देवघर// पुलिस ने एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही विफल कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने पांच संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक फ्रोंक्स कार बरामद की गई है।
अवैध हथियार और कारतूस बरामद
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध सफेद रंग की फ्रोंक्स कार को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन से अवैध हथियार और कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने शैलेश कुमार दास, अरविंद कुमार दास, गोलू महथा उर्फ गोलू पासी, लल्ला झा तथा रोहन तुरी उर्फ विजय तुरी को गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपी रिखिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 216/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं।
