देवघर // अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर द्वारा विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम किया आयोजित । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA), रांची के निर्देशानुसार वर्चुअल के माध्यम से आयोजित किया गया ।

जिसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर के सचिव की नेतृत्व में जिले के विभिन्न संस्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम जिला कारागार, देवघर, उपकारा, मधुपुर, सिविल न्यायालय, देवघर, अनुमंडलीय न्यायालय, मधुपुर, प्रेक्षण गृह (ऑब्जर्वेशन होम), देवघर एवं वृद्धाश्रम, देवघर में एक साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालयकर्मी, कारागारकर्मी, (LADC) के सभी सदस्य, बंदी, प्रेक्षण गृह के बच्चे, वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिक, एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्चुअल माध्यम से योगाभ्यास में शामिल होकर सभी ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन एवं जनकल्याण के लिए योग के महत्व का संदेश दिया गया।
