झारखंड की आवाज

मोहनपुर प्रीमियर लीग सीजन–9 का हुआ भव्य उद्घाटन , SKY किंग्स–11 का शानदार प्रदर्शन -

मोहनपुर प्रीमियर लीग सीजन–9 का हुआ भव्य उद्घाटन , SKY किंग्स–11 का शानदार प्रदर्शन

1003949990

देवघर // मोहनपुर में आयोजित मोहनपुर प्रीमियर लीग (एम.पी.एल.) सीजन–9 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहनपुर प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत यादव, समाजसेवी प्रमोद यादव, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव एवं समाजसेवी बब्लू दास द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन मैच SKY किंग्स–11 मोहनपुर एवं योगिया टाइगर के बीच खेला गया, जिसमें SKY किंग्स–11 मोहनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की।
मैच के दौरान उद्घोषक राजीव ओझा ने उत्साहपूर्ण अंदाज़ में खेल का “आंखों देखा हाल” प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों का जोश और भी बढ़ गया।

इस अवसर पर शिव कुमार, पुरुषोत्तम यादव, ओम शर्मा, पिंटू यादव, समिति अध्यक्ष प्रेम राउत, सचिव संदीप कापरी, कोषाध्यक्ष भोला यादव, सिकंदर राउत, प्रियांशु यादव, रंजीत राउत सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया और टूर्नामेंट की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply