झारखंड की आवाज

- Page 6 of 145 -

देवघर में बहनोई को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में तीन साले दोषी, उम्रकैद की सजा

IMG 20260604 134919

देवघर कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद

देवघर // एडीजे-द्वितीय अनिल कुमार ने पेट्रोल छिड़क कर अपने ही बहनोई को जला देने के मामले में बुधवार को फैसला सुनाया। इस कांड के नामजद तीन दोषियों पंकज कुमार दास उर्फ पंचू दास, किशोर दास व रामदेव दास को दोषी पाकर सश्रम उम्रकैद की सजा सुनायी है।

साथ ही प्रत्येक दोषियों को 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि मृतक के आश्रित को देय होगी। यह राशि नहीं देने पर अलग से तीनों दोषियों को एक साल की सश्रम कैद की सजा काटनी होगी. तीनों सजायाफ्ता कुंडा थाना के ठाढीदुल्लमपुर गांव के रहने वाले हैं और आपस में सहोदर भाई हैं।

इलाज के दौरान हुई थी मौत

यह मुकदमा मृतक सुभाष कुमार मेहरा की पत्नी राधिका देवी के बयान पर कुंडा थाना में दो सितंबर 2023 को दर्ज हुआ था। इसमें पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने से गंभीर रूप से जल जाने और इलाज के दौरान धनबाद के एक अस्पताल में मौत हो जाने का आरोप लगाया गया था।

नौ गवाहों की गवाही से सिद्ध हुआ अपराध

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से घटना के समर्थन में नौ लोगों ने गवाही दी और अभियोजन पक्ष दोष सिद्ध कराने में सफल हुए, बचाव पक्ष से भी दो गवाह प्रस्तुत किए गए। सरकार की ओर से लोक अभियोजक विजय कुमार साह और बचाव पक्ष से अधिवक्ता रामदेव दास व अन्य ने पक्ष रखा। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद उपरोक्त फैसला सुनाया

इलाज के दौरान हुई थी मौत

ठाढीदुल्लमपुर में दो सितंबर 2023 को हुई थी घटना दर्ज मुकदमा के अनुसार, सूचक राधिका देवी की शादी गोड्डा जिले के लोगांय निवासी सुभाष कुमार मेहरा के साथ हुई थी। शादी के बाद दांपत्य जीवन में दरार आ गया और पत्नी ने पति के विरुद्ध मेटनेस केस किया था। यह मुकदमा कोर्ट में लंबित था

बाद हत्या की धारा आरोपियों के विरुद्ध जोड़ी गयी थी।

सूचक का पति बेंगलुरू में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था, जिसे सुलह के लिए कोर्ट में बुलाया गया था। कोर्ट में देर से पहुंचा, तो सुलह नहीं हो सका और वह ठाढीदुल्लमपुर स्थित ससुराल पहुंचा।

वहां पर उनके तीनों साले ने क्रोधित होकर मारपीट की और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना में वह बुरी तरह जल गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, वहीं इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद हत्या की धारा आरोपियों के विरुद्ध जोड़ी गयी थी।

मामला एक नजर में

  • ✅ घटना : 02 सितंबर 2023
  • ✅ केस दर्ज : 02 सितंबर 2023
  • ✅ आरोप पत्र दाखिल : 03 जुलाई 2024
  • ✅ फैसला : 17 जून 2026
  • ✅ दोषी : पंकज कुमार दास, किशोर दास एवं रामदेव दास
  • ✅ थाना : कुंडा, जिला – देवघर
  • ✅ सजा : सश्रम आजीवन कारावास एवं 10-10 हजार रुपये जुर्माना
  • ✅ मेंटेनेंस से जुड़ा विवाद हत्या तक पहुंचा





देवघर में गांजा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

IMG 20260617 185427

देवघर // पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा मैदान में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) कुलदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम पता

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल, 5,150 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल गोविंद मंडल (27 वर्ष), बिंदु कुमार मंडल (28 वर्ष) तथा कुनाल मंडल (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार लाल गोविंद मंडल के पास से 1189 ग्राम, बिंदु कुमार मंडल के पास से 281 ग्राम तथा कुनाल मंडल के पास से 411 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तीनों आरोपियों के खिलाफ कुंडा थाना कांड संख्या 75/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसडीपीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि देवघर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आगे भी सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

श्रावणी मेला 2026: तैयारियों का जायजा लेने निकले उपायुक्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर

IMG 20260617 110512


देवघर // राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ का व्यापक निरीक्षण किया। दुम्मा बॉर्डर से लेकर कोठिया, सरसा, भलुवा, परित्राण और आईएसबीटी तक विभिन्न स्थलों का दौरा कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।

1004918037

कोठिया, सरसा, भलुवा में बनेगी पार्किंग, टेंट सिटी में होगी हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कोठिया में प्रस्तावित टेंट सिटी में हाइजीन, वेंटिलेशन, फायर सेफ्टी और विद्युत ऑडिट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं मेला अवधि में वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए कोठिया, परित्राण, सरसा और भलुवा में पार्किंग स्थल विकसित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

1004918040


कांवरिया पथ पर पैदल निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने महीन बालू बिछाने, अतिक्रमण हटाने, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य केंद्र, सूचना-सहायता केंद्र, विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई के कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिवगंगा सरोवर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

झारखंड के महाधिवक्ता बने रोहितश्य रॉय

1004906603

राँची // भारत का संविधान के अनुच्छेद 165 (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखंड के राज्यपाल ने राजीव रंजन, तत्कालीन महाधिवक्ता, माननीय झारखड उच्च न्यायालय, राँची द्वारा महाधिवक्ता झारखंड के पद से दिनाक 14:06 2026 को दिये गये त्याग पत्र को तात्कालिक प्रभाव से स्वीकृत करते हुए श्री रोहितश्य रॉय, अधिवक्ता, माननीय झारखंड उच्य न्यायालय, राँची को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक के लिए झारखंड राज्य के लिए महाधिवक्ता नियुक्त किया।

1004906603

देवघर हमारा, स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी : मेयर

IMG 20260614 214000

Deoghar Nagar Nigam // देवघर नगर निगम में सफाईकर्मी की हड़ताल की वजह से नगर निगम क्षेत्र में कचरे का अंबार लग गया है। जहां तहां फैले कूड़े कचरे से आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के सफाईकर्मी ने ना सिर्फ कचरा उठाव को बंद किया है बल्कि कचरे को डस्टबिन से रोड पर फेंकने का काम किया जिससे और भी परेशानी बढ़ गई।

झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन पर बड़ा आरोप

सड़क पर कचरा फैलाने के मामले में यह भी आरोप है कि झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के नेता ने सफाईकर्मी को इस प्रकार का कृत करने के लिए उकसाया और शहर में गंदगी फैला कर गलत राजनीति करने का काम किया।

मेयर ने उठाया झाड़ू

देवघर नगर निगम के मेयर रवि कुमार राउत ने खुद झाड़ू उठाकर सफाई करनी शुरू की । मेयर ने नगर निगम क्षेत्र के लोगों को साफ संदेश दिया उन्होंने कहा कि नगर हमारा है, इसकी जिम्मेदारी भी हमारी है। हड़ताली सफाईकर्मियों द्वारा मुख्य बाजारों में फैलाए गए कचरे के बीच जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, युवाओं, नगर के प्रबुद्ध नागरिकों तथा निगम अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

1004906460
मेयर रवि कुमार राउत एवं अन्य

बाबा वैद्यनाथ की पवित्र नगरी की पहचान उसकी स्वच्छता, सुंदरता और सामाजिक एकता से है। नगर की गरिमा को बनाए रखने के लिए सभी वर्गों ने मिलकर सफाई की जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान यह संदेश भी दिया गया कि बयानों की नहीं, बल्कि साफ दिल और सकारात्मक सोच की पहचान ही समाज में व्यक्ति की वास्तविक छवि स्थापित करती है।

समाजसेवी सह फेडरेशन के संयोजक ने मांगी माफी

समाजसेवी सह झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयोजक बाबा बलियासे ने माफी मांगते हुए कहा कि जिस प्रकार से सफाईकर्मी के द्वारा सड़क पर कचरा को फैलाया कही ना कही फेडरेशन की गलती से ये सब हुआ और में संयोजक होने के नाते शहर के लोगों से माफी मांगता हूं। बाबा बलियासे भी झाड़ू उठाकर सफाई करते नजर आए ।

1004906454
सफाई करते बाबा बलियासे

बाबा बलियासे ने क्या कहा

सफाई कर्मियों द्वारा जो गलती किया गया था उसका सुधार करते हुए मेन रोड पर फेके कचरे को समेट कर डस्टबिन में डाल दिया और समेट दिया है ।

आगे सवाल खड़े करते हुए कहा कि

सफाई कर्मी का भी परिवार है उनके भी बच्चे हैं और मैं उनके साथ हूँ और रहूँगा । कोई नौकरी करता है तो उसका EPF और PF कटता है । वो कहाँ है किसके जेब में है उसको जमा करने में इतना दिक्क़त कियूं??? । ये काम करते हैं आप को इनकी मजदूरी 10 तारीख तक देने में क्या दिक्क़त । और यदि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मजदूरी बढ़ोतरी की है वह बड़ा हुआ मजदूरी देने में क्या दिक्कत यही तीन साधारण मांग है क्या यह मांग नाजायज है ।

देवघर पुलिस ने 3 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

IMG 20260614 151057

देवघर// पुलिस ने साइबर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 (तीन) साईबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध कारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला अन्तर्गत कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart / Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी, एवं Google पर PhonePe कस्टमर केयर के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

इसके अतिरिक्त, अभियुक्त द्वारा PM किसान योजना एवं लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी।

अपराधिक इतिहास- राजेश कुमार यादव के विरूद्ध पूर्व से देवघर साइबर थाना काण्ड सख्या-72/19, दिनांक-19.04.19, धारा-419/420/ 467/ 468/471/120बी० भा०द०वि० एवं 66 बी०/66 सी०/66 डी0/84 सी० आई०टी० एक्ट दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. तमीम अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पिता रउफ अंसारी, सा० टटकजोरी, थाना-मारगोमुंडा,जिला-देवघर

2. तुलसी यादव, उम-30 वर्ष, पिता-भूम महतो, सा०-सनयदीया डुमरिया, थाना-मोहनपुर, जिला-देवघर

3. राजेश कुमार यादव, उम-25 वर्ष, पिता-सूर्य नारायण यादव, सा० सनवदीया, डुमरिया, थाना-मोहनपुर, जिला-देवघर

स्कूल से कम्प्यूटर चोरी का उद्भेदन 3 गिरफ्तार कंप्यूटर बरामद

IMG 20260614 150419 scaled

देवघर // जिला के सारठ थाना कांड सं0-66/2026, दिनांकः 11.06.2026, धारा-303 (2) /334 (1) बी०एन०एस०ः- वादी पंचा नन्द राय (उम्र-52 वर्ष), पिता ममलेश्वर प्रसाद राय, सा०: दुन्दुवाडीह, थाना-सारठ, जिला-देवघर, प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय, करमा, थाना-सारठ, जिला-देवघर, के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात् के विरूद्ध कम्प्यूटर कक्ष से कम्प्यूटर से संबंधित सामानों की चोरी होने के आरोप में दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने तकनीकी सहायता एवं अन्य सूत्रों से घटना कारित अपराधियों को विधिवत् छापामारी कर तीन दिनों के अन्दर गिरफ्तार कर चोरी की गई समानों की बरामदगी की गई। पुलिस ने ग्राम करमा शशिकांत सिंह के घर से एवं निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से बरामद की गई है।

बरामद सामग्री का विवरण

-CPU-2, UPS-1, प्रिंटर-01, हार्ड डिस्क-01, बैट्री-03, मोनिटर-03, केबल-08. की-बोर्ड-09. माउस-02, बैट्री चार्जर-01, आई कोन कैमरा पैन डाईभ-04 मोबाईल फोन-03, मोटरसाईकिल-02,

अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है:-

(01) शशिकांत सिंह (उम्र 19 वर्ष), पिता-प्रहलाद सिंह, सा०ः करमा, थाना-सारठ,जिला-देवघर।

(02) मनीष कुमार राणा (उम्र 22 वर्ष), पिता सहजन राणा, सा०ः गजियाडीह, थाना सारठ, जिला-देवघर।

(03) निरूद्ध बालक राजकुमार उर्फ राजा (उम्र 16 वर्ष), पिता चुन्ना राय, सा०ः पारबाद, थाना-सारठ, जिला-देवघर।

झारखंड और बिहार के महाधिवक्ता का एक साथ इस्तीफा

IMG 20260614 142540

झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने झारखंड के एडवोकेट जेनरल पद से इस्तीफा दे दिया है। वही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) पी के शाही (P K Sahi) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब राज्य सरकार जल्द नए महाधिवक्ता की नियुक्ति करेगी।

1004904772
फाइल फोटो: महाधिवक्ता झारखंड राजीव रंजन

बता दें कि पीके शाही लंबे समय तक पटना हाई कोर्ट में बिहार सरकार का पक्ष रखते रहे और इससे पहले नीतीश कुमार सरकार में शिक्षा मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं।

झारखंड के महाधिवक्ता भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के काफी करीबी माने जाते हैं और उनके ही पहल पर झारखंड में पहली बार अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गई। साथ ही नए अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड एक हजार से बढ़ा कर पांच हजार करने का फैसला किया गया।

इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। उनके इस्तीफे से राज्य के कानूनी और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

पंचायती राज विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा । 14वें व 15वें वित्त के कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने का आदेश

IMG 20260613 202817

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पंचायती राज विभाग की एक महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं की धरातलीय प्रगति को परखना और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करना था। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित राशि के उपयोग, वर्ष 2024-2025 के चल रहे वित्तीय ऑडिट कार्य और पंचायतों में टाइट व अनटाइड मद से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय अनुशासन पर जोर देते हुए लंबित ऑडिट कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया।

आपसी तालमेल,पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ करे कार्य

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंचायतों के चहुंमुखी विकास और ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश: टाइट और अनटाइड मद के कार्य जल्द हों पूरे..इसके अलावा बैठक के दौरान ग्रामीण विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि टाइट और अनटाइड मद से स्वीकृत व संचालित सभी प्रकार के निर्माण और विकास कार्यों को बिना किसी देरी के, निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

1004900828

आगे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने 14वें और 15वें वित्त आयोग की राशि से स्वीकृत शत-प्रतिशत जलमीनारों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अभियंताओं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी जलमीनारें अभी अपूर्ण हैं या तकनीकी कारणों से बंद हैं, उन्हें युद्धस्तर पर काम कर जल्द से जल्द पूर्ण और क्रियाशील किया जाए, ताकि ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान

गांवों को ओडीएफ प्लस और कचरा मुक्त बनाने की दिशा में उपायुक्त ने ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में कचरा प्रबंधन और कचरा डिस्पोजल के लिए ठोस कार्ययोजना के तहत काम किया जाए। गीले और सूखे कचरे के सही निस्तारण के लिए डस्टबिन वितरण और प्रसंस्करण केंद्रों को सक्रिय करने की दिशा में तेजी से कार्य करने को कहा गया। इसके अलावा उपायुक्त ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बच्चों के उज्जवल भविष्य के मद्देनजर उपायुक्त ने एक और महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग करते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत और आकर्षक रंग-रोगन कराने की हिदायत दी। इसके साथ ही, पंचायतों में स्थापित ज्ञान केंद्रों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इन्हें और भी बेहतर व आधुनिक तरीके से सुसज्जित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन केंद्रों को इस प्रकार विकसित करें कि ग्रामीण बच्चे और युवा सही मायने में इसका लाभ उठा सकें और वहाँ बैठकर अपनी पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शांतिपूर्ण ढंग से कर सकें। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी पंचायतों में रोस्टरवाईज 30 जून तक चल रहे आधार कैम्प में शत प्रतिशत शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र को एक्टिव करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को सुविधा मिले।

संगठन की मजबूती और लोकतंत्र की रक्षा में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : मंत्री

IMG 20260613 201933

देवघर // जिला अंतर्गत खिजुरिया स्थित शोशांक विवाह भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा आयोजित एकदिवसीय बूथ कमेटी एवं BLA-2 प्रशिक्षण सह सम्मेलन में राज्य के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड आंदोलन के महानायक एवं झामुमो संस्थापक श्रद्धेय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ किया गया सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद पांडेय उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय शर्मा ने की। इस अवसर पर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा …..

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सभी को सक्रिय रूप से कार्य करना होगा।

मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के सत्यापन, छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा आवश्यक सुधार कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष करता रहेगा ।

1004900744

सम्मेलन में बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची पुनरीक्षण, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

AIIMS Deoghar में पहली बार उन्नत Pacemaker Implantation सफल

IMG 20260613 201332

देवघर // संताल परगना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, AIIMS Deoghar ने पहली बार अत्याधुनिक Left Bundle Branch Area Pacing (LBBAP) तकनीक के माध्यम से Permanent Pacemaker Implantation सफलतापूर्वक किया है।

इस प्रक्रिया का लाभ देवघर की 60 वर्षीय महिला मरीज को मिला, जो पिछले एक महीने से बार-बार चक्कर आने, बेहोशी जैसा महसूस होने तथा अचानक बेहोश होकर गिर जाने की समस्या से जूझ रही थीं। उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्होंने घर से बाहर निकलना तक लगभग बंद कर दिया था। जांच के दौरान पता चला कि वे Sick Sinus Syndrome से पीड़ित थीं, जिसमें हृदय की प्राकृतिक Pacemaker System ठीक से कार्य नहीं करती। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें विशेष उपचार हेतु AIIMS Deoghar रेफर किया गया।

AIIMS Deoghar के Cardiology Department में डॉ. सी.बी. पांडेय एवं डॉ. स्मारकरंजन राउत के नेतृत्व में इस जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की सभी शिकायतें पूरी तरह समाप्त हो गईं और उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

1004900726

इस उपलब्धि को विशेष बनाने वाली बात यह है कि यह Pacemaker Implantation हृदय की प्राकृतिक विद्युत संचरण प्रणाली का उपयोग करने वाली नवीनतम तकनीक से किया गया। पारंपरिक Pacemaker की तुलना में यह तकनीक हृदय की धड़कनों को अधिक स्वाभाविक और समन्वित बनाए रखने में सहायता करती है, जिससे लंबे समय तक बेहतर हृदय कार्यक्षमता प्राप्त होती है। उन्नत उपकरणों, विशेष प्रशिक्षण और उच्च तकनीकी दक्षता की आवश्यकता के कारण यह सुविधा वर्तमान में केवल चुनिंदा Cardiac Centres में ही उपलब्ध है।

इस सफलता के साथ AIIMS Deoghar झारखंड के उन चुनिंदा संस्थानों में शामिल हो गया है, जहां यह अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध है। इससे देवघर तथा आसपास के जिलों के मरीजों को अब ऐसे उन्नत उपचार के लिए रांची, कोलकाता या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होगी।

Cardiology Department ने इस उपलब्धि के लिए AIIMS Deoghar के माननीय निदेशक महोदय के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। विभाग ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भविष्य में भी अनेक नई उपलब्धियां हासिल की जाएंगी तथा क्षेत्र के लोगों को विश्वस्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

IMG 20260613 161409

चतरा // सदर पुलिस ने बाबा घाट मैदान स्थित अर्धनिर्मित खंडहर भवन से ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 32 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में

  • देवरिया गांव निवासी अजीत पांडेय, लौकेश कुमार,
  • बिंड मुहल्ला के मो. इरफान और
  • पांचवां मुहल्ला निवासी मो. एजाज शामिल हैं।

इनके पास से 12.12 ग्राम कागज सहित ब्राउन शुगर और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।

गिरफ्तार चारों में से 3 का आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक कासिम अंसारी, एएसआई जयप्रकाश कुमार सिंह, सफीक अंसारी समेत कई जवान शामिल थे।

डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने वाली महिला की मौत, भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

IMG 20260613 081943

देवघर // देवीपुर थाना क्षेत्र के कोकहरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फर्दबयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, कोल्हड़िया गांव निवासी भवेश मांझी ने एम्स देवघर शवगृह में पुलिस को दिए फर्दबयान में बताया कि उनकी बहन सावित्री कुमारी का प्रेम विवाह 14 दिसंबर 2024 को देवीपुर थाना क्षेत्र के कोकहरा गांव निवासी अजय सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पति अजय सिंह, ससुर अशोक सिंह, ननद ज्योति कुमारी सहित अन्य परिजनों पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है।

सात माह के मासूम से छिना मां का साया, दहेज हत्या का आरोप

मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन के साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने शव पर चोट के निशान होने का भी दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में एम्स देवघर पहुंच गए, जहां मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

बताया जाता है कि विवाह के करीब डेढ़ साल बाद ही यह घटना हुई। मृतका अपने पीछे सात माह के एक पुत्र को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि फर्दबयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होमगार्ड और चौकीदारों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती ससमय पूरा करने का निर्देश

IMG 20260612 201855

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की सयुंक्त अध्यक्षता में चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति संबंधी बैठक समाहरणालय कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने होमगार्ड और चौकीदारों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को लेकर अब तक की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाने पर जोर

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने भर्ती से जुड़े आवेदन प्रक्रिया और भौतिक सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक सभी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जा सके। आगे उन्होंने शारारिक दक्षता, आरएफआईडी तकनीक के उपयोग का निर्देश दिया, ताकि तकनीक के उपयोग से अभ्यर्थियों की दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं का सटीक डेटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।

ससमय पूर्ण करने का निर्देश

इसके अलावा उपायुक्त ने भर्ती से जुड़े विभिन्न चरणों के लिए अधिकारियों को सख्त समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया है। साथ ही आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के अलावा प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और भौतिक सत्यापन के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अतिरिक्त शारीरिक एवं लिखित परीक्षा को निष्पक्ष वातावरण में आयोजित कराने से जुड़े विभिन्न तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हेडक्वार्टर डीएसपी, होमेगॉर्ड कमांडेंट, सामान्य शाखा प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

RPF की बड़ी कार्रवाई, वनांचल एक्सप्रेस से 174 संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद

IMG 20260612 162020

साहिबगंज // बरहरवा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बरहरवा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच से दो संदिग्ध युवकों को 174 पुराने एवं प्रयुक्त एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ पकड़ा है। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 58.95 लाख रुपये बताई गई है।

1004894075

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के निरीक्षक संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर आरपीएफ एवं सीपीडीएस टीम ने गुमानी स्टेशन से बरहरवा स्टेशन तक विशेष जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान जनरल कोच संख्या ER-104464 में दो संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ पाए गए।

कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने के कारण हुई कार्यवाही

छापामारी दल को देखकर दोनों चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। वहीं पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद नासरुद्दीन शेख (28) एवं मोहम्मद रहमत शेख (23), निवासी कलियाचक, मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 174 मोबाइल फोन बरामद किए गए। हालांकि आरोपी मोबाइल फोनों के स्वामित्व संबंधी कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी मोबाइल फोन जब्त कर दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना बरहरवा के सुपुर्द कर दिया गया।