झारखंड की आवाज

साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन अपराधि हथियार के साथ गिरफ्तार -

साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन अपराधि हथियार के साथ गिरफ्तार

साहिबगंज// बीती रात मुफ्फसील थाना पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सभी अपराधी हथियार के बल पर बलुआ दियारा में पिकअप वाहन से लूट की योजना बना रहा था। जिसकी सुचना समय रहते पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को मिली। जिनके निर्देश पर मुफ्फसिल थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर छापामारी की गई। जिसमे एक बड़ी देशी बन्दुक के साथ तीन अपराधी मौका से गिरफ्तार हुआ है। जिनकी पहचान मो जुनैद पिता मो निसार महादेवगंज, मो फजल पिता मो खुर्शीद रेजानगर और मो अरबाज पिता शेख जलु कोदरजन्ना सभी थाना मुफ्फसिल साहिबगंज का रहने वाला है। जिनके पास से पुलिस को एक 25 इंच लम्बा देशी कट्टा, और एक मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद किया। सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक बड़ी वारदात को ताला जा सका।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Reply