झारखंड की आवाज

भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला , कांग्रेस जेएमएम को बताया महिला विरोधी -

भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला , कांग्रेस जेएमएम को बताया महिला विरोधी

देवघर // नगर में बुधवार को महिला आरक्षण से जुड़े ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। बिल पर विपक्षी दलों के कथित नकारात्मक रुख के विरोध में नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवराम झा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004668730
पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता

नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा के नेतृत्व में शिवराम झा चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और विपक्ष के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।भाजपा के नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने कहा कि महिलाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण बिल को लेकर विपक्षी दलों का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे विपक्ष की संकीर्ण सोच बताते हुए कहा कि यह आधी आबादी के अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

कांग्रेस व जेएमएम पार्टी महिला विरोधी

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी नारेबाजी की और कांग्रेस व जेएमएम पार्टी को महिला विरोधी बताया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी सशक्तिकरण की सोच का उल्लेख करते हुए कहा कि जल्द ही ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संसद में प्रभावी रूप से लागू होगा।

महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी का अवसर देगा

उन्होंने विश्वास जताया कि यह कानून महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी का अवसर देगा और देश के विकास में उनकी भूमिका और मजबूत होगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष मीणा झा महामंत्री रिंकू सिंह सुभाष गुप्ता मंत्री दीनबंधु परिहस्त अशोक महोली सुप्रिया गुप्ता प्रवीण तिवारी कुमार अभिषेक संतोष गुप्ता अमित राज बिशु राय अशोक समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply