देवघर। Bkd News Jharkhand।
देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 जुलाई 2026 को साइबर थाना, देवघर पुलिस द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के पुरानीकेसिया स्थित टकवा जंगल में छापेमारी की गई। यहां कुछ साइबर अपराधी फर्जी तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। छापेमारी के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ऐसे देते थे साइबर ठगी को अंजाम
प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपी निम्नलिखित तरीकों से लोगों को ठगते थे—
- Flipkart, Amazon, Google Pay, PhonePe एवं Airtel Payment Bank के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से संपर्क करना।
- PM Kisan Yojana, बिजली बिल, RTO चालान आदि के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करना।
Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank से जुड़ी जानकारी लेकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करना।
गिरफ्तार आरोपी
- 1. संजीत कुमार मंडल (24 वर्ष), निवासी– खुखरजोर, थाना– सारठ।
- 2. दिनेश कुमार दास (25 वर्ष), निवासी– गोविंदडीह, थाना– देवीपुर।
- 3. अनंत कुमार दास (20 वर्ष), निवासी– गोविंदडीह, थाना– देवीपुर।
- 4. प्रदीप कुमार दास (24 वर्ष), निवासी– गोविंदडीह, थाना– देवीपुर।
- 5. संदीप कुमार दास (18 वर्ष), निवासी– बरदिया, थाना– चंदनगढ़, जिला– जामताड़ा।
बरामद सामान
8 मोबाइल फोन8 सिम कार्ड
छापेमारी दल
इस कार्रवाई में साइबर थाना देवघर के पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
पुलिस की अपील
देवघर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या APK फाइल पर भरोसा न करें। कोई भी व्यक्ति यदि खुद को बैंक, Google Pay, PhonePe, Flipkart, Amazon या अन्य संस्थानों का अधिकारी बताकर गोपनीय जानकारी मांगता है, तो उसकी सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाना को दें।
