रांची // रांची नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती राजधानी रांची के मनातु स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है। मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो, 11495 मतों से आगे चल रही हैं। डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना में पहले राउंड में रोशनी को 41278 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थित पूर्व मेयर रमा खलखो को 29783 मत ही मिले हैं।
देखिए कहां से कौन जीते
- पहले राउंड में वार्ड संख्या 01 में नकुल तिर्की,
- वार्ड 02 से सबिता कच्छप,
- वार्ड 07 मीनू देवी,
- वार्ड 19 में मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो की ननद गीता कुमारी,
- वार्ड 20 में सुनील यादव,
- वार्ड 25 से सुषमा राज,
- वार्ड 26 में प्रदीप कुमार अग्रवाल,
- वार्ड 31 में नीरज कुमार,
- वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह,
- वार्ड 38 अवधेश ठाकुर,
- वार्ड 48 में प्रदीप मिंज और
- वार्ड 49 से जमीला खातून ने जीत दर्ज कर ली है।
हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
वहीं मतगणना केंद्रों के बाहर जीतने वाले प्रत्याशियों और समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं अन्य प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार रुझानों पर नजर बनाए हुए हैं। पहले राउंड की गिनती के बाद अब दूसरे राउंड की गिनती शुरू हो गई है। वार्ड 2, 3, 8, 9, 10, 14, 15, 20, 21, 26, 27, 28, 32, 33, 39, 40, 43, 45, 49 और 50 की मतों की गिनती की जा रही है।
देवघर नगर निगम चुनाव
- विजय वार्ड पार्षद प्रत्याशी
- 1. संदीप कुमार
- 2. प्रतिभा देवी
- 3. राज किशोर राव
- 4. पंकज कुमार
- 5. टिप चटर्जी
- 6. सीमा सिंह
- 7. रुबी श्री
- 8. मंजू देवी
- 9. शर्बर शेख
- 10. बुटनी देवी
- 11. किरण वर्मा
- 12. अनूप बरनवाल
- 13. मृत्युंजय राउत
- 14. भूषण दुबे
- 15. दिलखुश कुमार
- 16 माया देवी
- 17 किरणकुमारी
- वार्ड 18 शैलजा देवी विजय…
- वार्ड 19 सोनी केशरी विजय
- वार्ड 20 चांदनी चौधरी
- वार्ड 21 भारती देवी विजय
- वार्ड 22 अर्पणा देवी जीती
- वार्ड 23 शैलेश चरण मिश्र
देवघर नगर निगम मेयर पद के द्वितीय राउंड के बाद नतीजे
- प्रथम स्थान – रीता चौरसिया – 11452 मत
- दूसरा स्थान – रवि राउत – 9083 मत
- तीसरा स्थान – उमाशंकर सिंह – 4529 मत
- चौथा स्थान – नागेंद्र नाथ बलियासे – 4389 मत
2369 मतों से भाजपा समर्थित उम्मीदवार रीता चौरसिया आगे 2787 मत हुए निरस्त
