झारखंड की आवाज

शादी की खुशियाँ चीख-पुकार में बदली , बेटी को विदा कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का हो गया शिकार -

शादी की खुशियाँ चीख-पुकार में बदली , बेटी को विदा कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का हो गया शिकार

बेटी की विदाई के बाद भीषण सड़क हादसा पेड़ से टकराई बेकाबू कार, एक ही परिवार के 5 लोग लहूलुहान

बेटी की विदाई के बाद भीषण सड़क हादसा , आम के पेड़ से टकराई बेकाबू कार, एक ही परिवार के 5 लोग लहूलुहान नींद की झपकी बनी काल, रिम्स रांची रेफर किए गए सभी घायल

लोहरदगा // कुडू-लोहरदगा मार्ग पर पलौटी चर्च के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। लोहरदगा में एक शादी की खुशियाँ उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं जब बेटी को विदा कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर पलौटी चर्च गेट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे आम के पेड़ से जा टकराई।

मिली जानकारी के मुताबिक, रांची के मधुकम निवासी राजेश साहु अपनी बड़ी बेटी प्रियंका की शादी लोहरदगा के मुंद्रिका भवन में संपन्न कर परिवार के साथ वापस लौट रहे थे।

झपकी की वजह से घटी घटना

रविवार की सुबह जैसे ही उनकी वैगन-आर कार (JH01FF-7666) पलौटी चर्च गेट के पास पहुँची, कार चला रहे राजेश साहु को अचानक नींद की झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक साइकिल को टक्कर मारी और फिर सीधे एक विशाल आम के पेड़ में जा घुसी।

1004644257

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और परिवार के सभी पाँच सदस्य खून से लथपथ हालत में गाड़ी के अंदर ही फंस गए।

रिम्स (RIMS), रांची रेफर किया गया

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। कुड़ू अस्पताल के डॉ. आफताब आलम ने बताया कि घायलों में से तीन के पैर कई जगह से टूट चुके हैं, जबकि दो सदस्यों के सिर पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स (RIMS), रांची रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply