दुमका // देवघर टाउन थाना कांड संख्या 363/2010 से जुड़े मामले में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव उर्फ प्रदीप कुमार यादव को सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एसडीजेएम-सह-विशेष न्यायधीश मोहित चौधरी की अदालत ने दुमका द्वारा 04 मई 2026 को पारित दोषसिद्धि एवं सजा आदेश के खिलाफ दायर आपराधिक अपील पर सुनवाई करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि की अदालत ने अपील स्वीकार कर ली।
12 जून 2026 को बहस के लिए निर्धारित किया है।
अदालत ने निचली अदालत द्वारा प्रदत्त प्रोविजनल बेल (अंतरिम जमानत) की पुष्टि करते हुए सजा एवं जुर्माना वसूली पर अपील के अंतिम निष्पादन तक रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता की ओर से कहा गया कि अपील समय सीमा के भीतर दाखिल की गयी है तथा मामले में निचली अदालत के निर्णय को निरस्त करने की प्रार्थना की गयी। अदालत ने अभिलेखों एवं सेरिस्तेदार की रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद अपील को सुनवाई हेतु स्वीकार कर लिया। अदालत ने निचली अदालत से एलसीआर (लोअर कोर्ट रिकॉर्ड) मंगाने का आदेश देते हुए मामले को 12 जून 2026 को बहस के लिए निर्धारित किया है। साथ ही मामले के निष्पादन हेतु इसे एडीजे-III दुमका की अदालत में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है।
देवघर // पूर्णिमा तिर्की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मधुपुर वर्तमान में प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जे जे बोर्ड देवघर का आकस्मिक निधन गुरुवार दिनांक 14. 5.2026 को रांची में इलाज के दौरान हो गई । इस दुखद खबर को सुनते ही मधुपुर बार एवं देवघर बार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
जीवन परिचय
पूर्णिमा तिर्की पिता स्व. लुर्कु उरांव का जन्म 30 दिसंबर, 1983 को ग्राम- सराय टांड़, डाकघर- रांची विश्वविद्यालय, थाना- बरियातू, जिला- रांची, झारखंड में हुआ। वर्ष 1998 में सेंट्रल एकेडमी स्कूल, बरियातू, रांची से क्रमशः मैट्रिक और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2005 से 2008 तक छोटानागपुर लॉ कॉलेज, रांची विश्वविद्यालय, रांची से 3 वर्षीय B.A.LL.B. (Hons.) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, वर्ष 2009 में झारखंड बार एसोसिएशन में एक अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया।
स्थानांतरण पोस्टिंग पदनाम स्थान कार्यभार ग्रहण तिथि
देवघर // पुलिस ने ने 05 (पांच) साईबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध कारित करने के आरोप में किया गिरफ्तार ।
लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर लोगों को झांसा देकर ठगी करने की सूचना पर शुरू हुई छापेमारी।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला अन्तर्गत कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart / Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी, एवं Google पर PhonePe कस्टमर केयर के नाम पर आमलोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त द्वारा PM किसान योजना एवं लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी।
उक्त सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 05 (पांच) साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबरठगी में संलिप्तता पाई गई है।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त राजेश दास, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-चिखारी दास, सा०-बामनकुंड, थाना-पथरड्डा ओ०पी०, जिला देवघर पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड सं0-54/2022, दिनांक-17.08. 2022 में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
वसीम अंसारी, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-अख्तर अंसारी, सा०-टटकजोरी, थाना-मारगोमुंडा,
फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्तोओं से ठगी करना।
फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्तओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणीः-
मोबाइल फोन 11 सिमकार्ड 09 कुल जप्त प्रतिबिंब सिम 02
उपायुक्त की अध्यक्षता में पेट्रोलियम आपूर्ति की समीक्षा बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, आईओसीएल ने दिया ससमय आपूर्ति का भरोसा
देवघर और मधुपुर SDO को क्षेत्रों में कड़ी निगरानी करने का निर्देश
पेट्रोल पंपों पर अव्यवस्था दिखने पर आम जनता सीधे ‘112’ पर करें शिकायत
देवघर // उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, रिलायंस, नायरा एनर्जी एवं जिले के सभी पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता, निर्बाध आपूर्ति और खपत की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना था।
आपूर्ति व्यवस्था सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न दें
समीक्षा के दौरान आईओसीएल के अधिकारियों ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को आश्वस्त किया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति निर्धारित समय पर की जा रही है। जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और स्टॉक पूरी तरह पर्याप्त है। उपायुक्त ने सभी कंपनियों को निर्देश दिया कि आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।
कालाबाजारी के खिलाफ सख्त रुख
ईंधन की जमाखोरी और अवैध बिक्री को रोकने के लिए उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी देवघर और अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों की कड़ी निगरानी करें। पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी या ऊंचे दामों पर बिक्री करने वाले तत्वों के खिलाफ जांच कर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करें और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
आगे उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। यदि किसी पेट्रोल पंप पर घटतौली, ईंधन देने से मना करने, कृत्रिम किल्लत पैदा करने या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था दिखाई देती है, तो नागरिक तुरंत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।
देवघर // पुलिस को साइबर क्राइम की सूचना मिलने के बाद सूचना के सत्यापन को लेकर पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापामारी की जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी के दौरान 03 (तीन) साइबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
3. कन्हैया यादव, उम्र 22 वर्ष, पिता महेन्द्र यादव, सा० बदिया, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर
गिरफ्तार अभियुक्तों की अपराध शैली
फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्तोओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्तओं को झासा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी:- मोबाइल फोन – 04 सिम कार्ड – 04 कुल जप्त प्रतिबिंब सिम – 01
आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर उपायुक्त ने की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा, 24 घंटे निर्बाध बिजली और पुख्ता सुरक्षा के निर्देश
बाबा मंदिर और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए करे तैयारी:- उपायुक्त
मेला क्षेत्र में आने वाले सभी ट्रांसफार्मर की सुरक्षित तरीके से घेराबंदी सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश
देवघर // आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकार शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से मेला क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति, बुनियादी ढांचे की मजबूती और विद्युत सुरक्षा बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि विद्युत सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए बिजली विभाग अपनी तैयारियों में पूरी सतर्कता बरते। आगे उपायुक्त ने बाबा मंदिर और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही मेला क्षेत्र के सभी बिजली के खंभों की मजबूती की जांच की जाए और लटकते तारों को व्यवस्थित कर सुरक्षित ऊंचाई पर फिक्स किया जाए। वही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मेला क्षेत्र में आने वाले सभी ट्रांसफार्मर की सुरक्षित तरीके से घेराबंदी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मेला क्षेत्र के साथ भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नहीं हो ब्लैक आउट…
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि व्यस्ततम और अत्यधिक भीड़ वाले इलाकों में ‘ब्लैक आउट’ (अंधेरा होने) की स्थिति कतई पैदा न हो। इसके लिए बिजली विभाग अभी से संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करे। इन क्षेत्रों में वैकल्पिक बैकअप के साथ 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ हाई मास्क लाइटें लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
आगे उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे मेला क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजकीय श्रावणी मेला शुरू होने से पहले बिजली से जुड़े सभी तकनीकी और सुरक्षात्मक कार्य हर हाल में समय पर पूरे कर लिए जाएं।
देवघर // उच्च न्यायालय में लंबित अवमानना वाद से संबंधित मामलों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए न्यायिक आदेशों के अनुपालन की गति पर असंतोष व्यक्त किया तथा आदेश दिया की प्रगति में तेजी लाएं।
सभी विभाग अपने लंबित अवमानना वादों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करेंगे
साथ ही उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में न्यायालय संबंधी कार्यों में कोताही न बरतें। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने न्यायालय के कार्यों और आदेशों के अनुपालन में सख़्ती न बरतने वाले अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की बात कही। सभी विभाग अपने लंबित अवमानना वादों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करेंगे और प्रति शपथ पत्र दाखिल करने में देरी को गंभीरता से लेंगे।
उपायुक्त ने संबंधित नोडल अधिकारी को रोजाना और अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर एवं मधुपुर को मामलों की प्रगति की समीक्षा का निर्देश दिया, ताकि जिला स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की जा सके और न्यायालय संबंधित मामलों का ससमय निराकरण किया जा सके।
देवघर // एडीजे प्रथम राजीव रंजन की अदालत में चल रहे सेशन केस की सुनवाई पूरी गयी, जिसके बाद नामजद छह आरोपियों गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू यादव, रुपेश यादव, दीपक गोस्वामी उर्फ दीपक पुरी, रोहित कुमार यादव, संदीप यादव व अमित यादव को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया गया। सभी आरोपी अलग अलग जगहों के रहने वाले हैं और रिंकू देवी के बयान पर कुंडा थाना में 4/10/ 2022 की घटना को लेकर एफआइआर दर्ज हुआ था। इसमें जमीन को लेकर विवाद होने और गोली मारकर रिकू पुरी की हत्या करने का आरोप लगाया गया था।
अभियोजन पक्ष से 12 लोगों ने दी गवाही
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से 12 लोगों ने गवाही दी, लेकिन सभी गवाहों ने अलग अलग बातें कोर्ट के सामने कही. अदालत ने अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनी। इसके बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया। तीन आरोपियों का अलग ट्रायल हुआ व तीन आरोपियों का अलग-अलग ट्रायल हुआ। क्
दर्ज केस के अनुसार सूचक के पति रिंकू पूरी की साजिश के तहत गोली मारकर आरोपियों ने हत्या कर दी थी। जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश पर घटना घटी
ये सभी हुए रिहा
गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू यादव- नावाडीह, कुंडा, देवघर
रुपेश यादव- महुआटांड, कुंडा
दीपक गोस्वामी उर्फ दीपक पुरी-बलियाचौकी, कुंडा, देवघर
दुमका // जरमुंडी थाना में रेप पीड़ित के भाई के आवेदन पर पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को लिखित सूचना मिली थी एक नाबालिक गाय चराने के लिए बस गोहरी बहियार गई थी। इस दौरान घात लगाए तीन की संख्या में युवक आते हैं और पीड़िता को लेकर पास के पहाड़ में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार करते हैं।
परिजनों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
पीड़िता की मां जब बेटी का नाश्ता लेकर बहियार जाती है तो अपनी बेटी को नहीं पाने से विचलित हो जाती है। जिसकी सूचना पीड़िता के पिता को मिलता है भाई के दोस्त और पीड़िता के पिता आसपास खोजते हुए पहाड़ के समीप जब बेटी का नाम लेकर आवाज लगते हैं। तो रोते हुए बेटी का आवाज आता है जिससे पास पहुंचने पर आपत्तिजनक स्थिति में एक युवक और पीड़िता को पाते हैं। वहां से युवक और अपनी बेटी को लेकर गांव पहुंचते हैं और इसकी लिखित सूचना जरमुंडी थाना को दी जाती है।
पुलिस आवेदन के आधार पर पकड़े गए युवक के निशानदेही पर दो ओर युवकों को अपने हिरासत में लेकर तीनों से बारी- बारी से पूछताछ की जाती है। पकड़े गए युवक का नाम विकास हेंब्रम पिता स्वर्गीय काले हेंब्रम, साहब मुर्मू पिता सिबिजन मुर्मू, मिथुन सोरेन पिता मंटू सोरेन तीनों एक ही गांव का बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार कर तीनों युवकों को जेल भेज दिया।
देवघर // गर्मी के मौसम में जिले के नागरिकों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत पतरो नदी स्थित इंटक वेल और फिल्ट्रेशन प्लांट का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, जल शोधन प्रक्रिया और पानी के भंडारण की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जल संचयन, पंपिंग क्षमता और वाटर फिल्ट्रेशन (जल शोधन) की पूरी प्रक्रिया को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलस्तर में आ रहे बदलावों पर लगातार नजर रखें ताकि आने वाले दिनों में संकट की स्थिति पैदा न हो।
पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट संकेत दिया कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने फिल्ट्रेशन प्लांट से शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल ही आम नागरिकों तक पहुंचे, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। वहीं गर्मी के मद्देनजर जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए मुस्तैद रहें।
उपायुक्त ने कहा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता यह सुनिश्चित करे कि टेल-एंड (अंतिम छोर) पर रहने वाले परिवारों तक भी पर्याप्त पानी पहुंचे, इस दिशा कार्य करें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने मारगोमुण्डा के पंदनियाँ गाँव का किया औचक निरीक्षण; पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर पंचायत सचिव को शो-कॉज
पीवीटीजी (PVTG) परिवारों को मिलने वाली राशन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत से हुए अवगत
पेयजल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने का प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया निर्देश…..
देवघर// उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह द्वारा बुधवार के दिन मारगोमुण्डा प्रखंड के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह पीवीटीजी गाँव पंदनियाँ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का व्यापक जायजा लिया।
पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्थानीय पीवीटीजी परिवारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को मिलने वाले राशन, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े इन परिवारों को सरकार की हर योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
पेयजल संकट पर सख्त निर्देश….
गाँव में पानी की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था और भी सुदृढ़ किये जायेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकारी कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पंदनियाँ पंचायत सचिवालय बंद पाए जाने पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी और रोष प्रकट किया। कार्य के प्रति इस घोर लापरवाही को देखते हुए उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ तत्काल स्पष्टीकरण (शो-कॉज) जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने मारगोमुण्डा प्रखंड, अंचल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण…..
आमजनों के समस्याओं का त्वरित निराकरण हो प्राथमिकता:- उपायुक्त
शत प्रतिशत दिव्यांग जनों की जांच कर प्रमाण पत्र निर्गत करना करे सुनिश्चित
सिकटिया बराज पेयजलापूर्ति परियोजना हेतु जल्द से जल्द फारेस्ट एनओसी की दिशा में कार्य
गर्मी को देखते हुए पेयजल और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्या न हो:- उपायुक्त
देवघर // उपायुक्त ने जिला अंतर्गत मारगोमुण्डा प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़ी योजनाओं की धरातलीय स्थिति का अवलोकन भी किया।
कार्य मे कोताही या लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध करे सख्त कार्रवाई:-उपायुक्त
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड और अंचल कार्यालय में लंबित शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), लगान वसूली, न्यायालय संबंधित मामला, और राजस्व कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, डोर स्टेप डिलीवरी, राशन उठाव की स्थिति और प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन की भी बारीकी से जांच की गई।
आगे बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था की समस्या पर मंथन भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की कोई किल्लत न हो और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत व जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन पर जोर दिया।
कई महीनों से राशन का उठाव नही कर रहे हैं उन्हें चिन्हित कर नाम करें डिलीट
साथ ही प्रखंड अंतर्गत शत प्रतिशत विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया। आगे उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया वैसे लोग जो कई महीनों से राशन का उठाव नही कर रहे हैं उन्हें चिन्हित कर आवश्यक जांच करते हुए उनका नाम डिलीट करे, ताकि जरूरतमंद लोगों का राशनकार्ड बन सके। साथ ही उपायुक्त ने राशन वितरण की स्थिति पर रोष प्रकट करते हुए ससमय उठाव और वितरण का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मारगोमुण्डा के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल की सफाई, दवाओं की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने और अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की सक्रियता का निरीक्षण किया।
साथ ही जीवन रक्षक दवाओं, आवश्यक चिकित्सा सामग्री और स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता के अलावा चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति देखी गई। निरीक्षण के पश्चात सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रतिवेदन के आधार पर स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों को दूर करने और उपलब्ध सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।
लखनऊ // अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। आज वे हमारे बीच नहीं है। हमें इस बात का बहुत दुख है… वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे हम उसी बात को मानेंगे… हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे।”
प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे है
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे है प्रतीक यादव। Prateek Yadav की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है। और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष है।
कुडू – लोहरदग़ा // लोहरदगा – चंदवा मुख्य मार्ग शंख लुकैया पथ पर कुडू थाना क्षेत्र के दुबांग मोड़ के समीप मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक जेएच 08जी 3734 और बोलेरो जेएच 01एजी 5355 के बीच जोरदार टक्कर में बोलेरो सवार कई लोग घायल हो गए।
शादी समारोह से लौट रहे परिवार हादसे का शिकार
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग बालूमाथ से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर सिसई गुमला लौट रहे थे। इसी दौरान दुबांग मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों में चीख – पुकार मच गई। इस हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है, हालांकि कई लोगों को चोटें आई हैं।
हजारीबाग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम नागरिकों से गैर जरूरी सोना एक साल तक ना खरीदने की अपील का हज़ारीबाग़ के सोना व्यापारियों ने स्वागत किया है। चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स हज़ारीबाग़ ने कहा, “अगर देश में फॉरेक्स रिजर्व कम हो गया, तो इसका अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा, सोना गिरवी रखना पड़ेगा। अगर देश के प्रधानमंत्री मोदी जी यह सुझाव दे रहे है, तो इसे हमें गंभीरता से लेना चाहिए।
देखिए सोना व्यापारियों ने क्या कहा 👇👇
प्रधानमंत्री ने गैर जरूरी विदेश यात्रा कम करने का भी सुझाव दिया है। यह फैसला देश की भलाई के लिए होगा। हमें इसे सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए। हमें सरकार के साथ बातचीत करके संकट का हल निकालना होगा। वहीं स्वर्ण व्यवसाई सह अर्थशास्त्री विजय केशरी ने भी पीएम के इस फैसले का स्वागत किया है ।