झारखंड की आवाज

Cyber Crime News। साइबर ठगों ने युवक से की 35.15 लाख की ठगी -

Cyber Crime News। साइबर ठगों ने युवक से की 35.15 लाख की ठगी

खेत बेचकर बहन की शादी के लिए 35.47 लाख रुपये जमा किये थे।

हमीरपुर // उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी विवेक कुमार ने रविवार को बताया कि उसका इलाज नशा मुक्ति केंद्र ग्वालियर से चलता है। वहां मोबाइल अपने पास रखना प्रतिबंधित है, जिससे उसका फोन घर पर ही रहता है। उसका कस्बे की सेन्ट्रल बैंक में खाता है और उसने अभी तक न कोई यूपीआई बनाया है और न ही उसका उपयोग किया है। उसने अपना खेत बेचकर बहन की शादी के लिए 35.47 लाख रुपये जमा किये थे।

पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बीते 10 मार्च 2025 से लेकर 9 जुलाई 2025 तक साइबर ठग उसके खाते से यूपीआई बनाकर रुपये निकालते रहे। इसकी जानकारी उसे नहीं हो पाई। 20 फरवरी 26 को उसने अपनी बहन रिमझिम के नाम चेक बैंक में लगाई तो पता चला कि बैंक के खाते में पैसे नहीं है। बताया कि साइबर ठगों द्वारा 35.15 लाख रुपये निकाल लिया गया है। उसने साइबर वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply