झारखंड की आवाज

Blog Post -

ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके फर्जी शराब घोटाला बनाया गया : केजरीवाल

IMG 20260228 090903

नई दिल्ली // दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई का गलत इस्तेमाल करके एक फर्जी शराब घोटाला बनाया गया। आज कोर्ट को यह फैसला करना था कि इस मामले में मुकदमा चलाया जाए या नहीं। कोर्ट ने अपने फैसले में कह दिया है कि यह इतना फर्जी है कि इसमें मुकदमा तक नहीं चलाया जा सकता है।

मैं कोई नेता नहीं हूं, जो मुझ पर फर्क न पड़े….

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा, ‘मैं कोई नेता नहीं हूं, जो मुझ पर फर्क न पड़े बल्कि मुझे जब कोई बेईमान कहता है, मेरे परिवार को ताने मारे जाते हैं तो मुझे फर्क पड़ता है। मैंने तय किया था कि जब तक मुझे पूरे देश के सामने ईमानदार साबित नहीं किया जाता, तब तक मैं चुप रहूंगा। आज मेरे दिल से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल को नहीं हरा सकते थे, इसलिए केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करने के लिए षड्यंत्र रचा गया। आज कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आप कट्टर ईमानदार है। अब उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

इस षड्यंत्र का खामियाजा दिल्ली के 3 करोड़ लोग भुगत रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि हमारे परिवार ने बहुत कुछ भुगता है लेकिन हमारे लिए परिवार नहीं, दिल्ली के लोग जरूरी हैं। इस षड्यंत्र का खामियाजा दिल्ली के 3 करोड़ लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फर्जी घोटाले को सही साबित करने के लिए सभी जांच एजेंसियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया लेकिन एक पैसे का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाई। आज कोर्ट में साबित हो गया कि यह पूरा षड्यंत्र आआपा और उसके नेताओं को बदनाम करने के लिए रचा गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान पुलिस काे लगाई फटकार, कहा- क्या आप जेम्स बॉन्ड हैं

नई दिल्ली // उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान से जुड़े एक मामले में राज्य की पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने राजस्थान पुलिस से पूछा कि क्या आप जेम्स बांड हैं। पहले गोली मारो, बाद में सवाल पूछो, की तरह काम करेंगे।कोर्ट ने जबरन वसूली और धोखाधड़ी संबंधी एफआईआर को निरस्त करते हुए ये टिप्पणी की।

निगेटिव मीडिया कवरेज की धमकी से संबंधित मामला

कोर्ट ने राजस्थान पुलिस से पूछा कि क्या आप किसी के बयान भर से एफआईआर दर्ज कर लेंगे। दरअसल, याचिकाकर्ता आशीष दवे राजस्थान के एक न्यूज चैनल के पूर्व रीजनल हेड हैं। आशीष दवे के खिलाफ संबंधित न्यूज चैनल ने सितंबर 2025 में जयपुर के अशोक नगर थाने में शिकायत की थी कि वेंडर्स और बाहरी पार्टियों से पैसे मांगने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। शिकायत में कहा गया कि आशीष दवे ने ऐसा न करने पर निगेटिव मीडिया कवरेज की धमकी दी। शिकायत में आशीष दवे पर जबरन वसूली, धोखाधड़ी और कंपनी की साख और पैसे का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

सीएए पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के खिलाफ एफआईआर की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने वकील को फटकारा

IMG 20260228 082201

नई दिल्ली // उच्चतम न्यायालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता वकील को कड़ी फटकार लगाई। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील से पूछा कि आपको किसने लाइसेंस दिया है। हालांकि उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान उच्च न्यायालय की ओर से वकील पर 50 हजार के जुर्माने के आदेश को स्थगित करने का आदेश दिया। संबंधित वकील ने इसके पहले उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए वकील पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय ने कहा था कि ये तुच्छ याचिका है और ये न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है।

मुख्य न्यायाधीश ने वकील द्वारा बैंड नहीं पहनने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि बैंड वैंड पहने नहीं है…

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इन पर उच्च न्यायालय ने कोई जुर्माना नहीं लगाया। मुख्य न्यायाधीश ने वकील द्वारा बैंड नहीं पहनने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि बैंड वैंड पहने नहीं है, लगा कोई दंगल में उतरने आये हैं। जब उच्चतम न्यायालय को पता चला कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने जुर्माना लगाया है तब वकील से पूछा कि आप कब से प्रैक्टिस कर रहे हैं। वकील ने कहा कि 1995 से। तब मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि आपको किसने लाइसेंस देने की गलती की। आप इस तरह की याचिका मत दायर कीजिए। अगर आप इस तरह की याचिका दायर करेंगे तो लोग कैसे विश्वास करेंगे।सुनवाई के दौरान जब याचिकाकर्ता ने विचारधारा से जुड़ी आपत्तियां उठाईं तो मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि किसी की राजनीति या सोच से असहमति होना उसे अपराध नहीं बना देता।

मान लीजिए, अगर संसद कोई अवैध कानून पारित करती है तो क्या वह अपराध है।

अगर आप और दबाव डालेंगे तो हमें जुर्माना बढ़ाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मान लीजिए, अगर संसद कोई अवैध कानून पारित करती है तो क्या वह अपराध है। आप अपना बयान वापस लें। कोर्ट की सख्त टिप्पणी पर याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले लिया।याचिकाकर्ता ने कोर्ट को भरोसा दिया कि वह अलवर के एसएचओ को भेजी गई 2020 की शिकायत के संबंध में किसी भी कोर्ट में या किसी अन्य रुप में कोई शिकायत या आवेदन दायर नहीं करेगा।

रामगढ नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित कुसुमलता ने मारी बाजी

IMG 20260227 234752

रामगढ़ // रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की है। उन्हें कुल 17605 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रिया कुमारी को 6492 मतों से पराजित किया है। प्रिया कुमारी को कुल 11,113 मत मिले हैं। कुसुमलता कुमारी को जीत की बधाई देने के लिए रामगढ़ विधायक ममता देवी और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचींं।

भाजपा के साथ-साथ आजसू और जेएलकेएम जैसे कद्दावर नेताओं को किनारा कर दिया।

मतगणना की शुरुआत से ही कुसुमलता ने अपनी बढ़त बनाए रखी थी। जब अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की मतगणना की स्थिति साफ होने लगी, तो कुसुमलता देवी पहले स्थान पर थीं। वह भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रिया देवी से 652 मतों से आगे थींं। इसके बाद लगातार उनकी बढ़त बढ़ती गई और दूसरे राउंड में 1107 वोट से आगे हो गई। इसके बाद लगातार संख्या बदलता रहा और कुसुम लता 1252 वोट से आगे बढ़ती गईं। दूसरे राउंड की मतगणना शुरू हुई तो कुसुमलता देवी को सभी बूथों पर जमकर वोट मिले। उन्होंने लंबी छलांग लगाई। इसके बाद उन्होंने प्रिया कुमारी को 3594 वोटों से पछाड़ दिया।कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता देवी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

1004326180

हर राउंड की गणना के बाद वह 1000 वोट से आगे बढ़त बनाती चली गईं। अंततः उन्होंने 6492 मतों से प्रिया कुमारी को पराजित कर दिया। उनकी इस जीत ने भाजपा के साथ-साथ आजसू और जेएलकेएम जैसे कद्दावर नेताओं को किनारा कर दिया। आजसू समर्थित उम्मीदवार रेणु देवी को मात्र 9401 वोट मिले हैं। इसके अलावा जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार अनिता कुमारी को 8232 वोट से ही संतोष करना पड़ा। झारखंड मुक्ति मोर्चा इस चुनाव में दो गुटों में बंटी और उन्हें करारी हार का समाना करना पडा।

रमेश हर्षधर बने झुमरीतिलैया के अध्यक्ष, वार्ड पार्षद के परिणाम घोषित

IMG 20260227 234203

कोडरमा // झुमरीतिलैया नगर के अध्यक्ष के रूप में रमेश हर्षधर चुन लिए गए हैं। उन्होंने राजेन्द्र जायसवाल को 729 मतों से हराया। रमेश हर्षधर को 6972 और दूसरे स्थान पर रहे राजेन्द्र जयसवाल को 6243 मत मिले।

झुमरीतिलैया नगर परिषद के विभिन्न वार्ड के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

  • वार्ड 1 से रेणु देवी,
  • वार्ड 2 से संजय यादव,
  • वार्ड 3 से सोनू चंद्रवंशी,
  • वार्ड 4 से नीलम पासवान,
  • वार्ड 5 से महेश यादव,
  • वार्ड 6 से नूरी परवीन,
  • वार्ड 7 से घनश्याम तुरी,
  • वार्ड 8 से सीमा कुमारी,
  • वार्ड 9 से नीरज कुमार,
  • वार्ड 10 से पिंकी जैन,
  • वार्ड 11 से मनप्रीत कौर,
  • वार्ड 12 से चंदा शर्मा,
  • वार्ड 13 से उदय सिंह,
  • वार्ड 14 से राजेश लोहनी,
  • वार्ड 15 से विशाल सिंह,
  • वार्ड 16 से साफ़िया परवीन,
  • वार्ड 17 से शमीम आलम,
  • वार्ड 18 से मधुलिका सिंह,
  • वार्ड 19 से पार्वती देवी,
  • वार्ड 21 से मनोहर राम,
  • वार्ड संख्या 22 से सरिता देवी,
  • वार्ड नं 23 सरिता देवी,
  • वार्ड नं 24 से ज्योति शुक्ला,
  • वार्ड 26 से मनीष चौधरी विजयी घोषित किए गए।

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष बने अताउर रहमान , दो पार्षद को समान वोट तो दो निर्विरोध जीते

052bc68201ec578a5a0db231b5c167de 1208557488 scaled

चतरा // अताउर रहमान उर्फ बाबू खान चतरा नगरपरिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमन यादव को 1492 मतों से हरा दिया है। अताउर रहमान को 6111 और अमन यादव को 4619 वोट मिले। तीसरे स्थान पर राजेश कुमार साह 3844, चौथे स्थान पर सुदेश कुमार 2381 और पांचवें स्थान पर विद्यासागर आर्य को 1355 वोट मिले हैं। इसके पहले आज कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई। देर शाम तक रिजल्ट आ गया। तीन राउंड में मतगणना की गई। पहले राउंड में 7 वार्ड पार्षदों का रिजल्ट आया। दूसरे राउंड में 15 और अंतिम राउंड में सभी 22 पार्षदों का रिजल्ट जारी किया गया। वार्ड 16 के दो प्रत्याशियों के बीच समान वोट मिलने से उनका रिजल्ट रोक दिया गया था। बाद में सुशील कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। आज मतगणना को लेकर काफी गहमागहमी देखी गई। चतरा कॉलेज को मतगणना बनाया गया था। उपायुक्त कृति श्री और एसपी सुमित अग्रवाल पूरे दिन मुस्तैद रहे। विजेता वार्ड पार्षदों की ओर से शहर में गाजे बाजे के साथ विजयी जुलूस निकाला गया।

चतरा नगर परिषद के 22 वार्ड पार्षद का रिजल्ट आ गया है।

  • वार्ड 1 से राकेश कुमार,
  • वार्ड 2 ऋतिका कुमारी,
  • वार्ड 3 मो नेहाल,
  • वार्ड 4 पार्वती देवी,
  • वार्ड 5 रिंकू देवी,
  • वार्ड 6 दीपक कुमार वर्मा,
  • वार्ड 7 पूनम कुमारी,
  • वार्ड 8 सरीता देवी,
  • वार्ड 9 प्रमीला देवी,
  • वार्ड 10 बबीता देवी,
  • वार्ड 11 वेदवती जायसवाल निर्विरोध,
  • वार्ड 12 आबिद हुसैन,
  • वार्ड 13 माया देवी निर्विरोध,
  • वार्ड 14 अफशाना खातून,
  • वार्ड 15 उजाला परवीन,
  • वार्ड 16 यहां दो प्रत्याशियों सुशील कुमार और विशाल कुमार को 277-277 वोट मिले। मुकाबला बराबरी पर रहने से रिजल्ट रोक गया है।
  • वार्ड 17 सुमिता मणिदास,
  • वार्ड 18 प्रेमचंद साहू,
  • वार्ड 19 अजहर हकीम,
  • वार्ड 20 मो नेसार,
  • वार्ड 21 बिनोद राम,
  • वार्ड 22 नितेश कुमार को विजेता घोषित किया गया है।

चतरा नगर परिषद चुनाव में कुल 24906 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 23231 मान्य और 1675 मत रिजेक्ट हुए।

दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद पर अभिषेक 667 मतों से हुए विजयी

IMG 20260227 WA0124 scaled

दुमका // दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया 667 वोटों के अंतर से जीत हासिल करते हुए अपने चीर प्रतिद्विंदी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा को पराजित किया। अभिषेक चौरसिया काे 6781 मत मिला, जबकी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा को 6114 मत ही ला सके। जीत की सूचना के बाद मतगणना केंद्र पहुंच अभिषेक चौरसिया ने जीत का श्रेय दुमका के लोगों को दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था करना बड़ी चुनौती है। भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में दुमका नगर परिषद का सूरत कुछ और होगा। वहीं भाजपा समर्थित अमिता रक्षित तीसरे नंबर पर रहीं।

  • बासुकीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में वीणा देवी ने कुल 4065 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। निकटम प्रतिद्वंदी मधुमता देवी को मात्र 1901 वोट से ही संतोष करना पड़ा। वहीं भाजपा समर्थित पुनम देवी 1621 वोट मिला।
  • नगर परिषद दुमका से विजयी वार्ड सदस्यों में से 21 वार्ड में से 13 और 20 के वार्ड सदस्य निर्विरोध जीत हासिल किया।
  • वार्ड नंबर 13 के प्रत्याशी जुही कुमारी के दो अन्य प्रतिद्वंदी का नामांकन पूर्व में ही रद्द हो चुका है, जबकि वार्ड 20 के वार्ड पार्षद मनोज सिंह चौथी बार निर्विरोध चुने गये।

जीत हासिल करनेवाले अन्य प्रत्याशियों में

  • वार्ड-1 से उर्मिला शर्मा,
  • वार्ड- 2 से रेवती देवी,
  • वार्ड -3 से कुसुम कुमारी,
  • वार्ड -4 से संजीव कुमार यादव,
  • वार्ड-5 से मधु देवी,
  • वार्ड- 6 से निशा परवीन,
  • वार्ड -7 से दीपा दास,
  • वार्ड-8 से महेश राम,
  • वार्ड- 9 से इन्दु देवी,
  • वार्ड -10 से कन्हाई साह,
  • वार्ड-11 से, राजकुमारी देवी,
  • वार्ड -12 से सपन साह,
  • वार्ड -13 से जुही कुमारी,
  • वार्ड -14 से विकास ठाकुर,
  • वार्ड -15 से सिमा देवी,
  • वार्ड -16 राज कुमार मोदी,
  • वार्ड -17 अरबी खातून,
  • वार्ड -18 नागेंद्र साह,
  • वार्ड -19 से नेहा गुप्ता,
  • वार्ड- 20 से मनोज सिंह,
  • वार्ड -21 से सोनी हेम्ब्रम का नाम शामिल है।

रांची के मेयर पद के लिए तीसरे राउंड की गिनती में पिछडी रोशनी खलखो, रमा आगे

afda858703b346798045709c583f6c4f 1971847615

रांची // नगर निकाय चुनाव की मतगणना खबर लिखे जाने तक शुक्रवार की देर रात तक जारी रही। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद रांची नगर निगम के मेयर पद की प्रत्या शी रोशनी खलखो से उनकी प्रतिद्वंदी पूर्व मेयर रमा खलखो आगे निकल गईं। रमा खलखो तिसरे राउंड की गिनती में 1474 मतों से आगे हो गईं। रोशनी खलखो को 37247 मत मिले, जबकि रमा खलखो को 38689 मत प्राप्तो हुए हैं। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई है।

  • आदित्यपुर नगर निगम के मेयर बने संजय तीसरे राउंड की गिनती में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद पर संजय सरदार विजयी घोषित किए गए हैं।
  • इसके अलावा बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र उरांव विजयी हुए हैं।
  • खूंटी नगर पंचायत अध्यहक्ष रानी टूटी,
  • लोहरदगा नगर परिषद के अध्ययक्ष पद पर अनिल उरांव ने जीत हासिल की है।
  • वहीं लातेहार के नगर पंचायत के अध्यपक्ष पद पर महेश सिंह विजयी हुए हैं,
  • जबकि चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यधक्ष पद पर सन्नी उरांव,
  • मिहिजाम नगर परिषद नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर जयश्री देवी,
  • राजमहल नगर पंचायत के अध्यनक्ष पद पर केताबुददीन शेख,
  • बरहरवा नगर पंचायत अध्यशक्ष के पद पर अर्पिता दास,
  • जामताडा नगर पंचायत के अध्यनक्ष आशा गुप्तात,
  • महागमा नगर पंचायत के अध्यनक्ष प्रबोध सोरेन,
  • गोडडा नगर परिषद के अध्याक्ष सुशील रमानी,
  • चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश,
  • मझिआव नगर पंचायत की अध्यनक्ष सुमित्रा देवी,
  • सरायकेला नगर पंचायत के अध्यतक्ष मनोज कुमार चौधरी,
  • चिरकुंडा नगर परिषद अध्यचक्ष सुनीता देवी,
  • चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष सोमबारी सोरेन,
  • जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर नौशीन खान,
  • साहेबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष के पद पर रामनाथ पासवान की जीत हुई है।
  • शेष बचे नगर निकायों के लिए मतों की गिनती की जारी है।

देवघर जिला के मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की दरकसान परवीन चुनाव जीती बीजेपी समर्थित प्रत्याशी मिती कुमारी दूसरे स्थान पर रही

1004325813

देवघर नगर निगम मेयर का चुनाव हारने के बाद रवि ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

1004325143

देवघर// नगर निगम चुनाव में जेएमएम समर्थित प्रत्याशी रवि राउत ने काफी बढ़त बना ली है और रवि राउत की जीत पक्की है। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता चौरसिया को करीब 3500 वोटों से मात दी है। वही इस चुनाव में रेस से पूरी तरह बाहर रहने वाले कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रवि केशरी ने पार्टी और नगर अध्यक्ष पर से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

1004325323

उन्होंने पार्टी जिला अध्यक्ष को लेटर लिखकर निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा स्वीकार करने की बात कही है। आपको बता दे कि देवघर मेयर चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे । जिसमें से भाजपा से रीता चौरसिया जेएमएम से रवि राउत कांग्रेस से रवि केशरी जेएमएम नेता सूरज झा बीजेपी नेता नागेंद्र नाथ बलियासे आजसू पार्टी समर्थित प्रत्याशी कुंदन शर्मा एवं अन्य प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें रवि राउत ने चुनाव जीता रीता चौरसिया दूसरे स्थान पर रही वही नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे ने भी बेहतर प्रदर्शन किया और रेस में बने रहे। वही जेएमएम नेता सूरज झा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रदर्शन जितना उम्मीद किया जा रहा था वैसा नहीं रहा।

1004325347

रांची नगर निगम चुनाव : दूसरे राउंड में भी रोशनी की बढत जारी

afda858703b346798045709c583f6c4f 1971847615

रांची // रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना में मेयर पद की भाजपा समर्थित प्रत्यााशी रोशनी खलखो ने दूसरे राउंड की गिनती में भी बढत बरकरार रखा है। दूसरे राउंड की गतों की गिनती में भी रोशन खलखो अपनी प्रतिद्वंदी पूर्व मेयर रमा खलखो पर 10573 मतों की बढत बनाई हुई है।

रोशनी खलखो को 40208 मत मिले हैं, जबकि रमा खलखो को दूसरे राउंड में 29635 मत मिले हैं। वहीं मेयर पद के अन्यं प्रत्याशियों को दूसरे राउंड मेंकिरण कुमारी को 3075, देवी दयाल मुंडा को 2701, प्रवीण कच्छप को 3826, विनोद कुमार बड़ाईक को 1389, सुजाता कच्छप को 2216, सुजीत बिजय आनंद कुजूर को 3887, सुमन कांत तिग्गा को 1329, सुरेंद्र लिंडा को 1365 और सोनू खलखो 2781 मत मिले हैं।

लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष बने भाजपा समर्थित महेश सिंह झामुमो प्रत्याशी को हराया

d795e8658522e717eefcc49fce196adf 1038661017

लातेहार // जिले में नगर पंचायत की मतगणना पूरी हो गई। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो को 985 मतों से हराया। महेश सिंह को कल 5374 वोट मिले, जबकि बिलासी टोपनो को 4389 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल समर्थित उम्मीदवार मालियानी कुजूर रही, इन्हें कल 1139 वोट मिले। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारी अपर समाहर्ता रामा रविदास ने महेश सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा। महेश सिंह की जीत के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।

इधर, प्रेस वार्ता कर लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि लातेहार में नगर पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद पर महेश सिंह चुनाव जीते। उन्होंने बताया कि सभी विजेता वार्ड पार्षदों को भी जीत के बाद प्रमाण पत्र दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि

  • वार्ड एक से नसरुद्दीन मियां,
  • वार्ड 2 से सुगंधी देवी,
  • वार्ड 3 से विमला देवी,
  • वार्ड 4 से जयराम कपूर,
  • वार्ड 5 से सब्बू परवीन,
  • वार्ड 6 से मनोज कुमार,
  • वार्ड 7 से मनोज दास,
  • वार्ड 8 से आशा देवी,
  • वार्ड 9 से संयुक्ता कुंंवर,
  • वार्ड 10 मुंद्रिका मांझी,
  • वार्ड नंबर 11 में संतोष रंजन,
  • वार्ड नंबर 12 में मुस्तरी बीवी,
  • वार्ड नंबर 13 में अल्मा पन्ना,
  • वार्ड नंबर 14 में इंद्रदेव उरांव और
  • वार्ड नंबर 15 में गुड़िया सिन्हा चुनाव जीते हैं।

पलामू। हुसैनाबाद नगर पंचायत में महज 60 वोट से जीते बसपा के समर्थित प्रत्याशी अजय

d795e8658522e717eefcc49fce196adf 1038661017

पलामू // सियासी सरगर्मियों और कयासों के लंबे दौर के बाद आखिरकार पलामू के हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया। कांटे की टक्कर में बसपा समर्थित अजय कुमार भारती ने महज 60 मतों से जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया। पहली बार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे अजय भारती ने नगर पंचायत की प्रथम अध्यक्ष रह चुकीं उषा देवी को बेहद करीबी मुकाबले में पराजित किया।मतगणना के दौरान हर राउंड के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती रहीं। अंततः अजय कुमार भारती को कुल 2766 वैध मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं उषा देवी को 2706 वोट मिले। निवर्तमान अध्यक्ष शशि कुमार 2616 मतों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पडा। युवा नेता मुन्ना कुमार देव ने 1948 वोट हासिल कर चुनावी समीकरण को पूरी तरह प्रभावित किया, जबकि भाजपा समर्थित रामेश्वर राम उर्फ छठन को 1887 मतों से संतोष करना पड़ा और वे पांचवें स्थान पर रहे।

इस चुनाव में अल्पसंख्यक और रविदास मतदाताओं का ध्रुवीकरण निर्णायक साबित हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में बसपा नेता शेर अली को रविदास समाज का उल्लेखनीय समर्थन मिला था, जिसने उन्हें तीसरे स्थान तक पहुंचाया था। ठीक उसी तर्ज पर इस बार नगर पंचायत चुनाव में भी बसपा के कोर वोट बैंक के साथ अल्पसंख्यक और रविदास मतों का झुकाव अजय भारती के पक्ष में जाता दिखा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत केवल 60 मतों की नहीं, बल्कि एक सधे हुए सामाजिक समीकरण की जीत है। मुन्ना कुमार देव के लाए गए मतों ने उषा देवी और शशि कुमार के संभावित समीकरण को ध्वस्त कर दिया।

पलामू हरिहरगंज की पहली नगर अध्यक्ष बनी शीला, पूर्व पार्षद को हराया बीजेपी समर्थित प्रत्याशी तीसरे स्थान पर

f0fa392ad9b3cda90c36f1b52e56336b 1199136149

पलामू // जिले के हरिहरगंज नगर निकाय चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता युवा व्यवसायी विनोद कुमार चौधरी उर्फ जानू चौधरी की पत्नी कुमारी शीला चौधरी पहली बार नगर पद के लिए निर्वाचित हुई। इन्हें कुल मिले 14,632 वैध मतों में 7194 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रही पूर्व जिप सदस्या आशा कुमारी को 2217 वोट प्राप्त हुए। शीला ने आशा को एकतरफा मुकाबले में 4977 मत से हराया दी। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े थे। इनमें पूर्व मुखिया भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिणु देवी 1971 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। इनके अलावे अन्य प्रत्याशियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कलावती कुमारी को मात्र 82, कशिश कुमारी को 484, प्रमिला चौधरी को 195, माधुरी देवी को 451, वैजंती देवी को 332, शिला देवी को 284 और सूर्यमणि देवी को 378 मत मिले।

हरिहरगंज नगर पंचायत में निर्वाचित सदस्य

  • वार्ड नंबर 1 से आसमीन प्रवीन,
  • वार्ड नंबर 2 से बृजनंदन साव,
  • वार्ड नंबर 3 से अमरजीत यादव,
  • वार्ड नंबर 4 से पिंकी देवी,
  • वार्ड नंबर 5 में पुष्पा देवी,
  • वार्ड नंबर 6 से कृष्ण कुमार,
  • वार्ड नंबर 7 से सुशील कुमार,
  • वार्ड नंबर 8 से श्वेता गुप्ता,
  • वार्ड नंबर 9 में पवन कुमार,
  • वार्ड नंबर 10 में अवधेश कुमार मेहता,
  • वार्ड नंबर 11 में रामजी पासवान,
  • वार्ड नंबर 12 में सूरज देवी,
  • वार्ड नंबर 13 में हसीना खातून,
  • वार्ड नंबर 14 में रिंकू देवी,
  • वार्ड नंबर 15 त्रिपुरारी राम में,
  • वार्ड नंबर 16 में अनुराधा देवी ने जीत हासिल की है।

हजारीबाग नगर निगम के मेयर बने अरविंद राणा विकास और अविनाश यादव निर्विरोध बने वार्ड सदस्य

IMG 20260227 214825

हजारीबाग // हजारीबाग नगर निकाय चुनाव का परिणाम शुक्रवार को आया। मेयर प्रत्याशी अरविंद राणा को 5180 मत मिले, जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी सरफराज अहमद को 18847 मत मिले। अरविंद राणा ने सरफराज को 4657 मत से पराजित किया है।उल्लेखनीय है कि सुबह से जैसे जैसे परिणाम आते गए वैसे वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई थी। अरविंद राणा एक दैनिक अखबार के पत्रकार भी हैं। इनके जीत से जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

वार्ड सदस्य जो निर्वाचित हुए

  • इसमें वार्ड 1 से साजिदा खातून,
  • वार्ड 2 से निखत यास्मीन,
  • वार्ड 3 से विजय प्रसाद,
  • वार्ड 4 से अनिल प्रसाद,
  • वार्ड 5 से रेखा सिंह,
  • वार्ड 6 से रिंकू वर्मा,
  • वार्ड 7 से रीता नाथ,
  • वार्ड 8 से अनीता गुप्ता,
  • वार्ड 9 से बैजनाथ राम,
  • वार्ड 10 से पाकीजा खातून,
  • वार्ड 11 से मूरमेय चाकी,
  • वार्ड 12 से निशा सिन्हा ने जीत हासिल की है।
  • वहीं वार्ड 13 से विकास यादव (निर्विरोध) चुनाव में जीत हासिल की है।
  • इसके अलावा वार्ड 14 से प्रभा गुप्ता,
  • वार्ड 15 से अंशिका प्रिया,
  • वार्ड 16 से जमील उर्फ बबलू,
  • वार्ड 17 से कुणाल चौरसिया,
  • वार्ड 19 से शिला देवी,
  • वार्ड 20 से पामिता सिन्हा,
  • वार्ड 21 से वाशिम खान उर्फ टिंकू,
  • वार्ड 22 से मिताली रश्मि,
  • वार्ड 23 से दीपक सिंह,
  • वार्ड 24 से क्रांति देवी,
  • वार्ड 25 से भूलन राम,
  • वार्ड 26 से मोना देवी,
  • वार्ड 27 से सोनी क्षेत्री,
  • वार्ड 28 से दीप रंजन,
  • वार्ड 31 से सुधा कुमारी,
  • वार्ड 32 से मुस्तकीम अंसारी,
  • वार्ड 33 से मुन्नी देवी,
  • वार्ड 34 से कैलाश कुमार,
  • वार्ड 36 से अभिनाश यादव (निर्विरोध) चुने गए।

रामगढ़। मतगणना के दूसरे चरण का परिणाम जारी, उम्मीदवारों की जीत की घोषणा

रामगढ़ // नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना संपन्न हो चुकी है। वार्ड नंबर 14 से 29 तक के प्रत्याशी की जीत की घोषणा कर दी गई है।

1004325316
  • वार्ड नंबर 14 से सुषमा देवी को 552 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जूही कुमारी को 385 वोट मिले हैं।
  • वार्ड नंबर 15 से विजय प्रत्याशी नीरज कुमार पासवान को 1123 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रणजीत राम को मात्र 376 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 17 से विजयी उम्मीदवार रणधीर गुप्ता को 725 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उर्मिला देवी को लगभग 355 वोट मिले हैं।
  • वार्ड 18 से विजयी उम्मीदवार सोनम लिंडा को 862 वोट मिले। निकटतम उम्मीदवार सावित्री देवी को 436 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 19 से विजयी उम्मीदवार बेबी देवी को 787 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी अरशी परवीन को 601 वोट मिले।
  • वार्ड 20 के विजई प्रत्याशी फातिमा खातून को 372 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी नुसरत परवीन को 310 वोट मिले।वहीं
  • वार्ड नंबर 21 से गीता देवी को 941 वोट मिले। निकटतम उम्मीदवार प्रदीप बेदिया को 611 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 22 से विजयी प्रत्याशी रेणु कुमारी ने 270 वोट हासिल किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रेणु देवी को 232 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 23 से विजयी प्रत्याशी हजरून खातून को 284 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी क्षमा तिवारी को 209 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 24 से प्रतिभा शरण ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड नंबर 25 से सोनी कुमारी को 995 वोट मिले उनके निकटतम उम्मीदवार सोनी कुमारी ही रही जिन्हें 931 वोट मिले है।
  • वार्ड नंबर 26 से देवधारी महतो ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 595 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधा महतो को 415 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 27 से विजय प्रत्याशी लीला कुमारी को 710 वोट मिले।
  • वार्ड 28 के विजय प्रत्याशी रामनरेश महतो को 446 वोट मिले। निकटतम उम्मीदवार मोहन मुंडा को 418 वोट मिले मले।
  • इसके अलावा वार्ड नंबर 29 से विजयी उम्मीदवार जयंती देवी ने लगभग 690 वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज मुंडा को हराया।