झारखंड की आवाज

कल जसीडीह में होगी डॉ. भीमराव अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता, 400 छात्र-युवा लेंगे हिस्सा -

कल जसीडीह में होगी डॉ. भीमराव अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता, 400 छात्र-युवा लेंगे हिस्सा

देवघर // युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित गोड्डा लोकसभा स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन कल, 24 अक्टूबर को जसीडीह में किया जाएगा। प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में देवघर, मधुपुर और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्रों के छात्र एवं युवा भाग लेंगे। आयोजन में करीब 400 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता स्थल जसीडीह के मधुवागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1005590261

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित तैयारी बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और संबंधित लोगों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

छात्र-युवाओं में उत्साह बढ़ाना प्रतियोगिता का उद्देश्य

प्रतियोगिता के समन्वयक एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आर्कादित्य यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्रीय शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था के कारण छात्र-युवा काफी हद तक हतोत्साहित महसूस कर रहे हैं। उनमें उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को विधिवत और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना आयोजकों की प्राथमिकता है। इसके लिए समीक्षा बैठक में सभी आवश्यक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

तैयारी बैठक में कई नेता रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश स्तर के नेता डॉ. मुन्नम संजय, देवघर जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास, युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, प्रो. उदय प्रकाश, मुकुंद दास, नागेश्वर सिंह, दिनेश कुमार मंडल, अजय कुमार, अनंत मिश्रा, राहुल सिंह, गणेश दास, मकसूद आलम, भवेश भूषण, मणिकांत यादव, नित्यानंद सेवक, राहुल राज, रवि वर्मा, गुलाब यादव, हेमंत चौधरी, आफताब आलम, अमेरिका यादव, नूनू खान, प्रो. दीनबंधु, गौतम तुरी, विकास राउत, बैलालुद्दीन अंसारी, मिन्हाज आलम, कुमार बाबा, रामाकांत कुमार, शशि यादव और विश्वनाथ तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इसके अलावा राजद नेता भूतनाथ यादव, अजय यादव और रंजीत प्रधान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता प्रदेश महासचिव आर्कादित्य यादव और नगर अध्यक्ष रवि केशरी भी तैयारी बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply