देवघर // देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतरराज्यीय 4 साइबर ठग को देवघर पुलिस ने किया गिरफ्तार। देवघर पुलिस ने बताया कि ये सभी साइबर आरोपी Flipkart, Bluedart, First Flight, DTDC courier कंपनी के नाम पर कंपनी का कस्टमर केयर प्रतिनिधि के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने बताया कि इसकी सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 04 (चार) साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
- 1. धर्मराज कुमार सिंह, उम्र 19 वर्ष, पिता गोपाल सिंह, सा०-उडनपुर, थाना व जिला-नवादा, बिहार
- 2. सत्यम कुमार सिंह, उम्र 20 वर्ष, पिता रंजीत कुमार सिंह, सा०-संगमा, थाना-शाहपुर, जिला-नवादा, बिहार
- 3. गौतम कुमार सिंह, उम्र 22 वर्ष, पिता-स्व० अशोक सिंह, सा०-आजमपुर, थाना-वारसलीगंज, जिला-नवादा , बिहार
- 4. राजाराम कुमार सिंह, उम्र-19 वर्ष, पिता-रंजय सिंह, सा०-आजमपुर, थाना-वारसलीगंज, जिला-नवादा, बिहार
गिरफ्तार अभियुक्त की अपराध शैली –
- फर्जी Flipkart, Bluedart, First Flight, DTDC पदाधिकारी बनकर उपभोक्तोओं के पार्सल को डेलीभरी करने के लिए कैश ऑन डेलीभरी का झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी
- मोबाइल फोन – 05 सिम कार्ड – 07 प्रतिबिम्ब सिम- 01
