झारखंड की आवाज

Blog Post -

Crime News। दुमका रेप कांड में तीन युवक गिरफ्तार

IMG 20260514 065747

दुमका // जरमुंडी थाना में रेप पीड़ित के भाई के आवेदन पर पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को लिखित सूचना मिली थी एक नाबालिक गाय चराने के लिए बस गोहरी बहियार गई थी। इस दौरान घात लगाए तीन की संख्या में युवक आते हैं और पीड़िता को लेकर पास के पहाड़ में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार करते हैं।

परिजनों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

पीड़िता की मां जब बेटी का नाश्ता लेकर बहियार जाती है तो अपनी बेटी को नहीं पाने से विचलित हो जाती है। जिसकी सूचना पीड़िता के पिता को मिलता है भाई के दोस्त और पीड़िता के पिता आसपास खोजते हुए पहाड़ के समीप जब बेटी का नाम लेकर आवाज लगते हैं। तो रोते हुए बेटी का आवाज आता है जिससे पास पहुंचने पर आपत्तिजनक स्थिति में एक युवक और पीड़िता को पाते हैं। वहां से युवक और अपनी बेटी को लेकर गांव पहुंचते हैं और इसकी लिखित सूचना जरमुंडी थाना को दी जाती है।

पुलिस आवेदन के आधार पर पकड़े गए युवक के निशानदेही पर दो ओर युवकों को अपने हिरासत में लेकर तीनों से बारी- बारी से पूछताछ की जाती है। पकड़े गए युवक का नाम विकास हेंब्रम पिता स्वर्गीय काले हेंब्रम, साहब मुर्मू पिता सिबिजन मुर्मू, मिथुन सोरेन पिता मंटू सोरेन तीनों एक ही गांव का बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार कर तीनों युवकों को जेल भेज दिया।

Deoghar Dc ने गर्मी में सुचारू पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने का दिए सख्त आदेश

IMG 20260513 203923

देवघर // गर्मी के मौसम में जिले के नागरिकों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत पतरो नदी स्थित इंटक वेल और फिल्ट्रेशन प्लांट का औचक निरीक्षण किया।

1004740400

इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, जल शोधन प्रक्रिया और पानी के भंडारण की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जल संचयन, पंपिंग क्षमता और वाटर फिल्ट्रेशन (जल शोधन) की पूरी प्रक्रिया को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलस्तर में आ रहे बदलावों पर लगातार नजर रखें ताकि आने वाले दिनों में संकट की स्थिति पैदा न हो।

पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

उपायुक्त ने मौके पर मौजूद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट संकेत दिया कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने फिल्ट्रेशन प्लांट से शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल ही आम नागरिकों तक पहुंचे, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। वहीं गर्मी के मद्देनजर जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए मुस्तैद रहें।

उपायुक्त ने कहा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता यह सुनिश्चित करे कि टेल-एंड (अंतिम छोर) पर रहने वाले परिवारों तक भी पर्याप्त पानी पहुंचे, इस दिशा कार्य करें।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

डीसी का औचक निरीक्षण: पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर पंचायत सचिव को शो-कॉज

IMG 20260513 203131

उपायुक्त ने मारगोमुण्डा के पंदनियाँ गाँव का किया औचक निरीक्षण; पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर पंचायत सचिव को शो-कॉज

पीवीटीजी (PVTG) परिवारों को मिलने वाली राशन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत से हुए अवगत

पेयजल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने का प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया निर्देश…..

देवघर// उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह द्वारा बुधवार के दिन मारगोमुण्डा प्रखंड के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह पीवीटीजी गाँव पंदनियाँ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का व्यापक जायजा लिया।

पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्थानीय पीवीटीजी परिवारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को मिलने वाले राशन, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े इन परिवारों को सरकार की हर योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पेयजल संकट पर सख्त निर्देश….

गाँव में पानी की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था और भी सुदृढ़ किये जायेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकारी कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


पंदनियाँ पंचायत सचिवालय बंद पाए जाने पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी और रोष प्रकट किया। कार्य के प्रति इस घोर लापरवाही को देखते हुए उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ तत्काल स्पष्टीकरण (शो-कॉज) जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में करे कार्य :- उपायुक्त

IMG 20260513 184709

उपायुक्त ने मारगोमुण्डा प्रखंड, अंचल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण…..

आमजनों के समस्याओं का त्वरित निराकरण हो प्राथमिकता:- उपायुक्त

शत प्रतिशत दिव्यांग जनों की जांच कर प्रमाण पत्र निर्गत करना करे सुनिश्चित

सिकटिया बराज पेयजलापूर्ति परियोजना हेतु जल्द से जल्द फारेस्ट एनओसी की दिशा में कार्य

गर्मी को देखते हुए पेयजल और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्या न हो:- उपायुक्त

देवघर // उपायुक्त ने जिला अंतर्गत मारगोमुण्डा प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़ी योजनाओं की धरातलीय स्थिति का अवलोकन भी किया।

कार्य मे कोताही या लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध करे सख्त कार्रवाई:-उपायुक्त

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड और अंचल कार्यालय में लंबित शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), लगान वसूली, न्यायालय संबंधित मामला, और राजस्व कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, डोर स्टेप डिलीवरी, राशन उठाव की स्थिति और प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन की भी बारीकी से जांच की गई।

1004739487

आगे बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था की समस्या पर मंथन भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की कोई किल्लत न हो और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत व जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन पर जोर दिया।

कई महीनों से राशन का उठाव नही कर रहे हैं उन्हें चिन्हित कर नाम करें डिलीट

साथ ही प्रखंड अंतर्गत शत प्रतिशत विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया। आगे उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया वैसे लोग जो कई महीनों से राशन का उठाव नही कर रहे हैं उन्हें चिन्हित कर आवश्यक जांच करते हुए उनका नाम डिलीट करे, ताकि जरूरतमंद लोगों का राशनकार्ड बन सके। साथ ही उपायुक्त ने राशन वितरण की स्थिति पर रोष प्रकट करते हुए ससमय उठाव और वितरण का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।

स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मारगोमुण्डा के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल की सफाई, दवाओं की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने और अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की सक्रियता का निरीक्षण किया।

1004739443

साथ ही जीवन रक्षक दवाओं, आवश्यक चिकित्सा सामग्री और स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता के अलावा चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति देखी गई। निरीक्षण के पश्चात सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रतिवेदन के आधार पर स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों को दूर करने और उपलब्ध सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव का निधन

IMG 20260513 110104

लखनऊ // अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। आज वे हमारे बीच नहीं है। हमें इस बात का बहुत दुख है… वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे हम उसी बात को मानेंगे… हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे।”

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे है

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे है प्रतीक यादव। Prateek Yadav की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है। और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष है।

लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, आधा दर्जन लोग घायल

कुडू – लोहरदग़ा // लोहरदगा – चंदवा मुख्य मार्ग शंख लुकैया पथ पर कुडू थाना क्षेत्र के दुबांग मोड़ के समीप मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक जेएच 08जी 3734 और बोलेरो जेएच 01एजी 5355 के बीच जोरदार टक्कर में बोलेरो सवार कई लोग घायल हो गए।

शादी समारोह से लौट रहे परिवार हादसे का शिकार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग बालूमाथ से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर सिसई गुमला लौट रहे थे। इसी दौरान दुबांग मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों में चीख – पुकार मच गई। इस हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है, हालांकि कई लोगों को चोटें आई हैं।

पीएम के सोना ना खरीदने की अपील से सोना व्यापारियों में खुशी🤔

IMG 20260513 092255

हजारीबाग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम नागरिकों से गैर जरूरी सोना एक साल तक ना खरीदने की अपील का हज़ारीबाग़ के सोना व्यापारियों ने स्वागत किया है। चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स हज़ारीबाग़ ने कहा, “अगर देश में फॉरेक्स रिजर्व कम हो गया, तो इसका अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा, सोना गिरवी रखना पड़ेगा। अगर देश के प्रधानमंत्री मोदी जी यह सुझाव दे रहे है, तो इसे हमें गंभीरता से लेना चाहिए।

देखिए सोना व्यापारियों ने क्या कहा 👇👇

प्रधानमंत्री ने गैर जरूरी विदेश यात्रा कम करने का भी सुझाव दिया है। यह फैसला देश की भलाई के लिए होगा। हमें इसे सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए। हमें सरकार के साथ बातचीत करके संकट का हल निकालना होगा। वहीं स्वर्ण व्यवसाई सह अर्थशास्त्री विजय केशरी ने भी पीएम के इस फैसले का स्वागत किया है ।

डीसी ने दिया आदेश सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

IMG 20260512 171648

उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन

जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने वृद्धा पेंशनसे जुड़े समस्याओं का किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का दिया आदेश

दिव्यांग के आवेदन पर शूटिंग रेंज में रैंप बनाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

देवघर // जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा,झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

मईया सम्मान योजना की शिकायत का करें निष्पादन

साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।

1004734158

वहीं जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया। जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे।

सभी अंचलाधिकारी अवैध कब्जा करने वाले पर करे कारवाही

ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश सभी अंचलों के अंचलाधिकारी को दिया। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

ऑन द स्पॉट समस्या का हुआ समाधान

साथ ही सारवां प्रखंड के जवाहर मिया और इदरीश मिया के आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ऑन द स्पॉट वृद्धा पेंशन के लाभ से जोड़ा गया। वही देवघर प्रखंड से तुलसी कुमार रंजन ने शूटिंग रेंज में रैंप लगाने का आवेदन दिया, जिसपर उपायुक्त ने एनआरपी के कार्यपालक अभियंता को डीपीआर तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे एडीएसएस सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

लेह-लद्दाख में मृत मजदूर का पार्थिव शरीर घर मंगाने हेतु मृतक की पत्नी संग ग्रामीणों ने लगाई डीसी-एसपी से गुहार

दुमका उपायुक्त में दिया मृत मजदूर के पार्थिव शरीर को लेह लद्दाख से जल्द मंगाने का आश्वासन

पुलिस अधीक्षक का मृतक की पत्नी एवं ग्रामीणों को शिकारीपाड़ा थाना में आवेदन देने का निर्देश

रविवार को शिकारीपाड़ा थाना ने आवेदन लेने से कर दिया था इंकार : कहा था कि लेह लद्दाख में जाकर दो आवेदन

दुमका // जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अमडा डोभा गांव की रहने वाली कोमली मुर्मू लेह लद्दाख में मारे गए मजदूर पति की लाश को मंगवाने के साथ मेठ पर कार्रवाई के लिए रविवार को शिकारीपाड़ा थाना में आवेदन देने गई, जहां उसे घटना वाले क्षेत्र में जाकर आवेदन देने को कहा गया।

मोटरसाइकिल दिलाने का लालच देकर ले गया था

मृतक की पत्नी कोमली मुर्मू के अनुसार उसके पति परमेश्वर लोहार उम्र 32 वर्ष ग्राम आमडा डोभा पोस्ट छातुपाड़ा थाना शिकारीपाड़ा जिला दुमका को 5 माह पूर्व सुखलाल देहरी पिता जग्गू डेहरी ग्राम बाबू पाड़ा पोस्ट पगड़ाहा द्वारा मेट काशिफ अंसारी पिता यूनुस मियां ग्राम हथिया पात्थर पोस्ट गोड़माला थाना टोंगरा जिला दुमका के साथ काम करने एवं मोटरसाइकिल दिलाने का लालच देकर 54 आरसीसी ग्रिप नामक जगह पर कार्य करने के लिए ले गया।

जरूरत से ज्यादा दारू पिलाने के कारण हुई मृत्यु पर कानूनी कार्रवाई की मांग

जबकि उसका आधार कार्ड भी नहीं था। सुखलाल ने बोला कि मेठ काशिफ अंसारी आधार कार्ड बनाता है, परमेश्वर का भी आधार कार्ड बना देगा और उसे अपने साथ ले गया। सूचना मिली कि 6.5.2026 को परमेश्वर की मृत्यु हो गई है, जिसकी फोटो भी दिखाया। परमेश्वर की पत्नी ने शिकारीपाड़ा थाना में आवेदन देकर कहा कि आपसे प्रार्थना है कि मेरे पति के मृत शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर लाने की व्यवस्था की जाएं एवं कासिफ अंसारी व सुखलाल डेहरी के द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाने, जरूरत से ज्यादा दारू पिलाने के कारण हुई मृत्यु पर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए।

डीसी ने दिया आश्वासन

जब शिकारीपाड़ा थाना ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया तो मृतक की पत्नी को साथ लेकर मिली मुर्मू ग्राम प्रधान ठाकुर मुर्मू एवं काफी संख्या में ग्रामीणों को लेकर जिला मुख्यालय दुमका पहुंची और पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त दुमका से पार्थिव शरीर को मंगाने तथा उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। जिस पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा जल्द से जल्द पार्थिव शरीर मंगाने का आश्वासन दिया गया तथा पुलिस अधीक्षक दुमका द्वारा निर्देश दिया गया कि वह शिकारीपाड़ा थाना में जाकर लिखित आवेदन जमा करें। दुमका से लौटने के पश्चात मृतक की पत्नी सहित ग्रामीणों ने शिकारीपाड़ा थाना में लिखित आवेदन जमा किया।

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260511 215049

दुमका // जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुंझी एवं दोन्दिया गांव के बीच स्थित डंगाल में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि झुंझी और दोन्दिया गांव के बीच डंगाल में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा गया।

गठित टीम ने हत्या का किया खुलासा

मृतक की पहचान दिनेश कुमार राय के रूप में हुई। मृतक की पत्नी ललिता देवी के फर्दबयान के आधार पर रामगढ़ थाना कांड संख्या 34/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/238 के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

मृतक दिनेश कुमार राय और बनासरी देवी के बीच प्रेम प्रसंग था

तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि मृतक दिनेश कुमार राय और बनासरी देवी के बीच प्रेम प्रसंग था। इसी को लेकर षड्यंत्र रचकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस द्वारा पूछताछ में बनासरी देवी और उसके पति देवा गृही ने अपने सहयोगियों जोगेश्वर देहरी एवं आशिक गृही के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के नाम

  • देवा गृही (40 वर्ष), निवासी झुंझी थाना रामगढ़
  • बनासरी देवी (30 वर्ष), निवासी झुंझी थाना रामगढ़
  • आशिक गृही (23 वर्ष), निवासी झुंझी थाना रामगढ़
  • जोगेश्वर देहरी (18 वर्ष), निवासी आसनबनी थाना काठीकुंड

बरामद सामान

  • मृतक का आसमानी रंग का इनफिनिक्स कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल
  • खून लगा हुआ दो पत्थर
  • घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड
  • लकड़ी के बेंट वाला लोहे का कुल्हाड़ी
  • आरोपी देवा गृही का मोटोरोला कंपनी का की-पैड मोबाइल
  • पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रिटायर्ड कर्मचारी ने परिवार के तीन सदस्यों को उतारा मौत के घाट, नौजवान बेटा, बेटी , और पत्नी

1004730391

Jamshedpur News // टाटा स्टिल के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों को उतारा मौत के घाट, नौजवान बेटे, छह माह पूर्व विवाहित गर्भवती बेटी , और धर्म पत्नी पर घातक प्रहार कर मौत की नींद सुला दिया पूरे मोहल्ले मे घटना से दुख , भय , और कारण जानने की उत्सुकता भीड़ मे तब्दील हो गई।

नवविवाहित गर्भवती बेटी को भी नहीं छोड़ा

स्थानीय लोगो ने घटना पर आश्चर्य जाहिर करते हुए दुखी दिखे जमशेदपुर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी ने आपनी पत्नी, पुत्र और गर्भवती बेटी की निर्मम हत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैघटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर-5 स्थित क्वार्टर संख्या एल 5/13 की है, जहां सोमवार अपने ही परिवार के तीन सदस्यों को रिटायर्ड टाटा स्टिल कर्मचारी रविन्द्र प्रसाद सिंह सोते समय अपने नौजवान बेटे नवविवाहित गर्भवती बेटी और अपनी धर्मपत्नी कि हत्या कर मानवता को शर्मसार कर दिया।

छह माह पूर्व ही टाटा स्टिल से सेवानिवृत्त हुआ

70 वर्षीय बुजुर्ग छह माह पूर्व ही टाटा स्टिल से सेवानिवृत हुआ था ,पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा, स्थानीय ASP ऋषभ त्रिवेदी ने सर पर गंभीर चोट लगने को बताया मौत का कारण , तीनों सदस्यों के सर पर अचूक प्रहार बनी मौत का कारण

बेटी की शादी 6 माह पूर्व हुई थी

मृतक पत्नी सरिता सिंह, पुत्र रवि कुमार और गर्भवती बेटी सुप्रिया का विवाह छह माह पूर्व ही हुआ था जो कि चार माह से गर्भवती थी, पुलिस शुरुआती जांच में यह आशंका जताई है कि आरोपी ने बेटे और बेटी की हत्या उस वक्त कर दी जब दोनों सो रहे थे, वही पत्नी को किचन में निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि पत्नी सरिता सिंह का शव किचन के फर्श पर पड़ा मिला, जबकि पुत्र और पुत्री के शव अलग-अलग कमरों में पलंग पर मिले।

पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्वार्टर को घेर लिया, पुलिस मृतकों के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है,वही लोगो से यह भी जानकारी मिल रही है कि कुछ माह पूर्व रिटायरमेंट मे अच्छी रकम टाटा स्टिल ने आरोपी को दिया है तीनों परिवार के सदस्यों की हत्या सिर पर भारी वस्तु से वार करने से हुई, तीनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल से एक हथौड़ा और एक टांगी बरामद हुई है। पुलिस को शक है कि इन्हीं हथियारों से वारदात को अंजाम दिया गया है।

एक बेटा और एक बेटी दिल्ली में रहते हैं

एएसपी ऋषभ त्रिवेदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जांच में जुटे रहे।जानकारी के अनुसार आरोपी रविन्द्र सिंह के चार बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी दिल्ली में रहते हैं, जबकि दूसरी बेटी की शादी हो चुकी है। दिल्ली में रहने वाली बेटी ने जब लगातार फोन करने के बावजूद घर से किसी का जवाब नहीं मिला तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी।

1004730394
मृतक का फाइल फोटो

पड़ोसी जब क्वार्टर पहुंचे तो रविन्द्र सिंह ने उन्हें अंदर आने से रोक दिया और भगा दिया। इसके बाद कुछ लोग पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे, जहां तीनों शव पड़े मिले। आरोपी रविन्द्र सिंह भी घर में घायल अवस्था में मौजूद था।

शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है

घटना के बाद एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि पूछताछ में हत्या की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। आरोपी बार-बार अपनी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कह रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या का कारण स्पष्ट नहीं बताया है।पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

1004730403
आरोपी का फाइल फोटो

लेकिन रिश्तेदारों ने किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं दी हैसुखी संपन्न जीवन व्यतीत कर रहे थे, वही अचंभित करने वाला वाक्य से पूरे बस्ती मे भय का माहौल बना है।

देवघर पुलिस ने 5 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

IMG 20260511 195444

देवघर // पुलिस साईबर अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। देवघर पुलिस गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर देवघर जिला अन्तर्गत कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart / Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी, एवं Google पर PhonePe कस्टमर केयर के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

इसके अतिरिक्त, अभियुक्त द्वारा PM किसान योजना एवं लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी।उक्त सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 05 (पांच) साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • 1. मो० अल्ताफ उम्र करीब 32 वर्ष पिता खलील मियां सा० बारापंसारी थाना पथरड्डा ओ०पी०
  • 2. राहुल रवानी उम्र करीब 26 वर्ष पिता पवन रवाणी सा० भेड़ो थाना पाथरौल
  • 3. अनिल महरा उम्र करीब 27 वर्ष पिता भोला महरा सा० तंगीडीह थाना पथरड्डा ओ०पी०
  • 4. बिकास कुमार दास उम्र करीब 21 वर्ष पिता बिनोद महरा सा० मंझलाडीह थाना पथरड्डा ओ०पी० एवं
  • 5. बालदेव महरा उम्र करीब 33 वर्ष पिता हृदय दास सा० भेड़ो थाना पाथरौल सभी जिला देवघर

गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली

  • फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्तोओं को Cash Back का झांसा देकर
  • Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
  • फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्तओं को झासा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी:-

  • मोबाइल फोन – 07 सिम कार्ड – 11 कुल जप्त प्रतिबिंब सिम – 03

सभी अंचलाधिकारी अपने कार्यालय में जनता दरबार का करेंगे आयोजन : उपायुक्त

IMG 20260511 190234

देवघर // समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अंचल में म्युटेशन की गति, जीएम लैण्ड का मैपिंग, सरकारी जमीन का मॉनिटरींग और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने, अवैध जमाबंदी से संबंधित मामलों के अलावा परिशोधन पोर्टल के माध्यम से शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया।

प्रकृति आपदा से प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान से संबंधित दिशा निर्देश

आगे उन्होंने अधिग्रहित भूमि का दाखिल खरीज मामलों, दाखिल खरीज रद्द माला, म्यूटेशन, खतियान रैयत के उतराधिकारी एवं आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल खरीज की अद्यतन स्थिति, विभिन्न राजस्व न्यालयों में लंबित वादी, ऑनलाईन राजस्व वादी की सुनवाई के अलावा जिला अन्तर्गत प्रकृति आपदा से प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान से संबंधित कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इसके अलावा उपायुक्त ने राजस्व संबंधित कार्यों की निगरानी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर व मधुपुर को दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण के अलावा नियमित रूप से जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

मोबाइल झपटमार गिरोह का पर्दाफाश 4 आरोपी गिरफ्तार भारी संख्या में मोबाइल बरामद

IMG 20260511 183823

देवघर // पुलिस ने मोबाइल झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश दो मोटरसाइकिल के साथ 11 महंगे मोबाइल फोन बरामद देवघर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिला के नगर थाना अन्तर्गत दि०-08.05.2026 की रात्रि 21:50 बजे सौरोदिप राय चौधरी सा०-कुशुम विहार धनबाद निवासी के साथ पटेल चौक के पास से झपटमारी कर मोबाइल लेकर भाग गए।

1004729037

एवं अमितेश सिन्हा पे०-अजय सिन्हा सा०-प्रेम बाजार हिजली कॉपरेटिव सोसाईटी खडगपुर पश्चिम मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल के साथ शंख मोड नजदीक देव तीर्थ गेट के पास मोबाईल छिनतई की घटना घटित हुई ।

कांड दर्ज करने के बाद गठित की टीम

घटना की शिकायत के बाद नगर थाना में नगर थाना कांड सं०-189/26 धारा-304(2) बी०एन०एस० एवं नगर थाना कांड सं0-190/26 धारा-304(2) बी०एन०एस० दर्ज की गयी। उक्त कांड के उद्‌भेदन अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, देवघर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन की गयी जिसके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं मानवीय आधार पर दो (02) दिनों के अन्दर कांड में चोरी गई मोबाईल घटना में प्रयुक्त वाहन एवं गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

गठित टीम ने की त्वरित कार्यवाही

जिसके तहत कुल चार अभियुक्तो को दो मोटरसाईकिल (पल्सर एवं ग्लेमर) के साथ लॉक तोड कर मोबाईल बेचने वाले दुकानदार को लॉक तोडते हुए नंदन पहाड स्थित मंगल तालाब के पास अभियुक्त विकास महथा के दुकान से गिरफ्तार किया गया है एवं इन लोगों के पास से 11 मोबाईल एवं 01 लैपटॉप बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम पता

  • अनिकेत कुमार सिंह उम्र 20 वर्ष पे० उदय सिंह सा० भूरभूरा मोड पंचमुखी मंदिर थाना-रिखिया जिला-देवधर
  • विजय कुमार चौधरी, उम्र-19 वर्ष पिता अशोक पासी साकिन भुरभुरा मोड़, पंचमुखी मंदिर थाना रिखिया, जिला देवघर
  • अमन कुमार चौधरी, उम्र 21 वर्ष पिता अशोक पासी साकिन भुरभुरा मोड़, पंचमुखी मंदिर, थाना- रिखिया,
  • विकाश कुमार उर्फ विक्की महथा उम्र करीब 21 वर्ष, पिता रंजीत महथा साकिन-महेशमारा, थाना नगर, जिला- देवघर
किसके पास से क्या सामान बरामद हुई

अभियुक्त अनिकेत कुमार सिंह पे०-उदय सिह सा० भूरभूरा मोड पंचमुखी मंदिर थाना-रिखिया जिला देवघर के बाएँ पैकेट से कांड में चोरी गये

  • (1) मोबाईल 16 TEAL (एप्पल कम्पनी) जिसका IMEI NO.-357813327001082, 357813326983488
  • (2) Realme मोबाईल रंग काला ब्लू मॉडल न०-15X 5G
  • (3) वीवो कम्पनी का हल्का ब्लू रंग का मोबाईल जिसका IMEI NO.-869388070285944, 869388070285951
  • (4) घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल-CG-04LJ-7990

विजय कुमार चौधरी, पिता अशोक पासी साकिन मुरमुरा मोड़, पंचमुखी मंदिर, थाना- रिखिया, जिला देवघर के पैट के पैकेट से

  • (1) Infinix कम्पनी का मोबाईल जिसका हरा रंग का जिसका मीठल न०-HOT 11 4G
  • (2) एपल कम्पनी का मोबाईल फोन काला रंग का जिसका IMEI ΝΟ.-358439161733504, 358439161006596
  • (3) OPPO कम्पनी का मोबाईल आसमानी रंग का जिसका IMEI NO.-865292068577977, 865392068577969

अमन कुमार चौधरी, पिता अशोक पासी साकिन- भुरमुरा मोड़, पंचमुखी मंदिर, थाना- रिखिया, के पास से

  • Realme नोबाईल आसमानी एवं हल्का ब्लू रंग मॉडल न०-10Pro 5G
  • वन प्लस कम्पनी का मोबाईल काला रंग का जिसका IMEI NO.-864835062110394, 864835062110386 MODEL NO.-CPH2381
  • OPPO कम्पनी का मोबाईल भूरा रंग का जिसका ΙΜΕΙ ΝΟ.-864517058583095, 864517058583087 MODEL NO.-A53
  • बिना नम्बर का पल्सर मोटर साईकिल जिसका चेसिस न०-MD2BEBX1MRC34159 एवं इंजन न०-DHXRMC60882

विकाश कुमार उर्फ विक्की महह्या उम्र करीब 21 वर्ष, पिता रंजीत महथा साकिन- महेशमारा, थाना नगर, जिला देवघर के पास से

  • (1) VIVO कम्पनी का लाईट ग्रीन रंग का मोबाईल जिसका मॉडल न०-12 5G
  • VIVO कम्पनी का सिल्वर रंग का मोबाईल जिसका मॉडल न०-Y21 5G (3) DELL कम्पनी का लैपटॉप जिसका मॉडल न०-P90F206 सिल्वर रंग का

इन सभी का अपराधिक इतिहास

अमन कुमार चौधरी, पिता अशोक पासी साकिन भुरभुरा मोड़, पंचमुखी मंदिर, थाना रिखिया

  • साईबर थाना कोड सं०-140/25 दि०-16.10.2025 धारा-112(2)/ 3(5)/ 304(2)/317(4)/318(4)/ 319(2)/336(3)/ 338/340(2) बी०एन०एस० एवं 66 (बी)/66 (सी)/66 (डी) आई०टी० एक्ट।
  • देवघर नगर थाना कांड सं0-473/2025 दि०-15.10.2025 धारा-309 (5) बी०एन०एस०

अनिकेत कुमार सिंह पे०-उदय सिह सा० भूरभूरा मोड पंचमुखी मंदिर थाना-रिखिया जिला देवघर के विरूद्ध

  • नगर थाना कांड सं0-473/2025 दि०-15.10.2025 धारा-309 (5) बी०एन०एस०
  • देवघर नगर थाना कांड सं0-65/25 धारा-309 (4) बी०एन०एस०
  • नगर थाना कांड सं0-399/25 धारा-109(1)/115(2)/ 126(2)/303(2)/308(4)/ 351(4)/352/3(5) बी०एन०एस०

विजय कुमार चौधरी, पिता अशोक पासी साकिन भुरभुरा मोड, पंचमुखी मंदिर, थाना- रिखिया, जिला देवघर

  • साईबर थाना कांड सं0-140/25 दि०-16.10.2025 धारा-112(2)/3(5)/304(2)/317(4)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) बी०एन०एस० एवं 66 (बी)/66 (सी)/66 (डी) आई०टी० एक्ट।
  • देवघर नगर थाना कांड सं0-65/25 धारा-309 (4) बी०एन०एस०
  • देवघर नगर थाना कांड सं0-206/24 धारा-300 (4) (2) बी०एन०एस०

मातृ दिवस के अवसर पर बरनवाल महिला समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

IMG 20260510 211104

देवघर // मातृ दिवस के पावन अवसर पर बरनवाल महिला समिति, देवघर द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर की पहल “ब्लड डोनेशन ऑन व्हील” के अंतर्गत बरनवाल सेवा सदन परिसर में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

1004724843

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मंजू बरनवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती सरिता बरनवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ देवघर विधायक सुरेश पासवान, डिप्टी मेयर टिप चटर्जी, समाजसेवी रीता चौरसिया, बीआईटी जसीडीह के रजिस्ट्रार शशि तिवारी, पूर्व समाज कल्याण पदाधिकारी रुन्नू मिश्रा, वार्ड पार्षद अनूप कुमार बरनवाल, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, एवं महिला प्रतिनिधि ममता किरण, द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है : विधायक

इस अवसर पर विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है तथा मातृ दिवस जैसे विशेष अवसर पर महिलाओं द्वारा इस प्रकार का सामाजिक आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से अनेक जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है और समाज में सेवा एवं संवेदना की भावना मजबूत होती है।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने कहा कि….

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने कहा कि “ब्लड डोनेशन ऑन व्हील” अभियान का उद्देश्य लोगों तक रक्तदान की जागरूकता को घर-घर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति हमेशा सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक रही है और आज का यह आयोजन उसी भावना का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।रक्तदान शिविर को लेकर लोगों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। स्वास्थ्य जांच के दौरान कई महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई, जिसके कारण वे रक्तदान नहीं कर सकीं।

कुल 27 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्तदान करने वालों में अमित कुमार दास, पीयूष कुमार, टींकू मोदी, मोहित मानस, कमल कुमार, हर्ष कुमार, अनिल तांती, नवीन कुमार, मनोरंजन प्रसाद, दिलीप कुमार बरनवाल, आयुष राज, आशीष भारती, विमल कुमार, हर्ष कौशल, बबलू राव, राजू कुमार, अंजली बरनवाल, जितेन्द्र बरनवाल, नीरज कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रियांशु कुमार, संजीव कुमार यादव, बिनोद कश्यप, विकास बरनवाल एवं सुरेन्द्र कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे