झारखंड की आवाज

शादी की खुशियां मातम में बदली, तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत -

शादी की खुशियां मातम में बदली, तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

लोहरदगा // शहर के मिशन चौक के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मुकेश साहू की दो पुत्रियां सपना और सृष्टि तथा पुत्र रोहित शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शादी समारोह में जा रहे थे तीनों, बॉक्साइट ट्रक ने मारी टक्कर

तीनों स्कूटी से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में सपना और सृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रोहित ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

चालक फरार, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर लोगों का प्रदर्शन

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा ट्रक (JH 08H 7588) को जब्त कर लिया।
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मिशन चौक को जाम कर दिया और आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply