झारखंड की आवाज

Deoghar Crime News। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोली कांड का किया खुलासा -

Deoghar Crime News। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोली कांड का किया खुलासा

देवघर // जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के शशिभूषण ग्राम के पास हुए लुट कांड और गोलीबारी की घटना को लेकर देवघर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया। एसपी ने बताया कि दिनांक-23.04.2026 को समय 23:15 बजे सूचना मिली की मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर मोड के पास एक मालवाहक मैजिक वाहन के चालक को अपराधकर्मीयों के द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है तथा फाईरिंग भी किया गया है। इस सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए घटनास्थल जाकर जांच-पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि कोको कोला का फीज स्फलाई करने के लिए वादी मालवाहक मैजिक वाहन के चालक के द्वारा बड़गांव चौक नामकुम रांची से मालवाहक टाटा मैजिक वाहन से आठ पीस फीज लोड़ कर साहेबंगज जा रहा था।

मोहनपुर थाना क्षेत्र में लुट की घटना को दिया अंजाम

इसी दौरान समय करीब 23:15 बजे रात्रि में देवघर जिला के मोहनपुर थाना अंतर्गत शशी भुषण ग्राम के पास पंहुंचे थे कि एक उजला रंग का फॉर्च्यूनर कार वाहन में सवार 04 तथा एक मोटरसाईकिल में 02 अपराधकर्मीयों के द्वारा ओवरटेक कर मालवाहक वाहन को रोककर पिस्टल के बट से चालक को मारकर जख्मी कर 2000/- रूपया नकद एवं उसका सैमसंग गलैक्सी मोबाईल फोन लूट लिया गया है।

साथी अपराधी ने मारी गोली

इसके बाद चालक को फॉर्चुनर कार में बैठाने लगें। इस दौरान एक व्यक्ति चालक के उपर पिस्टल तानकर रखा था। इसी दौरान उसके पिस्टल से फायर हो गया और अपराधकर्मियों के साथी को गोली लग गई। तत्पश्चात् अपराधकर्मी अपने जख्मी साथी को लेकर देवघर की और भागे। जॉच पड़ताल के क्रम में ज्ञात हुआ कि जिस अपराधकर्मी को गोली लगी थी उसे सह अपराधकर्मीयो के द्वारा सदर अस्पताल, देवघर ले जाया गया और वहाँ से वे फरार हो गये। जहाँ जख्मी अपराधकर्मी की मृत्यु हो गई थी।

चालक के बयान पर मामला दर्ज

जिसकी सूचना निकटवर्ती सभी थाना को दिया गया एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर देवघर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर भाग रहे अपराधकर्मियों को फॉर्चुनर कार के साथ पकड़ लिया गया है। इस संदर्भ में वादी मैजिक चालक के फर्दबयान के आधार पर मोहनपुर थाना काण्ड सं0-58/2026, दिनांक-24.04.2026,

पुलिस ने फॉर्चुनर के साथ जिंदा कारतूस को किया बरामद

धारा 310 (2) बी०एन०एस०-2023 एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

  • एक देशी पिस्टल
  • एक मैगजीन
  • जिंदा कारतुस 03 पीस
  • एक फायर किया हुआ खोखा।
  • एक उजला रंग का कांड़ में प्रयुक्त फॉर्चुनर वाहन
  • एक कांड में प्रयुक्त R15 बिना नम्बर का मोटरसाईकिल।
  • फॉर्चुनर वाहन का नम्बर प्लेट चार टुकड़ा में।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता

  • अकाश रमानी उम्र 22 वर्ष पे० महेश्वर रमानी सा० गुरुकुल सातर, थाना कुण्डा जिला देवघर।
  • शंशाक शेखर उर्फ गोलु उम्र करीब 22 वर्ष पे० मुकेश कुमार वर्णवाल सा० बेलाबगान (आर० के मिशन कैम्पस के नजदीक) थाना नगर जिला देवघर।
  • शिवम कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पे० दिनेश प्रसाद साह सा० बरमसिया थाना नगर जिला देवघर।
  • राहुल कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पे० गोपाल केशरी सा० बंधा थाना रिखिया जिला देवघर।

मृतक अपराधकर्मीः– राजन लाल उम्र करीब 25 वर्ष पे० दिनेश लाल सा० विहाई थाना रिखिया जिला देवघर।नोट- शेष फरार अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार कोई भी अपराधिक इतिहास नहीं है।

Leave a Reply