झारखंड की आवाज

Chatra News। डैम में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, स्नान के दौरान हुआ हादसा -

Chatra News। डैम में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, स्नान के दौरान हुआ हादसा

चतरा // सदर थाना क्षेत्र स्थित भेड़ीफॉर्म डैम में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कान्हाचट्टी प्रखंड के बूढ़ीगढ़ा गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार अपने तीन-चार साथियों के साथ डैम में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और अचानक डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक का शव डैम से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply