ज्वेलर्स ने पिस्टल तानने वाले अपराधी को दिया धक्का, लोडेड पिस्टल छीन लूट का प्रयास किया नाकाम
ग्राहक बनकर पहुंचे दो अपराधियों ने चेन लूटने का किया प्रयास
दुकानदार के अदम्य साहस ने दुकान लूटने से बचाई
लोहरदगा // शहर के खत्री ज्वेलर्स में अपराधियों के हथियार के बल पर सोने के जेवरात लूटने के प्रयास को दुकानदार ने अपने अदम्य साहस से विफल कर दिया। दुकानदार की सूझबूझ और बहादुरी के आगे अपराधी पस्त हो गए और अपनी लोडेड पिस्टल वहीं छोड़कर जान बचाकर भाग निकले। जानकारी के अनुसार, दो की संख्या में आए अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार ने जेवरातों से भरी एक ट्रे उनके सामने रख दी।

मौका पाते ही एक अपराधी ट्रे में रखी तमाम सोने की चेन उठाकर भागने की फिराक में लग गया। संदिग्ध हलचल देखते ही दुकानदार ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपराधी को पकड़ लिया। खुद को घिरता देख अपराधी ने तुरंत पिस्टल निकालकर दुकानदार पर तान दी। हालांकि, दुकानदार जरा भी नहीं घबराया और हिम्मत दिखाते हुए अपराधी को दरवाजे की ओर जोरदार धक्का दे दिया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज 👇👇👇
इससे अपराधी अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा और दुकानदार ने झपटकर उसके हाथ से लोडेड पिस्टल छीन ली। खुद को निहत्था और फंसता देख दोनों अपराधी मौके से किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दुकानदार ने अपराधियों से छीनी गई लोडेड पिस्टल पुलिस के हवाले कर दी है।

Finally a platform that doesn’t lag during peak hours. The registration process was super quick. I’m staying with taipan77login for sure.