झारखंड की आवाज

शिव विवाह के बाद रस्में पूरी करने बनारस से पहुंचे शहनाई वादक काजीम हुसैन -

शिव विवाह के बाद रस्में पूरी करने बनारस से पहुंचे शहनाई वादक काजीम हुसैन

दुमका बासुकीनाथ धाम में आयोजित शिव पार्वती विवाहोत्सव संपन्न होने के बाद मर्याद एवं घुंघट की रस्म अदायगी के साथ भूतनाथ के बारातियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई और इसके साथ ही चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1002235322

बरसों से चली आ रही परंपरा के अनुसार महादेव पार्वती के विवाह के दूसरे दिन शिवजी के प्रतीक चिन्ह त्रिशूल को चांदी की पालकी में रखकर नगर भ्रमण कराया गया जिसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आज से होली की शुरुआत की गई। शिव पार्वती के वैवाहिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बनारस से बाबा बासुकीनाथ धाम आकर वर्षों से शहनाई बजाने वाले शहनाई वादक काजीम हुसैन ने शहनाई की धुन बजाकर पूरी तरह श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

1002235142

शहनाई वादक काजीम हुसैन ने बताया कि बाबा बासुकीनाथ के बुलावे पर लगातार बासुकीनाथ धाम आकर शहनाई बजाने का अवसर मिल रहा है जो हम अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ यहां आकर शहनाई वादन कर रहे हैं और यहां आकर काफी सकून मिलता है। वहीं दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बासुकीनाथ धाम में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव का आज समापन हो गया।

सभी लोगों ने इस कार्यक्रम में सहयोग कि जिसके लिए सबों को धन्यवाद।

Leave a Reply