झारखंड की आवाज

- Page 34 of 159 -

राज्यपाल और सीएम ने डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

IMG 20260414 134651

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी रही मौजूद

राँची // भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती दिवस के अवसर पर रांची के अंबेडकर चौक पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

1004584998

इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती का यह शुभ दिन भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश के लिए गौरव का क्षण है। देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में डॉ० भीमराव अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। इनके द्वारा की गई संविधान की संरचना को पूरा देश सलाम करता है।

Bokaro News। विधायक जयराम महतो विवादों में महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप

Videoshot 20260414 114826

सार्वजनिक जगह पर महिलाओं से दुर्व्यवहार एवं मोबाइल पटककर तोड़ने का लग रहा आरोप

पुष्पा प्रकरण में समाजसेवी ने लगाया विधायक जयराम महतो पर दुर्व्यवहार का आरोप।

बोकारो // खबर झारखंड के बोकारो क्षेत्र से है जहाँ डुमरी विधायक जयराम महतो पर एक महिला दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजसेवी अंजनी कुमारी ने कहा कि उन्होंने पुष्पा महतो के परिवार को इंसाफ दिलाने का काम हमने किया, जबकि क्रेडिट विधायक जयराम महतो लेना चाहते हैं।

विधायक जयराम महतो झूठा क्रेडिट लेने का कर रहे प्रयास: समाजसेवी अंजनी कुमारी

जयराम महतो की पार्टी पर इसी मामले में 10 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगा है। वीडियो में जयराम महतो मोबाइल पटकते नजर आ रहे हैं, जिसकी चारों ओर निंदा हो रही है। समाजसेवी महिला ने कहा कि वीडियो बनाने का अधिकार सभी को समान रूप से है। जिस अधिकार का उपयोग विधायक जयराम महतो भी खुद करते । विधायक जब किसी पदाधिकारी के चैंबर में बैठकर वीडियो बनवा रहे हों, तब वे यह कानून क्यों भूल जाते हैं कि किसी पदाधिकारी या विधायक का वीडियो नहीं बनाया जा सकता—चाहे वे गलत हों या सही।

क्या है पुष्पा महतो प्रकरण 👇👇👇


हालांकि इस मामले पर विधायक का अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

नाबालिक के साथ यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की कठोर कारावास और जुर्माना

966486f593efe3a4d5686a3b464e8580 1227126498

देवघर // एडीजे तृतीय सह पाॅक्सो एक्ट स्पेशल जज राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने मार्गोमुंडा थाना कांड संख्या 8/2025 । पॉक्सो केस संख्या 14/2025 की सुनवाई पूरी करने के बाद नामजद आरोपी पवन रमानी को 8 अप्रैल को दोषी करार दिया गया । वही आज (13 अप्रैल 2026 ) को दोषी पाए गए अभियुक्त को सजा सुनाई गई।

दोषी अभियुक्त मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है । नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पीड़िता की मां ने मारगोमुंडा थाना में 29 जनवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 30 जनवरी को मार्गोमुंडा थाना में 65 (1) बीएनएस 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज किया गया था।

पीड़िता की मां ने दर्ज कराई थी शिकायत

पीड़िता की मां ने शिकायत देते हुए आवेदन में उल्लेख किया था कि उसकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी आरोपी जबरन घर में घुस गया व चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद हमलोग घर आए तो नाबालिक बेटी ने घटना की जानकारी हमलोगों को दी । जिसके बाद थाना जाकर इसकी शिकायत किया।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार सिंह ने घटना के समर्थन में नौ लोगों की गवाही दिलाई और दोष सिद्ध कराने में सफल रहा। बचाव पक्ष से अधिवक्ता प्रशांत कुमार राय ने अपना पक्ष रखा।

15 साल की कठोर कारावास 10 हजार का जुर्माना

सजा जज साहब ने लिखा कि पोक्सो के सेक्शन 4(1) की सज़ा BNS के सेक्शन 64(1) जैसी ही होगी, इसलिए POCSO एक्ट 2012 के सेक्शन 42 के प्रोविज़न के अनुसार, ऊपर बताए गए दोषी पवन रवानी को POCSO एक्ट के सेक्शन 4(1) के तहत सज़ा दी जाएगी क्योंकि यह एक स्पेशल एक्ट है और इसलिए ऊपर बताए गए दोषी को बच्चों के यौन अपराधों से सुरक्षा एक्ट 2012 (संशोधित 2019) की धारा 4(1) के तहत अपराध करने के लिए 15 साल (पंद्रह साल) की कठोर कैद और 10,000/- रुपये (दस हजार रुपये) का जुर्माना भरने की सज़ा सुनाई जाती है।

जुर्माना की राशि नहीं देने पर काटनी होगी सजा

जुर्माने का भुगतान न करने पर, दोषी को अलग से दो साल की कठोर कैद की सज़ा दी जाती है और इस मामले की जांच और ट्रायल के दौरान दोषी द्वारा बिताई गई हिरासत की अवधि को सेट ऑफ कर दिया जाएगा।

दोषी से जुर्माना वसूल होने पर, पीड़ित लड़की को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। पीड़ित के आगे के मुआवजे और पुनर्वास का मामला डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ को भेजा जाता है।

सीएसपी संचालक दंपती से 3 लाख की लूट । Bkd News Jharkhand

IMG 20260413 154542

महिला को दो गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, पति भी जख्मी

पलामू // रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार बस स्टैंड के समीप सोमवार को दो अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक दंपती से करीब 3 लाख रुपये की लूट की वारदात को दिया अंजाम । घटना के संबंध में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने बताया कि हर दिन की तरह सोमवार को भी अपने घर से सीएसपी सेंटर के लिए जा रहे थे।

विरोध करने पर मारी गोली पति पत्नी घायल

उन्होंने बताया कि वह अपना सेंटर पंचायत भवन में चलाने का काम करते हैं। सुबह अपने घर से निकल कर पंचायत भवन की और जा रहे थे तभी पीछे से बाइक से आया है और बाइक को आगे खड़ा कर बैग मांगने लगा । बैंग देने से मना किया तो पिस्टल निकाल कर सटा दिया । फिर भी बैग नहीं दे रहे थे तो पिस्टल से पत्नी के माथा में मारा जिससे कि पत्नी का माथा फूट गया। माथा से खून बहते देख घबरा गया।

उसके बाद भी विरोध करने पर अपराधियों ने बरवाडीह निवासी शबनम प्रवीण (42) को दो गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पति मो. इसराइल (52) पर भी गोली चलाई गई, जो सिर को छूते हुए निकल गई।

झड़प में वे भी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देवघर पुलिस ने 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर // पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ छापेमारी अभियान चला कर कुल 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं

  • 1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर कस्टमर केअर के नाम से अपलोड कर साइबर ठगी करना।
  • 2. फर्जी Phonpe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
  • 3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
1004576786

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  • 1. रामजीवन दास, उम्र करीब 26 वर्ष, पे०- नुनदेव दास, सा० तेतरिया, थाना-कुंडा, जिला-देवघर
  • 2. शंभु कुमार दास, उम्र करीब 23 वर्ष, पे०-गुलेश्वर दास, सा०-तेतरिया, थाना-कुंडा, जिला-देवघर
  • 3. महेन्द्र दास, उम्र-करीब 35 वर्ष, पे० लोको दास, सा०-बंका मयुरनाथ, था०-रिखिया, जिला-देवघर
  • 4. प्रेमकुमार दास, उम्र करीब 20 वर्ष, पे०-गुलेश्वर दास, सा०-तेतरिया, था०-कुंडा, जिला-देवघर
  • 5. रोहित कुमार दास उम्र 28 वर्ष पिता सकुल दास सा० केशरगढ़ा थाना मधुपुर जिला देवघर
  • 6. राजकुमार मंडल उम्र करीब 27 वर्ष पिता रूपलाल मंडल सा० केन्दुआटांड
  • 7. मिथुन कुमार मंडल उम्र करीब 28 वर्ष पित्ता बहादुर मंडल सा० केन्दुआटांड़ दोनो थाना मारगोमुण्डा जिला देवघर।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी।

  • मोबाइल 11
  • सिम कार्ड 10
  • प्रतिबिंब सिम कार्ड 1

युवक की हत्या से इलाके में फैली सनसनी आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

IMG 20260412 210303

पसई में युवक का शव मिलने से सनसनी

हत्या की आशंका, जुआ विवाद में वारदात का आरोप

परिजनों का सड़क जाम, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

पुर्व मंत्री योगेंद्र साव घटनास्थल पर रहे मौजूद जल्द गिरफ्तारी की

हजारीबाग // जिला के कटकमदाग थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पसई में एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क जाम कर दिया है। रविवार सुबह कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश साव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी पसई के रूप में हुई है, जो अपने घर में चिकन सेंटर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

दुकान बंद कर घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार, 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे राजेश साव दुकान बंद कर घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सुबह सूचना मिली कि उनका शव बीकेडी बानादाग कोल साइडिंग के पास पड़ा है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि घटना स्थल के पास जुआ का अड्डा संचालित होता है और जुआ के विवाद में ही हत्या की गई है।

हजारीबाग-सिमरिया मुख्य सड़क को किया जाम

पुर्व मंत्री योगेंद्र साव ने आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से जुआ का अवैध कारोबार चल रहा है और पुलिस की अनदेखी के कारण ही ऐसी घटना हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हजारीबाग-सिमरिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा कर पाती है।

Jsbc Chunav। स्टेट बार काउंसिल चुनाव का परिणाम जारी देखिए लिस्ट

1004575998

राँची // झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव का परिमाण सामने आ गया है। जिसमें 5 महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जीत दर्ज करने वाली महिला अधिवक्ता प्रत्याशी में तीन झारखंड हाई कोर्ट में प्रेक्टिस करती है वही एक गिरिडीह और एक डाल्टेनगंज ।

1004575998
  • मधुलता रानी 180 डाल्टेनगंज
  • रिंकू भगत 118 झारखंड हाई कोर्ट
  • मीरा कुमारी 114 गिरिडीह
  • मोली सिन्हा 104 झारखंड हाई कोर्ट
  • निवेदिता कुंडू 99 झारखंड हाई कोर्ट

पुरुष प्रत्याशियों की रैंकिंग स्थिति 👇👇

1004576242

पुष्पा महतो ह*त्या मामले में 28 पुलिसकर्मी निलंबित

IMG 20260412 164401

बोकारो // जिला के ग्राम खूँटाडीह, थाना पिण्ड्राजोरा, रेखा देवी ने अपनी बेटी के अपहण का मामला दर्ज कराया। रेखा देवी ने दिनांक-24.07.2025 को अपनी पुत्री कुमारी पुष्पा महतो उम्र 18 वर्ष को अज्ञात अभियुक्त द्वारा अपहरण किये जाने का आवेदन दिया । इस उक्त घटना के आलोक में पिण्ड्राजोरा थाना काण्ड संख्या-147/25, दिनांक-04.08. 2025, धारा-140 (3) बी०एन०एस० के तहत अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध दर्ज किया गया था।

पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर शुरू किया जांच

गठित SIT टीम के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उक्त काड के अनुसंधान के दौरान समीक्षोपरांत दिये गये निर्देशो का अनुपालन नही किया गया। अनुसंधान के दौरान अभियोजन पक्ष को कमजोर करते हुए अभियुक्त को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा था एवं इनका आचरण संदेहास्पद प्रतीत हुआ। उक्त आलोक में कांड में त्वरित उद्भेदन हेतु पुनः आलोक रंजन पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसके द्वारा एक ही दिन में कांड का उद्भेदन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

तथा गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर अपहृता के शव कंकाल की हड्डी, पहना हुआ कपड़ा एवं हत्या में प्रयुक्त चाकु को बरामद किया गया।

पुलिस की कार्यशैली पर संदेश

घटना के उद्भेदन के बाद ही थाना के पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे और पुलिस के वरीय पदाधिकारी को लगा कि पिण्ड्राजोरा थाना में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के द्वारा काण्ड के उद्भेदन में अपेक्षित सहयोग प्रदान नहीं किया गया है तथा थाना का गोपनीयता भी बनाये नहीं रखा गया। साथ ही अन्य स्त्रोत से पता चला है कि अभियुक्त को बचाने के उद्देश्य से लाभ पहुंचने का कार्य करना, पैसे की लेन-देन करना, अभियुक्त के साथ पार्टी किया गया है, जिसके कारण पुलिस की छवि आमजनों में धूमिल हुई है। जिस पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी ने उक्त आलोक में पिण्ड्राजोरा थाना में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों अर्थात् आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी तक को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करने का निर्णय लिया। और एक साथ कुल 28 पुलिस कर्मी को निलंबित किया गया है ।

जिसमें 10 पुलिस अवर निरीक्षक 5 सहायक उप-निरीक्षक दो हवलदार और 11 आरक्षी को निलंबित किया गया।

नए समाहरणालय से मोहनपुर को मिलेगी नई पहचान, नगर के बदले प्रखंड से होगा काम

IMG 20260412 143712

55 करोड़ से यहां बना नया समाहरणालय, एक छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधा

Deoghar // जिला कलेक्ट्रेट का पता बदलने वाला है अब यह देवघर नगर निगम क्षेत्र से संचालित न होकर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से संचालित होने के लिए तैयार हो चुका है। देवघर के पुराने समाहरणालय से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के कुंडा – तपोवन रोड स्थित बारमौरिया में भवन बनकर तैयार हो चुका है । 15 एकड़ में लगभग 55 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ नया समाहरणालय सभी तरह की सुविधा से लैस है। नया समाहरणालय ना सिर्फ मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए बल्कि जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधा जनक होने वाला।

शहर के जाम और भीड़ भाड़ से मिलेगी राहत

रिंग रोड से जुड़े होने के कारण जिले के सभी 10 प्रखंड के लोगों के लिए पहुंचना आसान होगा । भीड़ भाड़ से भी राहत मिलेगी और शांत वातावरण में जिले के लोगों को सुविधाएं प्रदान की जाएगी। तपोवन रोड स्थित बारमौरिया में बने नए भवन में इसी सप्ताह के किसी भी दिन इसका उद्घाटन होना लगभग तय है।

1004574889
नया समाहरणालय भवन बरमोरिया तपोवन

देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया सभी विभाग के अधिकारी को सख्त निर्देश दिया है कि आज (12 अप्रैल 2026) तक सभी कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट करें। इस नए परिसर में उपायुक्त (DC), उप विकास आयुक्त (DDC), राजस्व, आपूर्ति और कल्याण जैसे प्रमुख विभागों के कार्यालय एक साथ संचालित होंगे।

IMG 20260412 144158

55 करोड़ की लागत से निर्मित हुए लगभग 15 एकड़ में इस आधुनिक भवन में सभी कार्यालय शिफ्ट होने से लोगों को लंबी दूरी से मिलेगी राहत और काम होगा आसान।

किस फ्लोर के किस ब्लॉक में कौन सा ऑफिस

ग्राउंड फ्लोर

  • ब्लॉक- एः G-1 व G-2 जनसंपर्क पदाधिकारी कक्ष व हॉल,
  • G-3 से G-7 जिला परिवहन पदाधिकारी कक्ष हॉल व मोटर वाहन निरीक्षक कक्ष, जी-8 से जी-10 जिला कल्याण पदाधिकारी कक्ष व हॉल
  • ब्लॉक-बीः जी-1 जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट पीएमयू, जी-2-3 रिक्त, जी-4 कोषागार हॉल, जी-5 कोषागार पदाधिकारी कक्ष, जी-6-7 जिला आपूर्ति पदाधिकारी कक्ष व हॉल।
  • ब्लॉक-सीः जी-1 निर्वाचन हॉल, जी-2 निर्वाचन कक्ष, जी-3-4 अतिरिक्त जिला समाज सुरक्षा कक्ष व हॉल, जी-6-8 भूमि अर्जन पदाधिकारी कक्ष, जी-9 निर्वाचन भंडार हॉल, जी-11 उप निर्वाचन पदाधिकारी कक्ष

फर्स्ट फ्लोर

  • ब्लॉक-ए: एफ-1 से एफ-10 तकपुलिस अधीक्षक कार्यालय
  • ब्लॉक-बीः एफ-1 से एफ-9 तक उप समाहर्ता, सामान्य शाखा, विधि व स्थापना से संबंधित कक्ष हॉल
  • ब्लॉक-सीः एफ-1 उपायुक्त कक्ष, एफ 2 गोपनीय शाखा, एफ-3 उपायुक्त न्यायालय, एफ-4 डबल हॉल (विकास योजना), एफ-5 जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कक्ष, एफ-6 गोपनीय शाखा, एफ-7 प्रतीक्षालय

सेकेंड फ्लोर

  • ब्लॉक-एः एस-1 से एस-10 पुलिस अधीक्षक कार्यालय
  • ब्लॉक-बीः जिला खेल पदाधिकारी, राजस्व, समाज कल्याण व अपर समाहर्ता से जुड़े कक्ष हॉल
  • ब्लॉक-सीः जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, उप विकास आयुक्त कक्ष/बैठक हॉल व मनरेगा लोकपाल कक्ष

थर्ड फ्लोर

  • ब्लॉक-एः शिक्षा विभाग (टी-1 से 6)
  • ब्लॉक-बीः अभियंत्रण विभाग (टी-1 सेटी-6)
  • ब्लॉक-सीः एनआईसी हॉल, सीएससी प्रबंधक, जिला सूचना पदाधिकारी कक्ष, सर्वर हॉल, झारनेट वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष एवं शिक्षा/यूआईडी कक्ष

Deoghar News। दो बाल श्रमिकों को धावा दल ने कराया मुक्त

IMG 20260411 194010

देवघर // बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत गठित धावा-दल के द्वारा एनसीपीसीआर के दिशा निर्देश पर ठाढीलपरा, थाना- सोनारायठाढी में निरीक्षण किया गया, जिसमें एक ढाबा में कुल दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। सभी दो बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति देवघर को सुपुर्द कर दिया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा एम. सी. मेहता बनाम् राज्य सरकार एवं अन्य के मामले संबंधी पीटीशन (सी) संख्या 455/1996 में 10.12.1996 को दिए गए निर्णय के आलोक में जिला बाल एवं किशोर श्रमिक कोष में रू 20,000.00 से 50000.00 तक रकम जमा कराया जा सकता है।

साथ ही बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं उन्मुलन) अधिनियम, 1986 एवं संशोधित अधिनियम, 2016 की धारा-3 या धारा-3A के उल्लघंन के आधार पर धारा-14 के अनुसार नियोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा सकती है। विदित हो कि बाल श्रमिकों से कार्य कराना संज्ञेय अपराध है, जिसमें 20000 से 50,000 रुपये तक जुर्माना अथवा 06 माह से 02 वर्ष तक का कारावास या दोनो हो सकता है।

इसके अलावा धावा-दल में श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, सारवॉ राजेश यादव के अतिरिक्त प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सोनारायठाढ़ी, थाना प्रभारी सोनारायठाढ़ी, श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, देवघर भूषण यादव, सीडब्ल्यूसी चेयर पर्सन मनोरमा सिंह, चाईल्ड हेल्पलाईन को-ऑर्डिनेटर अनिल पासवान, चाईल्ड हेल्पलाईन सुपरवाईजर प्रवेज अंसारी, चाईल्ड हेल्पलाईन केस वर्कर निरज कुमार दास, NGO आश्रय से दीपा कुमारी एवं आदर्श कुमार, NGO चेतना विकास से पुनम कुमारी एवं अन्य शामिल थे।

लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, घंटों केबिन में फंसा रहा चालक

IMG 20260411 192710

Lohardaga // “लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। बक्सीडीपा जंगल के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

1004571285

घंटों की कड़ी मशक्कत और जेसीबी मशीन और क्रेन की मदद से केबिन को काटकर घायल चालक विकास प्रजापति को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि घायल को 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया गया है और फिलहाल यातायात बहाल कर दिया गया है।”

शोध केवल डिग्री नहीं, समाज के लिए नई दिशा देने का माध्यम : प्रो. मृणाल पाठक

IMG 20260411 191324

Research is not only a degree, but a medium of giving new direction for the society: Prof. Mrunal Pathak

रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग में पीएचडी कोर्स वर्क के तहत विशेष व्याख्यान आयोजित

रांची // रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में शनिवार को पीएचडी कोर्स वर्क के तहत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर मृणाल पाठक उपस्थित थे, जो बीआईटी मेसरा, रांची में कार्यरत हैं। प्रो. पाठक ने शोध का परिचय देते हुए शोध के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए पढ़ना, याद करना, अप्लाई करना, विश्लेषण करना तथा शोध की सही शुरुआत अत्यंत आवश्यक है।

शोधार्थियों ने शोध से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक समाधान किया

उन्होंने शोध विषय चयन, गुणवत्तापूर्ण शोध के मापदंड तथा समाजोपयोगी निष्कर्ष निकालने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शोध केवल डिग्री प्राप्ति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के समक्ष नई जानकारियाँ और समाधान प्रस्तुत करना इसका उद्देश्य होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान शोधार्थियों ने शोध से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक समाधान किया तथा उन्हें एक अच्छे शोधकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश नन्द तिवारी, समन्वयक डॉ. मनोज कच्छप, पीएचडी नामांकन प्रभारी डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो एवं डॉ. रीझू नायक ने बताया कि विभाग में आगे भी इस प्रकार के शोध एवं भाषा विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

मौके पर विभाग के सभी शोधार्थी एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Sahibganj News। 3 किलों गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

IMG 20260411 185420

साहिबगंज // जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पंचगढ़ कमरसी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने शुक्रवार को एक महिला के घर एवं उससे संचालित दुकान पर छापेमारी की।

NDPS एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 3 किलो से अधिक गांजा बरामद किया। बरामद सामान में 1881 ग्राम छोटा पुड़िया गांजा, 1446 ग्राम मीडियम पुड़िया गांजा, 130 ग्राम बड़ा पुड़िया गांजा, 160 ग्राम खुला गांजा तथा 815 ग्राम पुड़िया बनाने में उपयोग होने वाला प्लास्टिक शामिल है। वहीं मामले में लक्ष्मी कुमारी (उम्र लगभग 32 वर्ष), पति अजय कुमार, निवासी बड़ा पंचगढ़ कमरसी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना में NDPS एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस टीम ने छापेमारी को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रावणी मेला की तैयारी शुरू आयुक्त ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

IMG 20260411 184719

Preparation for Shravani Mela started, Commissioner inspected the fair area

आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर संथाल परगना कमिश्नर, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता

श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं का किया गया अवलोकन

निरीक्षण पश्चात संथाल परगना कमिश्नर की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर बैठक का आयोजन

सुविधाओं को और बेहतर करने के उद्देश्य से नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, शिवगंगा, क्यू काम्प्लेक्स व इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण

मंदिर प्रांगण में नए फुटओवरब्रिज के कार्यों ससमय किया जाएगा पूर्ण…

देवघर // संथाल परगना कमिश्नर संजय कुमार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सर्वप्रथम दर्दमारा, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, शिवगंगा, क्यू काम्प्लेक्स, बीएड कॉलेज, बाघमारा स्थित नये आईएसबीटी, कोठिया के अलावा दुम्मा कांवरिया पथ से व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए देवपुरा, बांक, सरासनी एवं दर्दमारा गेट तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों की बारीकी से जांच करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अवगत हुए।।

होल्डिंग पॉइंट्स पर सुविधाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में संथाल परगना कमिश्नर ने कांवरिया पथ में बनाये जाने वाले प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्युत व्यवस्था, सूचना-सह-सहायता केन्द्र, होल्डिंग प्वाइंट, शौचालय, स्नानागार, इंद्र वर्षा के अलावा कांवरिया पथ में की जाने वाले विभिन्न तैयारियों से उपायुक्त ने अवगत कराया। आगे निरीक्षण के क्रम में उन्होंने क्यू-कॉम्पलैक्स, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम, नेहरू पार्क, तिवारी चौक, बी एड कॉलेज, जलसार पार्क, आदि जगहों पर बनाये जाने होल्डिंग पॉइंट्स पर सुविधाओं को और बेहतर करने का जोर दिया।

देवघर की अंतर्राष्ट्रीय छवि को और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है…

इसके अलावा निरीक्षण के पश्चात संथाल परगना कमिश्नर की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में आगामी राजकीय श्रावणी, 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संथाल परगना कमिश्नर ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथधाम पहुँचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इस का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है।

इन विभागों को ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश

साथ ही सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभाग द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को आपसी समन्वय के साथ और भी बेहतर बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान संथाल परगना कमिश्नर ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विद्युत विभाग, पथ निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, फीडबैक सिस्टम, पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

देवघर की अंतर्राष्ट्रीय छवि को और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है…

आगे बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर किये जाने वाले विभिन्न कार्यो से सभी को अवगत कराया। इसके अलावा बैठक को संबोधित करते हुए संथाल परगना कमिश्नर ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला राज्य सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। देवघर की अंतर्राष्ट्रीय छवि को और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए मंदिर परिसर और पूरे मेला क्षेत्र में विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौके पर हुई मौ*त

IMG 20260410 204414

Youth died on the spot after being hit by Vande Bharat Express

हजारीबाग // झारखंड के हजारीबाग से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियवां के पास की है, जहां शुक्रवार को करीब सात बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक वंदे भारत एक्सप्रेस से कट गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान की कोशिश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला हादसा है या कुछ और।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है, मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।