झारखंड की आवाज

चतरा में खैनी विवाद में बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या, दूसरा आरोपी गिरफ्तार -

चतरा में खैनी विवाद में बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

चतरा // चतरा बायपास रोड पर खैनी मांगने के मामूली विवाद में फायरिंग से एक बॉडीगार्ड की मौत हो गई, जिससे कुछ देर अफवाह का माहौल रहा। डीएसपी मुख्यालय सुनील सिंह ने स्पष्ट किया कि यह आपसी विवाद का मामला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के पुत्र और रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक विनीत यादव उर्फ रॉकी यादव जब एसपी आवास के पास गाड़ी से उतरे, उसी समय उनके दो प्राइवेट बॉडीगार्ड्स अतुल और बलबीर सिंह के बीच विवाद हुआ। आरोपी बलबीर ने गाड़ी में रखी राइफल से अतुल पर गोली चला दी। दूसरा फायर कर भागते समय एसपी आवास के अंगरक्षक ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों हथियार जब्त कर शव कब्जे में लिया।

पूछताछ में बलबीर ने बताया कि अतुल बार-बार खैनी मांग रहा था। आरोपी के पास से रिनपास की पर्ची मिली है। उसका नवीनगर में CISF पर फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड भी है। पुलिस ड्राइवर और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply