झारखंड की आवाज

देवघर: सारवां में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी आइसक्रीम फ्लेवर और कोल्ड ड्रिंक नष्ट -

देवघर: सारवां में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी आइसक्रीम फ्लेवर और कोल्ड ड्रिंक नष्ट

देवघर। जिले के सारवां क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम फ्लेवर और कोल्ड ड्रिंक बरामद होने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, मिठाई में कृत्रिम खाद्य रंग पाए जाने के मामले में भी कार्रवाई की गई। संबंधित खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1005585105

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सारवां स्थित गोरस आइसक्रीम, अनमोल आइस एंड आइसक्रीम, जय माता दी स्वीट्स, चौधरी स्वीट्स एवं सौम्या स्वीट्स सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की।

अनमोल आइस एंड आइसक्रीम में मिलीं 13 बोतल एक्सपायरी फ्लेवर

जांच के दौरान अनमोल आइस एंड आइसक्रीम में आइसक्रीम फ्लेवर की 13 बोतलें एक्सपायरी पाई गईं। विभागीय टीम ने सभी बोतलों को मौके पर ही नष्ट करा दिया। वहीं, सौम्या स्वीट्स में माज़ाकोल्ड ड्रिंक की 20 बोतलें एक्सपायरी मिलीं। खाद्य कारोबार संचालक की सहमति से इन बोतलों को भी मौके पर नष्ट कराया गया।

मिठाइयों में कृत्रिम रंग मिलने पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान जय माता दी स्वीट्स, चौधरी स्वीट्स और सौम्या स्वीट्स में जलेबी, बालूशाही एवं गजिया सहित विभिन्न मिठाई उत्पादों की जांच की गई। इस क्रम में चौधरी स्वीट्स की जलेबी एवं बालूशाही में कृत्रिम खाद्य रंग पाए जाने के संबंध में कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन में कमी और एक्सपायरी उत्पाद मिलने के मामलों में संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

खाद्य कारोबारियों को दिए गए निर्देश

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया कि वे खाद्य पदार्थों की निर्माण तिथि और समाप्ति तिथि की नियमित जांच करें। इसके साथ ही वैध खाद्य लाइसेंस के साथ कारोबार करने तथा स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

1005585104

विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय पैकेट पर अंकित समाप्ति तिथि अवश्य जांचें और गुणवत्ता एवं स्वच्छता का ध्यान रखें।

इस निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी शैलेश कुमार यादव एवं श्रीमती अंजलि विवा मिंज शामिल रहे।


Leave a Reply