झारखंड की आवाज

विधायक जयराम महतो के खिलाफ FIR दर्ज -

विधायक जयराम महतो के खिलाफ FIR दर्ज

साहिबगंज // डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ धनबाद के बरवाअड्डा थाना में दर्ज कांड संख्या 146/26 को लेकर उनकी अविलंब गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

झारखंड पुलिस एसोसिएशन,केंद्रीय कार्यालय रांची की ओर से की गई गिरफ्तारी की मांग का जैप-9 पुलिस एसोसिएशन ने भी पूर्ण समर्थन किया है। पूरे मामले की जानकारी और एसोसिएशन की मांग को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन, साहिबगंज शाखा जैप-9 के अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से पुलिसकर्मियों के सम्मान,सुरक्षा और गरिमा को लेकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। एसोसिएशन के आरोपों के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 की रात विधायक जयराम महतो ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी।आरोप है कि इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान टेबल पर रखे सामान को इधर-उधर करने और नाम पट्टिका तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

इसी मामले में बरवाअड्डा थाना में कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया है। अब झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए पांच दिनों के भीतर विधायक जयराम कुमार महतो समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है।वहीं साहिबगंज जैप-9 पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों की गरिमा और सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Reply