देवघर // जिले के सारठ प्रखंड अंतर्गत केराबांक पंचायत के मुखिया सागर मंडल को ग्रामीणों ने एक घर में पकड़े जाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई । इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रामीण मुखिया को कहते हुए दिखाई दे रहा है आप पंचायत के मुखिया है और इस तरह की हरकत करते हैं इसके बाद मुखिया कहते हैं कि हमको जबरन खींच कर ले आया है हम आज तक पंचायत में गलत नहीं किए हैं वही ग्रामीण कहते हैं एक बजे रात खींचकर लाए है छत पर चढ़ा हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिला में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों ने मुखिया को पकड़कर संबंधित थाने को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

The login process is seamless and I love how fast the pages load. Definitely one of the best experiences I have had recently. petir33login