
देवघर // नगर निगम चुनाव 2026 नगरपालिका आम चुनाव, 2026 के तहत कल दिनांक 23 फरवरी को देवघर नगर निगम व मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर आज कुमैठा स्टेडियम में निर्मित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। इस दौरान सुबह 08:00 बजे से हीं सभी वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर दण्डाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी, मतदान कर्मी, सुरक्षा कर्मी व अन्य कर्मी डिस्पैच सेंटर से बैलेट बॉक्स व अन्य चुनाव संबंधी सामग्री को लेकर अपने-अपने मतदान केन्द्रों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
