देवघर में साप्ताहिक प्रेसवार्ता आयोजित
देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को आर.एल. सर्राफ स्थित अस्थायी मीडिया सेंटर में राजकीय श्रावणी मेला-2026 को लेकर साप्ताहिक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। उपायुक्त ने मेला के सफल संचालन में मीडिया और सभी विभागों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
एक सप्ताह में 10,05,885 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
उपायुक्त ने बताया कि 30 जुलाई से 5 अगस्त तक कुल 10,05,885 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इनमें 23,130 श्रद्धालु शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से दर्शन करने पहुंचे। इस अवधि में बाबा मंदिर की कुल आय 86.85 लाख रुपये रही, जबकि शीघ्र दर्शनम् कूपन से 72.28 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई।
सुरक्षा और स्वास्थ्य की व्यापक व्यवस्था
मेला क्षेत्र में 597 मजिस्ट्रेट व पदाधिकारी, 6,763 पुलिस बल, 925 सीसीटीवी कैमरे, 225 एआई कैमरे और 5 ड्रोन निगरानी में लगे हैं। इसके अलावा 35 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों में हजारों श्रद्धालुओं का इलाज किया गया। मेला क्षेत्र में 77 आवासन स्थल, तीन टेंट सिटी और पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।
खोया-पाया, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाएं
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के 34 सूचना केंद्रों पर 15,549 खोया-पाया मामलों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 10,242 श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया। मेला क्षेत्र में 48 स्नानागार, 323 शौचालय, 16 इंद्रवर्षा, 76 चापाकल और 9 प्याऊ की व्यवस्था की गई है। शिवलोक परिसर में लेजर शो, वीआर तकनीक और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
शेष सोमवारी के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
उपायुक्त ने कहा कि आने वाली तीन सोमवारी में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 21 अस्थायी ओपी, 13 यातायात ओपी, एटीएस, रैफ, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और क्यूआरटी की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर में मिले कई मोबाइल बरामद किए गए हैं और पॉकेटमारों की गिरफ्तारी भी की गई है।

This place is a hidden gem! The jackpot hits are more frequent than other sites I have used. Check out phsz777asia now.