झारखंड की आवाज

धनबाद नगर निगम को छोड़कर शेष सभी नगर निकायों के परिणाम आज देर शाम तक घोषित हो जाएंगे -

धनबाद नगर निगम को छोड़कर शेष सभी नगर निकायों के परिणाम आज देर शाम तक घोषित हो जाएंगे

रांची // झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मतगणना की प्रक्रिया 27 फरवरी को सुबह ०8 बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने गुरुवार देर रात मतगणना स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया और कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया समयबद्ध, गंभीरता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होनी चाहिए।

प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

जिला प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसमें सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश- मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए निर्वाची पदाधिकारी (रिटर्निंग अधिकारी) की ओर से जारी किया गया पहचान पत्र अनिवार्य होगा।- प्रत्याशियों के एजेंटों को अलग से फोटो युक्त पहचान पत्र साथ रखना भी अनिवार्य है।- मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।

मतगणना से मतगणना के परिणाम के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने का आदेश

उपायुक्त ने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कदम उठाए गए हैं। सभी एजेंटों, प्रत्याशियों और अन्य संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। उपायुक्त ने कहा क़ि मतगणना से मतगणना के परिणाम के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि असामाजिक तत्वों की ओर से कोई भी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सके। मतगणना स्थल पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस फ़ोर्स मजिस्ट्रेट के प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी निगाहें है।

मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

इस दौरान उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए व्यापक व्यवस्था की है, जिसमें मतगणना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी।

राज्य भर में कुल 1309 टेबलों पर एक साथ मतगणना होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि धनबाद नगर निगम को छोड़कर शेष सभी नगर निकायों के परिणाम 27 फरवरी को ही देर शाम तक घोषित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना को लेकर सभी जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य भर में कुल 1309 टेबलों पर एक साथ मतगणना होगी। पार्षद और मेयर-अध्यक्ष दोनों पदों के मतों की गिनती एक साथ की जाएगी। मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

Leave a Reply