रांची // झारखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। यहाँ देखें वर्तमान में कहां थे और किस जिले में स्थानांतरित किया गया। 👇👇👇



रविवार तक दोषियों की हो गिरफ्तारी नहीं तो हजारीबाग करेंगे बंद – मनीष जायसवाल
सांसद मनीष जायसवाल ने दोषियों के लिए फांसी की मांग की।
हजारीबाग // जिला के विष्णुगढ़ में मासूम नाबालिक बच्ची से दरिंदगी और फिर हत्या के मामले पर हजारीबाग से भाजपा सांसद ने प्रेस-वार्ता कर राज्य सरकार को घेरा है। सांसद मनीष जायसवाल ने घटना को जघन्य बताते हुए कहा कि रविवार तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो सोमवार को पूरा हजारीबाग जिला पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा । और फिर भी सरकार नहीं जागी दोषी को नहीं पकड़ा गया तो राज्य भर में भाजपा इस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और फिर पूरे झारखंड को बंद किया जाएगा।
आगे सांसद ने कहा कि इस तरह की दरिंदगी बच्ची के साथ होती है। पहले दुष्कर्म किया जाता है। फिर उसकी हत्या कर दी जाती इस प्रकार की जघन्य घटनाओं में सरकार ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया। ना ही सरकार के किसी भी मंत्री ने इस पर संज्ञान लिया। ना सरकार के कोई नुमाइंदे मिलने पहुंचा है।
हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ में मंगला जूलूस निकाला गया था। उसी जुलूस में एक 12 वर्षीय बच्ची भी शामिल थी और वह अचानक से गायब होती है जिसके बाद खोजबीन की जाती है। जुलूस जिस रास्ते से गुजरी उसके बगल में ही 100 मीटर की दूरी पर एक घर में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। वही बगल में बांस के बेरा में बच्ची का शव बरामद होता है। जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना पर दुख जताया और घटना में जो भी शामिल हैं उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही की मांग की ।
देवघर // पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। पुलिस ने जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपनी जाल बिछाकर साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर रही है। रविवार (Sunday) के दिन पुलिस ने देवघर जिला के मधुपुर और सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 4 साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई साथ ही जब्त मोबाइल की जांच की गई तो साइबर फ्रॉड के कई सबूत प्राप्त हुए । पुलिस ने प्राप्त सबूत के आधार पर सभी साइबर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए साइबर आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी फर्जी नंबर से सीरियल नंबर पर कॉल करता था और सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर फ्रॉड करता था। कॉल कर कहा जाता था कि अपने घरों में सोलर पैनल लगाइए और बिजली बिल से छुटकारा पाइए। सरकार की और से सोलर पैनल लगाने की योजना चलाई जा रही है और हम आपकी मदद करेंगे। जैसे ही लोग तैयार होते थे तुरंत वो अलग अलग तरीके से कभी किसी से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे ले लेते। कभी सोलर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐप इंस्टॉल के नाम पर रिमोट कंट्रोल एक्सेस ऐप इंस्टॉल करा लेते इस प्रकार से ये सभी लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।
गिरफ्तार आरोपी के पास से 5 मोबाइल और 5 सिम कार्ड को बरामद किया।
अवैध शराब बनाने की कच्ची सामग्री के साथ दो गिरफ्तार।
रामनवमी के मद्देनजर हजारीबाग में पुलिस एक्शन मोड में। रामनवमी से पहले ताबड़तोड़ छापेमारी।
Hazaribag News // झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर हमेशा तनावपूर्ण स्थिति हो जाती है।
हजारीबाग पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, जिससे अवैध शराब, असामाजिक तत्वों एवं संदेहास्पद स्थितियों पर नियंत्रण किया जा सके।
कोररा थाना क्षेत्र के 12 होटल में छापेमारी 850 लीटर जावा महुवा बरामद हुई पोकनी में कुल 7 स्थानों में छापेमारी की गई बना हुआ 225 लीटर और 350 लीटर जावा महुवा बरामद हुई सदर थाना अन्तर्गत भुईयां टोली में 11 स्थानों पर छापेमारी की गई जहां बना हुआ महुवा 180 लीटर और जवा महुवा 800 लीटर बरामद हुआ वही पिलावल थाना अन्तर्गत 10 जगहों पर छापेमारी की गई तो 1500 लीटर जावा महुवा बरामद किया गया। डिस्ट्रिक्ट मोड के समीप छापेमारी की गई और बना हुआ महुवा 450 लीटर और 50 बियर की बोतल बरामद की गई । कुल 225 विदेशी शराब की बोतल बरामद किया गया। वही बड़कागांव में 50 क्विंटल बना हुआ महुआ को नष्ट किया गया।
सीनियर अधिकारी के आदेश पर कुल 54 जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने हजारीबाग की जनता को संदेश दिया है कि शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएँ। हजारीबाग पुलिस शांति व्यवस्था के लिए लगातार तैनात है।
कोलकाता (जमशेदपुर) // दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रांची की सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (Sr. DCM/RNC) सुश्री शुचि सिंह का तबादला कर दिया है। यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब वे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच का सामना कर रही थीं। इस घटनाक्रम को लेकर रेलवे महकमे में चर्चा तेज हो गई है।
जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार शुचि सिंह को उनके वर्तमान पद Sr. DCM/RNC से हटाकर पीओ/ आरसीटी/ रांची (PO/RCT/RNC) के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, इसी आदेश के तहत श्रेया सिंह को PO/RCT/RNC से हटाकर Sr. DCM/RNC की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तबादला आपसी अदला-बदली (mutual transfer) के रूप में किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में CBI ने रेलवे के एक घूसखोरी मामले में कार्रवाई की थी, जिसमें वाणिज्य विभाग से जुड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे थे। इसी कड़ी में शुचि सिंह का नाम भी सामने आया था, जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई थी। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन जांच के बाद यह प्रशासनिक कदम उठाया जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेलवे के इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने और छोड़ने की तिथि की सूचना विभाग को देंगे। साथ ही, नियमों के तहत सभी आधिकारिक पास और दस्तावेजों को विधिवत हस्तांतरित करने का निर्देश भी दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन CBI जांच के बाद इस तरह का तबादला कई सवाल भी खड़े करता है। फिलहाल, इस मामले पर रेलवे प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस पूरे घटनाक्रम पर रेलवे कर्मचारियों और आम लोगों की नजर बनी हुई है, क्योंकि यह मामला न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता बल्कि रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से भी जुड़ा हुआ ।
Jharkhand State Bar Council // धनबाद बार में धनबाद के प्रत्याशियों को मिले प्रथम वरीयता के वोट




देवघर // पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ छापेमारी कर कुल 13 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार एक को किया निरुद्ध।
छापामारी का स्थान-1. सारठ थाना अंतर्गत पुरनी करहैया-डकाई जंगल, जिला देवघर
16 मोबाइल 28 सिम बरामद
साहिबगंज // जिला कोर्ट को बम से उड़ने की मिली धमकी न्यायिक अधिकारी और सभी अधिवक्ता ने खाली किया कोर्ट। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ।
झारखंड के साहिबगंज में आज सुबह जिला न्यायालय के ऑफिशियल मेल पर एक अज्ञात मेल में कोर्ट को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिली , जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही न्यायालय की कार्रवाई दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई और न्यायाधीश समेत अंदर मौजूद सभी अधिवक्ता और कर्मचारी परिसर से बाहर निकल आए।

मेल की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई, जिसके बाद साहिबगंज उपायुक्त और पुलिस कमिश्नर दोनों मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर की छानबीन की जिसके बाद यह मेल झूठा साबित हुआ।
देवघर // जिले के बूढ़ेई बाजार चौक में सुबह-सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। इस हादसे में करीब 5 से 6 दुकानें जलकर राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं कि वे सफल नहीं हो सके।

सूचना मिलते ही मधुपुर और देवघर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, मामले की विस्तृत जांच जारी है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
देवघर// उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि आज दिनांक 25.03.2026 को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 32,14,245 के अलावा नेपाली नगद- 9280, डॉलर- 11, पाकिस्तानी करंसी 100, यूरो 20 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।
देवघर // व्यवहार न्यायालय देवघर में DLMC की मीटिंग की वीसी सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पीड़ित प्रतिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत 09.05.2026 के अलावा 29 मार्च 2026 को निर्धारित लोक अदालत जिसमें ट्रैफिक चालान के मामले तथा विधिक सेवा एवं सशक्तिकरण शिविर को लेकर चर्चा की गई। और इसके सफल संचालन को लेकर रणनीति तैयार की गई।

बैठक में इन सभी पर महत्वपूर्ण विचार विमर्श की गई। जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर , उपायुक्त देवघर, पुलिस अधीक्षक, देवघर , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर, Government Pleader, Public Prosecutor सहित अन्य विभागों के पदाधिकारीगण इस बैठक में सम्मिलित हुए।
राँची// झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के वोटों की गिनती शुरू है और आज देवघर और दुमका बार के प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती हुई। देखिए किस प्रत्याशी को मिले कितना वोट।
टोटल मान्य मत 421 अमान्य मत 20 ।



कहां से कितना प्रत्याशी और किस बार में कितना वोट 👇
Jsbc Election 2026। देखिए देवघर बार में किसे मिला कितना वोट 👇
जमशेदपुर// बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा नागुडसाईं स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे पिछले कई दिनों से लोगों के बीच भय का कारण बने शक्तिशाली बमों को आखिरकार भारतीय सेना की टीम ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। मंगलवार को बम सेना के नियंत्रण में आने के बाद बुधवार (25 मार्च 2026) को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के बीच दोनों बमों को विस्फोट कर नष्ट किया गया।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पानीपाड़ा के नागुडसाईं क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए बम निष्क्रिय करने से पहले लगभग एक किलोमीटर के दायरे में पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी गई थी। इस दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे।
जानकारी के अनुसार, दोनों बमों का वजन लगभग 227-227 किलोग्राम था, जो अत्यंत शक्तिशाली श्रेणी के थे। सेना के बम निरोधक दस्ते ने अत्यधिक सावधानी बरतते हुए पहले एक बम को नियंत्रित विस्फोट के जरिए निष्क्रिय किया।

इसके करीब एक घंटे बाद दूसरे बम को भी सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और आम लोगों को उस क्षेत्र से दूर रखा गया। विस्फोट के समय तेज आवाज और कंपन महसूस किया गया, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि कई दिनों से यह बम क्षेत्र में दहशत का कारण बना हुआ था। प्रशासन और सेना की इस संयुक्त कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की पूरी तरह से जांच कर ली गई है और अब स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है।
रांची// झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव का गिनती जारी है आज सुबह से देवघर बार काउंसिल के वोटों की गिनती शुरू हुई और सूत्रों के अनुसार जो डाटा सामने आई है उसके अनुसार देवघर के वोटों की गिनती के बाद देवघर एवं अन्य जगहों से जुड़े प्रत्याशियों को मिले वोट का डाटा कुछ इस प्रकार है।
देवघर में अन्य प्रत्याशियों को मिले वोट
टोटल वैध मत 737 अमान्य मत 27
झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची कुल वोटर 4665
सिविल कोर्ट रांची कुल वोटर 3539
धनबाद में कुल वोटर 3184
देवघर में कुल वोटर 967
बोकारो में कुल वोटर 1170
जमशेदपुर में कुल वोटर 2212
गिरिडीह 945, गोड्डा 486 और चाईबासा में कुल वोटर 388