झारखंड की आवाज

देवघर पुलिस ने अवैध देशी कट्टा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार -

देवघर पुलिस ने अवैध देशी कट्टा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देवघर // हथियार के साथ बैठ कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने सुचना प्राप्ति पश्चात थाना प्रभारी द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचित कर निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004342386

घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण के पश्चात छापामारी दल द्वारा अवैध कट्टा के साथ एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी । साथ ही एक अवैध कट्टा को जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प्रीतम महथा उम्र 34 वर्ष पे०-स्व० घनश्याम महथा सा०-जटाही मोड थाना-नगर जिला-देवघर जिसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आर्म्स एक्ट के अभियुक्त छोटु श्रृंगारी उर्फ चन्द्रशेखर श्रृंगारी पे०-मुखी श्रृंगारी सा०-बी०एन० झा पथ पोखनाटील्हा थाना-नगर जिला-देवघर अपने घर में 02/03 व्यक्तियों के साथ मिलकर किसी घटना को अंजाम देने के उदेश्य से सभी इकट्ठा हुआ था।

Leave a Reply