झारखंड की आवाज

- Page 98 of 145 -

Sawan Mela। श्रद्धालुओं को AI CHATBOT के माध्यम से मिलेगी मेला की जानकारी

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 में खामियां दिखने पर क्यूआर कोड स्कैन कर करें शिकायत, त्वरित होगा समस्या का निराकरण

1002859284

Deoghar उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और उनकी आवश्यकता पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। साथ ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विभिन्न नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस कड़ी में मेला क्षेत्र में AI CHATBOT के माध्यम से श्रद्धालु मेला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न आवश्यक जानकारी के साथ मार्ग मानचित्र, यातायात सहायता, आपातकालीन सेवा, ऑपरेटर से सम्पर्क, दिशा निर्देश, ठहरने की सुविधा, लाइव अपडेट्स एवं खोया एवं पाया उपरोक्त से संबंधित सुविधा पाने के लिए क्यू आर कोड को स्कैन करने की आवश्यकता है। इसके अलावा श्रावणी मेला के दौरान मेला क्षेत्र में असुविधा या कमी दिखने पर क्यू आर कोड को स्कैन कर तस्वीर के साथ समस्या को साझा कर सकते हैं, जिसके पश्चात 15 मिनट में समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही समस्या के मोनेटरिंग हेतु कंट्रोल रूम में एक विशेष सेल बनाया गया है, ताकि मानीटर पर समस्या दिखते ही उस पर तत्काल कार्य करते हुए समस्या का समाधान किया जा सके। इसके अलावा शौचालय, पानी, होल्डिंग प्वाइंट, प्रशासनिक शिविर और स्वास्थ्य शिविर में सुविधा नहीं मिल रही है। साफ-सफाई नहीं है या आप सुविधा से असंतुष्ट हैं अथवा कोई सुधार चाहते हैं या कांवरिया रूटलाइन या होल्डिंग प्वाइंट पर परेशानी है तो तत्काल उस जगह लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर तस्वीर के साथ समस्या को साझा कर सकते हैं। इस सुविधा हेतु बारकोड स्कैन करते ही गूगल पेपर खुलेगा। उसमें शिकायत करने का ऑप्शन आएगा। शिकायत भरने के बाद जरूरत हो तो तस्वीर भी साझा कर दें। आपकी ओर से किया गया शिकायत और अपलोड किया गया फोटो कंट्रोल रूम के सिस्टम में डाउनलोड होते ही उस पर संबंधित विभाग को टैग कर उसके समाधान का निर्देश दे दिया जाएगा, जिसके पश्चात मेला में प्रतिनियुक्त टीम वहां पहुंच जाएगी। सिस्टम को इस तरह विकसित किया गया है कि 15 मिनट में समस्या का समाधान हो जाना है, ताकि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

डीडीसी ने निष्क्रिय SHG को पुनः सक्रिय करने का दिया गया आदेश

1002859229

Deoghar उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना, सामाजिक विकास एवं सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में उप विकास आयुक्त ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं के स्थानांतरण (transition) की निगरानी प्रणाली को बेहतर किया जाए और 80% ट्रांजिशन लक्ष्य प्राप्त किया जाएं। साथ ही विद्यालयों में शौचालय की स्वच्छता और उपयोगिता सुनिश्चित करते हुए 100% शौचालय लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कमजोर प्रदर्शन वाले सूचकांकों को कम कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, तकनीक और व्यावसायिक प्रशिक्षण को पाठ्यक्रम में शामिल करने, समीक्षा बैठकों के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने, कमजोर प्रदर्शन वाले छात्रों की पहचान कर मूलभूत ज्ञान का परीक्षण कराने के निर्देश दिया गया।

जूनियर इंजीनियरों को स्थल भ्रमण कर सटीक और वास्तविक डेटा प्रस्तुत करने का निर्देश

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने “प्रोजेक्ट रेल” योजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुधार के निर्देश दिए गए ताकि जनांकिकीय संकेतकों में बेहतरी लाई जा सके। विद्यालयों में उपस्थिति और आरटीई (RTE) अनुपालन की निगरानी करने पर बल दिया गया। उपविकास आयुक्त ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ट्रांजिशन दर सुधार के लिए नवाचारी प्रयास साझा करने की बात कही और उनके कार्यान्वयन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा आधारभूत संरचना के संदर्भ में FHTC योजनांतर्गत जूनियर इंजीनियरों को स्थल भ्रमण कर सटीक और वास्तविक डेटा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित जानकारी को गूगल शीट पर अद्यतन करने का निर्देश दिया, जिसमें बीडीओ व जेई की टिप्पणियां शामिल होंगी।

ओडीएफ+ स्थिति को अद्यतन करने से पूर्व VWSC द्वारा बैठक कर जमीनी हकीकत का सत्यापन

साथ ही ओडीएफ+ स्थिति को अद्यतन करने से पूर्व VWSC द्वारा बैठक कर जमीनी हकीकत का सत्यापन अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, एक गांव को मॉडल गांव के रूप में चयनित कर सूक्ष्म कार्य योजना तैयार करने और पीएचईडी के सहयोग से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आगे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) के अंतर्गत 100% लक्ष्य प्राप्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही सामाजिक विकास के क्षेत्र में, निष्क्रिय स्वयं सहायता समूहों (RF-SHGs) को पुनः सक्रिय कर उन्हें 100% क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान (PM Disha) से जुड़े लंबित आंकड़ों को सुधारने हेतु नीति आयोग को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही फाइनेंशियल मैनेजमेंट डैशबोर्ड (FMD) के अंतर्गत 100% लक्ष्य प्राप्त करने हेतु विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित करने, फील्ड स्टाफ के भुगतान से जुड़ी समस्याओं को दूर करने तथा JSLPS के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्यों की पूर्ति करने का निर्देश दिया गया।

एमटीसी केंद्रों में प्रत्येक बेड पर एक महिला सुपरवाइजर (LS) की नियुक्ति करने का निर्दश

इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने एमटीसी केंद्रों में प्रत्येक बेड पर एक महिला सुपरवाइजर (LS) की नियुक्ति करने का निर्दश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया, साथ ही स्वास्थ्य विभाग की BTT टीम को भी इसमें सम्मिलित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क निर्माण विभाग से संबंधित चर्चा में भारतनेट परियोजना के अंतर्गत जिन सड़कों पर निर्माण कार्य के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हुई है, उन सभी सड़कों की सूची तैयार कर समाधान की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आगे उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि अगली समीक्षा बैठक से पूर्व सभी लक्ष्यों में 100% प्रगति सुनिश्चित की जाए और सभी स्तरों पर सक्रिय समन्वय एवं नवाचार के साथ कार्य किया जाए।

Bokaro News बोरिंग करने के दौरान निकली आग दहशत में है ग्रामीण

1002858307

बोकारो जिला में जब बोरिंग से पानी की जगह निकली आग। मची अफरा तफरी। आग की लपटे इतनी भयावह थी की लोग भयभीत हो गए। ग्रामीण पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए करा रहे थे बोरिंग लेकिन पानी के बदले निकली आग। बोकारो जिले के गोमिया के लटखुटा में बोरिंग से निकली आग, इलाके में मची अफरातफरी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका अंत में ONGC की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है इलाके में ऑयल एंड नेचुरल गैस का भंडार है। बताते चले की बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के आई एल थाना क्षेत्र के लटखुटा गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बोरिंग से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद गोमिया के बीडीओ और अंचल अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया और लोगों को सुरक्षा के मद्देनज़र वहां से हटने का निर्देश दिया गया। किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना टल गई और स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया।अधिकारियों ने कहा कि आग के कारणों की जांच की जाएगी और जब तक स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हो जाती, तब तक लोगों को उस स्थान से दूर रहने की सलाह दी गई है। लेकिन बताया जा रहा है की इस क्षेत्र में ऑयल एंड नेचुरल गैस का भंडार है और आए दिन इस तरह का मामला सामने आते रहा है। कभी खेत में आग की लपटे उठती है तो कभी बोरिंग में। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल है, हालांकि प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हालाकि बेरमो एसडीएम ने कहा की आग बुझा लिया गया है और ये घटना कल देर शाम की है। हालाकि कैमरे में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे।

बैद्यनाथ धाम से 15 किलोमिटर की दूरी पर स्थित रावण का हैलीपेड

देवघर जिला मुख्यालय से 15 किलोमिटर की दूरी पर स्थित त्रिकूट की पहचान युगों पुरानी है लेकिन त्रिकूट उस वक्त पूरे देश में चर्चा में आया ।

1002854996

जब रामनवमी के दिन त्रिकूट पर्वत स्थित रोपवे हादसा हुआ। और तीनों सेनाओं और एनडीआरफ, स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के द्वारा 3 दिनों तक रेस्क्यू करके रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला । आज हम बात करने वाले हैं दशानन रावण से जुड़ी त्रिकूट के बारे में स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, त्रिकूट पर्वत को रावण का हेलीपैड कहा जाता है। स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है की जब देवघर में भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग स्थापित हो गया। तब रावण लंका से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने के लिए आते थे और वो अपने पुष्पक विमान से आते थे ।

1002854901

रावण पुष्पक विमान को त्रिकूट पर्वत के ऊपरी हिस्से पर उतारते थे और वहां से फिर देवघर पूजा अर्चना करने पहुंचते थे। ऐसा माना जाता है की अभी के समय में कोई भी विमान रडार देखकर उतरता है। उस समय रडार का काम दीपक करता था। त्रिकूट पर्वत के ऊपर में एक दीपक की तरह आज भी मौजूद हैं जो हमेशा जलता रहता था और रावण अपना पुष्पक विमान उसी जलते दीपक को देखकर त्रिकूट पर्वत पर उतारते थे। जो आज भी मौजूद हैं और जब तीर्थ यात्री बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर लेते है उसके बाद भारी संख्या में श्रद्धालु त्रिकूट पर्वत पर रावण का हैलीपेड देखने जरूर जाता है।

रावण के हैलीपेड के अलावा त्रिकूट में

नारायण शिला विशाल चट्टानों पर चढ़कर नारायण शिला तक पहुंच सकता है और लोग अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति के लिए 12 इंच के अंतर से गुजरते हैं।

1002854903 1

अंधेरी गुफा/रावण गुफा सुरक्षा कारणों से इस स्थान पर आम जनता का प्रवेश वर्जित है हाथी के आकार की चट्टान और शेष नाग के आकार का पत्थर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र ।

प्राचीन झरना त्रिकूट पर्वत एक प्राचीन झरना भी निकला हैं जिसके माध्यम से सालों भर पानी निकलता रहता है और उसके उदगम स्थल के बारे अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

बेघर होने के बाद वर्षों से मुआवजा की आस लिए दर दर भटक रहा विस्थापित दिव्यांग

1002852915

हजारीबाग में विस्थापन का दर्द कितना भयावह है इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है एक हंसता खेलता घर परिवार सब बिखेरने का दर्द उस पर पारितोषिक मुआवजा राशि का मिलना वर्षों तक दर दर भटकना विस्थापित के ज़ख्म को गहरा कर देता है उस पर दिव्यांग विस्थापित होना कितना मुश्किल है इसकी बानगी मंगलवार को उपायुक्त हजारीबाग के कार्यालय के बाहर देखने को मिला जब ग्राम पिपरा पोस्ट सिघरावां प्रखंड चौपारण के रहने वाले दिव्यांग राजेश राजेश कुमार मंगलवार को दोपहर एक बजे उपायुक्त हजारीबाग के कार्यालय से मुआवजा की आस लिए निराश लौटे उपायुक्त को दिये आवेदन में इन्होंने कहा है कि नेशनल हाईवे के 2 के चौड़ीकरण में इनकी भूमि का अधिग्रहण 2018 में किया गया तथा इनके आवास को भी तोड़ दिया जमीन का मुआवजा तो मिला लेकिन नेशनल हाईवे के कर्मचारियों की शिथिलता के कारण मकान का मुआवजा नहीं मिला सका इस मामले को उस समय के सांसद जयंत सिन्हा ने इस मामले को संज्ञान में लेकर एनएचआई को 2022 में पत्र लिखा उसके बाद अधिकारी सक्रिय हुए लेकिन आज तक दिव्यांग को मुआवजा नहीं मिला पाया है अपने ही मकान का मुआवजा मांगने आज उपायुक्त से फरियाद लगानें लाचार दिव्यांग वापस लौट गया क्योंकि उपायुक्त कार्यालय से बाहर थे अब देखना होगा कि दिव्यांग विस्थापित को कब तक मुआवजा मिल पाता है यह संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर निर्भर करता है।

स्वास्थ्य विभाग में पदाधिकारीयो का ट्रांसफर पोस्टिंग देखिए पूरी लिस्ट

रांची स्वास्थ्य विभाग में पदाधिकारीयो का ट्रांसफर पोस्टिंग देखिए पूरी लिस्ट

1002853178

देवघर सिविल सर्जन बने डॉ. युगल किशोर चौधरी

1002853177
1002853178 1
1002853179
1002853180

Sawan Mela News। श्रावणी मेला को लेकर देवघर सज धज कर हुआ तैयार

1002853130

देवघर राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को विभिन्न रंगीन लाइटों से सजाने का कार्य किया गया है। साथ ही सभी विद्युत पोलों को स्पाईरल लाईट से सुसज्जित किया गया है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में रंग-बिरंगे छोटे-छोटे विद्युत बल्बों की लड़ी लगायी गयी है एवं तोरण द्वार का निर्माण किया गया है।इसके अलावा मेला क्षेत्र में डेकोरेटिव लाइट, डिजाइनर लाइट व रंग-बिरंगे स्पाईरल लाईट से सुसज्जित विद्युत पोल की सुंदरता परस्पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। सिर्फ इतना हीं नहीं इसकी सुन्दरता रात्रि के समय देखने से ऐसा लगता है मानो किसी समारोह या उत्सव में पहुँचे हो। वर्तमान में मंदिर के आस-पास के क्षेत्र, शिवगंगा तट, नेहरू पार्क, बाजार एवं कावड़िया पथ, रुटलाइन व मेला क्षेत्र के अन्य जगहों पर इन लाईटों को जगमगाते हुए आसानी से देखा जा सकता हे। जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला में इन लाईटों को लगाने का मुख्य उद्देश्य यहाँ आए कांवरियों को सुखद अनुभूति प्रदान करना हैं; ताकि यहाँ के साज-सज्जा और सुन्दरता उनके मानस पटल में अविस्मरणीय रूप से लम्बे समय तक अंकित रह सकें।

Sawan Mela Deoghar। श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक

1002853123

देवघर मंत्री, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, आपदा प्रबंधन विभाग डॉ0 इरफान अंसारी की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला, 2025 में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुविधा, खाद्य आपूर्ति व आपदा प्रबंधन को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक देवघर परिसदन सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी/आपदा प्रबंधन/खाद्य सुरक्षा से संबंधित कार्यों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से तैयारी के बारे में बताया, जिसपर मंत्री ने पूर्णतः संतुष्टि जाहिर की।

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा श्रावणी मेला के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई

श्रावणी मेला के अवसर पर मंत्री स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने अस्थायी चिकित्सालयों, प्राथमिक उपचार केंद्रों, एंबुलेंस व्यवस्था तथा दवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की चिकित्सा सहायता में कोई कठिनाई न हो।समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने स्वच्छता, पीने के पानी की व्यवस्था तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। मंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि श्रावणी मेला में आगंतुक श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

32 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है

इस हेतु पूरे मेला क्षेत्र में 32 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। इसके अलावे जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाया गया है। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में 41 एम्बुलेंसों को अलग-अलग जगहों पर रखा गया है एवं 160 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न पालियों में की गई है। श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इस हेतु राज्य सरकार व जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस हेतु 300 स्पेशल तरह के दवाओं को मंगाया गया है, ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से आसानी से निपटा जा सके। देवघर एम्स को पूरी तरह तैयारी में रहने को कहा गया है।

आपदा प्रबंधन एक जटिल व महत्वपूर्ण कार्य जिसे बेहतर तरीके से अंजाम दिया जाएगा-मंत्री

मंत्री डॉ0 इरफान अंसारी ने कहा कि श्रावणी मेला जैसे बड़े आयोजन में आपदा प्रबंधन एक जटिल और महत्वपूर्ण कार्य होता है। इस दौरान हमारा यह कर्तव्य बनता है कि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित जलार्पण सुनिश्चित करा सके। राज्य सरकार व जिला प्रशासन श्रावणी मेला 2025 में आगंतुक श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा व किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही इनके द्वारा यह भी जानकारी दी कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जो किसी भी आपदा के परिस्थिति से निपटने हेतु तैयार रहेंगे। बैठक में उपरोक्त के अलावे विधायक देवघर सुरेश पासवान, विधायक सारठ उदय शंकर सिंह, विधायक जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर, निदेशक अभियान (एन0एच0एम) शशी प्रकाश झा, एम डी कॉरपोरेशन अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग, उपविकास आयुक्त पियुष सिन्हा, एम्स देवघर के निदेशक सौरभ वार्ष्णेय, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सिविल सर्जन देवघर डॉ युगल किशोर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री Hafijul Hussen से अस्पताल में की मुलाकात

1002852016

दिल्ली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री हफीजूल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना पिछले दिनों गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हार्ट सर्जरी हुई थी। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने अस्पताल में मुलाकात कर स्वास्थ्य का हाल चाल जाना और मरांग बुरु से शीघ्र स्वस्थ होने का कामना किया ।

Basukinath Mandir में सावन में अरघा से होगा जलार्पण

दुमका राज्य के पर्यटक मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू देवघर परिसदन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया।

1002851787

बैठक के ठीक बाद बासुकीनाथ मंदिर सभागार में पंडा समाज के साथ जिले के एसपी पीतांबर सिंह खरवार और अनुमंडल पदाधिकारी दुमका कौशल कुमार बैठक किया।एसपी ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान कोई भी खास नहीं होगा सभी खास और सभी आम श्रद्धालु होंगे। भीड़ को देखते हुए अरघा सिस्टम से जलार्पण कराए जाएंगे।

Jamshedpur News। बिष्टुपुर माइकल जॉन में शिक्षा मंत्री Ramdas Soren का घेराव

1002851725 1

जमशेदपुर के बिष्टुपुर माइकल जॉन में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का घेराव। 11वीं और 12वीं क्लास की सैकड़ो छात्राओं ने शिक्षा मंत्री का किया घेराव। काफीले के आगे आकर छात्राओं ने शिक्षा मंत्री को रोका और अपनी समस्या को बारीकी से रखी ।

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के सामने 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने मंत्री के पास अपनी मांग रखी और कहा कि 6 महीने के लिए कॉलेज ना बदला जाए। शिक्षा मंत्री हमारे भविष्य से ना खेले, लगभग आधे घंटे तक शिक्षा मंत्री को छात्राओं ने घेरे में रखा मंत्री ने छात्राओं की बातों को सुना और मदद का भरोसा दिलाया इस बीच मंत्री को बॉडीगार्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्राओं के बीच से निकाल कर ले गए। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के माइकल जॉन कि घटना l

जमशेदपुर में 17 सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों की देशव्यापीआम हड़ताल

1002850176

जमशेदपुर में 17 सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों की देशव्यापी
आम हड़ताल 9 जुलाई को अहावन कि गई है, कोल्हान में दिखेगा व्यापक असर ट्रेड यूनियन सड़क पर उग्र आंदोलन करेगा। देशव्यापी मजदूर आंदोलन के तहत 9 जुलाई को कोल्हान क्षेत्र समेत पूरे भारत में हड़ताल आयोजित की जाएगी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र कर्मचारी महासंघों के संयुक्त मंच ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. जमशेदपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में मंच के नेताओं ने बताया कि यह हड़ताल मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, चार श्रम संहिताओं की वापसी और श्रमिकों के शोषण के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की शुरुआत होगी । मंच ने जानकारी दी कि पहले यह ह़ताल 20 मई को
प्रस्तावित थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई जघन्य घटना के बाद उत्पन्न संवेदनशील स्थिति को देखते हुए इसे स्थंगित कर 9 जुलाई को पुनर्निधारित किया गया। इसके बाद से मजदूर संगठनों द्वारा 17 सूत्री मांगों को लेकर जनजागरूकता अभियान, प्रचार- प्रसार और जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे
हैं l

Deoghar Cyber Crime। शिक्षा विभाग के अधिकारी को साइबर ठग ने बनाया शिकार

IMG 20250222 215738

देवघर जिला के नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन के निवासी एक रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी को साइबर ठग ने अपना ठगी का शिकार बना लिया गया। साइबर ठग ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को खुद को उनका परिचित वाला बताकर ठगी कर लिया। लिखित आवेदन के अनुसार ठग ने पीड़ित को फोन कर पहले हालचाल पूछा और विश्वास में लेने के बाद मदद केनाम पर 30505 की ठगी कर ली।

परिचित बताकर बेटी के बीमार होने की बात कहकर किया ठगी

साइबर ठग ने रिटायर्ड अधिकारी को फोन कर खुद को उनका जान-पहचान वाला बताया और कहा कि मेरा नंबर सेव कर लें, फिर कुछ समय बाद उसने कॉल कर बताया कि उसकी बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उसने यह भी बताया कि उसके मोबाइल नंबर से ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पा रहा है, इसलिए कुछ देर के लिए मदद चाहिए ठग ने जल्द पैसे वापस करने का भरोसा दिलाते हुए अधिकारी से 10 हजार, 15 हजार, 4505 और 1000 रुपए चार बार में कुल 30505 की राशि अपने अपने यूपीआइ नंबर पर ट्रांसफर करवा लिया। पैसे भेजने के बाद जब ने दोबारा कॉल लगाया तो ठग का नंबर स्विच ऑफ बताने लगा तब पीड़ित को लगा कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है और फिर पीड़ित ने साइबर थाना में जाकर घटना की लिखित शिकायत दी है। वहीं उन्होनें एनसीआरपी पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है । साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुनील ने ली प्रतिज्ञा 1500 कि०मी० मां वैष्णो देवी की दंडवत करेंगे यात्रा

1002847320

मध्यप्रदेश के ग्राम बासौरा जिला महोबा के सुनील ने ली प्रतिज्ञा 1500 किमी मां वैष्णो देवी की दंडवत यात्रा करेंगे। महोबा के ग्राम बसौरा से मां वैष्णो देवी की 1500 किलोमीटर की दंडवत यात्रा। यह यात्रा बड़े ही कठिन परिश्रम से हो पाएगी। सोमवार को दंडवत यात्रा करते-करते 25 दिन बीत चुके हैं, और यह यात्रा जारी है आज नौगांव के फोरलाइन ब्रिज निकलती हुई। महोबा से नौगांव तक की ग्राम वासियों ने पूर्ण सहयोग किया, और गांव वासियों ने स्वागत करते हुए जय माता दी के नारे लगाकर हौसला बढ़ाया। यह दंडवत यात्रा का सफर डेढ़ से दो साल का है। प्रतिदिन 3 से 4 किमी तक दंडवत यात्रा कर रहे। और गांव, शहर में रात को विश्राम के लिए सभी लोगों द्वारा अपने -अपने घरों में व्यवस्था की जा हैं। सुनील के साथ इस दंडवत यात्रा मे उनके साथ हर गांव से लोग थोड़ी – थोड़ी दूर तक सहयोग करने के लिए जा रहे हैं।

झारखंड की खेल संस्कृति आज नई ऊंचाइयों को छू रही है : राज्यपाल

1002847181

जमशेदपुर इंडियन आर्म्ड फोर्स के द्वारा आयोजित 134 वा इंडियन ऑयल डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट टूर्नामेंट की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है। इस फुटबाल टूर्नामेंट में 24 टीम भाग ले रही है और जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 6 मैच खेला जाना है। आज एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में ट्रॉफी टूर कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर फुटबॉल लवर के अलावा कई लोग उपस्थित थे। ट्रेफिक टूर कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर के विभिन्न जगहों पर ट्रॉफी को आम लोगों के देखने के लिए रखा जाएगा वही आप को बता दे एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप है। वही इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा की इस आयोजन से जमशेदपुर नहीं पूरे राज्य गुरवानित महसूस कर रही है। फुटबॉल केवल खेल नहीं बल्कि खेल भावना है। हमारे खिलाड़ी छोटे प्रखंडों से निकलकर राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। झारखंड की खेल संस्कृति आज नई ऊंचाइयों को छू रही है।