झारखंड की आवाज

Blog -

हजारीबाग दुष्कर्म मामले में झारखंड सरकार एक्शन में

IMG 20260331 123712

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पहुंचे विष्णुगढ़ पीड़ित परिवार को न्याय का दिलाया भरोसा

पुलिस प्रशासन को 2 दिन के अंदर आरोपी को पकड़ने का दिया गया सख्त निर्देश।

गलत काम करने वालों की अब खैर नहीं: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर।

हजारीबाग // जिला के विष्णुगढ़ में विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम ह*त्या की गई। हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मामले को गंभीरता से उठाया और अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया । इस मामले में कोर्ट में भी स्वतः संज्ञान लिया और सरकार से जवाब मांगा। झारखंड सरकार ने मामले को गंभीरता से संज्ञान ले रही है। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की, शोक व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

दो दिन में पुलिस अपराधी को करे गिरफ्तार: मंत्री

मंत्री ने कहा यह घटना बहुत ही दुखद है। जिस किसी ने इस इस घटना को अंजाम दिया है। उसके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस काम करेगी। न्यायालय कठोर से कठोर सजा दे इसके लिए पर्याप्त सबूत को इकट्ठा किया जाएगा। पुलिस को अल्टीमेटम दिया गया है दो दिनों के अंदर गिरफ्तारी न होने पर पुलिस को जवाब देना होगा।

जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को जल्द करे आर्थिक मदद

वित्त मंत्री ने कहा कोई भी हत्या , रेप जैसी घटना को पैसे देकर उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। लेकिन पीड़ित परिवार को एक आर्थिक मदद देकर थोड़ी राहत दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता हजारों किलोमीटर दूर 12 हजार की नौकरी करता है। और पीड़ित परिवार को अगर जिला प्रशासन की और आर्थिक मदद मिल जाएगी तो थोड़ी राहत होगी। इसलिए हमने प्रशासन से अविलम्ब आर्थिक मदद देने की बात कही है।

Jsbc Chunav। बार काउंसिल चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

IMG 20260330 190921

राँची , धनबाद और बोकारो में गड़बड़ी की शिकायत

Jharkhand State Bar Council Election 2026

रांची // झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव को लेकर 12 मार्च को वोटिंग हुई राज्य के 37 बार एसोसिएशन में वोट डाले गए। और 20 मार्च से मतगणना का काम जारी है। अभी तक 24 बार एसोसिएशन के प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती हो चुकी है। 13 बार एसोसिएशन के वोटों की गिनती होनी बाकी है। मतगणना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो गया है।

आरोप : भतीजे ने हमें दिया वोट फिर भी शून्य वोट

पहले लोहरदगा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सह चुनाव प्रत्याशी अजय कुमार (Ajay Kumar) ( क्रम संख्या 6 ) ने आरोप लगाया कि रांची सिविल कोर्ट के वोटों की गिनती के बाद उन्हें प्रथम वरीयता का शून्य वोट प्राप्त हुआ। जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है । उन्होंने बताया कि उनके सगे भतीजे, सिविल कोर्ट राँची में अधिवक्ता हैं, और उन्हें प्रथम वरीयता का वोट हमें दिया था। उनके अनुसार, उनके भतीजे इस संबंध में शपथ पत्र देने के लिए भी तैयार हैं।

वोटर लिस्ट, मतपत्रों और हस्ताक्षर रजिस्टर का मिलान हो

मतदान के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने वाले मतदाताओं की संख्या कम थी, जबकि मतपेटी से उससे कहीं अधिक मतपत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बूथ संख्या सात की वोटर लिस्ट, मतपत्रों और हस्ताक्षर रजिस्टर के मिलान की मांग की है।

अधिवक्ता सह उम्मीदवार शिल्पी प्रसाद ने उठाया सवाल

झारखंड के जमशेदपुर जिला बार की अधिवक्ता एवं उम्मीदवार शिल्पी प्रसाद (सीरियल नंबर 85) ने मुख्य चुनाव अधिकारी, सेवानिवृत्त जस्टिस अंबुज नाथ को पत्र लिखकर धनबाद में हुए मतदान और मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। हैं। उन्होंने वहां हुए चुनाव को रद्द कर पुनर्मतदान कराने की मांग की है।

मतदान के बाद और मतगणना के समय मत पत्र की संख्या में अंतर

शिकायतकर्ता शिल्पी प्रसाद (Shilpi Prasad)ने अपने पत्र में बताया है कि धनबाद बार में कुल 3184 अधिवक्ताओं में से 1931 अधिवक्ता वोटर ने मतदान किया था , जबकि मतगणना के दौरान 1989 मतपत्र पाए गए। इस प्रकार 58 अतिरिक्त मतपत्र मिलने पर उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं और इसे गंभीर अनियमितता बताया है।

HPV टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ

IMG 20260330 222916

देवघर // सदर अस्पताल, देवघर में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्षा किरण कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए HPV टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।

1004501279

इसके अलावा कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में लाभार्थियों की भी सहभागिता रही।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता संदेश भी दिए गए और टीकाकरण से संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। अंत में जिला परिषद अध्यक्षा ने हरी झंडी दिखा कर HPV जागरूकता रथ को रवाना किया।

इस अभियान को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की, ताकि जिले में अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।

महिला अधिवक्ता के साथ बदसलूकी मामले में अधिवक्ता को दो साल की सजा

966486f593efe3a4d5686a3b464e8580 1227126498

राँची // 14 साल पुराने मामले में सिविल कोर्ट रांची की न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत ने महिला अधिवक्ता से बदसलूकी मामले में आरोपी अधिवक्ता महेश तिवारी को दोषी करार देते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई है।

हाई कोर्ट परिसर में महिला के साथ बदसलूकी का मामला

कोर्ट ने उसे IPC की धारा 354, 323, 341, 504 और 506 के तहत दोषी पाया। यह मामला झारखंड हाई कोर्ट परिसर का है। 1 मई 2012 के दिन महिला अधिवक्ता के साथ आरोपी ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और धमकी दी थी। कोर्ट ने पाया कि आरोपी ने सार्वजनिक स्थल पर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाई।

समाज में जानी चाहिए मैसेज

सजा सुनाते हुए अदालत ने कहा कि आरोपी एक प्रैक्टिसिंग वकील होने के नाते अपने कृत्य के परिणामों से भली-भांति परिचित था, फिर भी उसने पेशेवर वातावरण की मर्यादा भंग की। कोर्ट ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कहा कि ऐसे मामलों में अदालत द्वारा आरोपी को अलग-अलग धाराओं में निम्न सजा और जुर्माना दिया गया है ।

किस धारा में सुनाई सजा

  • धारा 354 IPC  2 वर्ष साधारण कारावास + ₹10,000 जुर्माना (जुर्माना नहीं देने पर 2 माह अतिरिक्त सजा)
  • धारा 323 IPC 6 माह साधारण कारावास + ₹1,000 जुर्माना (जुर्माना नहीं देने पर 15 दिन अतिरिक्त सजा)
  • धारा 341 IPC 1 माह साधारण कारावास + ₹500 जुर्माना (जुर्माना नहीं देने पर 3 दिन अतिरिक्त सजा)
  • धारा 504 IPC  6 माह साधारण कारावास + ₹3,000 जुर्माना (जुर्माना नहीं देने पर 15 दिन अतिरिक्त सजा)
  • धारा 506 IPC 1 वर्ष साधारण कारावास + ₹5,000 जुर्माना (जुर्माना नहीं देने पर 1 माह अतिरिक्त सजा)।

लॉ छात्रा के साथ दुष्कर्म अधिवक्ता गिरफ्तार

Videoshot 20260330 202642

पाकुड़// झारखंड के पाकुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लॉ की पढ़ाई कर रही महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि एक महिला जो कानून की पढ़ाई कर जुर्म के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो रही थी। पीड़ितों के लिए आवाज बनने का सपना देख रही थी। उसके साथ ही घट गई बड़ी घटना । अब वह अपने लिए इन्साफ की मांग कर रही है।

छात्रा के भरोसा का गलत फायदा उठाया

पाकुड़ की यह छात्रा लॉ की पढ़ाई से जुड़ी हुई मदद लेने और किताब लेने के लिए पाकुड़ के ही एक वकील जोएल मुर्मू से संपर्क किया । अधिवक्ता पर भरोसा किया वह उसके संपर्क में आई। आरोप है कि अधिवक्ता ने छात्रा के भरोसा का गलत फायदा उठाया और उसके साथ दरिंदगी की गई।

बारंबार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया।

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

दुष्कर्म का वीडियो दिखाकर लगातार सात महीनों तक उसके साथ गलत करता रहा और बराबर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया कहा गया कि “अगर किसी को बताया तो सबकुछ खत्म कर दूंगा।” छात्रा ने बताया कि इसी डर में वह जीती रही। न परिवार से कह पाई, न किसी दोस्त से। अंदर ही अंदर टूटती रही।

दोबारा दुष्कर्म के प्रयास के बाद हुआ खुलासा

घटना के संबंध में नगर थानेदार इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जब आरोपी वकील ने बीते 29 मार्च को फिर से उसे बुलाया और उसके साथ गलत किया, तब उसने हिम्मत जुटाई। इस बार उसने अपने पति को सब कुछ बता दिया। जिसके बाद पति ने यह सुनकर वह सीधे आरोपी के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। हो हल्ला सुनकर लोग जुटे, और फिर मामला पहुंच गया थाना ।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया और आरोपी वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। नगर थानेदार इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता का कहना है कि जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी

हजारीबाग में नाबालिक के साथ दरिंदगी: फुट फूट कर रोई विधायक पूर्णिमा साहू

IMG 20260330 195145

मईया सम्मान मात्र एक छलावा – पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर // हजारीबाग मे नाबालिक के साथ दरिंदगी पर फुट फूट कर रोई पूर्णिमा साहू झारखण्ड में भाजपा महिला मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ।

झारखंड के हजारीबाग में बीते दिनों एक नाबालिक बच्ची के साथ हैवानियत को लेकर आज भाजपा कार्यकर्त्ता राज्य भर में सड़को पर सरकार के विरोध में उतरे । जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा विधायक पूर्णिमा शाहू भी जिला उपायुक्त कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक पूर्णिमा फूट फूट कर रो पड़ी ।

साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखण्ड में महिलाओं का सम्मान एक दिखावा है, नाबालिक के साथ हुए हैवानियत पर सरकार मौन और पुलिस असमर्थ है, वही अपराधी खुले घूम रहे है।

देवघर पुलिस ने 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

IMG 20260330 192450
Deoghar Police Arrests 4 Cyber Crime criminal

देवघर// पुलिस ने वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी किया और छापेमारी के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया । पुलिस ने बताया कि पूछताछ के क्रम में ये बातें सामने आई कि ये सभी साइबर फ्रॉड की गतिविधि शामिल है जिसके बाद पुलिस ने 4 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की अपराध शैली निम्न प्रकार है ।

  • :-1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साईबर ठगी करना।
  • 2. फर्जी Phonpe/Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
  • 3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardt बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
  • 1. ललन कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता रामदेव दास सा० वासवरिया थाना देवीपु
  • 2. राजा कुमार उम्र करीब 18 वर्ष पिता सूरज दास सा० सलैया थाना मधुपुर
  • 3. दिलीप दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता स्व० प्रसादी दास सा० बसवरिया थाना देवीपुर
  • 4. निरोज दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता ईश्वर दास सा० बसवरिया थाना देवीपुर सभी जिला देवघर।

दो अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल और 1 सिम कार्ड को पुलिस ने किया बरामद। दो अभियुक्तों के पास कोई मोबाइल जब्ती नहीं हुई है।

Jsbc Chunav। 24 बार काउंसिल के वोटों की गिनती के बाद टॉप 23 प्रत्याशियों की सूची हुई जारी

IMG 20260330 190921

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026

राँची // झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के वोटों की गिनती जारी है आज (सोमवार ) को हजारीबाग , हुसैनाबाद, खूंटी और कोडरमा बार काउंसिल के वोटों की गिनती हुई। अभी तक 24 बार काउंसिल के वोटों की गिनती हुई जिसमें टोटल 11258 वोटों की गिनती हुई। 407 अमान्य मत।

अभी तक इन 24 बार एसोसिएशन के वोटों की गिनती हो चुकी है 👇👇👇

बरही, बोकारो, बुंडू ,चाईबासा , चक्रधरपुर , चांडिल , चतरा , छतरपुर , डाल्टेनगंज , सिविल कोर्ट रांची , देवघर , दुमका , धनबाद , गढ़वा , घाटशिला , गोड्डा , गुमला , गिरिडीह , हुसैनाबाद , जामताड़ा , खूंटी , लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा बार काउंसिल शामिल।

इन 13 बार एसोसिएशन के वोटों की गिनती बाकी है 👇

जमशेदपुर, झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची, लोहरदगा, मधुपुर, महगामा, नगर उंटारी , पाकुड़ , राजमहल, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला, सिमडेगा और तेनुघाट में वोटों की गिनती होनी बाकी है । इसमें सबसे अधिक वोट झारखंड हाई कोर्ट रांची में 4665 अधिवक्ता वोटर है वही जमशेदपुर में भी 2212 अधिवक्ता वोटर है।

टॉप 18 पुरुष प्रत्याशियों की सूची

  • 454 MRITUNJAY KUMAR SRIVASTAVA
  • 421 ABDUL KALAM RASHIDI
  • 396 ABHISHEK KUMAR BHARTI
  • 361 JITENDRA KUMAR
  • 360 PRASHANT KUMAR SINGH
  • 349 RAJ KUMAR
  • 330 Pawan Ranjan Khatri
  • 300 LALIT YADAV
  • 286 Prayag Mahto
  • 284 Parmeshwar Mandal
  • 267 RADHEY SHYAM GOSWAMI
  • 252 SANJAY KUMAR VIDROHI
  • 248 GOPESHWAR PRASAD JHA
  • 226 BALESHWAR PRASAD SINGH
  • 225 ABHAY KUMAR CHATURVEDI
  • 224 CHUNNU KANT
  • 224 DHARMENDRA NARAYAN
  • 221 MANOJ KUMAR-2

टॉप 5 महिला प्रत्याशियों की सूची

  • मधुलता रानी कुल वोट 152
  • मीरा कुमारी कुल वोट 78
  • रिंकू भगत कुल वोट 55
  • मोली सिन्हा कुल वोट 49
  • ओसिता कृति रंजन कुल वोट 48

महिला प्रत्याशियों की रैंकिंग स्थिति

  • 42 NITU RANI
  • 38 JYOTI ANAND
  • 38 SONALI BHATACHARJEE
  • 36 SHAURYA DWIVEDI
  • 28 SWATI SINHA
  • 22 ANAMIKA SHARMA
  • 22 NIVEDITA KUNDU
  • 21 SHABANA PERWEEN
  • 17 AHALYA MAHATO
  • 17 KIRAN SUSHMA KHOYA
  • 16 Rinky Jha
  • 15 JUHI KUMARI CHOUDHARY
  • 15 NEETU SINGH
  • 11 MAMTA KUMARI
  • 10 AISHWARYA SHREE
  • 7 RANJANA KUMARI
  • 7 Varsha Srivastava
  • 4 SHILPI PRASAD
  • 2 SEEMA KUMARI SINGH
  • 1 VINITA SINGH

देवघर से संबंधित प्रत्याशियों की स्थिति

  • क्रम संख्या 34 ललित यादव कुल वोट 300 रैंक 8
  • क्रम संख्या 18 बालेश्वर प्रसाद सिंह 226 रैंक 14
  • क्रम संख्या 7 अमर सिंह 128
  • क्रम संख्या 23 दिलीप सिंह 116
  • क्रम संख्या 51 नीरज कुमार सिन्हा 71
  • क्रम संख्या 96 विजय कौशिक 14

107 अखाड़ों की भागीदारी, झांकियों व शस्त्र प्रदर्शन से उत्साह चरम पर

IMG 20260329 230836

चाकूबाजी में 2 की मौत, 500 घायल

हजारीबाग में 24 घंटे से रामनवमी शोभायात्रा की धूम।

107 अखाड़ों की भागीदारी, झांकियों व शस्त्र प्रदर्शन से उत्साह चरम पर।

हाईटेक सुरक्षा के बीच प्रशासन मुस्तैद।

चाकूबाजी में 2 की मौत, 500 घायल

अभी तक 30 अखाड़ों की शोभायात्रा जामा मस्जिद से गुजरी।

हजारीबाग // खबर झारखंड से है जहां हजारीबाग शहर की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामनवमी शोभायात्रा पिछले 24 घंटों से भव्य रूप से चल रही है। देर रात तक समाप्त होने की संभावना है। बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त सड़कों पर उमड़े हैं और उत्साह चरम पर है।

1004496166

इस बार 107 अखाड़ों ने भाग लिया है। आकर्षक झांकियां, डीजे की धुनें और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन ने माहौल को और भव्य बना दिया है। प्रशासन ने कड़ी और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपी व डीसी स्वयं निगरानी कर रहे हैं। हालांकि शोभायात्रा के दौरान करीब 500 लोग घायल हुए हैं। चाकूबाजी में 2 की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर घायलों हुए। घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। फिर भी आयोजन शांतिपूर्ण रूप से जारी है।

Dumka News। अम्बेडकर विचार गोष्टी का आयोजन

IMG 20260329 WA0015

Ambedkar Thought Conference organized In Dumka

दुमका // बुनियादी विद्यालय, मंडलडीह के प्रांगण में एक भव्य अम्बेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों, उनके संघर्ष और समाज निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना था। इस गोष्ठी की अध्यक्षता निरंजन कुमार दास द्वारा की गई, जिन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता स्थापित करने का संदेश दिया।

डॉ अजीत कुमार महात्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरैयाहाट अंचलाधिकारी राहुल कुमार शानू उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में शिक्षा, संविधान और सामाजिक न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अजीत कुमार महात्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को जागरूक और संगठित होने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम का सफल संचालन यमुना प्रसाद दास द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं ऊर्जावान बनाए रखा। वहीं, कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में गोकुल रवि दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बाबा साहब के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प

इस अवसर पर नंदलाल यादव, गुलाबी दास, श्रवण दास, कृष्णा दास, तथा विनय दास की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, और उनके मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव है। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन भागवत रवि दास के द्वारा किया गया।

इस मोके पर पवित्र मंडल, वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार मांझी, कृष्ण कुमार मलाह, पवन रवि दास, बालमुकुंद यादव रईस अंसारी दिलीप कुमार दास लालू कुमार कुंदन कुमार,रावण कुमार, उमेश कुमार, नवीन कुमार, अनील गुरूजी जयराम दास कांग्रेस दास एवं विभिन्न गाँव से आये ग्रामीणों ने भाग लिया।

JSBC Election। सातवें दिन गिनती के बाद किस प्रत्याशी को मिला कितना वोट

1004495127
Jharkhand State Bar Council Election। Candidate’s Status After Vote Counting

राँची// झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। रविवार को गिरिडीह , जामताड़ा, खूंटी और लातेहार के वोटों की गिनती हुई। गिनती के बाद देखिए प्रत्याशियों की रैंकिंग।

1004495127

देवघर से संबंधित प्रत्याशी को मिला प्रथम वरीयता का वोट

  • क्रम संख्या 34 ललित यादव 289
  • क्रम संख्या 18 बालेश्वर प्रसाद सिंह 226
  • क्रम संख्या 7 अमर सिंह 127
  • क्रम संख्या 23 दिलीप सिंह 115
  • क्रम संख्या 51 नीरज कुमार सिन्हा 71
  • क्रम संख्या 96 विजय कौशिक 14

टॉप 18 पुरुष प्रत्याशियों की सूची प्राप्त मत के अनुसार

  • 1. MRITUNJAY KUMAR SRIVASTAVA
  • 2. ABHISHEK KUMAR BHARTI
  • 3. ABDUL KALAM RASHIDI
  • 4. JITENDRA KUMAR
  • 5. PRASHANT KUMAR SINGH
  • 6. Pawan Ranjan Khatri
  • 7. LALIT YADAV
  • 8. Prayag Mahto
  • 9. RADHEY SHYAM GOSWAMI
  • 10.Parmeshwar Mandal
  • 11. SANJAY KUMAR VIDROHI
  • 12. GOPESHWAR PRASAD JHA
  • 13. BALESHWAR PRASAD SINGH
  • 14. DHARMENDRA NARAYAN
  • 15. CHUNNU KANT
  • 16. ABHAY KUMAR CHATURVEDI
  • 17. ANIL KUMAR MAHATO
  • 18. MAHESH TEWARI

टॉप 5 महिला प्रत्याशियों की सूची

  • Madhulata Rani Daltonganj 151
  • MEERA KUMARI Giridih 64
  • RINKU BHAKAT JHC 50
  • MOLI SINHA JHC 47
  • NITU RANI Dhanbad 42

JSBC Election। गिरिडीह बार के वोटों की हुई गिनती देखिए किसे मिला कितना वोट

1004478405 2

Jharkhand State Bar Council Election 2026।

राँची// झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के वोटों की गिनती लगातार जारी है। 7 वें दिन गिरिडीह के वोटों की गिनती हुई गिरिडीह में कुल 945 अधिवक्ता वोटर में 681 अधिवक्ता वोटर ने अपने मत का प्रयोग किया । जिसमें से 658 मान्य मत और 23 अमान्य मत।

गिरिडीह में किसे मिला कितना वोट यहां देखें 👇

गिरिडीह से संबंधित प्रत्याशी को गिरिडीह बार में मिले वोट

  • क्रम संख्या 20 चुन्नू कांत गिरिडीह में 190 वोट , कुल वोट 214
  • क्रम संख्या 45 मीरा कुमारी गिरिडीह में 11 वोट , कुल वोट 64
  • क्रम संख्या 55 परमेश्वर मंडल गिरिडीह में 246 वोट, कुल वोट 262

गिरिडीह में अन्य प्रत्याशियों को मिले वोट

  • 1 अब्दुल कलाम रसीदी झारखंड हाई कोर्ट 17
  • 3 अभिषेक कुमार भारती झारखंड हाई कोर्ट 4
  • 7 अमर सिंह देवघर 2
  • 13 अंजनी कुमार वर्मा झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 14 अरविंद कुमार मेहता हजारीबाग 2
  • 15 अशोक कुमार यादव झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 17 अवनीश रंजन मिश्रा झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 18 बालेश्वर प्रसाद सिंह देवघर 21
  • 20 चुन्नू कांत गिरिडीह 190
  • 23 दिलीप कुमार सिंह 4
  • 26 हामिद रजा झारखंड हाई कोर्ट 3
  • 27 जनार्दन प्रसाद चौधरी बोकारो 10
  • 28 जितेंद्र कुमार धनबाद 2
  • 34 ललित यादव झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 35 मधुलता रानी डाल्टेनगंज 2
  • 36 महेश तिवारी झारखंड हाई कोर्ट 4
  • 39 मनोज कुमार (2) झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 40 मनोज कुमार (3) झारखंड हाई कोर्ट 13
  • 42 मजहर अली खान धनबाद 2
  • 43 मो अफताब आलम खान जमशेदपुर 2
  • 45 मीरा कुमारी गिरिडीह 11
  • 46 मोली सिन्हा झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 47 मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव बोकारो 6
  • 48 नीतू सिंह झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 49 नीलेंदु कुमार झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 52 नीतू रानी धनबाद 3
  • 53 निवेदिता कुंडू झारखंड हाई कोर्ट 3
  • 54 ओसीता कृति रंजन हजारीबाग 1
  • 55 परमेश्वर मंडल गिरिडीह 246
  • 57 प्रभात कुमार सिन्हा झारखंड हाई कोर्ट 42
  • 59 प्रशांत कुमार सिंह झारखंड हाई कोर्ट 4
  • 60 प्रशांत पल्लव झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 63 रवींद्र कुमार झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 64 राधेश्याम गोस्वामी धनबाद 2
  • 65 राजकुमार हजारीबाग 4
  • 66 राजेंद्र कृष्णा झारखंड हाई कोर्ट 6
  • 67 राजेश दास जमशेदपुर 1
  • 69 राजेश कुमार शुक्ला जमशेदपुर 6
  • 72 रानेश आनंद झारखंड हाई कोर्ट 6
  • 77 रिंकू भगत झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 78 रिंकी झा बोकारो 1
  • 79 संजय कुमार विद्रोही सिविल कोर्ट रांची 1
  • 80 सत्यव्रत ज्योतिषी चाईबासा 1
  • 82 सबना प्रवीण झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 83 शैलेन्द्र कुमार तिवारी झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 84 सरयू द्विवेदी झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 87 सुभाषिक रसिक सोरेन झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 88 श्याम सुंदर कुमार झारखंड हाई कोर्ट 4
  • 93 स्वाति सिन्हा झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 95 वीर विजय प्रधान झारखंड हाई कोर्ट 6
  • 100 वकील महतो तेनुघाट 1

देवघर से संबंधित प्रत्याशी को मिले वोट

  • क्रम संख्या 34 ललित यादव 2 वोट कुल वोट 262
  • क्रम संख्या 18 बालेश्वर प्रसाद सिंह 21 वोट कुल वोट 225
  • क्रम संख्या 7 अमर सिंह 2 वोट कुल वोट 114
  • क्रम संख्या 23 दिलीप सिंह 4 वोट कुल वोट 112
  • क्रम संख्या 51 नीरज कुमार सिन्हा 0 वोट कुल वोट 66
  • क्रम संख्या 96 विजय कौशिक 0 वोट कुल वोट 13

Jsbc Election 2026। कहां से कितने प्रत्याशी, कितना वोटर, देवघर में किसे कितना वोट मिला 👇👇👇

साहिबगंज जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न

20260329 095456

ललित स्वदेशी अध्यक्ष, विजय कुमार कर्ण सचिव निर्वाचित

Sahibganj District Advocates’ Association Election Concluded

साहिबगंज // जिला अधिवक्ता संघ के वर्ष 2026-28 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में ललित स्वदेशी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जबकि सचिव पद पर विजय कुमार कर्ण ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में ललित स्वदेशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार जायसवाल को मात्र एक मत से पराजित किया।

संयुक्त सचिव बने लाल बाबू यादव एवं देवेंद्र कुमार चौधरी

वहीं सचिव पद पर विजय कुमार कर्ण ने भानु प्रताप सील को 11 मतों से हराकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर गौतम कुमार सिंह उर्फ दारा ने 71 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर लाल बाबू यादव एवं देवेंद्र कुमार चौधरी निर्वाचित हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुभाष कुमार गुप्ता, पावेंद्र रितेश कुमार, सुजाता सोरेन, जयप्रकाश रविदास एवं मानव कुमार पासवान को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई।

Jsbc Chunav। छठे दिन गिनती के बाद देखिए किस प्रत्याशी को मिला कितना वोट

IMG 20260328 200920

Jharkhand State Bar Council Election 2026। बार काउंसिल चुनाव के वोटों की गिनती लगातार जारी है और गिनती अब और भी तेजी से की जा रही है। शनिवार को गढ़वा, घाटशिला, गोड्डा और गुमला के वोटों की गिनती हुई।

देखिए किस प्रत्याशी को कहां से मिला कितना वोट 👇👇

1004490650

टॉप 20 प्रत्याशी की सूची

  • मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव 388
  • अभिषेक कुमार भारती 377
  • जितेंद्र कुमार 358
  • प्रशांत कुमार सिंह 332
  • अब्दुल कलाम रसीदी 329
  • पवन रंजन खतरी 318
  • प्रयाग महतो 280
  • राधेश्याम गोस्वामी 265
  • ललित यादव 260
  • संजय कुमार विद्रोही 242
  • गोपेश्वर प्रसाद झा 237
  • धर्मेन्द्र नारायण 224
  • बालेश्वर प्रसाद सिंह 204
  • अनिल कुमार महतो 201
  • अभय कुमार चतुर्वेदी 184
  • मनोज कुमार-2 182
  • महेश तिवारी 180
  • सत्यबरत ज्योतिष 175
  • रामसुभग सिंह 172
  • निलेश कुमार 161

रविवार को भी होगी वोटों की गिनती

रविवार को गिरिडीह के वोटों की गिनती होगी उसके बाद क्रमशः हजारीबाग , हुसैनाबाद , जामताड़ा , जमशेदपुर झारखंड हाई कोर्ट रांची , खूंटी, कोडरमा, लातेहार, मधुपुर, महगामा, नागरुत्तरी , पाकुर, राजमहल, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला, सिमडेगा और तेनुघाट के वोटों की गिनती होने की संभावना है।

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में मुखिया के भाई की निर्मम ह*त्या

IMG 20260328 145056

भाजपा सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने साधा सरकार पर निशाना

हजारीबाग प्रशासन ने समझा बुझा कर भीड़ को काबू किया, जांच जारी

हजारीबाग // में रामनवमी में हिंसा और विवाद का इतिहास इस रामनवमी पर दोहराता नजर आ रहा है। कल जुलूस के दौरान गदोखर इलाके में स्थानीय मुखिया के भाई रामा साव की हत्या और ब्रह्मऋषि समाज के अध्यक्ष मुकेश कुमार पर चाकू से हमला होने के बाद जिले का माहौल एक बार फिर खराब होता नज़र आ रहा है। सीओ अनिल कुमार गुप्ता ने स्वंम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इधर, भाजपा के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद अस्पताल पहुंचे और पोस्टमॉर्टम में देर को लेकर गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और शांतिपूर्ण तरीके से झांकियां और जुलूस निकालने की इजाजत दी है।