देवघर // पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान में पु०अ०नि० संजय रजक के द्वारा गश्ती एवं छापामारी के कम टावर चौक स्कूल के समीप एक स्कूल के सामने एक लडका पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर साथ में गये सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त लड़का को खदेड़ कर पकड लिया गया एवं विधिवत तलाशी के कम में उसके पीठ पर टंगे बैग में एक अवैध देशी पिस्टल बरामद किया गया।

जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम शाहिल श्रीवास्तव बताया। तथा हथियार उपलब्ध कराने वाले दो अन्य व्यक्ति को इसके निशानदेही पर पकड़ कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम पता
- शाहिल श्रीवास्तव पे० मनोज कुमार सा०-पानी टंकी नियर आईस्कीम फैक्ट्र के पास थाना-नगर जिला-देवघर
- विजय चौहान उर्फ विजय गुप्ता पे० शेखर प्रसाद साह उर्फ शेखर चौहान सा०-सनराईज स्कूल हाथी पहाड थाना-कुण्डा जिला-देवघर
- गौरव कुमार झा उर्फ मोन्टी पे०-निरंजन झा सा०-कर्णकोल मोड थाना-कुण्डा जिला-देवघर
शाहिल श्रीवास्तव के पास से एक देशी पिस्टल और एक मोबाईल बरामद किया।
