Deoghar। BKD News Jharkhand ।
देवघर // राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दूसरे दिन बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार तड़के सुबह 4:13 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद पूरे दिन श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवघर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, दूसरे दिन कुल 1,05,179 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया।
जलार्पण के आंकड़ों के अनुसार:
- बाह्य अर्घा के माध्यम से: 19,472 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
- आंतरिक अर्घा के माध्यम से: 81,985 श्रद्धालुओं ने बाबा का अभिषेक किया।
- शीघ्र दर्शनम व्यवस्था के तहत: 3,722 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
श्रावणी मेले के दौरान जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
