में शामिल होंगे। बी आई टी मेसरा की स्थापना वर्ष 1995 में हुई थी, और इस वर्ष संस्थान अपने 70 वर्षों का इतिहास मना रहा है। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो शिक्षा, नवाचार और समाज के उत्थान में BIT मेसरा की योगदान को रेखांकित करेगा। समारोह में राष्ट्रपति , राज्यपाल मुख्यमंत्री के अलावा देश-विदेश के प्रमुख व्यक्ति और संस्थान से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे।
जामताड़ा राष्ट्रीय जनता दल का आज से जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में मिहिजाम के हांसिपहाडी में एक समाहरोह आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान पहुँचे। वहीं कार्यक्रम में सदस्यता प्रभारी सत्रुघ्न यादव, प्रदेश महासचिव सतपाल यादव व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर मीडिया से बात करते हुए सुरेश पासवान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दिशा निर्देश पर सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज जामताड़ा से किया गया है। हमारी पार्टी की सदस्यता अभियान में हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़ कर सदस्य बन रहे हैं। हमलोग पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चला रहे हैं।
वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हमलोग जिला स्तर से लेकर गाँव गाँव जाकर नये सदस्य बना कर पार्टी को मजबूत करेंगे। इसके लिए युद्व स्तर पर काम कर रहे हैं । सदस्यता को लेकर जो टारगेट मिला है उसे पूरा करेंगे।
देवघर देश भर में साइबर अपराधी के गढ़ के रूप में झारखंड का जामताड़ा जिला का कर्माटाड़ जाना जाता है ।
लेकिन धीरे धीरे साइबर ने पैर पसारना शुरू किया और अब देवघर जिला भी साइबर क्राइम के मामले में अबल दर्जे पर है। साइबर अपराधियों के विरुद्ध देवघर पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है हर रोज साइबर अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है और पुलिस को कामयाबी भी मिल रही है।
घोरपरास और घोरलास जंगल साइबर का बना ठिकाना
देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल और जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास जंगल में साइबर अपना ठिकाना बनाए हुए है। जहां पर पुलिस लगातार छापेमारी कर साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रही है। रविवार के दिन पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और
वसंत पंचमी के दिन 5 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार
खुशवंत कुमार दास उम्र 21 वर्ष पिता सुधीर दास, गाम गोनैया, थाना पथरौल , रमेश दास उम्र 23 वर्ष पिता महादेव महरा, ग्राम बेलटिकरी, थाना देवीपुर , मनोज कुमार दास उम्र 25 वर्ष पिता कामू दास, ग्राम चरकमारा, थाना सारठ संजीत कुमार दास उम्र 20 वर्ष पिता सुभाष चन्द्र दास, ग्राम सिमरातरी, थाना पथरौल, अलीमुद्दीन अंसारी उम्र 22 वर्ष पिता नौशाद मियां, ग्राम रघुवाडीह, थाना खागाअमित दास उम्र 22 वर्ष पिता शुकर दास, ग्राम गोविन्दपुर, थाना जसीडीह , ओमकार सिंह उम्र 22 वर्ष पिता रमेश सिंह ग्राम जमनी, थाना जसीडीह सभी जिला देवघर के है। गिरफ्तार अभियुक्तों एवं किशोर के पास से बरामद सामग्री । 8 मोबाईल और 14 सिम कार्ड को बरामद किया गया इन अभियुक्तों के पास से प्रतिबिंब पोर्टल के रजिस्टर्ड 05 मोबाइल नंबरों को को भी जप्त किया है।
रांची केंद्रीय बजट पर झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निराशा जताई है। झामुमो ने दावा किया कि बजट में झारखंड की अनदेखी की गई। सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाया कि निर्मला सीतारमण के बजट में राज्य और इसके लोगों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। कहा कि बजट में झारखंड के लिए कुछ भी प्रस्तावित नहीं किया गया है।
पड़ोसी राज्य बिहार को कई परियोजनाएं दी गयी हैं। वहीं, झारखंड और उसके लोगों की पूरी तरह उपेक्षा की गयी है। झामुमो ने आरोप लगाया कि झारखंड के खनिज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।
बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य : नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। केन्द्र सरकार का यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केन्द्रद्वारा देश के विकास की गति को और बढ़ाने के लिये कई कदम उठाये गये हैं। बजट में बिहार के लिये जो घोषणाएं की गयी है, उनसे बिहार के विकास को और गति मिलेगी। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए राज्य में मखाना बोर्ड की स्थापना से मखाना किसानों को लाभ मिलेगा। राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा मिलने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ेगी।
गोली के घाव पर मरहम पट्टी है बजट : राहुल गांधी
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट के बारे में कहा है कि गोली लगने के घाव पर मरहम पट्टी को गई है। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए आम बजट पर पीएम मोदी ने कहा कि आज देश विकास भी, विरासत भी के मंत्र को लेकर चल रहा है और इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। बजट में नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक वार्षिक आय को कर के दायरे से मुक्त रखा गया है। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है।
बजट में पश्चिम बंगाल से अन्याय : टीएमसी
कोलकाता टीएमसी ने आम बजट की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। टीएमसी के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल ने 18 भाजपा सांसदों को संसद में भेजा था, तब भी राज्य के साथ अन्याय हुआ था। इस बार भी राज्य को बजट में पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने इस बजट को वोट-उन्मुख बताते हुए कहा कि इसे बिहार विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पूर्व वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य आर्थिक सलाहकार अमित मित्रा ने भी बजट पर नाराजगी जताई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विकसित भारत के विजन के साथ वित्तमंत्री ने बजट पेश किया है। गरीबों और समाज के हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। बजट में 2047 में विकसित भारत की झलक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भारत मेडिकल पर्यटन का केंद्र बनेगा । जिला अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर की शुरुआत से कैंसर रोगियों को राहत मिलेगी। गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती करने का फैसला सराहनीय है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री बजट में भविष्य के भारत की झलक दिखती है । बजट किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और माध्यम उद्योगों की बेहतरी के साथ देश को विकसित भारत बनाने का खाका है।
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है। किसानों, एमएसएमई, नवाचार समेत अन्य क्षेत्रों में सुधार से देश को नई ताकत मिलेगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद आम बजट में मध्यम वर्ग को थोड़ी राहत दी गई है, लेकिन देश में बड़े हिस्से की उपेक्षा हुई है। ऐसे बहुत कम लोग हैं जो कर चुकाने लायक कमाते हैं।
अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष एवं सांसद केंद्र के पास देश की जनता के लिए कोई विजन नहीं है। बजट किसान, नौजवान, गरीब विरोधी है। केंद्र बजट के आंकड़े के साथ महाकुम्भ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के आंकड़े भी दे।
एमके स्टालिन, मुख्यमंत्री, तमिलनाडु : तमिलनाडु को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। कई मांगें रखने के बावजूद, केंद्र के पास कम से कम एक मांग की पुष्टि करने और बजट में इसकी घोषणा करने का दिल नहीं है।
देवघर : विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वसंत पंचमी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा पर जलाभिषेक के लिए पहुंचे हैं। आपको बता दे कि वसंत पंचमी में बाबा भोलेनाथ के भक्त बाबा को तिलक लगाने के लिए पहुंचते हैं जिसे तिलकहरु के नाम से जाना जाता है।
शिव विवाह से पहले बिहार के मिथिला के तिलकहरू बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं और बाबा को तिलक लगाते हैं उसके बाद महाशिवरात्रि में बाबा का विवाह होता है।
स्कूल कॉलेज और स्टेडियम में तिलकहरू का जत्था
देवघर शहर के तमाम स्कूल कॉलेज और स्टेडियम में तिलकहरू का जत्था देखने को मिल रहा है। तिलकहरू की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली है। देवघर उपायुक्त विशाल सागर ने मंदिर परिसर और रूट लाईन का निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरूस्त करने का आदेश दिया। आपातकालीन निकास द्वारा को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश मानसिंघी मानसरोवर से बीआईपी गेट से लेकर बाबा मंदिर तक बने लाइन में आपातकालीन निकास के लिए लगे सीढ़ी पूरी तरह से अतिक्रमण कर बंद कर दिया था जिसके बाद खबर लगी और उपायुक्त ने अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया और आपातकालीन निकास सीढ़ी को सुदृढ़ करने का आदेश दिया।
वसंत पंचमी में पूजा को लेकर व्यवस्था
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में दो तरह की व्यवस्था है एक समान लाइन जिसके माध्यम से श्रद्धालु अपना जल फूल माला लेकर लाइन में लग जाते हैं और बाबा पर जलाभिषेक करते हैं इसमें जैसी भीड़ रहती है उस हिसाब से पूजा में समय लगता है। शीघ्र दर्शनम: शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से दर्शन करने की सुविधा उपलब्ध है। जिसके लिए श्रद्धालु को शुल्क चुकाना पड़ता है। शीघ्र दर्शनम कूपन की कीमत आम दिनों में 300 रुपया हैं वही खास दिनों में 600 रुपया निर्धारित किया गया है। शीघ्र दर्शनम कूपन के लिए मंदिर के समीप काउंटर खोले गए हैं जहां से श्रद्धालु अपना कूपन खरीदते हैं।
शीघ्र दर्शनम कूपन का दाम कब कितना
नया साल (एक जनवरी) , वसंत पंचमी और महाशिवरात्रि में कूपन की कीमत 600 रुपया होता है। वही सावन और भादौ दो माह कूपन की कीमत 600 रहता है बाकी के दिनों में 300 रुपया रहता है। सावन माह के सोमवारी के दिन शीघ्र दर्शनम की सुविधा बंद रहती है।
केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित मंत्री को धन्यवाद रेलवे अगले 2 से 3 वर्षों में 200 नई वंदे भारत ट्रेनें, 100 अमृत भारत ट्रेनें, 50 नामो भारत रैपिड रेल और 17,500 सामान्य नॉन-एसी कोच यात्रियों के सफर के अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।
भारतीय रेलवे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मालवाहक रेलवे बनने के लिए तैयार, इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 1.6 बिलियन टन कार्गो ले जाने का लक्ष्य। केंद्रीय बजट में बड़े आवंटन के चलते, भारतीय रेलवे देशभर में यात्रा को तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए तैयार है। अगले दो से तीन वर्षों में 200 नई वंदे भारत ट्रेनें, 100 अमृत भारत ट्रेनें, 50 नामो भारत रैपिड रेल और 17,500 सामान्य नॉन-एसी कोच आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नई ट्रेनें और आधुनिक कोच निम्न एवं मध्यम वर्ग के यात्रियों को बहुत लाभ देंगे।रेलवे, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के लिए एक रोड मैप है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मालवाहक रेलवे बनने के लिए तैयार है
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 1.6 बिलियन टन कार्गो ले जाने का लक्ष्य रखते हुए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मालवाहक रेलवे बनने के लिए तैयार है। हाई-स्पीड ट्रेनों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक 250 किमी प्रति घंटे की गति को समर्थन देने वाले 7,000 किमी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का लक्ष्य रख रहा है। स्थिरता पर बात करते हुए, उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक 100% विद्युतीकरण हासिल कर लेगा। साथ ही, बजट में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों को गैर-जीवाश्म ऊर्जा स्रोत के रूप में अपनाने की घोषणा की गई है, और भारतीय रेलवे अपने विद्युतीकरण प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
क्या सीता की होगी घर वापसी या सिर्फ कल्पना को ही मिलेगी नई ज़िम्मेदारी ?
दुमका झारखंड की उप राजधानी दुमका में 2 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 46 वां स्थापना दिवस है जिसे झारखंड दिवस के रूप में जेएमएम मनाती है। झारखंड दिवस इस पर्व को ऐतिहासिक बनाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है । झंडा और बैनर से पूरे शहर को पाट दिया गया है। शहीदों की याद में तोरण द्वार बनाए गए हैं।
विधायक बसंत ने कार्यक्रम की संभाली कमान
इस दिवस को सफलतापूर्वक मनाने के लिए दुमका से जेएमएम के विधायक बसंत सोरेन ने खुद कमान संभल रखा है । 1 तारीख को सभी अलग अलग प्रखंडों के पंचायतों को बसें उपलब्ध करा दी गई है। कल दोपहर से लोगों का आना शुरू हो जायेगा। लोग अपने पारम्परिक अस्त्र शस्त्र को लेकर पहले एसपी कॉलेज दुमका पहुंचेंगे फिर वहां से पैदल रैली निकाल कर पोखरा चौक, टीन बाजार होते हुए गांधी मैदान में समाहित हो जाएंगे ।
दिशाेम गुरु शिबू सोरेन रहेंगे उपस्थित
जहां खुले आकाश के नीचे आधी रात तक नेताओं के भाषणों को सुनेंगे और अंत में दिसॉम गुरु शिबू सोरेन के भाषणों के जरिए उनके संदेशों को लेकर वापस गांव की ओर लौट जाएंगे । झारखंड मुक्ति मोर्चा इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने के साथ -साथ अपनी शक्ति का भी एहसास करने की कोशिश करेगा । बताया जा रहा है कि संथाल परगना के सभी 6 जिलों से लोग गाड़ियों के माध्यम से पहुंचेंगे । इस सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी 34 विधायक मंत्री और सांसद सभा में सम्मिलित होंगे ।
सीता सोरेन की घर वापसी की चर्चा जोरों पर
हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन लोकसभा चुनाव के दौरान जेएमएम छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थी। जिसके बाद भाजपा ने उसे दुमका लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरा जहां हार का सामना करना पड़ा वही विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सीता सोरेन को जामताड़ा से प्रत्याशी बनाया वहां भी जीत दर्ज नहीं कर पाई हालांकि बीजेपी ने सीता सोरेन के ऊपर किए गए टिप्पणी को लेकर पूरे झारखंड प्रचार प्रसार किया मुद्दा बनाया लेकिन उसका लाभ न बीजेपी को हुआ न ही सीता को और जामताड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी ने जीत दर्ज किया । चर्चा यह है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर पूरा परिवार जमा हुआ था और वापस जेएमएम में शामिल होने को लेकर बात हुई है। हालांकि बसंत सोरेन ने इसका खंडन किया कहा ना इधर से अप्रोच हुआ है ना उधर से अब देखना है कल किया होता है। वही सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन को भी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने को लेकर भी चर्चा हो रही है।
दिशोम गुरु के साथ सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना भी रहेगी
पिछले साल हेमंत सोरेन जेल में थे और कल्पना सोरेन भी उतनी एक्टिव नहीं थी लेकिन इस बार सरकार भी है खुद हेमंत सोरेन सीएम है और कल्पना ने भी कमान संभाली है तो निश्चित रूप से इस बार गांधी मैदान में कुछ अलग नजारा 2 फरवरी को देखने को मिल सकता है।
पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त ने स्थल का किया निरक्षण
गुरु जी के सभा में उपस्थित होने मे संदेह है चुंकि गुरूजी बीमार चल रहे है । इधर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की है । रास्तों को आने जाने के लिए पूरी तरह खुली रहेंगे। पूरे शहर में पुरुष एवं महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे ।
साथ ही जिले के उपयुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा कि रविवार को सीएम दुमका दौरे के लिए पहुंचेंगे साथ में कई मंत्री के भी आने के असार हैं । उसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ गांधी मैदान का दौरा किया। स्टेज का मुआवना किया यहां पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए है।
जमशेदपुर पश्चिम के जेडीयू विधायक सरयू राय ने एमजीएम अस्पताल और नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया, इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के दावे पर कई गंभीर सवाल उठाए।
एमजीएम अस्पताल को नए मेडिकल अस्पताल में शिफ्ट करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि नए अस्पताल में ना बिजली ना पानी ना उपकरण और ना ही स्टाफ कैसे मरीजों का इलाज होगा। सरयू राय नें कहा कि स्वास्थ्य सचिव से बात कर पहले इस व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग करेंगे।
फिर एमजीएम अस्पताल नए भवन में शिफ्ट होगा। मरीज को भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा l सरयू राय एम जी एम अस्पताल और नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में सभी व्यवस्था को बारीकी से देखा और खुद का भी चेकअप कराया और मीडिया से बात करते हुए कहा कि नए अस्पताल में सभी व्यवस्था जब तक दुरुस्त नहीं हो जाती है तब तक अस्पताल को शिफ्ट नहीं किया जाएगा इसको लेकर हम बात करेंगे।
लेकिन देखिए राशन डीलर के समर्थन में क्यों उतरे 200 राशन कार्डधारी
देवघर अकसर आप जन वितरण प्रणाली (राशन डीलर) के दुकानदार की शिकायत करते लोगो को देखा होगा । जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा दिए जा रहे राशन का वितरण किया जाता है। अकसर लोग इसकी शिकायत करते देखे जाते हैं कभी कम राशन देने की शिकायत तो कभी पूरे माह का राशन वितरण नहीं करने की शिकायत
लेकिन पहली बार यह देखने को मिल रहा है कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के समर्थन में कार्डधारी (लाभुक) उतरे हैं। मामला देवघर जिला के मानपुर पंचायत क्षेत्र के धोबवा गांव का है जहां कुछ कार्डधारी के शिकायत पर सावित्री स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) द्वारा संचालित दुकानदार को निलंबित कर दिया गया।
जिसके बाद निलंबन वापस कराने को लेकर सैकड़ों राशन कार्डधारी पहुंच गए समाहरणाल और डीसी से मिलकर निलंबन वापस करने की मांग कर दिया । ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग 200 से अधिक कार्डधारी हैं और कभी किसी तरह की कोई परेशानी राशन डीलर से नहीं हुई है कोई शिकायत भी अभी तक हमलोग नहीं किए हैं।
कुछ दो चार लोगों के कारण और जाती भेदभाव के कारण राशन डीलर को निलंबित किया गया है हमलोग उपायुक्त से मिलने पहुंचे थे मिलकर निलबंन को वापस करने को लेकर आवेदन दे रहे हैं ।