झारखंड की आवाज

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया उत्तम यादव वीडियो जारी कर पुलिस को दिया था खुली चुनौती -

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया उत्तम यादव वीडियो जारी कर पुलिस को दिया था खुली चुनौती

1003330239
उत्तम यादव का फाइल फ़ोटो

चतरा/हजारीबाग// पिछले कुछ माह से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देकर सुर्खियां बटोरने वाला कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मारा गया। उत्तम यादव शहर के सुरही मोहल्ला का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मार्ग पर हजारीबाग पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने उत्तम यादव को ढे़र कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1003330302

बताते चलें कि लगभग दो माह पूर्व उत्तम यादव ने हाथ में एके- 47 लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उत्तम यादव ने चतरा व हजारीबाग जिले के व्यवसाईयों को रंगदारी व लेवी देने की धमकी दिया था। उत्तम यादव ने उससे संपर्क कर ही व्यवसाय करने की धमकी दिया था। इसके अलावा गत माह उत्तम यादव के गुर्गो ने हजारीबाग शहर में एक स्वर्ण व्यवसायी के दुकान पर गोलीबारी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस घटना के बाद से उत्तम यादव चतरा व हजारीबाग पुलिस के रडार पर था। चतरा पुलिस ने उत्तम यादव के मारे जाने की पुष्टि की है।

Leave a Reply